GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 03 Apr, 2025

राष्ट्रीय समाचार

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025

  • लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को 2 अप्रैल 2025 को पारित किया गया, यह विधेयक वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करता है।
  • इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े।

मुख्य प्रावधान :

  • जिला कलेक्टर को वक्फ संपत्तियों की जांच का अधिकार
  • "वक्फ बाय यूजर" की अवधारणा को हटाना
  • सभी वक्फ संपत्तियों को केंद्रीय डेटाबेस में पंजीकृत करने की अनिवार्यता
  • ट्रिब्यूनल के फैसलों के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील का प्रावधान
वक्फ :
  • इस्लामी संपत्ति प्रबंधन प्रणाली है, संपत्ति धार्मिक, धर्मार्थ या सामाजिक उद्देश्यों के लिए समर्पित की जाती है
  • संचालन : केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा

ऑपरेशन कगार

  • ऑपरेशन कगार एक नक्सल विरोधी अभियान है, जिसे माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया।
  • यह अभियान केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

  • नक्सलियों की प्रतिक्रिया: नक्सलियों ने केंद्र और राज्य सरकारों से युद्ध विराम और शांति वार्ता की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार सैन्य अभियान रोकती है, तो वे शांति वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार हैं

मनरेगा के मजदूरी दरों में वृद्धि

  • केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी दरों में वृद्धि की अधिसूचना जारी की है।
  • इस वृद्धि के अनुसार, मजदूरी दर 2.33% से 7.48% के बीच बढ़ाई गई है, जिससे मजदूरी दर ₹7 से ₹26 प्रति दिन तक बढ़ी है और यह दरें राज्य के अनुसार भिन्न हैं।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) :

 

  • नक्सलियों की प्रतिक्रिया: नक्सलियों ने केंद्र और राज्य सरकारों से युद्ध विराम और शांति वार्ता की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार सैन्य अभियान रोकती है, तो वे शांति वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार हैं

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड के दौरे पर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के उद्देश्य से 3 अप्रैल 2025 से थाईलैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

बिम्सटेक (BIMSTEC) :

अधिनियम पारित: 2005 मुख्यालय: ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली कार्यशील मंत्रालय: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार

पारस्परिक टैरिफ की घोषणा

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में विभिन्न देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की ।

प्रमुख देशों पर लगाए गए शुल्क :

  • पूरा नाम : बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन
  • स्थापना : जून 1997 को बैंकॉक घोषणापत्र
  • मुख्य उद्देश्य: बंगाल की खाड़ी से जुड़े देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना
  • मुख्यालय: ढाका, बांग्लादेश
  • सदस्य देश: 7 (भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड)
  • प्रथम बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन: 7-11 फरवरी 2025, गांधीनगर, गुजरात

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

शनि ग्रह के 128 नए चंद्रमा

  • ताइवान के खगोलविदों के नेतृत्व में एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने शनि ग्रह के 128 नए चंद्रमा खोजे हैं।
  • यह खोज कनाडा-फ्रांस-हवाई टेलीस्कोप (CFHT) का उपयोग करके की गई थी, जिसमें ताइवान, कनाडा, अमेरिका और फ्रांस के वैज्ञानिक शामिल थे।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

 

  • इन 128 नए चंद्रमाओं की खोज के बाद शनि के कुल चंद्रमाओं की संख्या 274 हो गई है, जो बृहस्पति के 95 चंद्रमाओं से अधिक है
  • सभी नए खोजे गए चंद्रमा अनियमित चंद्रमा हैं, जो शनि से दूर और विभिन्न कोणों पर बड़े अंडाकार कक्षाओं में परिक्रमा करते हैं
  • इन नए चंद्रमाओं के नामकरण की देखरेख डॉ. एडवर्ड एश्टन द्वारा की जाएगी, जो इस खोज के प्रमुख शोधकर्ता हैं

 

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

निगरानी के लिए डिजिटल समाधान : रेलवे

  • भारतीय रेलवे ने प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर प्राप्त राजस्व की निरंतर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डिजिटल समाधान अपनाए हैं।
  • विभिन्न डिजिटल एप्लिकेशन जैसे कि Passenger Reservation System (PRS), Unreserved Ticketing System (UTS), Freight Operations Information System (FOIS), Parcel Management System (PMS), और Traffic Accounts Management System (TAMS) को लागू किया है।

भारतीय रेलवे :

  • स्थापना :अप्रैल 1853
  • पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली
  • भारतीय रेलवे नेटवर्क अमेरिका, चीन और रूस के बाद विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है
  • भारत की जीवन रेखा भी कहा जाता है
  • सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन: हावड़ा जंक्शन,पश्चिम बंगाल
  • सबसे लंबी दूरी की ट्रेन: विवेक एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच
  • भारतीय रेलवे में जोन : 19
  • सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म: गोरखपुर जंक्शन

NHAI ने अपने लक्ष्य को पार किया

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 5,614 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण करके अपने निर्धारित लक्ष्य 5,150 किलोमीटर को पार कर लिया है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • NHAI का पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) इस वित्त वर्ष में 2,50,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो निर्धारित 2,40,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है
  • इन उपलब्धियों के बावजूद, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में NHAI ने 6,644 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया था, जो इस वर्ष की तुलना में अधिक था

PSU से सरकार को प्राप्त लाभांश

  • निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) से सरकार को 74,016 करोड़ रुपए का लाभांश प्राप्त हुआ है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में प्राप्त हुए 63,749.3 करोड़ रुपये के लाभांश (डिविडेंड) से अधिक है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्र को PSU से 55,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभांश मिला। सबसे अधिक कोल इंडिया से 10,252 करोड़, ONGC से 10,002 करोड़, टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स (इंडिया) से 3,761.50 करोड़, हिंदुस्तान जिंक से 3,619.06 करोड़ और BPCL से 3,562.47 करोड़ रुपये का लाभांश प्राप्त हुआ।

2000 रुपये के नोट

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 2000 रुपये के 98.21 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,366 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी जनता के पास हैं।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे, भले ही वे प्रचलन से बाहर हो गए हों

कला और संस्कृति

नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध

  • हिमाचल प्रदेश के श्री नैना देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • यह प्रतिबंध सुरक्षा कारणों से और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू किया जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • चैत्र नवरात्रि : हिंदू धर्म में देवी दुर्गा की उपासना का एक पवित्र पर्व है, जिसे वसंत नवरात्रि भी कहा जाता है। 
  • यह चैत्र माह (मार्च-अप्रैल) में मनाया जाता है और राम नवमी के दिन संपन्न होता है।

कुंभकोणम पान का पत्ता

  • कुंभकोणम पान का पत्ता, जो कावेरी नदी के किनारे तंजावुर के डेल्टा क्षेत्र में उगाया जाता है, जीआई टैग प्राप्त करने वाला इस क्षेत्र का पहला कृषि उत्पाद बना है।
  • यह पत्ता अपने अद्वितीय स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है।

GI टैग (Geographical Indication Tag) :

  • किसी उत्पाद को उसके विशिष्ट भौगोलिक स्थान से जोड़ने वाला एक पंजीकृत पहचान चिह्न है
  • बौद्धिक संपदा अधिकार के तहत आता है
  • भारत में विनियमित : ‘वस्तुओं के भौगोलिक संकेतक (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 द्वारा
  • पंजीकरण की वैधता : 10 वर्ष

चर्चित चेहरा

जैकब डफी

  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने ICC पुरुष T20I गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :

स्थापना: जून 1909 मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अध्यक्ष :जय शाह

सलिला पांडे

  • सलिला पांडे को SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज की नई प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी, जिसमें वे अभिजीत चक्रवर्ती का स्थान लेंगी, जो 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) :

  • भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।
  • स्थापना: जुलाई 1955 (इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के राष्ट्रीयकरण से)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • अध्यक्ष: चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी(27वें)

पूनम गुप्ता

  • नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की डायरेक्टर जनरल और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की पार्ट-टाइम मेंबर पूनम गुप्ता को RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :

  • भारत का केंद्रीय बैंक है, जो देश की मौद्रिक नीति, बैंकिंग प्रणाली और वित्तीय स्थिरता को नियंत्रित करता है
  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935 (RBI Act, 1934 के तहत)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 (सरकार के नियंत्रण में आया)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • मूल स्थान: कोलकाता (1935), फिर 1937 में मुंबई स्थानांतरित
  • गवर्नर: संजय मल्होत्रा

एस रमण

  • केंद्र सरकार ने एस रमण को पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • रमन वर्तमान दीपक मोहंती का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल मई 2025 में समाप्त होगा।

सम्बन्धित तथ्य :

  • एस रमण वर्तमान में उप नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के पद पर कार्यरत हैं।

पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) :

  • स्थापना: अक्टूबर 2003
  • भारत में पेंशन प्रणाली का विनियमन और प्रबंधन करने वाली केंद्रीय संस्था है, यह राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) को संचालित करता है
  • कानूनी दर्जा: PFRDA अधिनियम, 2013 के तहत
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

 

Latest Courses