GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 01 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री मोदी का तीन राज्यों का दौरा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 और 2 मई को तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे।

प्रमुख घटनाक्रम :

 

1 मई: महाराष्ट्र में WAVES समिट का उद्घाटन 2 मई: केरल में विज़हिन्जम बंदरगाह का उद्घाटन 2 मई: आंध्र प्रदेश में बुनियादी ढांचा एवं रक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन

 

 

आठ महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की समीक्षा

  • 30 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 46वें प्रगति बैठक की अध्यक्षता करते हुए 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की आठ महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की समीक्षा की।
  • ये परियोजनाएँ सड़क, रेलवे, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग क्षेत्रों से संबंधित हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश:

 

 

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लाभार्थियों की पहचान में बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य करने का निर्देश
  • रिंग रोड विकास को 25-30 वर्षों के शहरी विस्तार से जोड़ने पर जोर, साथ ही सर्कुलर रेल नेटवर्क के एकीकरण की संभावना तलाशने का सुझाव।

डिजिटल केवाईसी पर ऐतिहासिक निर्देश

  • 30 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सुलभ बनाने के लिए 20 निर्देश जारी किए।
  • न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने यह निर्णय एसिड अटैक पीड़ितों और दृष्टिबाधितों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • डिजिटल पहुंच को मौलिक अधिकार घोषित किया गया, जो संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और स्वतंत्रता), अनुच्छेद 14 (समानता) और अनुच्छेद 15 (भेदभाव निषेध) के तहत संरक्षित है

शिलांग-सिलचर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी

  • केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए शिलांग (मेघालय) से सिलचर (असम) तक 166.80 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है।
  • यह परियोजना ₹22,864 करोड़ की लागत से हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर विकसित की जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • मार्ग: मेघालय में मावलिंगखुंग (शिलांग के निकट) से असम के पंचग्राम (सिलचर के पास) तक
  • मेघालय में हिस्सा: 144.80 किमी
  • असम में हिस्सा: 22 किमी
  • नेशनल हाईवे: यह NH-06 का हिस्सा होगा और NH-27, NH-106, NH-206 तथा NH-37 जैसे प्रमुख राजमार्गों से जुड़ेगा

गन्ने के FRP में 4.41% वृद्धि

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने 2025-26 चीनी सीजन (अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) ₹355 प्रति क्विंटल तय किया है।
  • यह पिछले सीजन (₹340) की तुलना में 4.41% की वृद्धि दर्शाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • आधार रिकवरी दर: 10.25% (यदि 1 टन गन्ने से 102.5 किलो चीनी बने)।
  • प्रीमियम: हर 0.1% अतिरिक्त रिकवरी पर ₹3.46 अधिक।
  • कटौती: रिकवरी कम होने पर समान अनुपात में कटौती, लेकिन 9.5% से कम रिकवरी वाले मामलों में भी ₹329.05 प्रति क्विंटल की गारंटी।
  • उत्पादन लागत: ₹173 प्रति क्विंटल (A2+FL लागत), जिसकी तुलना में FRP 105.2% अधिक है

निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • 30 अप्रैल 2025 को इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM), नई दिल्ली में बिहार के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (EROs) और बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के EROs और BLO पर्यवेक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शुरू हुआ।

निर्वाचन आयोग, संवैधानिक प्रावधान:

  • अनुच्छेद 324 : चुनाव आयोग को निर्वाचन की अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्तियाँ प्रदान करता है
  • अनुच्छेद 325 : धर्म, जाति, लिंग आदि के आधार पर किसी को मतदाता सूची से वंचित नहीं किया जा सकता
  • अनुच्छेद 326 : लोकसभा व विधानसभा चुनाव वयस्क मताधिकार के आधार पर होंगे
  • अनुच्छेद 327 : चुनावों के लिए संसद कानून बना सकती है
  • अनुच्छेद 328 : राज्य विधायिका अपने चुनावों के लिए प्रावधान बना सकती है
  • अनुच्छेद 329 : चुनाव संबंधी मामलों में न्यायालय हस्तक्षेप नहीं कर सकते, सिवाय चुनाव याचिका के

जाति जनगणना को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का निर्णय लिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • डेटा संग्रह: 2025-26 में शुरू होगा, 2026-27 तक पूरा होने का अनुमान
  • आंकड़े जारी: 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता चाहता

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने फिलिस्तीन संबंधी बहस के दौरान सुरक्षा परिषद को स्पष्ट किया कि "भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता चाहता है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों के साथ सहयोग के लिए तैयार है।"

संयुक्त राष्ट्र :

 

 

 

 

  • स्थापना : अक्टूबर, 1945
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • आधिकारिक भाषाएँ: अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश।
  • महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
  • छह प्रमुख अंग : संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक परिषद, संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय

 

 

नियुक्तियां

ज्ञानेश्वर कुमार सिंह

  • भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (IP&TAFS) के 1992 बैच के अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने 1 मई 2025 को भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान (IICA) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (DG & CEO) का पदभार संभाला।

भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान (IICA) :

 

  • स्थापना: 2008 में कॉर्पोरेट प्रशासन, नियामक अनुपालन और सतत व्यवसाय प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए स्थापित
  • मुख्यालय: मानेसर, गुरुग्राम

आलोक जोशी

  • केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन करते हुए पूर्व RAW प्रमुख आलोक जोशी को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले (26 नागरिकों की मौत) और भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लिया गया है।

 

NSAB का गठन पहली बार 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान किया गया था

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी

  • 30 अप्रैल 2025 को एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को भारतीय वायुसेना के उप-प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) पद पर नियुक्त किया गया।
  • वे 1 मई 2025 से एयर मार्शल एसपी धारकर का स्थान लेंगे, जो 40 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

भारतीय वायुसेना (IAF) :

 

आदर्श वाक्य : ' नभः स्पर्शं दीप्तम्' वायुसेना दिवस : 8 अक्टूबर मुख्यालय : नई दिल्ली

 

 

दिव्या शर्मा

  • लेफ्टिनेंट कमांडर दिव्या शर्मा ने भारतीय नौसेना की पहली महिला योग्य उड़ान प्रशिक्षक बनी हैं।
  • वह अंडमान और निकोबार कमान के विशिष्ट वायु स्क्वाड्रन में डोर्नियर विमान की पायलट हैं।

भारतीय नौसेना :

 

आदर्श वाक्य : शं नो वरुण नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर प्रमुख : दिनेश कुमार त्रिपाठी

 

 

पर्यावरण समाचार

गंगा में रेड-क्राउन कछुए की वापसी

  • हैदरपुर वेटलैंड (गंगा नदी बेसिन) में 20 रेड-क्राउन रूफ्ड टर्टल (लुप्तप्राय प्रजाति) को छोड़ा गया, जो तीन दशक बाद गंगा में इस प्रजाति की वापसी का प्रतीक है।

रेड-क्राउन रूफ्ड टर्टल :

 

 

  • वैज्ञानिक नाम: बाटागुर कचुगा
  • सामान्य नाम: बंगाल रूफ टर्टल, रेड क्राउन रूफ्ड टर्टल
  • भारत के स्थानिक 24 प्रजातियों में से एक है जिसके नर के चेहरे और गर्दन पर लाल, पीले, सफेद एवं नीले जैसे चमकीले रंग उनकी विशेषता है।
  • गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों में व्यापक रूप से पाया जाता है

सुरक्षा की स्थिति:

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature : IUCN) रेड लिस्ट: गंभीर रूप से लुप्तप्राय
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (WPA), 1972: अनुसूची I (Schedule I)
  • CITES : परिशिष्ट II

 

 

महत्‍वपूर्ण दिवस

महाराष्ट्र और गुजरात राज्य दिवस

  • महाराष्ट्र और गुजरात ने 1 मई , 2025 को अपना राज्य दिवस मनाया। वर्ष 2025 में इन दोनों राज्यों का 65वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
  • 1 मई 1960 को , द्विभाषी राज्य बम्बई को बम्बई पुनर्गठन अधिनियम, 1960 द्वारा दो अलग-अलग राज्यों में विभाजित किया गया : मराठी भाषी लोगों के लिए महाराष्ट्र और गुजराती भाषी लोगों के लिए गुजरात।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

 

महाराष्ट्र :

  • राजधानी: मुंबई
  • अरब सागर महाराष्ट्र की पश्चिमी सीमा की रक्षा करता है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश उत्तरी सीमा पर हैं।
  • प्रमुख नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, भीमा, तापी
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखला: सह्याद्रि पर्वत (पश्चिमी घाट)
  • उच्चतम शिखर: कलसुबाई (1,646 मीटर)
  • प्रमुख जनजातियाँ : भील, गोंड-माड़िया, कटकारी, कोली, ओराँव, वारली

गुजरात :

  • राजधानी: गांधीनगर
  • प्रमुख नदियाँ: नर्मदा, तापी, साबरमती, माही
  • प्राकृतिक विशेषताएँ:
  • कच्छ का रण : सफेद रेगिस्तान
  • गिर वन्यजीव अभयारण्य : एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास
  • गिरनार पहाड़ी, सापुतारा हिल स्टेशन
  • प्रमुख धार्मिक स्थल : सोमनाथ मंदिर (12 ज्योतिर्लिंगों में एक), द्वारकाधीश मंदिर, पालिताना (जैन तीर्थ), अंबाजी मंदिर

 

 

 

Latest Courses