12 May, 2025
GK Update
Thu 27 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
सांसदों के अवकाश आवेदनों पर विचार हेतु समिति गठित
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही से अनुपस्थित रहने के लिए सांसदों के अवकाश आवेदनों पर विचार करने हेतु एक समिति का गठन किया है।
- इस 15 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव करेंगे।
लोकसभा :
|
|
DPIIT और पेटीएम के बीच समझौता
- उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने भारत में नवाचार को बढ़ावा देने और विनिर्माण तथा फिनटेक स्टार्टअप के विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से पेटीएम (One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी
- केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। यह विधेयक संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में, जो 10 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है, पेश किया जाएगा।
- वक्फ बिल को अगस्त महीने में लोकसभा के अंदर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरन रिजिजू के द्वारा पेश किए जाने के बाद जेपीसी के पास भेज दिया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
राज्य विशेष
अमृत धारा योजना की शुरूआत
- उत्तर प्रदेश में गाय पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की गो सेवा आयोग ने अमृत धारा योजना की शुरूआत की है।
- इस योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को दो से 10 गाय पालने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
GTAI की घोषणा
- डेनमार्क और भारत ने 'Green Transition Alliance India' (GTAI) की घोषणा की है। यह पहल 'ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (GSP)' के तहत की गई पहलों का एक उदाहरण है, जिस पर 2020 में हस्ताक्षर किए गए थे।
- गठबंधन का उद्देश्य दोनों देशों में हरित ऊर्जा संक्रमण को तेज करना, कार्बन उत्सर्जन को कम करना और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।
डेनमार्क (Denmark):
|
|
पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार
- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में, भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया, उसे अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर एक विफल राष्ट्र करार दिया।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) :
|
|
कैफीन हानिकारक
- यूरोपीय संघ ने कैफ़ीन को 'निगलने पर मनुष्यों के लिए हानिकारक' घोषित किया
कैफीन :
|
विक्ट्री डे परेड : रूस
- रूस की एजेंसी Tass के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 9 मई को विक्ट्री डे परेड पर आमंत्रित किया है।
रूस: सामान्य जानकारी :
|
|
रक्षा समाचार
नवल एचटीसी मिसाइल का परीक्षण
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा स्थित चांदीपुर की एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से अपनी तरह की पहली नौसैनिक जलपोत-रोधी (एंटी-शिप) मिसाइल (NASM-SR) का सफल उड़ान परीक्षण किया।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
स्थापना: 1958 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: समीर वी. कामत |
खेल समाचार
बधिर क्रिकेट श्रृंखला के लिए इंडिया की घोषणा
- भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (IDCA) ने आगामी अंतरराष्ट्रीय टी20 और वनडे बधिर क्रिकेट श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की ।
- भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला 2 से 8 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
सम्बन्धित तथ्य :
भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (IDCA) :
|
कला और सम्मान
प्रथम संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो उत्सव
- अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले के बोआसिमला में प्रथम संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
- न्योकुम युल्लो उत्सव अरुणाचल प्रदेश की न्यिशी जनजाति का प्रमुख पारंपरिक त्योहार है, जो फसल की समृद्धि और समुदाय की खुशहाली के लिए मनाया जाता है
सम्मान और पुरस्कार
"CEOऑफ द ईयर"
- ल्यूमिना डेटामैटिक्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ समीर कनोडिया को 23वें बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में "CEOऑफ द ईयर" के रूप में सम्मानित किया गया।
बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड्स की स्थापना 2002 में हुई थी, और यह उन नेताओं को मान्यता देता है जो अपने उद्योगों और समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं |
पशु संरक्षण के चैंपियनों का सम्मान
- भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (AWBI) पशु संरक्षण और कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पर्यावरण समाचार
कैली फंड की स्थापना
- जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (CBD) के 16वें पक्षकार सम्मेलन (COP16) में कैली फंड की स्थापना की गई।
- यह फंड उन निजी क्षेत्र की कंपनियों से योगदान प्राप्त करेगा जो आनुवंशिक संसाधनों की डिजिटल अनुक्रम जानकारी (Digital Sequence Information - DSI) का व्यावसायिक उपयोग करती हैं।
कैली फंड का लक्ष्य प्रति वर्ष $200 बिलियन जुटाना है ताकि वैश्विक जैव विविधता संरक्षण प्रयासों को सुदृढ़ किया जा सके |
कैस्पियन सागर का तेजी से घटते जल स्तर
- पर्यावरण कार्यकर्ता कैस्पियन सागर के तेजी से घटते जल स्तर को लेकर व्यक्त की है। 2005 से अब तक कैस्पियन सागर का जल स्तर 185 सेंटीमीटर कम हो गया है, जिससे करीब 31,000 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र कम हो गया है।
कैस्पियन सागर :
|
|
चर्चित चेहरा
अनिल जोशी
- गुजराती साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि और निबंधकार श्री अनिल जोशी का 26 फरवरी 2025 को मुंबई में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व NGO दिवस
- प्रतिवर्ष 27 फरवरी को विश्व NGO दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के योगदान को पहचानना और समाज में उनके महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।