खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

Fri 16 May, 2025

संदर्भ :

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2025 का 7वाँ संस्करण बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक आयोजित किया गया।

मुख्‍य बिन्‍दु :

आयोजन स्थल और तिथियाँ :

  • मेजबान राज्य: बिहार (पहली बार)
  • शहर: पटना, राजगीर, गया, भागलपुर, बेगूसराय, और नई दिल्ली (कुछ खेलों के लिए)
  • तिथियाँ: 4 मई से 15 मई 2025

भागीदारी और खेल :

  • प्रतिभागी: 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 5,000-6,000 युवा एथलीट

खेलों की संख्या:

  • 27 प्रतिस्पर्धात्मक खेल (जैसे एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन)
  • 1 प्रदर्शनात्मक खेल (ई-स्पोर्ट्स: BGMI, स्ट्रीट फाइटर 6, शतरंज, ई-फुटबॉल)
  • पारंपरिक खेल: थांग-टा (मणिपुरी मार्शल आर्ट) में बिहार ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता

बिहार का ऐतिहासिक प्रदर्शन :

  • पदक तालिका: 7 स्वर्ण, 11 रजत, 18 कांस्य (कुल 36 पदक)
  • वृद्धि: 2023 के मुकाबले 620% पदक वृद्धि (2023 में केवल 5 पदक)
  • रैंकिंग: 15वाँ स्थान, झारखंड को पीछे छोड़ते हुए

आयोजन की विशेषताएँ :

  • शुभंकर: "गजसिम्हा" (हाथी और शेर का संयोजन), जो बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है
  • लोगो: "खेल के रंग बिहार के संग" थीम के साथ डिज़ाइन किया गया
  • संगठन: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), और बिहार सरकार की संयुक्त पहल

बिहार की मेजबानी और भविष्य की योजनाएँ :

  • सुविधाएँ: ट्रैक साइकिलिंग और शूटिंग जैसी सुविधाएँ नई दिल्ली में आयोजित की गईं, क्योंकि बिहार में इनका अभाव था
  • भविष्य: 2030 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए बिहार ने खेल गाँवों के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाई है

मुख्य परिणाम :

  • महाराष्ट्र ने सर्वाधिक 158 पदक जीतकर चैंपियनशिप जीती, जिसमें 58 स्वर्ण और 47 रजत पदक शामिल हैं।
  • हरियाणा ने 117 पदक (39 स्वर्ण, 27 रजत) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान ने 60 पदक (24 स्वर्ण, 12 रजत) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विशेष उल्लेख :

  • बॉयज़ बास्केटबॉल में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को हराकर स्वर्ण पदक जीता, और गर्ल्स बास्केटबॉल में कर्नाटक ने हरियाणा को हराया।
  • हरियाणा ने फेंसिंग में 7 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। वेटलिफ्टिंग, 400 मीटर दौड़ और 100 मीटर स्प्रिंट में नए रिकॉर्ड बने।

शीर्ष 10 राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेश :

क्रं राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सोना चाँदी पीतल कुल पदक
1 महाराष्ट्र  58 47 53 158
2 हरियाणा  39 27 51 117
3 राजस्थान  24 12 24 60
4 कर्नाटक  17 26 15 58
5 दिल्ली  16 20 32 68
6 तमिलनाडु  15 21 29 65
7 उत्‍तर प्रदेश   14 20 18 52
8 केरल  12 5 8 25
9 मणिपुर  11 8 11 30
10 मध्य प्रदेश  10 9 13 32

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) :

  • शुरुआत वर्ष: 2018
  • शुरुआत स्थान: इंदिरा गांधी एरिना, नई दिल्ली
  • शुभारंभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • पूर्व नाम: खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (2018)
  • नाम परिवर्तन: 2019 में नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स किया गया
  • आयोजन स्तर: राष्ट्रीय स्तर की बहु-विषयक खेल प्रतियोगिता
  • लक्ष्य समूह: स्कूल और कॉलेज के छात्र

प्रतियोगिता की श्रेणियाँ :

  • 17 वर्ष से कम आयु के स्कूली छात्र
  • 21 वर्ष से कम आयु के कॉलेज छात्र

खेलो इंडिया ऐप :

  • लॉन्च वर्ष: 2019

2018 से 2025 तक शीर्ष राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेश :

  • उद्देश्य: खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना, खेल आयोजनों की जानकारी देना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रेरित करना
  • 2018 से अब तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे अधिक बार महाराष्ट्र ने जीत दर्ज की है।
  • महाराष्ट्र ने अब तक कुल 5 बार (2019, 2020, 2023, 2024, 2025) शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • हरियाणा ने 3 बार (2018, 2021, 2022) जीत दर्ज की है

Latest Courses