12 May, 2025
GK Update
Sun 11 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘भारत बोध केंद्र’ का उद्घाटन
- केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर (IHC) में ‘भारत बोध केंद्र’ का उद्घाटन किया।
- यह केंद्र IHC की हैबिटेट लाइब्रेरी और रिसोर्स सेंटर का नया हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत के प्रति जागरूकता और सराहना को बढ़ावा देना है।
भारत बोध केंद्र में भारतीय कला, संगीत, अध्यात्म, इतिहास, दर्शन और अन्य संबंधित विषयों पर विशेष रूप से चुनी गई किताबें और संसाधन रखे जाएंगे। |
“राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम”
- प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 10 मई, 2025 को नई दिल्ली में “राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम” के अंतर्गत एक गतिशील और संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोक सेवकों में अधिक जवाबदेही, करुणा और नागरिक-केंद्रित कार्यशैली को बढ़ावा देना है।
यह कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी और क्षमता निर्माण आयोग के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोक सेवकों को उनके पेशेवर दायित्वों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना, सेवा भाव को मजबूत करना और नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है। |
राज्य विशेष समाचार
'ब्रह्मोस' मिसाइल की फैक्ट्री का उद्घाटन
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट के एकीकरण और परीक्षण सुविधा का वर्चुअल उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश :
|
उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सैन्य संघर्ष विराम : भारत-पाकिस्तान
- भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष विराम (सीजफायर) पर 10 मई 2025 को औपचारिक सहमति बनी।
- यह समझौता दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच हुई बातचीत के बाद हुआ, जिसमें तय किया गया कि स्थल, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी को 10 मई शाम 5 बजे से पूरी तरह रोक दिया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विजय दिवस समारोह : रूस
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 08 से 09 मई, 2025 तक रूस की अपनी यात्रा के दौरान विजय दिवस समारोह में भाग लिया।
- यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध (1941-45) में सोवियत लोगों की जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 09 मई, 2025 को मास्को में आयोजित किया गया था।
रूस :
|
|
रूस ने यूक्रेन को शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा है, जिसमें उन्होंने 15 मई 2025 को तुर्की के इस्तांबुल में बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत शुरू करने की पेशकश की है।
यह प्रस्ताव रूस-यूक्रेन युद्ध के 39 महीने बाद आया है, जब दोनों देशों के बीच फरवरी 2022 से लगातार संघर्ष जारी है और जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। |
अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता
- जिनेवा में अमेरिका और चीन के बीच उच्चस्तरीय व्यापार वार्ता का आयोजन किया गया।
- दोनों देशों के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल-अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर, तथा चीन के उपप्रधानमंत्री ही लाइफेंग के नेतृत्व में-स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में व्यापार तनाव कम करने के लिए बातचीत की।
खेल समाचार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शूटिंग प्रतियोगिताएं 5 से 10 मई 2025 तक नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गईं।
प्रमुख परिणाम :
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम (यूथ कैटेगरी):
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल:
|
तीरंदाजी विश्व कप 2025
- भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के स्टेज टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक जीते हैं।
- यह प्रतियोगिता 6 से 11 मई 2025 तक शंघाई, चीन में आयोजित की गई !
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
- देश की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
- 11 मई 1998 को भारत ने राजस्थान के पोखरण में "ऑपरेशन शक्ति" के तहत सफल परमाणु परीक्षण किए, जिससे भारत छठा परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना।
सम्बन्धित तथ्य :
|