28 April, 2025
मानव विकास रिपोर्ट 2025
Wed 07 May, 2025
संदर्भ :
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 6 मई 2025 को "ए मैटर ऑफ चॉइस: पीपल एंड पॉसिबिलिटीज इन द एज ऑफ एआई" शीर्षक से मानव विकास रिपोर्ट 2025 जारी की है।
मुख्य बिन्दु :
- रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मानव विकास पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का विश्लेषण किया गया है ।
- रिपोर्ट का उद्देश्य : भविष्य की भविष्यवाणी करना नहीं, बल्कि इसे आकार देना है, ताकि AI मानव विकास को सशक्त बना सके।
वैश्विक मानव विकास की स्थिति :
- 35 वर्षों में सबसे धीमी प्रगति: रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक मानव विकास प्रगति 35 वर्षों में सबसे धीमी रही है।
- 2020-2021 की असाधारण संकटों के बाद भी, 2024 में मानव विकास सूचकांक (HDI) में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
- असमानता में वृद्धि: रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि अमीर और गरीब देशों के बीच असमानता बढ़ रही है, और पारंपरिक विकास मार्ग वैश्विक दबावों के कारण संकुचित हो रहे हैं।
HDI रैंकिंग और मान (2023) :
रैंक | देश | HDI मान |
1 | आइसलैंड | 0.972 |
2 | नॉर्वे | 0.970 |
2 | स्विट्ज़रलैंड | 0.970 |
4 | डेनमार्क | 0.962 |
5 | जर्मनी | 0.959 |
5 | स्वीडन | 0.959 |
7 | ऑस्ट्रेलिया | 0.958 |
8 | हॉन्गकॉन्ग, चीन (SAR) | 0.955 |
8 | नीदरलैंड | 0.955 |
17 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 0.938 |
130 | भारत | 0.685 |
भारत की स्थित :
- सूचकांक में भारत 193 देशों में, एक वर्ष में 133 वें स्थान से आगे बढ़कर, 130वें स्थान पर पहुँच गया है
- भारत मध्यम मानव विकास श्रेणी में जगह बरक़रार रखते हुए, उच्च मानव विकास (HDI ≥ 0.700) की सीमा के क़रीब पहुँच रहा है।
- 1990 के बाद से भारत के HDI मूल्य में 53% की वृद्धि हुई है - जो वैश्विक और दक्षिण एशियाई औसत से तेज़ है।
AI की भूमिका :
- मानव विकास रिपोर्ट 2025 में भारत को एक उभरती हुई AI शक्ति के रूप में पहचाना गया है।
- भारत, वैश्विक AI सूचकांक में शीर्ष 10 में स्थान पाने वाला एकमात्र निम्न-मध्यम आय वाला देश है।
- वर्ष 2019 में जहाँ AI शोधकर्ताओं की संख्या लगभग नगण्य थी, वहीं अब 20% भारतीय लोग, AI शोधकर्ता देश में ही कार्यरत हैं।
- भारत में AI का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में :
- किसानों को बीमा और ऋण से जुड़ी सलाह उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने में AI की मदद ली जा रही है।
- शोधकर्ताओं और नई कम्पनियों व उद्योगों के लिए एक राष्ट्रीय AI सुविधा स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
- तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे प्रदेशों में यूएनडीपी द्वारा समर्थित AI आधारित समावेशी कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य, शिक्षा और आय में निरन्तर सुधार :
- 1990 में भारत में जीवन प्रत्याशा 58.6 वर्ष थी, जो अब बढ़कर 2023 में 72 वर्ष हो गई है - जोकि HDI सूचकाँक की शुरुआत से लेकर अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।
- भारत में बच्चों के स्कूल में बने रहने की औसत अवधि 13 वर्ष तक पहुँच गई है, जबकि 1990 में यह केवल 8.2 वर्ष थी।
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम, समग्र शिक्षा अभियान और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसे क़दमों ने इसमें उल्लेखनीय भूमिका निभाई है
- आर्थिक मोर्चे पर, भारत की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 1990 के 2167.22 डॉलर से बढ़कर 2023 में 9046.76 डॉलर हो गई है - जो चार गुना से भी अधिक की वृद्धि है।
- विशेष रूप से 2015-16 से 2019-21 के बीच साढ़े 13 करोड़ लोग बहुआयामी निर्धनता से बाहर निकले हैं।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) :
- एक संयुक्त राष्ट्र संगठन है जो विकासशील देशों को गरीबी कम करने और सतत विकास हासिल करने में मदद करता है
- यह स्थानीय क्षमताओं को विकसित करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर देता है
- स्थापना: 22 नवंबर 1965 (संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा)
- मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
- अध्यक्ष : मुहम्मद अब्दुल मुहिथ
- प्रमुख कार्य : मानव विकास, सतत विकास, गरीबी उन्मूलन, लोकतांत्रिक शासन, और जलवायु कार्रवाई में सहयोग