19 May, 2025
GK Update
Thu 15 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम : NHRC
- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (National Human Rights Commission : NHRC) ने 13 मई 2025 से दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम (Online Short-Term Internship Programme : OSTI) शुरू किया है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) :
|
|
सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
- भारत सरकार ने पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फैलाने के आरोप में कई विदेशी मीडिया और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया है।
- विशेष रूप से, चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट्स जैसे Global Times और Xinhua, तुर्की के TRT World के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसके अलावा, भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया, जिनमें पाकिस्तानी, चीनी और अन्य देशों के वे अकाउंट शामिल थे जो भारत के खिलाफ गलत और भ्रामक प्रचार कर रहे थे। |
अर्थव्यवस्था एवं बैंकिंग
‘सिंदूर: द प्राइड’ चाय
- मई 2025 में पाकिस्तान में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साहसिक और सफल अभियान से प्रभावित होकर एक स्थानीय उद्यमी ने भारतीय सेना की वीरता को सम्मानित करते हुए विशेष चाय ‘सिंदूर: द प्राइड’ लॉन्च की।
चाय (Tea) :
|
|
CCPA ने पाकिस्तानी झंडे की बिक्री पर नोटिस जारी किया
- केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, Ubuy India, Etsy, The Flag Company और Flag Corporation को पाकिस्तानी झंडे और संबंधित सामान की बिक्री पर नोटिस जारी किया।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) :
|
|
इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा
- भारत सरकार ने अधिशेष स्टॉक से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय भंडार से 2.8 मिलियन टन (28 लाख टन) अतिरिक्त चावल को सब्सिडी दर पर आवंटित किया।
- यह कदम इथेनॉल सप्लाई वर्ष 2024-25 (1 नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक) के लिए लिया गया है, जिससे कुल चावल का आवंटन 5.2 मिलियन टन (52 लाख टन) हो गया है।
भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी
- केंद्रीय कैबिनेट ने मई 2025 में उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी ।
- यह परियोजना HCL और ताइवानी कंपनी Foxconn के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित की जाएगी, जिसमें लगभग 3,706 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
OSAT संयुक्त उद्यम को मंजूरी
- केंद्रीय कैबिनेट ने 3,706 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले एचसीएल-फॉक्सकॉन आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) संयुक्त उद्यम को मंजूरी दी है।
- इस परियोजना को घरेलू स्मार्टफोन निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सैमसंग और एप्पल ने बढ़त हासिल की : मार्च तिमाही में
- साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के अनुसार, मार्च तिमाही में भारत के टैबलेट बाजार में सैमसंग और एप्पल ने बढ़त हासिल की, जिसमें शिपमेंट में साल-दर-साल 15% की वृद्धि दर्ज की गई, जो उपभोक्ताओं और उद्यमों की ओर से प्रीमियम और 5जी-सक्षम उपकरणों की मजबूत मांग के कारण संभव हुआ। शिपमेंट में क्रमिक रूप से 13% की वृद्धि हुई।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज
- डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स ने नेक्स्टसेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग समझौता किया है, जिसके तहत वह फ्रेंच ब्रांड अल्काटेल के लिए भारत में स्मार्टफोन बनाएगी।
- यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत हुआ है और इससे डिक्सन की निर्माण क्षमता और निष्पादन कौशल को और मजबूत किया जाएगा।
नेक्स्टसेल का लक्ष्य दो वर्षों में भारत के शीर्ष तीन स्मार्टफोन ब्रांडों में शामिल होना है और वह 15,000 से 25,000 रुपये की कीमत श्रेणी में अपने उत्पाद लॉन्च करके शुरुआत करेगा। |
राज्य विशेष
AI एंकर अंकिंता
- अंकिंता असम की पहली AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित न्यूज एंकर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।
भारत में AI एंकर से संबंधित प्रमुख पहलें :
|
|
दो नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च : गुजरात
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मई 2025 में गुजरात पुलिस की अपराध-विरोधी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए दो नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए हैं।
- ये पोर्टल विशेष रूप से साइबर अपराध से निपटने और पुलिस जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बनाए गए हैं।
लॉन्च किए गए पोर्टल:
साइबर क्राइम रिफंड पोर्टल : "तेरा तुझको अर्पण" | i-प्रगति पोर्टल |
चर्चित चेहरा
डॉ. अजय कुमार
- डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) :
|
|
अनुराग भूषण
- केंद्र सरकार ने वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अनुराग भूषण को स्वीडन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया।
स्वीडन :
|
|
ICC पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ पुरस्कार
- अप्रैल 2025 के लिए ICC पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ का पुरस्कार बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को मिला है।
- इसी महीने ICC महिला खिलाड़ी ऑफ द मंथ का पुरस्कार स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस को दिया गया, जिन्होंने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
स्वदेशी विलवणीकरण प्रक्रिया विकसित
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने समुद्री जल को पीने योग्य जल में बदलने के लिए एक नवीन और स्वदेशी विलवणीकरण प्रक्रिया विकसित की है।
- यह तकनीक विशेष रूप से भारतीय सेना, नौसेना और तटीय क्षेत्रों में तैनात बलों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी, जहां ताजा पानी की उपलब्धता सीमित होती है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
|
|
भारत 6G 2025’ का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
- संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने ‘भारत 6G 2025’ के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।
- यह सम्मेलन भारत में छठी पीढ़ी (6G) की तकनीक के विकास, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
डॉ. पेम्मासानी ने 6G को डिजिटल इंडिया के अगले चरण के लिए क्रांतिकारी तकनीक बताया, जो उच्च गति, कम विलंबता और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। |