GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 03 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

‘एजिंग विद डिग्निटी’ कार्यक्रम

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल ‘एजिंग विद डिग्निटी’ नामक कार्यक्रम में भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कार्यक्रम का आयोजन : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा

मुख्य गतिविधियाँ:

  • वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ
  • वरिष्ठ नागरिक गृहों का वर्चुअल उद्घाटन
  • सहायक उपकरणों का वितरण
  • MoU हस्ताक्षर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्माकुमारीज संगठन के बीच MoU) पर हस्ताक्षर

वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल:

  • यह एक वन-स्टेप डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा
  • उद्देश्य: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं व सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

पाकिस्तान से सहयोग मांग : जे.डी. वेंस

  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने भारत से क्षेत्रीय संघर्ष को बढ़ाए बिना पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देने का आग्रह किया तथा पाकिस्तान से सहयोग मांगा।

पहलगाम आतंकवादी घटना :

दिनांक : 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटन स्थल : बैसरन घाटी(इसे "मिनी स्विट्जरलैंड" के नाम से भी जाना जाता है) 26 पर्यटक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए

भारत-डेनमार्क समझौता

  • भारत और डेनमार्क ने 2 मई 2025 को एक नए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करके अपने दीर्घकालिक ऊर्जा सहयोग को और मजबूत किया ।
  • यह समझौता भारत के 2070 तक शुद्ध-शून्य (Net Zero) उत्सर्जन के लक्ष्य का समर्थन करता है और स्वच्छ व टिकाऊ ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देगा।

डेनमार्क :

  • राजधानी: कोपेनहेगन
  • सरकार का प्रकार: संवैधानिक राजशाही
  • राष्ट्रीय भाषा: डेनिश
  • मुद्रा: डेनिश क्रोन (DKK)
  • महाद्वीप: यूरोप
  • राष्ट्राध्यक्ष का निवास स्थान : "अमेलियनबोर्ग पैलेस"
  • क्राउन प्रिंस/राष्ट्राध्यक्ष : फ्रेडरिक
  • संसद का नाम : "फोकटिंग"

राज्‍य विशेष

पंजाब-हरियाणा जल विवाद

  • हरियाणा सरकार ने पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब पर दबाव बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है और सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया।
  • हरियाणा की मांग है कि उसे भाखड़ा डैम से 8,500 क्यूसेक पानी मिले।

पंजाब-हरियाणा जल विवाद :

  • मुख्य कारण: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा जल वितरण को लेकर
  • BBMB का निर्णय: 23 अप्रैल 2025 को BBMB ने हरियाणा को 8,500 क्यूसेक पानी देने का निर्णय लिया, जो वर्तमान में मिल रहे 4,000 क्यूसेक से अधिक है।
  • पंजाब सरकार का विरोध: पंजाब सरकार ने कहा कि हरियाणा पहले ही तय सीमा से अधिक पानी ले चुका है
  • हरियाणा का दावा: हरियाणा ने दावा किया कि उसे केवल 60% पानी मिला है, शेष 40% आवश्यक है
  • मुख्यमंत्री सैनी का बयान: यह मुद्दा पीने के पानी से जुड़ा है, न कि SYL नहर से

अमरावती में 94 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मई 2025 को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में करीब 58,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 94 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में अमरावती के ग्रीनफील्ड राजधानी शहर के पुनर्निर्माण, विधानसभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय, न्यायिक आवास, 5,200 परिवारों के लिए आवास, सड़क, रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, बाढ़ प्रबंधन, और रक्षा से जुड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं

कला और संस्‍कृति

लैराई देवी जात्रा के दौरान भगदड़

  • गोवा के शिरगांव गांव में 3 मई 2025 को आयोजित लैराई देवी जात्रा के दौरान मची भीषण भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
  • लैराई देवी जात्रा गोवा के शिरगांव (बिचोलिम तालुका) में आयोजित एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो प्रत्‍येक वर्ष वैशाख शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: शिरगांव, बिचोलिम, गोवा
  • मुख्य देवी: लैराई देवी, जिन्हें देवी पार्वती का अवतार माना जाता है।
  • मंदिर वास्तुकला: मंदिर उत्तरी और दक्षिणी स्थापत्य शैली के मिश्रण के लिए जाना जाता है।
  • समय: जात्रा हर साल चैत्र माह (मार्च-अप्रैल) में होती है।
  • वर्ष 2025 तिथि: वर्ष 2025 में यह जात्रा 2 मई को आयोजित की गई।
  • उत्सव अवधि: उत्सव आमतौर पर पांच दिनों तक चलता है।
  • मुख्य आकर्षण: यह उत्सव अपनी अनोखी "ढोंडाची जात्रा" के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें भक्त जलते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं।

'जगन्नाथ धाम' : पश्चिम बंगाल

  • पश्चिम बंगाल के दीघा में निर्मित भव्य जगन्नाथ मंदिर, जिसे 'जगन्नाथ धाम' के नाम से प्रचारित किया गया है, ओडिशा और बंगाल के बीच एक गंभीर सांस्कृतिक और धार्मिक विवाद का कारण बन गया है।
  • बंगाल सरकार ने इस मंदिर का उद्घाटन 30 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में किया।

जगन्नाथ मंदिर :

  • स्थान: पुरी, ओडिशा
  • मुख्य देवी-देवता: भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्र
  • चार धाम तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है
  • प्रसिद्ध : वार्षिक रथ यात्रा के लिए

रक्षा समाचार

गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग

  • गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली बार भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिन और रात दोनों समय लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभूतपूर्व अभ्यास किया।
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी विशेष पट्टी पर राफेल, मिराज-2000, जगुआर, मिग-29, SU-30 MKI जैसे फाइटर जेट्स और C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN-32 जैसे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने युद्धकालीन और आपदा की स्थिति में वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे के इस्तेमाल की क्षमता का सफल प्रदर्शन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • देश का इकलौता राज्य जहाँ चार एक्सप्रेसवे पर फाइटर प्लेन भर सकते हैं उड़ान
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर बना 3.5 Km रनवे वाला एयर स्ट्रिप
  • यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहले से ही बनी है हवाई पट्टी

IOS सागर पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा

  • भारतीय नौसेना का जहाज IOS सागर (Indian Ocean Ship SAGAR) 1 मई 2025 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा, जो दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में चल रही अपनी बहुपक्षीय परिचालन तैनाती का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • इस मिशन का उद्देश्य क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मित्र देशों के साथ सामूहिक अभ्यास को मजबूत करना है।

IOS सागर की इस तैनाती में भारत सहित 10 देशों के नौसैनिक कर्मी शामिल हैं, जिनमें सेशेल्स, मॉरीशस, मालदीव, केन्या, कोमोरोस, मेडागास्कर, मोजाम्बिक, श्रीलंका, तंजानिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं

रिर्पोट एवं सूचकांक

अवैध व्यापार सूचकांक 2025

  • द न्यूज इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अवैध व्यापार सूचकांक में पाकिस्तान को 158 देशों में से 101वां स्थान मिला है।

‘भारत में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना’

  • नीति आयोग ने 2 मई 2025 को देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की ताकत बढ़ाने के लिए एक नई रिपोर्ट जारी की है।
  • इस रिपोर्ट का नाम ‘भारत में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना’ है, जिसे प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान (Institute for Competitiveness) के सहयोग से तैयार किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ऋण तक पहुंच में सुधार: 2020 से 2024 के बीच सूक्ष्म और लघु उद्यमों को अनुसूचित बैंकों से औपचारिक ऋण प्राप्त करने की हिस्सेदारी 14% से बढ़कर 20% हो गई है। मध्यम उद्यमों में यह हिस्सेदारी 4% से बढ़कर 9% हो गई
  • फिर भी क्रेडिट गैप बरकरार: 2020-21 में केवल 19% MSMEs की ऋण जरूरत औपचारिक रूप से पूरी हो सकी, जबकि 80 लाख करोड़ रुपये की मांग अब भी अधूरी है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

  • प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुरुआत : 1993, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा
  • द्वारा आयोजित : यूनेस्को, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ साझेदारी में
  • प्रेरणा : 1991 में नामीबिया के विंडहोक में हुए सम्मेलन और "विंडहोक घोषणा" से
  • 2025 में थीम: "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पत्रकारिता, मीडिया और मानवाधिकारों पर प्रभाव"

डीएसटी का स्‍थापना दिवस

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने 3 मई 2025 को अपना 55वां स्थापना दिवस मनाया।
  • इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभाग की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 3 मई 1971 को स्थापित यह विभाग भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

Latest Courses