12 May, 2025
"स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स नर्सिंग 2025" (SoWN 2025)
Tue 13 May, 2025
संदर्भ :
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 पर "State of the World’s Nursing 2025" रिपोर्ट जारी की है, जो 194 देशों में नर्सिंग कार्यबल की व्यापक और अद्यतन स्थिति का विश्लेषण प्रस्तुत करती है।
रिर्पोट के अनुसार :
नर्सिंग कार्यबल की वृद्धि और असमानता:
- 2030 तक वैश्विक नर्सिंग कार्यबल 36 मिलियन तक बढ़ने का अनुमान है, लेकिन यह वृद्धि असमान रूप से वितरित होगी।
- विशेष रूप से अफ्रीका और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में नर्सिंग कार्यबल में केवल 7% की वृद्धि होगी, जबकि इन क्षेत्रों में 2030 तक वैश्विक नर्सिंग कमी का लगभग 70% केंद्रित रहेगा, जो 2020 के 58% से बढ़ा है।
नर्स-से-जनसंख्या अनुपात में भारी अंतर:
- 2023 में अफ्रीकी क्षेत्र में प्रति 10,000 लोगों पर केवल 14.1 नर्सें थीं, जबकि यूरोपीय क्षेत्र में यह संख्या 76.9 थी।
- भारत में प्रति 1,000 व्यक्तियों पर केवल 1.9 नर्सें हैं, जो WHO द्वारा अनुशंसित 3 नर्सों के अनुपात से काफी कम है।
वेतन और कार्य स्थितियों में असमानताएं:
- नर्सों के औसत वेतन में क्षेत्रीय और आय समूह के अनुसार भारी अंतर है।
- यूरोप और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में वेतन अधिक है, जबकि अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में कम। कार्य वातावरण, शिक्षा तक पहुँच और नेतृत्व में भी असमानताएं हैं।
लैंगिक असमानताएं:
- नर्सिंग पेशे में महिलाएं 85% हैं, लेकिन 15 देशों में पुरुष नर्सों की संख्या महिलाओं से अधिक है, जिनमें 10 अफ्रीकी देश शामिल हैं।
- यह स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक लैंगिक असमानताओं को दर्शाता है।
नेतृत्व और शिक्षा में निवेश की जरूरत:
- नर्सिंग नेतृत्व विकास कार्यक्रमों की उपलब्धता अफ्रीका में सबसे कम (43%) है, जबकि यूरोप और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में यह 76-78% है।
- प्रभावी नेतृत्व के लिए व्यापक शिक्षा और प्रशिक्षण आवश्यक है।
आर्थिक और सामाजिक महत्व:
- रिपोर्ट का विषय "हमारी नर्सें। हमारा भविष्य।
- नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है" इस बात पर जोर देता है कि नर्सिंग में निवेश से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक स्थिरता भी सुनिश्चित होती है।
सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में भूमिका:
- नर्सिंग कार्यबल की कमी और असमानताओं को दूर करना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) और SDGs को हासिल करने के लिए आवश्यक है।
- रिपोर्ट नीति निर्माताओं को नर्सिंग में निवेश के लिए साक्ष्य आधारित मार्गदर्शन प्रदान करती है।
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस :
मुख्य तथ्य:
उद्देश्य:
|
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :
|