28 April, 2025
GK Update
Wed 30 Apr, 2025
राष्ट्रीय समाचार
सर्वोच्च न्यायालय के 52वें CJI
- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का 52वाँ मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया है।
- उनका कार्यकाल 14 मई 2025 से प्रभावी होगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को कर छूट
- वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को कर छूट का दर्जा दिया है।
- अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि सरकार के प्रमुख नमामि गंगे कार्यक्रम का कार्यान्वयन करने वाली संस्था राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) अब पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत गठित एक प्राधिकरण है।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) :
|
IIT-ISM धनबाद का नया रिकॉर्ड
- IIT-ISM धनबाद ने इस वर्ष प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
- 2025 के प्लेसमेंट सत्र में कुल 1,622 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 985 छात्र प्लेस हुए, जो लगभग 60.73% की प्लेसमेंट दर दर्शाता है।
मुख्य आंकड़े:
|
|
देश का पहला प्रमाणित ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड
- स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत 29 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद नगर निगम ने देश का पहला प्रमाणित ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड सफलतापूर्वक जारी किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-जॉर्डन के बीच FoC
- भारत और जॉर्डन के बीच विदेश कार्यालय परामर्श (FoC) का आयोजन 29 अप्रैल 2025 को अम्मान में किया गया।
- इसकी अध्यक्षता अरुण कुमार चटर्जी, सचिव (CPV और OIA) और माजिद टी. कतरनेह, जॉर्डन के विदेश मामलों और प्रवासी मंत्रालय के महासचिव ने की।
जॉर्डन :
|
|
त्रिनिदाद और टोबैगो आम चुनाव
- त्रिनिदाद और टोबैगो में 28 अप्रैल 2025 को हुए आम चुनावों में यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस (यूएनसी) ने बहुमत हासिल किया, जिसके बाद कमला प्रसाद-बिसेसर दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनेंगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
GHCI का शुभारंभ
- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 29 अप्रैल 2025 को हरित हाइड्रोजन प्रमाणन योजना (GHCI) का शुभारंभ किया।
- यह योजना राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत हरित हाइड्रोजन उत्पादन की पारदर्शिता और मानकीकरण सुनिश्चित करेगी।
सम्बन्धित तथ्य :
हरित हाइड्रोजन (Green Hydrogen) :
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन :
|
100 और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता बढ़ाने का निर्देश
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 मई 2025 से बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स (WLAO) को 100 और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता बढ़ाने का निर्देश दिया है।
- यह निर्णय छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की मांग को पूरा करने और नकदी प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए लिया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
साथ ही लागू होंगे एटीएम शुल्क के नए नियम :
|
कला और संस्कृति
42 फीट ऊंचा ध्वज दंड स्थापित
- अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड विधि-विधान से स्थापित किया गया।
- यह कार्य 29 अप्रैल 2025 को वैशाख शुक्ल द्वितीया (परशुराम जयंती) के अवसर पर पूर्ण हुआ।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या :
|
|
चर्चित चेहरा
प्रो. सनी थॉमस
- पूर्व राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रो. सनी थॉमस का कोट्टायम (केरल) के उझावूर में निधन हो गया।
दादा साहब फाल्के
- 30 अप्रैल 2025 को भारत ने दिग्गज फिल्मकार धुंडीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के) की 155वीं जयंती मनाई।
- उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक (Father of Indian Cinema) माना जाता है।
जीवन परिचय :
योगदान:
|
सम्मान:
|
खेल समाचार
2026 के एशियाई खेल
- 2026 के एशियाई खेल जापान के आइची प्रांत और उसकी राजधानी नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होंगे, जिसमें क्रिकेट को बरकरार रखा गया है, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
एशियाई खेल :
|
|
विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी
ASF का प्रकोप
- मिजोरम के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार, अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) के प्रकोप के कारण मिजोरम के चार जिलों में 3,050 से अधिक सूअरों की मौत हो गई।
अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) :
|
SBaaS पहल शुरू
- इसरो की वाणिज्यिक शाखा, भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र ( IN-स्पेस ) ने उपग्रह विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सैटेलाइट बस एज़ अ सर्विस (SBaaS) पहल शुरू की।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेलोड अनुप्रयोगों को होस्ट करने के लिए भारतीय गैर-सरकारी संस्थाओं (NGE) द्वारा डिजाइन किए गए मॉड्यूलर छोटे उपग्रह प्लेटफॉर्म बनाना है ।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):
|
|
अमेजन का प्रथम इंटरनेट सैटेलाइट
- ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपना पहला इंटरनेट सैटेलाइट लॉन्च किया।
- 27 अप्रैल 2025 को अमेजन ने यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के एटलस वी रॉकेट के जरिए अपने प्रोजेक्ट कुइपर के तहत 27 इंटरनेट सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में सफलतापूर्वक स्थापित किया।