फिस्कल मॉनिटर रिपोर्ट 2025 : IMF
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




फिस्कल मॉनिटर रिपोर्ट 2025 : IMF

Sat 03 May, 2025

संदर्भ :

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अप्रैल 2025 में अपनी फिस्कल मॉनिटर रिपोर्ट जारी की है, जिसमें वैश्विक सार्वजनिक ऋण के बारे में चिंताजनक जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार :

  • वैश्विक सार्वजनिक ऋण 2025 में COVID-19 महामारी के दौरान 2020 में दर्ज 98.9% GDP के स्तर से भी अधिक हो सकता है।
  • वैश्विक सार्वजनिक ऋण 2025 में 2.8 प्रतिशत अंक बढ़कर 95.1% GDP तक पहुँचने का अनुमान है।
  • IMF ने चेतावनी दी है कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो यह अनुपात 2027 तक 117% और 2030 तक लगभग 100%(99.6%) तक पहुंच सकता है।
  • सूडान विश्‍व का सबसे ऋणग्रस्त देश बना है:-
  • 2025 में IMF की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान ने 252% के ऋण-से-GDP अनुपात के साथ जापान को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक ऋणग्रस्त देश का स्थान हासिल किया। इसका मुख्य कारण देश में जारी आंतरिक संघर्ष और गंभीर आर्थिक अस्थिरता है।
  • वहीं, जापान का ऋण-से-GDP अनुपात 234.9% है, जो उसकी वृद्ध होती जनसंख्या और वर्षों से चले आ रहे राजकोषीय घाटे का परिणाम है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (122.5%), फ्रांस (116.3%) और कनाडा (112.5%) जैसे विकसित देश भी अत्यधिक सार्वजनिक ऋण का सामना कर रहे हैं, जिसका प्रमुख कारण सामाजिक कल्याण योजनाओं और रक्षा खर्चों में निरंतर वृद्धि है।

2025 में सबसे अधिक सार्वजनिक ऋण वाले शीर्ष 10 देश :

रैंक देश सामान्य सरकारी सकल ऋण (जीडीपी का %)
1 सूडान 252%
2 जापान 234.9%
3 सिंगापुर 174.9%
4 ग्रीस 142.2%
5 बहरीन 141.4%
6 मालदीव 140.8%
7 इटली 137.3%
8 संयुक्त राज्य अमेरिका 122.5%
9 फ्रांस 116.3%
10 कनाडा 112.5%

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund : IMF) :

  • क वैश्विक वित्तीय संस्था है, जो सदस्य देशों को आर्थिक और वित्तीय नीतियों पर सलाह देती है और ऋण प्रदान करती है, ताकि वैश्विक आर्थिक स्थिरता और विकास को बढ़ावा दिया जा सके
  • इसे वित्तीय संकटों के दौरान भी देशों की मदद करने के लिए जाना जाता है
  • स्थापना: 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका

Latest Courses