GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 02 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रथम GMD का आयोजन

  • भारत में पहली बार ग्लोबल मीडिया डायलॉग (GMD) का आयोजन 2 मई 2025 को मुंबई में किया गया।
  • यह आयोजन WAVES 2025 (World Audio Visual and Entertainment Summit) के तहत हुआ, जिसकी मेजबानी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस संवाद में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लिया
  • शामिल प्रमुख देश : यूनाइटेड किंगडम, जापान, रूस, मिस्र, सऊदी अरब
  • उद्देश्य : अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, मीडिया क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणालियों को साझा करना, नीति समन्वय, और क्षमता निर्माण पर चर्चा करना

WAVES 2025 का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहले विश्व श्रव्य-दृश्य मनोरंजन शिखर सम्‍मेलन (WAVES) 2025 का उद्घाटन किया।
  • इस चार दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिसमें फिल्म, ओटीटी, गेमिंग, डिजिटल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की 5 दिग्गज हस्तियों: गुरु दत्त, पी. भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी पर स्मारक डाक टिकट भी लॉन्च किया गया।

'डिपो दर्पण' पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन

  • केंद्र सरकार ने 20 मई 2025 को 'डिपो दर्पण' पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने की घोषणा की है।
  • यह पहल देशभर के 2,278 खाद्य भंडारण गोदामों (FCI, CWC और राज्य एजेंसियों सहित) की गुणवत्ता और प्रदर्शन मानकों को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।

मुस्लिमों की जातिवार गणना

  • केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय की जातियों को भी शामिल किया जाएगा।
  • यह आजादी के बाद पहली बार होगा जब राष्ट्रीय स्तर पर धर्म के साथ-साथ जाति-विशेष डेटा एकत्र किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग, संवैधानिक प्रावधान:

  • मुस्लिम जातियों का वर्गीकरण: जनगणना में मुस्लिमों को शेख, सैय्यद, पठान (उच्च जाति) और पसमांदा (पिछड़ा वर्ग) जैसी जातियों में वर्गीकृत किया जाएगा
  • पसमांदा मुसलमानों पर फोकस: मुस्लिम आबादी का 80-85% हिस्सा पसमांदा वर्ग से आता है, जो सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ माना जाता हैसंवैधानिक स्थिति: सरकार ने स्पष्ट किया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, लेकिन जातिगत आंकड़ों के आधार पर नीतिगत समायोजन संभव है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत EU ने FTA को अंतिम रूप देने पर सहमत

  • भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने 2025 के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है।

यूरोपीय संघ (EU) :

  • स्थापना : नवंबर 1993 (मास्ट्रिख्ट संधि के तहत), मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम

अमेरिकी-यूक्रेन समझौता

  • अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने वॉशिंगटन में खनिज डील पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता यूक्रेन के पुनर्निर्माण में निवेश करने के लिए एक संयुक्त कोष के बदले में वाशिंगटन को कीव के दुर्लभ पृथ्वी खनिजों तक पहुंच प्रदान करेगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका

प्रमुख स्थल:

  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

पुस्‍तकें और लेखक

'चुनौतियां मुझे पसंद हैं'

  • उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' का विमोचन किया।
लेखक: विनय जोशी, अशोक देसाई और पंकज जानी

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई को केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ का उद्घाटन किया।
  • यह भारत का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बंदरगाह ने 13 जुलाई 2024 को परीक्षण संचालन शुरू किया और 3 दिसंबर 2024 से वाणिज्यिक संचालन में परिवर्तित हो गया। तब से, इसने 265 जहाजों को संभाला है और 5.48 लाख TEU (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) कंटेनरों को संसाधित किया है।

भारत का GST संग्रह अप्रैल 2025

  • भारत का GST संग्रह अप्रैल 2025 में 12.6% की वृद्धि के साथ 2.37 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि (2.10 लाख करोड़ रुपये) से अधिक है।
  • यह 1 जुलाई 2017 में GST लागू होने के बाद का दूसरा सर्वाधिक मासिक संग्रह है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अप्रैल 2024 में जीएसटी संग्रह ₹2.10 लाख करोड़ रहा — यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक संग्रह है (1 जुलाई 2017 के बाद)
  • घरेलू लेन-देन से संग्रह ₹1.9 लाख करोड़ (10.7% वृद्धि)
  • आयात से संग्रह ₹46,913 करोड़ (20.8% वृद्धि)
  • अप्रैल में रिफंड जारी हुए ₹27,341 करोड़ (48.3% वृद्धि)

राज्यवार योगदान (टॉप 5 राज्य):

  • महाराष्ट्र: ₹31,534 करोड़ (14% वृद्धि)
  • कर्नाटक: ₹13,497 करोड़ (4% वृद्धि)
  • गुजरात: ₹12,095 करोड़ (6% वृद्धि)
  • तमिलनाडु: ₹11,017 करोड़ (7% वृद्धि)
  • उत्तर प्रदेश: ₹9,956 करोड़ (10% वृद्धि)

कोयला क्षेत्र में अप्रैल 2025 में वृद्धि

  • अप्रैल 2025 में भारत का कोयला उत्पादन 3.63% की वार्षिक वृद्धि के साथ 81.57 मिलियन टन (अनंतिम) रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 78.71 मिलियन टन से अधिक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कोयला : आसानी से जलने वाला, काला या भूरा-काला अवसादी चट्टान है, मुख्य रूप से कार्बन से बना होता है

कोयले के प्रकार :

  • पीट (Peat) : सबसे निम्न श्रेणी का कोयला
  • लिग्नाइट (Lignite) : नीच गुणवत्ता, उच्च नमी
  • बिटुमिनस (Bituminous) : मध्यम गुणवत्ता, बिजली उत्पादन
  • एन्थ्रासाइट (Anthracite) : उच्चतम गुणवत्ता, अधिकतम कार्बन

भारत में प्रमुख कोयला क्षेत्र:

  • झारखंड: झरिया, बोकारो
  • छत्तीसगढ़: कोरबा
  • ओडिशा: तालचेर, झारसुगुड़ा
  • पश्चिम बंगाल: रानीगंज
  • मध्य प्रदेश: सिंगरौली

"एक राज्य, एक RRB" नीति

  • केंद्र सरकार ने 1 मई 2025 से "एक राज्य, एक आरआरबी" नीति को लागू कर दिया है।
  • इसके तहत 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को 28 बैंकों में विलय कर दिया गया है। यह कदम परिचालन दक्षता बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कवरेज: 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान) के आरआरबी शामिल
  • शाखाएं: 22,000+ शाखाएं (92% ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में), जो 700 जिलों तक पहुंच रखेंगी
  • पूंजी आधार: प्रत्येक विलयित बैंक के पास अब 2,000 करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी है
  • विलयित बैंक: बड़ौदा यूपी बैंक, आर्यावर्त बैंक और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में मिलाया गयामुख्यालय: लखनऊ (बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रायोजन के तहत)

रिपोर्ट एवं सूचकांक

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2025

  • टाटा ट्रस्ट्स द्वारा जारी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2025 में भारत के राज्यों की न्याय प्रणाली की क्षमता का मूल्यांकन किया गया है।
  • यह रिपोर्ट पुलिस, न्यायपालिका, जेलों और कानूनी सहायता के चार स्तंभों पर आधारित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शीर्ष राज्य: कर्नाटक लगातार शीर्ष पर, उसके बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु। सिक्किम छोटे राज्यों में शीर्ष पर
  • सबसे कमजोर: पश्चिम बंगाल सबसे निचले पायदान पर, इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और राजस्थान
  • लिंग असमानता: पुलिस बल में महिला अधिकारियों की हिस्सेदारी 8%, वरिष्ठ आईपीएस पदों पर 1,000 से कम महिलाएं। 78% पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क मौजूद

न्यायपालिका की चुनौतियाँ:

  • 5 करोड़ से अधिक लंबित मामले (20% की वृद्धि)
  • हाई कोर्ट में 33% और जिला अदालतों में 21% रिक्तियाँ। प्रति न्यायाधीश 2,200 मामलों का बोझ
  • महिला न्यायाधीशों की हिस्सेदारी: जिला स्तर पर 38%, लेकिन हाई कोर्ट में 14%

जेलों की स्थिति:

  • 76% कैदी अभी भी विचाराधीन। कुछ जेलों में 400% से अधिक भीड़
  • मनोवैज्ञानिकों की कमी: पूरे देश में केवल 25 मनोवैज्ञानिक/मनोचिकित्सक उपलब्ध

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व टूना दिवस

  • विश्‍व में खाद्य सुरक्षा, आर्थिक विकास और समुद्री जैव विविधता में टूना के महत्व को सामने लाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 2 मई को विश्व टूना दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2016 में आधिकारिक रूप से स्थापित किया गया था और पहली बार 2 मई 2017 को मनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 2025 की थीम : "हमारा महासागर, हमारी टूना, हमारा भविष्य"
  • इस दिन का प्रस्ताव पहली बार 2011 में पश्चिमी और मध्य प्रशांत मत्स्य आयोग की बैठक में रखा गया था
  • विश्व टूना दिवस का पहला लक्ष्य अत्यधिक मछली पकड़ने को रोकने और टूना आबादी को संरक्षित करने के लिए सतत प्रथाओं को अपनाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना

टूना मछली :

  • टूना एक गर्म खून वाली और तेज़ तैरने वाली समुद्री मछली है
  • प्रकार: इसमें कई प्रजातियाँ होती हैं, जैसे – ब्लूफिन, येलोफिन, स्किपजैक आदि।
  • उपयोग: टूना को खाने के लिए और डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों में बहुतायत में इस्तेमाल किया जाता है।
  • महत्त्व: यह करोड़ों लोगों की आजिविका और पोषण का स्रोत है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

  • श्रमिकों के अधिकारों, उनके संघर्षों और उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में मजदूर दिवस पहली बार 1 मई 1923 को मद्रास (अब चेन्नई) में मनाया गया, इसकी शुरुआत कम्युनिस्ट नेता सिंगारवेलु चेट्टियार ने की थी।
घोषणा: 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन ने 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया।

रामकृष्ण मिशन स्थापना दिवस

  • रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई, 1897 को स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी।
  • यह मिशन रामकृष्ण परमहंस के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्थापक: स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस के शिष्य के रूप में और उनके जीवन और शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस मिशन की स्थापना की।
  • उद्देश्य: रामकृष्ण मिशन का मुख्य उद्देश्य रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं का प्रचार करना और मानव कल्याण के लिए काम करना
  • मुख्य केंद्र: रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय बेलूर मठ, हावड़ा, पश्चिम बंगाल में स्थित है

 

Latest Courses