GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 25 Apr, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

लॉन्ग टर्म वीजा

  • विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है, जिसमें 27 अप्रैल 2025 से सभी मौजूदा वैध वीजा रद्द कर दिए जाएंगे और मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेंगे।
  • यह निर्णय पहले से जारी किए गए लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर लागू नहीं होगा, जो विशेष रूप से पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों को जारी किए गए हैं। इन एलटीवी धारकों को भारत छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी और वे वैध रूप से भारत में रह सकते हैं।

लॉन्ग टर्म वीजा (Long Term Visa - LTV) :

 

 

  • भारत में मुख्यतः निम्नलिखित लोगों को LTV प्रदान है:
  • पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई) जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हैं।
  • भारत में विवाह करने वाले विदेशी नागरिक
  • भारत में रोजगार, शिक्षा, या पारिवारिक कारणों से लंबे समय तक रहना चाहने वाले लोग।
  • वीज़ा की अवधि : 5 वर्ष
  • LTV वाले लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं, विशेषतः यदि वे धार्मिक उत्पीड़न से आए अल्पसंख्यक हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेटिकन सिटी के दौरे पर

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के साथ पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी के दौरे पर हैं।
  • पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

वेटिकन सिटी :

  • राजधानी: वेटिकन सिटी (स्वयं एक स्वतंत्र राज्य)
  • मुद्रा: यूरो (€)
  • पोप फ्रांसिस : कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु
  • संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं है
  • स्विट्जरलैंड के गार्ड्स इसकी रक्षा करते हैं

 

 

 

 

राज्‍य विशेष

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया।
  • हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे
  • इस वर्ष यूपी बोर्ड द्वारा कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 कार्य दिवसों में परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

ESIC के अनंतिम पेरोल डेटा

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार, फरवरी, 2025 में 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।
  • इसी महीने 23,526 नए प्रतिष्ठानों को ESI योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

फरवरी 2025 पेरोल सारांश:

  • कुल 15.43 लाख नए सदस्य
  • 47.7% (7.36 लाख) सदस्य 25 वर्ष से कम उम्र के
  • 74 ट्रांसजेंडर और 3.35 लाख महिला नामांकन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) :

  • स्थापना: 24 फरवरी 1952
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अधिनियम: कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948
  • निगरानी: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा

 

भारत भारत-दक्षिण अफ्रीका JWGTI की बैठक

  • भारत के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 22 से 23 अप्रैल, 2025 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में व्यापार और निवेश पर भारत-दक्षिण अफ्रीका संयुक्त कार्य समूह (JWGTI) की बैठक आयोजित की।

दक्षिण अफ्रीका:

 

 

राजधानी (Capitals):

  • प्रशासनिक: प्रिटोरिया (Pretoria)
  • विधायी: केप टाउन (Cape Town)
  • न्यायिक: ब्लूमफ़ोन्टेन (Bloemfontein)
  • मुद्रा (Currency): साउथ अफ्रीकन रैंड (ZAR)
  • भाषाएँ (Languages): कुल 11 आधिकारिक भाषाएँ, प्रमुख – अंग्रेज़ी, अफ्रीकी, ज़ुलु, कोसा
  • 3 तरफ समुद्र से घिरा (अटलांटिक और हिन्द महासागर)
  • 2010 में फीफा वर्ल्ड कप की मेज़बानी करने वाला पहला अफ्रीकी देश

 

 

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

फरवरी 2025 टेलीकॉम रिपोर्ट

  • भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी आकडों के अनुसार, भारत में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या फरवरी 2025 के अंत तक 944.04 मिलियन (94.4 करोड़) तक पहुंच गई है।
  • यह डेटा देशभर के 1,189 दूरसंचार ऑपरेटर्स से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

फरवरी 2025 टेलीकॉम रिपोर्ट (TRAI):

 

 

  • MNP आवेदन: 1.2 करोड़ (कुल संचयी 1,105.39 मिलियन)
  • कुल टेलीफोन उपभोक्ता: 1,197.23 मिलियन (0.42% मासिक वृद्धि)
  • शहरी: 667.93 मिलियन | ग्रामीण: 529.31 मिलियन
  • टेली-घनत्व: कुल – 84.85%, शहरी – 132.01%, ग्रामीण – 58.48%

बाजार हिस्सेदारी:

  • निजी कंपनियाँ – 92.03%
  • BSNL/MTNL – 7.97%
  • M2M कनेक्शन: 64.71 मिलियन
  • एयरटेल – 33.86 मिलियन (52.33%)
  • दूसरा स्थान – वोडाफोन आइडिया

 

 

कट-ऑफ टाइमिंग में बदलाव की घोषणा : SEBI

  • बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ओवरनाइट और लिक्विड म्युचुअल फंड स्कीम्स (overnight and liquid mutual fund) में रिडेम्पशन के लिए लागू होने वाले नेट एसेट वैल्यू (NAV) निर्धारित करने की कट-ऑफ टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की है।
  • यह नया नियम 1 जून, 2025 से लागू होगा।

संशोधित कट-ऑफ टाइमिंग इस प्रकार है:

 

 

  • ऑफलाइन (फिजिकल) मोड: रिडेम्पशन अनुरोध यदि दोपहर 3 बजे से पहले प्राप्त होते हैं तो उसी दिन के अगले कार्य दिवस से पहले के दिन के बंद NAV पर प्रोसेस होंगे। 3 बजे के बाद आने वाले अनुरोध अगले कार्य दिवस के NAV पर प्रोसेस होंगे।
  • ऑनलाइन मोड (केवल ओवरनाइट फंड्स के लिए): निवेशकों को शाम 7 बजे तक रिडेम्पशन का अनुरोध करने की सुविधा दी गई है, जिससे वे उसी दिन के NAV का लाभ उठा सकेंगे। 7 बजे के बाद प्राप्त अनुरोध अगले कार्य दिवस के NAV पर प्रोसेस होंगे।

Asia University Rankings 2025

  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) एशिया रैंकिंग 2025 में एशिया में चौथा स्थान और भारत में पहला स्थान प्राप्त किया ।
  • IISc को सूची में 38वाँ स्थान मिला है। सूची में अन्य भारतीय संस्थानों में अन्ना विश्वविद्यालय, 111वाँ स्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर, 131वाँ स्थान और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, 140वाँ स्थान शामिल हैं।

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया रैंकिंग 2025: 200वीं रैंक तक के संस्थानों के नाम :

 

 

  • 38: भारतीय विज्ञान संस्थान
  • 111: अन्ना विश्वविद्यालय
  • 131: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर
  • 140: महात्मा गांधी विश्वविद्यालय
  • 146: शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय
  • 149: सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज
  • 161: जामिया मिलिया इस्लामिया
  • 184: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  • 184: केआईआईटी विश्वविद्यालय
  • 188: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • 188: UPES
  • 191: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
  • 191: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला
  • 200: अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद

 

चर्चित चेहरा

डॉ. के. कस्तूरीरंगन

  • इसरो के पूर्व अध्यक्ष और भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख निर्माता डॉ. के. कस्तूरीरंगन का बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर 84 वर्ष की आयु में निधन हाे गया।
  • डॉ. कस्तूरीरंगन ने इसरो के अध्यक्ष के रूप में लगभग दस वर्षों तक सेवा दी और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिलाईं, जिनमें ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) की सफलता और जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) के पहले सफल उड़ान परीक्षण का नेतृत्व शामिल है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):

 

 

  • स्थापना : 15 अगस्त 1969
  • संस्थापक : डॉ. विक्रम साराभाई
  • मुख्यालय : बेंगलुरु, कर्नाटक
  • प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च : 1975
  • स्वदेशी उपग्रह रोहिणी (RS-1) भारत के SLV-3 रॉकेट से लॉन्च : 1980
  • प्रथम चंद्र मिशन चंद्रयान-1 लॉन्च : 2008
  • मंगलयान (MOM) सफलतापूर्वक लॉन्च : 2013 चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च : 2019
  • 2023 : चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग
  • सूर्य मिशन : आदित्य-L1 (2023), सूर्य के लैग्रेंज पॉइंट-1 (L1) पर भेजा गया

 

 

खेल समाचार

दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता

  • दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता 25 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।
  • इस चैंपियनशिप का आयोजन भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और योगासन भारत के सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में एशिया के 21 देशों के एथलीट भाग ले रहे हैं,

योगासन का वर्गीकरण:

 

 

  • स्थितिक आसन – ताड़ासन, वृक्षासन
  • बैठकर किए जाने वाले आसन – पद्मासन, वज्रासन
  • पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन – शवासन, पवनमुक्तासन
  • पेट के बल किए जाने वाले आसन – भुजंगासन, धनुरासन
  • उल्टे आसन – सर्वांगासन, शीर्षासन

 

 

फिडे महिला ग्रां प्री 2024-25

  • भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने 23 अप्रैल 2025 को पुणे में आयोजित फिडे महिला ग्रां प्री 2024-25 (पुणे चरण) का खिताब जीता।
  • उन्होंने टाइब्रेकर में बेहतर स्कोर के आधार पर चीन की झू जिनेर को हराकर यह खिताब हासिल किया।

शतरंज:

 

 

  • दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला बौद्धिक खेल है
  • उत्पत्ति : भारत में 6वीं शताब्दी में
  • इसे "चतुरंग" कहा जाता था
  • प्रमुख प्रतियोगिताएं: फिडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट,शतरंज ओलंपियाड, ग्रैंड चेस टूर
  • प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी: विश्वनाथन आनंद (भारत), मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे), गैरी कास्पारोव (रूस), बॉबी फिशर (अमेरिका)
  • शासी निकाय : फिडे (FIDE : Fédération Internationale des Échecs), स्थापना: 20 जुलाई 1924, मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड

 

 

2025 ISSF विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता

 

    • ​भारत ने पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित 2025 ISSF विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक (2 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य) जीते और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • चीन पहले स्थान पर रहा, जबकि अमेरिका ने भारत से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।​

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (International Shooting Sport Federation :ISSF) :

 

स्थापना: 17 जुलाई 1907​ मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी​ वर्तमान अध्यक्ष : लुसियानो रोसी

 

 

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व मलेरिया दिवस

  • प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके रोकथाम, पहचान और समय पर इलाज की अहमियत को समझाना है।

मलेरिया से संबंधित पहल :

 

 

वैश्विक पहल:

  • WHO का वैश्विक मलेरिया कार्यक्रम (GMP), 2017
  • E-2025 पहल, 2021

भारत द्वारा किये गए पहल:

  • मलेरिया उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय ढाँचा 2016-2030
  • राष्ट्रीय वेक्टर-जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, 2003
  • राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम (NMCP), 1953
  • हाई बर्डन टू हाई इम्पैक्ट (HBHI) पहल, 2018
  • मलेरिया उन्मूलन अनुसंधान गठबंधन-भारत (MERA-India), 2019
  • कैमरून बाल टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मलेरिया का टीका लगाने वाला पहला देश है।

 

 

Latest Courses