GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 05 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

ECINET मोबाइल ऐप

  • भारत निर्वाचन आयोग (ECI) जल्द ही एकल-बिंदु डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप ECINET लॉन्च करेगा, जो चुनाव से जुड़ी 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब ऐप्स को एक साथ समाहित करेगा।

चुनाव आयोग :

  • स्थापना: 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • संवैधानिक आधार: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 के अंतर्गत
  • प्रकृति: एक स्वतंत्र और संवैधानिक निकाय
  • प्रारंभ में एकल सदस्यीय निकाय
  • वर्ष 1993 से बहु-सदस्यीय आयोग (1 मुख्य चुनाव आयुक्त + 2 चुनाव आयुक्त)
  • वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त: ज्ञानेश कुमार
  • वर्तमान चुनाव आयुक्त: सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी
  • 61वें संशोधन ने अनुच्छेद 326 में संशोधन कर मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी।

आर्कटिक सर्कल इंडिया फोरम 2025

  • आर्कटिक सर्कल इंडिया फोरम 2025 का आयोजन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा भारत के विदेश मंत्रालय और भारतीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन : 3-4 मई 2025 (पैलेस नई दिल्ली)
  • विषय : "द पोलर ऑर्डर: द आर्कटिक एंड एशिया | साइंस - जियोपॉलिटिक्स - क्लाइमेट - बिजनेस"
  • उद्देश्य : आर्कटिक क्षेत्र में एशिया की बढ़ती भूमिका, वैज्ञानिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन, व्यापार और भू-राजनीतिक पहलुओं पर व्यापक चर्चा करना

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF)

  • स्थापना: 5 सितंबर 1990
  • संस्थापक: आर. के. मिश्रा
  • अध्यक्ष: सुंजॉय जोशी

भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन का 27वां सम्‍मेलन

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में भारतीय ब्रोंकोलॉजी एसोसिएशन के 27वें वार्षिक सम्मेलन, ब्रोंकोकॉन 2025 का उद्घाटन 3 मई 2025 को किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन : 2 से 4 मई (होटल ले मेरिडियन, नई दिल्ली)
  • थीम है: "सीमाओं से परे: पल्मोनरी प्रक्रियाओं में उभरते हुए आयाम"
  • इसमें समें फेफड़ों की देखभाल और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और अंतरविषयक सहयोग पर चर्चा हुई।

भारत के उपराष्ट्रपति :

  • प्रथम उपराष्ट्रपति: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1952-1962)
  • संवैधानिक अनुच्छेद
  • अनुच्छेद 63 - भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा
  • अनुच्छेद 66 - उपराष्ट्रपति का चुनाव
  • अनुच्छेद 67 - पदावधि

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल के विशेष संस्करण ‘शिक्षकों के साथ साइकिलिंग’ में भाग लिया।

सरकार द्वारा फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से चलाए जा रहे अभियान :

  • फिट इंडिया मूवमेंट: : अगस्त 2019
  • खेलो इंडिया अभियान : 2018
  • साइकल4चेंज चैलेंज : 2020
  • योग दिवस : 21 जून(शुरुआत: 2015)
  • राष्ट्रीय खेल दिवस : 29 अगस्त (मेजर ध्यानचंद की जयंती)

राज्य विशेष समाचार

‘तमिल सप्ताह महोत्सव’

  • तमिलनाडु में क्रांतिकारी कवि, समाज सुधारक और तमिल भाषा एवं द्रविड़ आंदोलन के प्रबल समर्थक पवेंद्र भारतीदासन की 135वीं जयंती के अवसर पर 29 अप्रैल से 5 मई 2025 तक एक सप्ताह तक ‘तमिल सप्ताह महोत्सव’ मनाया गया।

तमिलनाडु :

  • तमिलनाडु दिवस: 18 जुलाई
  • राज्यपाल: आर.एन.रवि
  • राज्य पशु: नीलगिरि ताहर
  • सबसे ऊंची चोटी: डोड्डाबेट्टा
  • सबसे लंबी नदी: कावेरी
  • बांध: भवानीसागर जलाशय, वैगई बांध, अमरावती बांध, स्टेनली जलाशय, अलियार जलाशय
  • मंदिर: बृहदीश्वर, रामनाथस्वामी, कपालीश्वर, मीनाक्षी अम्मन, नटराज

अंतरराष्ट्रीय समाचार

विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025

  • विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 का आयोजन 5 से 8 मई 2025 तक, विश्व बैंक मुख्यालय, वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जा रहा है।
  • इस सम्मेलन में, एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल अपनी परिवर्तनकारी स्वामित्व योजना और ग्राम मानचित्र प्लेटफॉर्म प्रस्तुत करेगा।
  • सम्मेलन का विषय : “जलवायु कार्रवाई के लिए भूमि का स्वामित्व और पहुँच सुरक्षित करना: जागरूकता से कार्रवाई की ओर बढ़ना”

स्वामित्व योजना :

  • SVAMITVA (गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर तकनीक के साथ मानचित्रण/Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas)
  • शुरूआत : 24 अप्रैल 2021
  • नोडल मंत्रालय: पंचायती राज मंत्रालय

BLA का हमला

  • बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान के कलात जिले के मोंगूचर क्षेत्र में बड़ा हमला किया है, जिससे क्वेटा-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग (N-25) अवरुद्ध हो गया।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) :

स्थापना: 2000 उद्देश्य: पाकिस्तान से बलूचिस्तान को अलग करना नेता: हिर्बेयर मर्री (कथित)

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

ADB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58वीं वार्षिक बैठक

  • केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण 4 से 7 मई 2025 तक इटली के मिलान में आयोजित एशियाई विकास बैंक (ADB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगी।

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank : ADB)

  • प्रकार : एक बहुपक्षीय विकास बैंक
  • स्थापना : 19 दिसंबर 1966
  • मुख्यालय : मांडलुयॉन्ग सिटी, मेट्रो मनीला, फिलीपींस
  • सदस्य देशों की संख्या : 68
  • वर्तमान अध्यक्ष : मसातो कांडा (11वें अध्यक्ष)
  • प्रशासन प्रणाली : गवर्नर्स बोर्ड द्वारा संचालन, जो सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है
  • कार्य क्षेत्र : एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सतत, समावेशी व लचीला विकास को बढ़ावा
  • कार्यप्रणाली : ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान, गारंटी, इक्विटी निवेश के ज़रिए वित्तीय सहायता
  • प्रमुख शेयरधारक देश : जापान (15.6%), अमेरिका (15.6%), चीन (6.4%), भारत (6.3%), ऑस्ट्रेलिया (5.8%)
  • भारत की स्थिति : संस्थापक सदस्य
  • भारत में भूमिका : विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है

भारत-अंगोला बिजनेस फोरम

  • भारत-अंगोला बिजनेस फोरम का आयोज नई दिल्ली में किया गया।
  • फाेरम में अंगोला के राष्ट्रपति ने भारतीय व्यवसायों को कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में निर्यात के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

अंगोला

राजधानी: लुआंडा मुद्रा: अंगोला क्वान्ज़ा आधिकारिक भाषा: पुर्तगाली

ओपेक प्‍लस ने तेल उत्पादन बढ़ाया

  • ओपेक+ ने जून 2025 में तेल उत्पादन में 411,000 बैरल प्रतिदिन की वृद्धि करने पर सहमति व्यक्त की है, जो लगातार दूसरे महीने उत्पादन में वृद्धि का संकेत है।
  • ओपेक+ के आठ सदस्य देश, जो 2.2 मिलियन बैरल प्रति दिन के स्वैच्छिक कटौती को धीरे-धीरे समाप्त कर रहे हैं, अप्रैल से जून तक उत्पादन में तीन मासिक वृद्धि कर रहे हैं, जिससे कटौती का लगभग 44% वापस लिया जाएगा।

OPEC : पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन/Organization of the Petroleum Exporting Countries :

मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया संस्थापक: जुआन पाब्लो पेरेज़ अल्फोंजो, अब्दुल्ला तारिकी स्थापित: सितंबर 1960, बगदाद, इराक

"विदेशी भूमि में निर्मित सभी फिल्मों" टैरिफ : अमेरिका

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 मई 2025 को घोषणा की कि वे "विदेशी भूमि में निर्मित सभी फिल्मों" पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका

प्रमुख स्थल:

  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

चर्चित व्‍यक्ति

मोहम्मद मुइज्जू

  • मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लगभग 15 घंटे (14 घंटे 54 मिनट) तक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा बनाए गए 14 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

मालदीव :

राजधानी: माले मुद्रा: मालदीवियन रूफिया

आधिकारिक भाषा: धिवेही

पुरस्कार और सम्मान

दानिश सिद्दीकी पत्रकारिता पुरस्कार

  • दानिश सिद्दीकी पत्रकारिता पुरस्कार 2025 का आयोजन 4 मई को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में किया गया।
  • यह पुरस्कार प्रतिष्ठित फोटो पत्रकार और पुलित्जर पुरस्कार विजेता दिवंगत दानिश सिद्दीकी की स्मृति में स्थापित किया गया है।

पुरस्कार विजेता :

  • प्रसारण श्रेणी: मेघना बाली (ABC) — "भारतीय छात्रों के साथ ऑस्ट्रेलिया में वीज़ा धोखाधड़ी" पर खोजी रिपोर्ट
  • प्रसारण/डिजिटल श्रेणी: सर्वप्रिय सांगवान (BBC) — "The Last Man" (हिंदी शृंखला)
  • फोटो पत्रकारिता श्रेणी: सौम्या खंडेलवाल (NYT) — "चीनी की क्रूरता: कर्ज, बाल विवाह व बच्चेदानी हटाना"
  • जांच रिपोर्ट: ग्रीष्मा कूथर (स्वतंत्र पत्रकार) — "Saviour Complex: अरंबाई टेंगगोल को मणिपुर सरकार का संरक्षण"
  • प्रिंट/डिजिटल श्रेणी: वैष्णवी राठौर (Scroll.in) — "ग्रेट निकोबार द्वीप: डरावना भविष्य"

कला और संस्कृति

GITB के 14वें संस्‍करण का आयोजन

  • ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (GITB) का 14वां संस्करण 4 से 6 मई 2025 तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के सहयोग से 14वें ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (GITB) के अवसर पर मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया।

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

जीनोम-संपादित चावल की किस्में विकसित

  • भारत जीनोम-संपादित चावल की किस्में विकसित करने वाला विश्‍व का प्रथम देश बना है।
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR संस्थानों द्वारा विकसित पहली दो जीनोम-संपादित चावल किस्मों को लॉन्च किया और ये हैं DRR धान 100 कमला को सांबा महसूरी से प्राप्त किया गया है और दूसरी पूसा DST चावल है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) :

स्थापना: 16 जुलाई 1929 निदेशक: डॉ. मांगी लाल जाट नोडल मंत्रालय: कृषि मंत्री

खेल समाचार

11वीं बुडोकन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप

  • गुरुग्राम के अनर्घ्य अभिषेक पंचवतकर ने दुबई में आयोजित 11वीं बुडोकन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में कुमाइट श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।
  • गुरुग्राम के अनर्घ्य अभिषेक पंचवतकर ने दुबई में आयोजित 11वीं बुडोकन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में कुमाइट श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।

WTT यूथ स्टार कंटेंडर

  • टेबल टेनिस में, भारतीय खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्य और अभिनंद प्रधावधी ने बैंकॉक में डब्ल्यूटीटी यूथ स्टार कंटेंडर में अंडर-19 लड़कों का युगल खिताब जीता, उन्होंने फाइनल में कोरिया के ली जुंगमोक और चोई जिवुक को 3-1 से हराया।

Latest Courses