19 May, 2025
GK Update
Fri 28 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
आधार सुशासन पोर्टल
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से आधार सुशासन पोर्टल (http://swik.meity.gov.in) का शुभारंभ किया।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) :
आधार अधिनियम 2016 द्वारा वैधानिक प्राधिकरण | संरचना: अध्यक्ष, 2 अंशकालिक सदस्य और CEO | मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय | अधिदेश: 12 अंकों की विशिष्ट पहचान (UID) संख्या (आधार) प्रदान करना |
पाँच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफ़ारिश
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय में पाँच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफ़ारिश की।
- कलकत्ता उच्च न्यायालय में कुल 72 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में 44 पद भरे हुए हैं और 28 पद खाली हैं।
कॉलेजियम :
|
'जहान-ए-खुसरो 2025'
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित सूफी संगीत महोत्सव 'जहान-ए-खुसरो 2025' में भाग लिया।
- 'जहान-ए-खुसरो' एक अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत, कविता और नृत्य महोत्सव है, जो महान सूफी संत और कवि अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'उड़ान यात्री कैफे' की शुरुआत
- चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए किफायती और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'उड़ान यात्री कैफे' की शुरुआत की गई ।
'उड़ान यात्री कैफे' :
|
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष भारत की यात्रा पर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता किया।
- यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 27 फरवरी 2025 को, अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं हैं।
यूरोपीय संघ (European Union - EU) :
|
|
राज्य विशेष
पंजाबी अनिवार्य विषय
- पंजाब सरकार ने राज्य में सभी स्कूलों में पंजाबी को अनिवार्य विषय बनाया।
- इस निर्णय का उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत और भाषा को संरक्षित करना और नई पीढ़ी में पंजाबी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पंजाब :
|
रक्षा समाचार
भारतीय सैनिकों को श्रद्धांज : फ्रास
- भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के न्यूव-शापेल स्थित युद्ध स्मारक पर प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान, जनरल द्विवेदी ने फ्रांसीसी सेना की तीसरी डिवीजन के सैन्य केंद्र, फोर्ट गंटोम का भी दौरा किया।
भारत-फ्राँस सैन्य अभ्यास :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
लाओस को आर्थिक सहायता
- भारत सरकार ने लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस) में पोषण सुधार के लिए 1 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की।
- यह सहायता भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के तहत दी गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत-UN विकास साझेदारी कोष (India-UN Development Partnership Fund) :
|
जापान में जन्म दर
- 2024 में, जापान ने जन्म दर में एक और रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की है। स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष केवल 720,988 बच्चे पैदा हुए, जो 2023 की तुलना में 5% कम है।
- यह लगातार नौवां वर्ष है जब जन्म दर में गिरावट आई है, और 1899 में रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू होने के बाद से यह सबसे कम संख्या है।
जापान :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
सूक्ष्म वित्त कर्ज के लिए बैंक वित्त पर जोखिम भारांश कम
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (MFI) को बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण पर जोखिम भारांश को कम करने का फैसला किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
SIDBI ने TCL के साथ समझौता किया
- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के वित्तपोषण को मजबूत करने के लिए टाटा कैपिटल लिमिटेड (TCL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI):
स्थापना: अप्रैल 1990 | मुख्यालय: लखनऊ, उत्तर प्रदेश | स्वामित्व: भारत सरकार (वित्त मंत्रालय के तहत) |
ONOP का अनावरण
- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 'एक राष्ट्र-एक बंदरगाह' (ONOP) का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य देश के सभी बंदरगाहों को एक एकीकृत मंच पर लाना है, जिससे व्यापार और रसद गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जा सके।
पूर्वी तट के प्रमुख बंदरगाह:
|
|
सम्मान पुरस्कार
राज कमल झा
- राज कमल झा ने अपने उपन्यास 'द पेशेंट इन बेड नंबर 12' के लिए रस्किन बॉन्ड फिक्शन बुक अवार्ड श्रेणी में बनारस लिट फेस्ट अवार्ड जीता।
- यह पुरस्कार उन्हें बनारस लिट फेस्ट 2025 के कर्टेन रेजर इवेंट में प्रदान किया गया। मुख्य उत्सव 7-9 मार्च को बनारस के होटल ताज में आयोजित किया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'प्राणी मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार
- अनंत अंबानी की वंतारा को भारत सरकार द्वारा 'कॉर्पोरेट' श्रेणी के तहत पशु कल्याण में भारत के सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित 'प्राणी मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट के असाधारण योगदान के लिए दिया गया है।
चर्चित चेहरा
उत्तम मोहंती
- उड़िया अभिनेता उत्तम मोहंती का 28 फरवरी, 2025 को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उत्तम मोहंती का जन्म 1958 में मयूरभंज जिले के बारीपदा में हुआ था, उन्होंने अपने करियर में 135 से अधिक उड़िया फिल्मों में अभिनय किया, साथ ही 30 बंगाली फिल्मों और एक हिंदी फिल्म 'नया झरना' में भी काम किया।
उड़िया फिल्म उद्योग (Ollywood) :
ओडिशा राज्य का प्रमुख फिल्म उद्योग है | उड़िया भाषा की प्रथम फिल्म "सीता विवाह" (Sita Bibaha) 1936 में ही बनी थी |
नानाजी देशमुख
- प्रतिवर्ष 27 फरवरी को प्रख्यात समाजसेवी और विचारक नानाजी देशमुख को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
- वर्ष 2025 में उनकी 15वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है।
नानाजी देशमुख :
|
|
नरेंद्र मोदी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75% अनुमोदन के साथ शीर्ष पर हैं, उसके बाद मेक्सिको की क्लाउडिया शिनबाम (66%) और अर्जेंटीना के जेवियर माइली (65%) हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नियुक्तियां
तुहिन कांता पांडे
- भारत सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
- वह मौजूदा अध्यक्ष माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है। पांडे का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।
परिचय:
|
एन चंद्रशेखरन
- टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) का प्रमुख नियुक्त किया गया।
- यह फाउंडेशन, जिसे दिवंगत रतन टाटा ने एक सेक्शन 8 कंपनी के रूप में स्थापित किया था, समाज सेवा और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से भारतीय समाज के विकास में योगदान देने पर केंद्रित है।
रतन टाटा:
|
|
विविध
राजादित्य चोलन (RTC), थक्कोलम
- अरक्कोणम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC) का नाम बदलकर चोल राजकुमार की याद में राजादित्य चोलन (RTC), थक्कोलम किया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-CISF:
स्थापना: 1969 | प्रशासनिक नियंत्रण: गृह मंत्रालय | महानिदेशक: राजविंदर सिंह भट्टी |