GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 16 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

जामिया मिलिया इस्लामिया ने तुर्किए के साथ सभी समझौता रद्द किया

  • जामिया मिलिया इस्लामिया ने तुर्की सरकार से संबद्ध सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ किए गए सभी समझौता ज्ञापनों (MoU) को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित करने की घोषणा की है।
  • यह कदम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ किए गए समझौतों को रद्द करने के बाद आया।

तुर्की (Turkey) :

  • राजधानी: अंकारा (Ankara)
  • सबसे बड़ा शहर: इस्तांबुल (Istanbul)
  • मुद्रा: तुर्की लीरा (Turkish Lira – TRY)
  • सरकार का प्रकार: गणराज्य (राष्ट्रपति प्रणाली)
  • स्थलाकृति: एशिया और यूरोप दोनों में फैला देश (यूरेशिया)
  • महाद्वीप: दक्षिण-पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्वी यूरोप
  • तीन समुद्रों से घिरा: उत्तर में – काला सागर, दक्षिण में – भूमध्य सागर, पश्चिम में – एजियन सागर
  • प्रसिद्ध जलडमरूमध्य: बोस्फोरस और डार्डानेल्स

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी रद्द

  • केन्‍द्र सरकार ने तुर्किए की ग्राउंड हैंडलिंग फर्म सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द किया।
  • इस कंपनी के लिए सुरक्षा मंजूरी नवंबर-2022 में BCAS महानिदेशक ने प्रदान की थी।

राज्‍य विशेष

सिक्किम का 50वां स्थापना दिवस

  • सिक्किम 16 मई 2025 को अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो 1975 में इसके भारत के 22वें राज्य बनने की याद में मनाया जाता है।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के समय (1947), सिक्किम भारत संघ का एक संरक्षित (शरणागत) राज्य था, इसके आंतरिक प्रशासन की बागडोर राजा चोग्याल के हाथों में थी।

सिक्किम :

  • स्थिति: पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी हिमालय में
  • सीमाएँ: उत्तर/उत्तर-पूर्व: चीन (तिब्बत), दक्षिण-पूर्व: भूटान, दक्षिण: पश्चिम बंगाल, पश्चिम: नेपाल
  • जलवायु: अल्पाइन व उप-उष्णकटिबंधीय
  • राजकीय प्रतीक: पशु: रेड पांडा, पक्षी: ब्लड फिजेंट, पुष्प: डेंड्रोबियम नोबिल, वृक्ष: रोडोडेंड्रोन निवेम
  • आधिकारिक भाषाएँ : अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी (भूटिया), लेप्चा
  • नृजातीय समूह: लेप्चा, भूटिया, नेपाली
  • भूटिया: 14वीं सदी में तिब्बत से
  • लेप्चा: संभवतः सुदूर पूर्व से
  • सिक्किम राज्य के संबंध में विशेष उपबंध का उल्लेख अनुच्छेद 371च (371F) में है।

पांच जगहों पर सीड (बीज) पार्क

  • उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए पांच जगहों पर सीड (बीज) पार्क स्थापित किए जाएंगे।
  • ये पार्क बीज उत्पादन, भंडारण, प्रोसेसिंग और स्पीड ब्रीडिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पांच सीड पार्कों के स्थान: लखनऊ (अटारी या मलिहाबाद क्षेत्र), गोरखपुर, बरेली, लखीमपुर, बांदा
  • लखनऊ में चौधरी चरण सिंह के नाम पर 130 एकड़ भूमि पर पहला सीड पार्क स्थापित होगा, जिस पर लगभग 266 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
  • इन पार्कों से लगभग 6,000 प्रत्यक्ष और 15,000 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे और करीब 40,000 बीज उत्पादक किसान जुड़ेंगे।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

लीबिया ने ICC को घोषणापत्र प्रस्तुत किया

  • लीबिया ने रोम संविधि के अनुच्छेद 12(3) के तहत अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) को औपचारिक रूप से घोषणापत्र प्रस्तुत किया।
  • इस घोषणापत्र के माध्यम से लीबिया ने ICC को अपने क्षेत्र में 2011 से 2027 तक हुए अपराधों पर न्यायाधिकार प्रदान किया है।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) :

स्थापना वर्ष: जुलाई 2002 मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड संधि आधार: रोम संविधि

बलूचिस्तान ने स्वतंत्रता की घोषणा की

  • बलूचिस्तान के प्रमुख कार्यकर्ता और लेखक मीर यार बलूच ने ‘बलूचिस्तान गणराज्य’ के गठन की घोषणा की।

बलूचिस्तान :

  • पाकिस्तान का दक्षिण-पश्चिमी प्रांत है जिसकी सीमा अफगानिस्तान, ईरान, पंजाब और सिंध (पाकिस्तान के प्रांत) और अरब सागर से लगती है ।
  • मुख्य रूप से बलूच लोग रहते हैं , जो एक सुन्नी मुस्लिम जातीय समूह है
  • सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है, जो प्राकृतिक गैस, कोयला, सोना और तांबे जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

वस्तु और सेवाओं का निर्यात : अप्रैल 2025

  • अप्रैल 2025 में भारत का वस्तु और सेवाओं का निर्यात 12.7% की मजबूत वृद्धि के साथ 73.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 65.48 बिलियन डॉलर था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस महीने माल निर्यात 9.03% बढ़कर 38.49 बिलियन डॉलर रहा
  • इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्यात 39.51% बढ़कर 3.69 बिलियन डॉलर हुआ, जबकि इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 11.28% बढ़कर 9.51 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया।
  • रत्न और आभूषण का निर्यात 10.74% बढ़कर 2.5 अरब डाॅलर हो गया, जो अप्रैल 2024 में 2.26 अरब डाॅलर था

खेल समाचार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन 15 मई 2025 को बिहार की राजधानी पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया।
  • इस आयोजन में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शीर्ष स्‍थान : महाराष्ट्र, 158 पदकों (58 स्वर्ण, 47 रजत) के साथ
  • दूसरा और तीसरा स्‍थान : हरियाणा (कुल 117 पदक)दूसरे स्थान पर, राजस्थान (कुल 60 पदक) तीसरे स्थान पर
  • बिहार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों में 620 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 36 पदक जीते और 15वां स्थान प्राप्त किया।
  • उत्‍तर प्रदेश : 7वीं रैंक(52 पदक)

रक्षा समाचार

'तीस्ता प्रहार' सैन्‍य अभ्‍यास

  • भारतीय सेना ने उत्तर बंगाल के तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में 'तीस्ता प्रहार' नामक बड़े पैमाने पर संयुक्त सैन्य अभ्यास किया।
  • इस अभ्यास में सेना की विभिन्न इकाइयों ने हिस्सा लिया, जिसमें पैदल सेना, मशीनीकृत पैदल सेना, तोपखाना, सशस्त्र कोर, अर्ध विशेष बल, सेना विमानन इंजीनियरिंग और सिग्नल शामिल थे।

भारतीय सेना (Indian Army) :

मुख्यालय: नई दिल्ली सशस्त्र बल दिवस: 15 जनवरी नारा: "सेवा परमो धर्म" (Service Before Self)

चर्चित चेहरा

डेविड वेंस

  • ब्रिटिश राजनीतिक समीक्षक और लेखक डेविड वेंस ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए कहा कि यह बहुत समय से लंबित एक आवश्यक कदम था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहलगाम हमला: 22 अप्रैल 2025(26 हिंदू पर्यटक मारे गए।)
  • भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए गए : ऑपरेशन सिंदूर के तहत, 7 मई 2025 को
  • ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस: 10 मई 2025(भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए)

नीरव मोदी

  • लंदन की उच्च न्यायालय ने 15 मई 2025 को हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
  • नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से ₹13,000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसमें उन्होंने ₹6,498.20 करोड़ का गबन किया। वह मार्च 2019 से लंदन की जेल में बंद हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) :

  • स्थापना: 1894
  • स्थापना का उद्देश्य: भारतीयों का अपना राष्ट्रीय बैंक
  • राष्ट्रीयकरण: 1969
  • संस्थापक : लाला लाजपत राय सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानी
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • महत्वपूर्ण भूमिका: भारत के वित्तीय क्षेत्र में
  • उत्पाद और सेवाएं: ऋण, बीमा, निवेश विकल्प, विदेशी मुद्रा सेवाएं
  • भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक

माइकल रुबिन

  • पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने IMF द्वारा पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज देने से अमेरिका की रोक न लगा पाने की आलोचना की है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) :

  • एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो वैश्विक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने, मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है
  • स्थापना: 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रमुख नियुक्तियां

न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेकर

  • न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेकर को मणिपुर उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 15 मई 2025 को सिफारिश की।
  • यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार के 21 मई 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।
न्यायमूर्ति सोमशेकर वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं

रिर्पोट एवं सूचकांक

WESP मई 2025

  • संयुक्त राष्ट्र की छमाही रिपोर्ट "विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (WESP), मई 2025" के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्तीय वर्ष में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
  • यह वृद्धि दर जनवरी 2025 में जारी पूर्वानुमान 6.6% से थोड़ी कम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुद्रास्फीति पिछले वर्ष की तुलना में 4.9 प्रतिशत से घटकर मौजूदा वर्ष में 4.3 प्रतिशत रहने की संभावना है।
  • रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वर्ष छह दशमलव चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

पर्यावरण समाचार

भारत-EU ने दो संयुक्त अनुसंधान प्रोजेक्ट शुरू किए

  • भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने समुद्री प्रदूषण और जैविक अपशिष्ट से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के लिए दो बड़े संयुक्त अनुसंधान प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।
  • ये पहल इंडिया-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (TTC) के तहत हैं, जिनमें लगभग 391 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहला प्रोजेक्ट समुद्री प्लास्टिक कचरे और अन्य प्रदूषकों को कम करने पर केंद्रित है
  • दूसरा प्रोजेक्ट ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन पर है

महत्‍वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय डेंगू दिवस

  • डेंगू बुखार के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसकी रोकथाम के उपाय बताने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक संस्था: भारत सरकार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • थीम 2025: “जल्दी कार्रवाई करें, डेंगू रोकें: स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन”

डेंगू :

  • रोग का प्रकार: वायरल संक्रमण
  • कारण: डेंगू वायरस (DENV) – चार प्रकार: DENV-1, DENV-2, DENV-3, DENV-4
  • फैलाव का तरीका: Aedes aegypti मच्छर के काटने से, दिन में काटता है यह मच्छर

अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस

  • प्रतिवर्ष 16 मई को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन 1960 में वैज्ञानिक और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा लेजर के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ के रूप में चुना गया है। यूनेस्को ने 2017 में इसे आधिकारिक रूप से स्थापित किया और पहली बार 16 मई 2018 को विश्व स्तर पर मनाया गया।
2025 की थीम है: “प्रकाश, नवाचार, समाज” (Light, Innovation, Society)।

लुप्तप्राय प्रजाति दिवस

  • लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष मई के तीसरे शुक्रवार को लुप्तप्राय दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस 2006 में डेविड रॉबिन्सन और लुप्तप्राय प्रजाति गठबंधन द्वारा शुरू किया गया था. नेशनल वाइल्डलाइफ फेडरेशन ने लुप्तप्राय प्रजाति दिवस की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

 

Latest Courses