मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM)
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM)

Tue 06 May, 2025

संदर्भ

भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिलकर स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (Multi-Influence Ground Mine, MIGM) का सफल कॉम्बैट परीक्षण किया है। यह परीक्षण भारत की अंडरसी वारफेयर (समुद्री युद्धक क्षमताओं) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

 

क्या है मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM)?

  • MIGM एक उन्नत नौसेना माइन है जिसे DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। यह माइन मल्टी-इन्फ्लुएंस सेंसर (जैसे चुंबकीय, ध्वनिक और दबाव संकेतों) का उपयोग करके दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों को पहचानती और नष्ट करती है।
  • इस प्रकार के हथियार समुद्र की सतह पर निष्क्रिय रूप से रखी जाती है और केवल तब सक्रिय होती है जब उसमें सेट की गई शत्रु पोत की विशेषताओं का पता चलता है। यह विस्फोट करके ऊपर या पास में मौजूद लक्ष्य को नष्ट कर देती है।

 

Latest Courses