राष्ट्रीय समाचार
स्वैच्छिक एजेंसियों पर स्थायी समिति की 34वीं बैठक

- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 11 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में स्वैच्छिक एजेंसियों पर स्थायी समिति की 34वीं बैठक की अध्यक्षता किया।
- कर्नाटक, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात के पेंशनर्स कल्याण संघ 34वीं स्कोवा बैठक में भाग लेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
- SCOVA की स्थापना 1986 में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य पेंशनर्स कल्याण संघों और सरकारी मंत्रालयों/विभागों के बीच संवाद स्थापित करना है।
- SCOVA में 15 गैर-आधिकारिक सदस्य हैं
|
संसद प्रश्न: कृषि के लिए सिंचाई से जुड़ी आपूर्तियों को समर्थन

- भारत सरकार कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित कर रही है। इनमें प्रमुख रूप से 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' (PMKSY) शामिल है, जिसका उद्देश्य 'हर खेत को पानी' सुनिश्चित करना और जल संसाधनों का कुशल प्रबंधन करना है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY):
- शुरूआत : 2015
- उद्देश्य : "हर खेत को पानी" सुनिश्चित करना और जल संसाधनों का कुशल प्रबंधन करना
- कार्यान्वित : जल शक्ति मंत्रालय के तहत
प्रमुख घटक:
- त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (AIBP) : लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करना
|
- हर खेत को पानी (HKKP) : खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए छोटे सिंचाई संसाधन विकसित करना
- अनुमोदन : दिसंबर 2021 में, 2021-22 से 2025-26 तक PMKSY के कार्यान्वयन को सरकार द्वारा स्वीकृति मिली
|
संसद प्रश्न: भूजल स्तर में गिरावट

- भारत में भूजल स्तर में गिरावट एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे संबोधित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर विभिन्न उपाय कर रही हैं।
सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम:
- जल शक्ति अभियान (JSA): वर्ष 2019 से लागू इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना
- 'जल संचय जन भागीदारी' पहल: 6 सितंबर, 2024 को सूरत, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पानी की हर बूंद का संरक्षण सुनिश्चित करना है
- जल शक्ति केंद्र (JSK): सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के साथ, देश के विभिन्न जिलों में जल शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं
|
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिक

- ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की संख्या 3 मार्च 2025 तक बढ़कर 30.68 करोड़ से अधिक हो गई है।
- इनमें से 53.68% महिलाएं हैं, जो लगभग 16.47 करोड़ होती हैं, जबकि पुरुष श्रमिकों की संख्या लगभग 14.21 करोड़ है।
सम्बन्धित तथ्य :
- जल शक्ति अभियान (JSA): वर्ष 2019 से लागू इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना
- 'जल संचय जन भागीदारी' पहल: 6 सितंबर, 2024 को सूरत, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पानी की हर बूंद का संरक्षण सुनिश्चित करना है
- जल शक्ति केंद्र (JSK): सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के साथ, देश के विभिन्न जिलों में जल शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं
|
रेल संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित

- 10 मार्च 2025 को राज्यसभा ने सर्वसम्मति से रेल (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया, जो पहले 11 दिसंबर 2024 को लोकसभा में स्वीकृत हो चुका था।
प्रमुख प्रावधान:
- विधेयक 1905 के भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम और 1989 के रेलवे अधिनियम को एकीकृत करता है
- रेलवे की हालिया उपलब्धियां:
- पिछले 11 वर्षों में 34,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं
- 45,000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है
- रेल दुर्घटनाओं की संख्या में 91% की कमी आई है, और फॉग सेफ्टी डिवाइस की संख्या 90 से बढ़कर 26,000 हो गई है।
- भीड़ नियंत्रण के लिए 60 प्रमुख स्टेशनों पर वेटिंग हॉल बनाने की योजना का उल्लेख किया
|
भारतीय रेलवे में महिला कर्मचारी कुल कार्यबल

- आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में भारतीय रेलवे में महिला कर्मचारी कुल कार्यबल का 8.2% हैं, जो 2014 में 6.6% था।
महिला कर्मचारियों की प्रमुख भूमिकाएँ:
- लोको पायलट: वर्तमान में 2,162 महिलाएं इस भूमिका में कार्यरत हैं, जबकि 10 वर्ष पूर्व यह संख्या लगभग 371 थी, जो पांच गुना वृद्धि को दर्शाती है।
- ट्रेन मैनेजर (गार्ड): 794 महिलाएं इस पद पर कार्यरत हैं
- स्टेशन मास्टर: 1,699 महिलाएं इस भूमिका में हैं, जो पिछले दशक में लगभग पांच गुना वृद्धि को दर्शाता है
|
- कार्यालय कर्मचारी: 12,362 महिलाएं प्रशासनिक कार्यों में संलग्न हैं
- पर्यवेक्षक: 2,360 महिलाएं इस पद पर कार्यरत हैं
- ट्रैकमैन: 7,756 महिलाएं ट्रैक रखरखाव में योगदान दे रही हैं
- टिकट चेकर: 4,446 महिलाएं इस भूमिका में हैं
|
राज्य विशेष
उत्तर प्रदेश गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य

- उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 150 रुपये बढ़ाकर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। यह मूल्य वृद्धि पिछले वर्ष के 2,275 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है।
खरीद प्रक्रिया:
| अवधि: 17 मार्च 2025 से 15 जून 2025 तक। |
क्रय केंद्र: राज्य भर में 6,500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे |
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दौरे पर

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2025 को मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पोर्ट लुइस पहुंचे। एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने उनका से स्वागत किया।
- प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मॉरीशस:
- राजधानी: पोर्ट लुइस
- मुद्रा: मॉरीशियन रुपया (MUR)
- शासन प्रणाली: संसदीय लोकतंत्र
- स्वतंत्रता: 12 मार्च 1968 (ब्रिटेन से)
|
- मॉरीशस की संसद को "राष्ट्रीय सभा" कहा जाता है
- राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान "स्टेट हाउस", पोर्ट लुइस में स्थित है
- प्रधानमंत्री : डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम
- राष्ट्रपति : पृथ्वीराजसिंह रूपुन
|
खेल समाचार
ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025

- ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' की घोषणा की है, जिसमें छह भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
टीम ऑफ द टूर्नामेंट के सदस्य:
- भारतीय खिलाड़ी : विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल
- न्यूजीलैंड के खिलाड़ी : रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स
- अफगानिस्तान के दो खिलाड़ी : इब्राहिम जादरान, राशिद खान
|
कला और संस्कृति
युवा कलाकारों को छात्रवृत्ति

- केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 'विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में युवा कलाकारों को छात्रवृत्ति (SYA)' नामक वित्तीय अनुदान योजना लागू करेगी।
मुख्य विशेषताएं:
- प्रति वर्ष अधिकतम 400 कलाकारों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष के बीच
- आवेदकों को किसी गुरु या संस्थान से कम से कम 5 वर्षों का प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है
- प्रत्येक चयनित कलाकार को 2 वर्षों की अवधि के लिए 5,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाती है, जो चार समान छह-मासिक किश्तों में वितरित की जाती है
|
शाश्वत मिथिला महोत्सव–2025'

- 'शाश्वत मिथिला महोत्सव–2025' का आयोजन 9 मार्च 2025 को गांधीनगर, गुजरात में किया गया।
- महोत्सव में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
रक्षा समाचार
सशस्त्र बलों के लिए समग्र काउंटर-UAS प्रणाली

- सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज (CENJOWS) ने 10 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में "UAS वारफेयर विद स्पेशल फोकस ऑन काउंटर-UAS" विषय पर एक उच्च स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया।
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने मुख्य भाषण देते हुए आधुनिक युद्धक स्थितियों में मानव रहित हवाई प्रणालियों (UAS) के परिवर्तनकारी प्रभाव पर बल दिया।
सम्बन्धित तथ्य :
- उद्देश्य : अनधिकृत, शत्रुतापूर्ण, या संभावित रूप से खतरनाक ड्रोन और मानव रहित विमान प्रणालियों (UAS) का पता लगाना, उनकी पहचान करना, ट्रैक करना और उन्हें निष्क्रिय करना
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) :
- गठन : लेफ्टिनेंट जनरल डी.बी. शेकातकर समिति की सिफारिशों पर 2019 में
- प्रथम CDS : 2019 – जनरल बिपिन रावत
- जनरल रावत का निधन : 2021, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में
- जनरल अनिल चौहान भारत के दूसरे CDS बने : 2022
|
INS इम्फाल मॉरीशस के दौरे पर

- भारतीय नौसेना का जहाज इम्फाल 10 मार्च, 2025 को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में बंदरगाह पर पहली बार पहुंचा।
- यह पोत 12 मार्च, 2025 को 57वें मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा।
INS इम्फाल (INS Imphal) :
- 28 अप्रैल 2019: INS इम्फाल को लॉन्च किया गया
- भारतीय नौसेना में शामिल : दिसंबर 2023 में
- यह परियोजना 15बी (विशाखापत्तनम श्रेणी) के चार स्वदेशी विध्वंसक जहाजों में से तीसरा पोत है
- INS इम्फाल का नाम मणिपुर की राजधानी इम्फाल शहर के नाम पर रखा गया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए ऐतिहासिक इम्फाल युद्ध (Battle of Imphal, 1944) की याद दिलाता है।
|
भारत और बांग्लादेश संयुक्त युध्दाभ्यास 'बोंगोसागर'

- भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में 10 से 12 मार्च 2025 तक छठा समन्वित गश्ती (कॉर्पैट) और चौथा द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' आयोजित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- उद्देश्य : दोनों देशों की समुद्री सीमाओं में अवैध मछली पकड़ने, तस्करी, मानव तस्करी, समुद्री डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों को रोकना
- 'बोंगोसागर' की शुरुआत साल 2019 में हुई थी
|
सम्मान और पुरस्कार
IIFA पुरस्कार, 2025

- अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों का 25वां संस्करण 8 और 9 मार्च, 2025 को जयपुर में आयोजित किया गया।
- इस समारोह में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ने 10 पुरस्कार जीतकर समारोह में प्रमुखता हासिल की। ओटीटी श्रेणी में भी पुरस्कार प्रदान किए गए। 'अमर सिंह चमकीला' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और 'पंचायत सीजन 3' को सर्वश्रेष्ठ सीरीज का पुरस्कार मिला।
मुख्य पुरस्कार:
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: लापता लेडीज
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
|
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: किरण राव (लापता लेडीज)
- ओटीटी पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: चमकीला
- ओटीटी पर सर्वश्रेष्ठ सीरीज: पंचायत सीजन 3
- सर्वाधिक पुरस्कार : 'लापता लेडीज', 10 पुरस्कार
|
चर्चित चेहरा
गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद गारू

- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और संगीतकार गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद गारू का 9 मार्च 2025 को तिरुपति, आंध्र प्रदेश में 76 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
जीवन परिचय:
- जन्म: 9 नवंबर 1948
- प्रमुख भूमिका: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अन्नमाचार्य परियोजना में विशेष ग्रेड वोकल आर्टिस्ट (1978-2006)
- सम्मान: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, TTD आस्थाना विद्वान, अहोबिलमठम आस्थाना विद्वान
- अन्नमाचार्य कीर्तन को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
|
मार्क कार्नी

- मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं, उन्होंने सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में 86% वोट हासिल किए हैं।
कनाडा :
- राजधानी: ओटावा (Ottawa)
- सबसे बड़ा शहर: टोरंटो
- मुद्रा: कनाडाई डॉलर (CAD)
- संसद: द्विसदनीय (हाउस ऑफ कॉमन्स और सीनेट)
|
- राष्ट्रीय खेल: आइस हॉकी
- कनाडा में दुनिया का सबसे लंबा तटरेखा है।
- यह तीन महासागरों (अटलांटिक, प्रशांत, आर्कटिक) से घिरा है
|