GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 30 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के दौरे पर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।
  • इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

प्रमुख कार्यक्रम :

महाराष्ट्र :
  • RSS के संस्थापक डॉ. के.बी. हेडगेवार को श्रद्धांजलि देंगे, नागपुर के स्मृति मंदिर में
  • दीक्षाभूमि जाएंगे, डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था
  • माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का शिलान्यास करेंगे
  • सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की नई म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और यूएवी रनवे का उद्घाटन करेंगे
छत्तीसगढ़ :
  • ₹33,700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
  • एनटीपीसी के सिपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-III (₹9,790 करोड़) और छत्तीसगढ़ राज्य पावर जनरेशन कंपनी के सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट (₹15,800 करोड़) का कार्य प्रारंभ करेंगे।
  • तीन पावरग्रिड ट्रांसमिशन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
  • शिक्षा क्षेत्र में 130 पीएम श्री स्कूलों और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन करेंगे

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी

  • केंद्र सरकार के अनुसार, भारत में रिन्यूएबल एनर्जी जनरेशन की अपार संभावनाएं हैं, जो मार्च 2024 तक 21,09,655 मेगावाट थी।

सम्बन्धित तथ्य :

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, पवन ऊर्जा से ऊर्जा उत्पादन की क्षमता का प्रमुख हिस्सा लगभग 55 प्रतिशत 11,63,856 मेगावाट था।
  • इसके बाद सौर ऊर्जा का 7,48,990 मेगावाट और लार्ज हाइड्रो से 1,33,410 मेगावाट हिस्सा है।
  • रिन्यूएबल एनर्जी जनरेशन की आधी से अधिक क्षमता चार राज्यों 20.3 प्रतिशत राजस्थान, 11.8 प्रतिशत महाराष्ट्र, 10.5 प्रतिशत गुजरात और 9.8 प्रतिशत कर्नाटक में केंद्रित है।

पर्यावरण-2025

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में ‘पर्यावरण-2025’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति :

संवैधानिक स्थिति :
  • अनुच्छेद 52: भारत में एक राष्ट्रपति होगा
  • अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का निर्वाचन
  • अनुच्छेद 61: महाभियोग की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 72: क्षमादान
  • अनुच्छेद 54 और 55 : राष्ट्रपति का निर्वाचन
  • अनुच्छेद 53 : कार्यपालिका शक्ति
  • कार्यकाल : 5 वर्ष

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

  • भारत के वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के प्रतिनिधियों ने 26 से 29 मार्च 2025 तक नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कीं।
  • इस चार दिवसीय बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचाने के लक्ष्य पर चर्चा की

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
प्रमुख स्थल:
  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

7वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम

  • श्रीलंका के मध्यम से वरिष्ठ स्तर के लोक सेवकों के लिए 7वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम 27 मई, 2024 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • इस कार्यक्रम में श्रीलंका के प्रमुख मंत्रालयों के 40 वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारियों ने भाग लिया।

श्रीलंका :

  • दक्षिण एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश, भारत के दक्षिण-पूर्व में हिंद महासागर में स्थित है
  • राजधानी: कोलंबो (वाणिज्यिक राजधानी) / श्री जयवर्धनेपुर कोटे (आधिकारिक राजधानी)
  • समुद्री सीमा: भारत और मालदीव से लगी हुई है।
  • प्राचीन नाम: लंका, सिंहल द्वीप, सीलोन
  • स्वतंत्रता: 4 फरवरी 1948 (ब्रिटिश शासन से)
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (LKR)

भारत-जापान समझौता

  • भारत ने 28 मार्च 2025 को जापान के साथ छह प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए 191.74 अरब जापानी येन (लगभग 199 अरब येन) के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
  • ये ऋण समझौते जापान की आधिकारिक विकास सहायता (ODA) के तहत किए गए हैं।

जापान:

  • स्थान: पूर्वी एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश, प्रशांत महासागर में
  • राजधानी: टोक्यो
  • मुख्य द्वीप: होंशू, होक्काइडो, क्यूशू और शिकोकू
  • समुद्री सीमा: प्रशांत महासागर, जापान सागर और पूर्वी चीन सागर
  • मुद्रा: जापानी येन (JPY)

खेल समाचार

ताशकंद ओपन 2025

  • भारत के युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित ताशकंद ओपन अग्ज़ामोव स्मारक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता।
  • उन्होंने 29 मार्च 2025 को इस प्रतियोगिता का समापन करते हुए कुल 10 में से 8 अंक प्राप्त किए, जिसमें उन्होंने छह जीत और चार ड्रॉ शामिल किया।

शतरंज (Chess) :

  • शासी निकाय : FIDE (Fédération Internationale des Échecs) – अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ
  • स्थापना: 20 जुलाई 1924, पेरिस, फ्रांस
  • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
  • अध्यक्ष: अर्कादी द्वोर्कोविच

विश्व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर स्पर्धा

  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित विश्व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
  • वह इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

टेबल टेनिस का शासी निकाय:

  • ITTF : International Table Tennis Federation
  • स्थापना: 1926
  • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
  • अध्यक्ष: पेट्रिसा सोलजा

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

दूसरे राष्ट्रीय जीन बैंक की स्थापना

  • केंद्र सरकार ने दीर्घकालिक भोजन और पोषण संबंधी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में दूसरे राष्ट्रीय जीन बैंक (National Jean Bank : NGB) की स्थापना की घोषणा की।
  • यह पहल 2025-26 के केंद्रीय बजट का हिस्सा है और कृषि जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • नया जीन बैंक 10 लाख (1 मिलियन) जर्मप्लाज्म लाइनों को संरक्षित करेगा, जो पौधों और फसलों के महत्वपूर्ण आनुवंशिक संसाधनों का संग्रह होगा। ये संसाधन अनुसंधान, संरक्षण और फसल सुधार में उपयोग किए जाएंगे
  • जीन बैंक : ऐसा भंडार है जहां बीज, पराग, पौधों के ऊतक या डीएनए नमूनों को संरक्षित किया जाता है ताकि उन्हें विलुप्त होने से बचाया जा सके और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जा सके
  • भारत का पहला राष्ट्रीय जीन बैंक 1996 में नई दिल्ली में स्थापित किया गया था।

5.4 गीगावॉट सौर सेल गीगाफैक्ट्री/मैन्यूफैक्चरिंग सुविधा का उद्घाटन

  • केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने गुजरात के चिखली में वार्री एनर्जी की अत्याधुनिक 5.4 गीगावॉट सौर सेल गीगाफैक्ट्री/मैन्यूफैक्चरिंग सुविधा का उद्घाटन किया।
  • यह भारत की सबसे बड़ी सौर सेल मैन्युफैक्चरिंग सुविधा है, जो लगभग 150 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें से 101 एकड़ का क्षेत्र बिल्ट-अप एरिया ।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इस नई सुविधा से लगभग 9,500 प्रत्यक्ष और 30,000 अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफलपरीक्षण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2,000 किलोन्यूटन (kN) थ्रस्ट क्षमता वाले सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफलपरीक्षण किया।
  • यह इंजन तरल ऑक्सीजन (LOX) और केरोसिन ईंधन के मिश्रण से संचालित होता है, जो पारंपरिक क्रायोजेनिक इंजनों की तुलना में अधिक कुशल और पर्यावरण के अनुकूल है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • यह इंजन भविष्य के लॉन्च वाहनों के बूस्टर चरणों को शक्ति प्रदान करेगा, विशेष रूप से LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) में उपयोग किया जाएगा।
  • इससे LVM3 की पेलोड क्षमता 4 टन से बढ़कर 5 टन तक हो जाएगी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):

  • स्थापना : 15 अगस्त 1969, संस्थापक : डॉ. विक्रम साराभाई, मुख्यालय : बेंगलुरु, कर्नाटक, प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च : 1975

कला और संस्कृति

हिंदू नववर्ष

  • वर्ष 2025 में 30 मार्च को हिंदू नववर्ष मनाया जा रहा है, जो विक्रम संवत 2082 की शुरुआत का प्रतीक है।
  • हिंदू नववर्ष, जिसे विक्रम संवत या नव संवत्सर भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है।

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू नववर्ष को अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है:

  • महाराष्ट्र और गोवा: यहाँ इसे 'गुड़ी पड़वा' के रूप में मनाया जाता है।
  • आंध्र प्रदेश और कर्नाटक: यहाँ इसे 'उगादि' कहा जाता है।
  • कश्मीर: यहाँ इसे 'नवरेह' के नाम से जाना जाता है।
  • मणिपुर: यहाँ इसे 'सजिबु नोंगमा पानबा' के रूप में मनाया जाता है।

चर्चित चेहरा

श्याम जी कृष्ण वर्मा

  • प्रतिवर्ष 30 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी श्याम जी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
  • उनका जन्म 4 अक्टूबर 1857 को गुजरात के मांडवी में हुआ था और उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में बिताया।

श्याम जी कृष्ण वर्मा :

  • जन्म: 4 अक्टूबर 1857, मांडवी, कच्छ (गुजरात)
  • मृत्यु: मार्च 1930, जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संस्कृत के पहले भारतीय प्रोफेसर बने।
  • 1905 में लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की, जो भारतीय क्रांतिकारियों का केंद्र बना
  • यूरोप में भारतीय समाजवादी संगठन की स्थापना की
  • 1905 में ब्रिटेन से ‘द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट’ नामक पत्रिका का प्रकाशन कि
  • 2003 में भारत सरकार ने उनकी अस्थियों को जिनेवा से भारत लाकर कच्छ में सम्मानपूर्वक विसर्जित किया।

Latest Courses