19 May, 2025
GK Update
Wed 14 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
आदमपुर एयरबेस का दौरा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मई 2025 को आदमपुर एयरबेस का दौरा किया जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।
- यह एयरबेस भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना स्टेशन है और इसमें राफेल, मिग-29, सुखोई-30, मिराज जैसे फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स तैनात हैं।
आदमपुर एयरबेस का महत्व :
|
आयुर्वेद दिवस
- केन्द्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर को प्रतिवर्ष आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
- यह निर्णय आयुष मंत्रालय द्वारा 27 मार्च 2025 को जारी राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से किया गया है, जो पहले धनतेरस के दिन मनाए जाने वाले आयुर्वेद दिवस की प्रथा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
आयुर्वेद (Ayurveda) :
प्रमुख ग्रंथ :
|
त्रिदोष सिद्धांत :
|
NTEP की समीक्षा बैठक
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मई 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- इस बैठक में उन्होंने हाल ही में संपन्न 100-दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें विशेष रूप से उच्च फोकस वाले जिलों को शामिल किया गया था।
टीबी (क्षय रोग) :
|
IWAI का नया कार्यालय
- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की सरकार के सहयोग से क्षेत्र में अंतर्देशीय जल परिवहन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
श्रीनगर में नया कार्यालय :
तीन राष्ट्रीय जलमार्गों पर MoU :
अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) : गठन: 1986, मुख्यालय: नोएडा, अध्यक्ष: विजय कुमार |
राज्य विशेष
किबिथू में पहली बार कैबिनेट का आयोजन
- अरुणाचल प्रदेश सरकार ने “कैबिनेट आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में पहली बार किबिथू में बैठक का आयोजन किया एवं पांच जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार और नॉर्थईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी ' नीपको अरुणाचल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ' के गठन को मंजूरी दी।
- ये परियोजनांए शि-योमी जिले में तातो I, हीओ, तातो II, नयिंग और हिरोंग। हैं।
अरुणाचल प्रदेश :
राजधानी: ईटानगर
प्रमुख पर्यटन:
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हथियार सौदा
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 13 मई 2025 को जेद्दा में लगभग 142 अरब डॉलर के विशाल हथियार सौदे सहित व्यापक रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
- इसके अलावा, सऊदी अरब ने अमेरिका में 600 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता भी जताई है, जिसमें ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और खनिज अन्वेषण जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।
अमेरिका (United States of America - USA) :
|
प्रसिद्ध स्थल: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, ग्रैंड कैन्यन, डिज़्नी वर्ल्ड, व्हाइट हाउस, हॉलीवुड |
क्रिप्टो भुगतान करने प्रथम संप्रभु देश
- भूटान की शाही सरकार मई 2025 में अपनी राष्ट्रीय पर्यटन नीति में क्रिप्टो भुगतान को आधिकारिक रूप से एकीकृत करने वाला पहला संप्रभु देश बन गई है।
- इस पहल के तहत भूटान ने Binance Pay और DK Bank के साथ साझेदारी कर विश्व की प्रथम राष्ट्रीय क्रिप्टो-आधारित पर्यटन भुगतान प्रणाली शुरू की है।
भूटान :
|
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
एल्युमीनियम पर जवाबी शुल्क
- भारत ने भारतीय इस्पात और एल्युमीनियम पर अमेरिकी शुल्कों का मुकाबला करने के लिए जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है, एवं विश्व व्यापार संगठन (WTO) को इसकी जानकारी दी है।
- भारत का कहना है कि अमेरिका द्वारा उठाए गए कदम सामान्य व्यापार और शुल्क समझौते (GATT) 1994 और सुरक्षा उपायों पर समझौते (AOS) के अनुरूप नहीं हैं।
विश्व व्यापार संगठन :
स्थापना: 1 जनवरी 1995 | मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड | महानिदेशक: नगोजी ओकोन्जो-इवेला |
डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्देश
- कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फोनपे जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
- न्यायालय के अनुसार, इन प्लेटफार्मों को पुलिस को पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लेनदेन विवरण या खाता जानकारी देने की पूरी कानूनी छूट नहीं है।
फोनपे :
|
|
जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य
- भारतीय जूट निगम (JCI) ने फसल वर्ष 2025-26 के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹5,335 से बढ़ाकर ₹5,650 प्रति क्विंटल कर दिया है।
- यह लगभग 6 प्रतिशत की वृद्धि है, जिसका उद्देश्य किसानों को फसलों की संकटपूर्ण बिक्री से रोकना और उन्हें बेहतर मूल्य सुनिश्चित करना है।
भारतीय जूट निगम (JCI) :
|
|
रैंक, रिपोर्ट और सूचकांक
"भारतीय MSME क्षेत्र को समझना: प्रगति और चुनौतियां" रिर्पोट : SIDBI
- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने "भारतीय MSME क्षेत्र को समझना: प्रगति और चुनौतियां" रिर्पोट जारी की है, जिसके अनुसार, व्यापक नीतिगत पहलों के बावजूद MSME क्षेत्र को जरूरत पड़ने पर पर्याप्त ऋण उपलब्ध नहीं हो पाता है।
रिर्पोट के अनुसार:
SIDBI : गठन: अप्रैल 1990, मुख्यालय: लखनऊ, अध्यक्ष: मनोज मित्तल |
कला और संस्कृति
78वां कान फिल्म महोत्सव
- 78वें कान फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) का आयोजन 13 मई 2025 से फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा पर स्थित कान शहर में किया जा रहा है।
- यह महोत्सव 24 मई तक चलेगा और 12 दिनों तक विश्व के बेहतरीन सिनेमा, फिल्म प्रीमियर, सितारों की उपस्थिति और ग्लैमरस फैशन का जश्न मनाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी
3 नैनोमीटर चिप डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 13 मई 2025 को नोएडा और बेंगलुरु में जापानी कंपनी रेनेसा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के 3 नैनोमीटर चिप डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन किया।
- ये भारत के पहले केंद्र हैं, जहां थ्री नैनोमीटर तकनीक पर आधारित इंटीग्रेटेड सर्किट डिजाइन होंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
फेरोइलेक्ट्रिसिटी से डोमेन दीवारों की सूक्ष्म जांच
- ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी (ORNL) के शोधकर्ताओं ने फेरोइलेक्ट्रिसिटी का उपयोग कर डोमेन दीवारों की गतिशीलता को अभूतपूर्व विस्तार से देखने की तकनीक विकसित की।
- फेरोइलेक्ट्रिसिटी स्वचालित विद्युत ध्रुवीकरण की वह स्थिति है जिसमें क्रिस्टल के दो पक्ष धनात्मक और ऋणात्मक होते हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुस्तकें एवं लेखक
"1234: द फिटनेस गाइड यू हैव बीन वेटिंग फॉर"
- फिटनेस गुरु और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बासु शंकर ने अपनी नई पुस्तक "1234: द फिटनेस गाइड यू हैव बीन वेटिंग फॉर" का विमोचन किया।
सोशल मीडिया के युग में अपने दिमाग की लड़ाई जीतें
- डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक "Win the Battle of Your Mind in the Age of Social Media" (सोशल मीडिया के युग में अपने दिमाग की लड़ाई जीतें) का विमोचन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
रक्षा समाचार
आकाशतीर वायु रक्षा प्रणाली
- आकाशतीर वायु रक्षा प्रणाली भारत की पहली पूरी तरह स्वदेशी, AI-संचालित और विदेशी घटकों या उपग्रह निर्भरताओं से मुक्त युद्ध-बादल है।
- इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मिलकर विकसित किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रमुख नियुक्तियां
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने 14 मई 2025 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- जस्टिस गवई देश के पहले बौद्ध समुदाय से आने वाले मुख्य न्यायाधीश हैं और वे अनुसूचित जाति से संबंधित दूसरे व्यक्ति हैं जो इस पद पर पहुंचे हैं। उनका कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा, जो 23 नवंबर 2025 तक चलेगा।
सर्वोच्च न्यायालय :
|
|
अनीता आनंद और मनिंदर सिद्धू
- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने नए मंत्रिमंडल में भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री और मनिंदर सिद्धू को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री नियुक्त किया
कनाडा :
|
|
सुज़ैन ले
- ऑस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी ने 13 मई 2025 को सुज़ैन ले को पार्टी का पहला महिला नेता नियुक्त किया।
ऑस्ट्रेलिया :
|
|