28 April, 2025
GK Update
Thu 08 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘चिकन नेक’ पर चौकसी
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने ‘चिकन नेक’ (सिलिगुड़ी कॉरिडोर) पर चौकसी क्योंकि यह भारत के मुख्य भूभाग को उत्तर-पूर्व के सात राज्यों से जोड़ने वाला एकमात्र और बेहद संकरा (लगभग 22 किमी चौड़ा) गलियारा है।
- इसकी भौगोलिक स्थिति नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन की सीमाओं के बेहद करीब है, जिससे यह सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील बन जाता है।
"चिकन नेक" :
|
|
पाकिस्तान से सटे राज्यों में हाई अलर्ट घोषित
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब और राजस्थान के पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
पाकिस्तान :
|
|
पर्यावरण समाचार
‘जलवायु वर्गीकरण’ दस्तावेज़ का मसौदा जारी
- वित्त मंत्रालय ने स्वच्छ ऊर्जा निवेश में सहायता के लिए ‘जलवायु वर्गीकरण’ दस्तावेज़ का मसौदा जारी किया।
- मसौदे का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पूंजी जुटाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत का लक्ष्य:
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
एक अरब डॉलर का सहायता पैकेज
- विश्व बैंक ने श्रीलंका को आर्थिक सुधारों और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के उद्देश्य से अगले तीन वर्षों में एक अरब डॉलर का सहायता पैकेज देने का फैसला किया है।
विश्व बैंक (World Bank) :
स्थापना: 1944 (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन, अमेरिका) | मुख्यालय: वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका | भारत 1944 से विश्व बैंक का सदस्य है |
सशस्त्र बलों को एयर इंडिया की विशेष रियायत
- एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 31 मई 2025 तक बुक किए गए टिकटों पर रद्दीकरण पर पूरा रिफंड और 30 जून 2025 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पुनर्निर्धारण की सुविधा देने की पेशकश की है।
- यह कदम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सैनिकों के समर्पण और कर्तव्य प्रतिबद्धताओं का समर्थन करने के लिए लिया गया है।
एयर इंडिया :
|
|
C-DOT और CSIR-NPL के बीच समझौता ज्ञापन
- सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) और CSIR-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (CSIR-NPL) ने संयुक्त अनुसंधान और नवाचार के लिए एक सहयोगी ढांचा स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) :
|
|
पांडुलिपियां द्रव्यरत्नाकरनिघण्टुः और द्रव्यनामाकरनिघण्टुः
- केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने दो दुर्लभ और महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक पांडुलिपियों-द्रव्यरत्नाकरनिघण्टुः और द्रव्यनामाकरनिघण्टुः-को पुनर्जीवित कर प्रकाशित किया।
- ये पांडुलिपियां आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान रखती हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री भारत पहुंचे
- ऑपरेशन सिंदूर के कुछ घंटों बाद सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री आदिल अल-जुबैर दिल्ली पहुंचे और जयशंकर से मुलाकात की।
सऊदी अरब :
|
|
रक्षा समाचार
MRSAM इंडिया इको-सिस्टम शिखर सम्मेलन 2.0
- एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया (ASI) और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के सहयोग से संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (CENJOWS) ने 7 मई 2025 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में MRSAM इंडिया इको-सिस्टम शिखर सम्मेलन 2.0 का सफल आयोजन किया।
- इस सम्मेलन में रक्षा मंत्रालय, सशस्त्र बलों, DRDO, BEL, BDL और प्रमुख भारतीय रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य :
|
IMDEX Asia 2025
- भारतीय नौसेना का जहाज INS किल्टान चांगी प्रदर्शनी केंद्र में IMDEX एशिया 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा।
सम्बन्धित तथ्य :
INS किल्टान :
|
भारतीय नौसेना :
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व एथलेटिक्स दिवस
- युवाओं में एथलेटिक्स के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वास्थ्य-सचेत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 7 मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है।
- इसकी शुरुआत 1996 में इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF), जिसे अब वर्ल्ड एथलेटिक्स कहा जाता है।
2025 में विश्व एथलेटिक्स दिवस का 29वां संस्करण मनाया गया |
विश्व रेड क्रॉस दिवस
- हेनरी ड्यूनांट (Henry Dunant) की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है।
- हेनरी ड्यूनांट इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे।
विश्व रेड क्रॉस दिवस :
|
विश्व थैलेसीमिया दिवस
- प्रतिवर्ष 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य थैलेसीमिया-एक आनुवंशिक रक्त विकार-के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोकथाम को प्रोत्साहित करना और रोगी-केंद्रित देखभाल को बढ़ावा देना है।
थीम 2025 : “थैलेसीमिया के लिए एक साथ: समुदायों को एकजुट करना, रोगियों को प्राथमिकता देना” |