GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 24 Feb, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया।
  • इस अस्पताल के निर्माण का लक्ष्य 36 महीनों में पूरा करना है, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को कैंसर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कैंसर :

  • कैंसर एक घातक (मैलिग्नेंट) रोग है
  • इसमें शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर या गांठ का रूप ले सकती हैं

कैंसर के प्रमुख प्रकार:

  • कार्सिनोमा (Carcinoma) : त्वचा, फेफड़े, स्तन, प्रोस्टेट, पेट आदि में होता है
  • सार्कोमा (Sarcoma) : हड्डियों, मांसपेशियों, उपास्थि (cartilage) और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है
  • ल्यूकेमिया (Leukemia) : यह रक्त कैंसर होता है जो हड्डी के मज्जा (bone marrow) को प्रभावित करता है
  • लिम्फोमा (Lymphoma) : यह कैंसर प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं (immune cells) में होता है
  • मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का कैंसर (Brain and Spinal Cord Cancer) : तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है

देश के प्रथम बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्या

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के कुंभी में देश के प्रथम बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया।
  • यह संयंत्र बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड द्वारा 2,850 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बायो-पॉलिमर : प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाले पॉलिमर होते हैं, जो जैविक स्रोतों (जैसे पौधे, जीवाणु, प्रोटीन, स्टार्च) से प्राप्त किए जाते हैं।

बायो-पॉलिमर के फायदे:

  • पर्यावरण संरक्षण: ये पॉलिमर आसानी से अपघटन हो जाते हैं, जिससे प्रदूषण कम होता है।
  • नवीकरणीय स्रोत: ये पॉलिमर पौधों और जीवों से प्राप्त होते हैं, जो नवीकरणीय स्रोत हैं।
  • विविध उपयोग: बायोपॉलिमर का उपयोग विभिन्न उद्योगों में होता है, जैसे कि पैकेजिंग, चिकित्सा और कपड़ा

‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ओबेसिटी यानी मोटापे’ पर चर्चा

  • प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में ‘ओबेसिटी यानी मोटापे’ पर चर्चा की।
  • उन्‍होंने ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का उदाहरण दिया, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

'मन की बात' कार्यक्रम :

  • प्रथम प्रसारण :अक्टूबर 2014
  • प्रसारण समय: प्रत्‍येक माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे
  • अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक : जनवरी 2015 में, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था
  • 100वाँ भाग प्रसारित : अप्रैल 2023

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर चिंता

  • संसदीय समिति ने जल जीवन मिशन की 13 राज्यों में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की है।
  • इस मिशन का उद्देश्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिदिन 55 लीटर स्वच्छ नल जल उपलब्ध कराना था।

हर घर जल योजना:

  • उद्देश्य : देश के प्रत्‍येक घर में नल से जल उपलब्ध कराना
  • शुरूआत : 15 अगस्त, 2019 (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • नोडल एजेंसी : जल शक्ति मंत्रालय
  • प्रथम 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य : गोवा
  • 'हर घर जल' प्रमाणित प्रथम केंद्रशासित प्रदेश : दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव

HAL और DIAT के बीच समझौता

  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (DIAT) ने एयरोस्पेस में अनुसंधान और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से समझौता किया।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) :

स्थापना: 23 दिसंबर 1940  संस्थापक: वालचंद हीराचंद  अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: डी.के. सुनील

महिला शांति सैनिकों के लिए प्रथम सम्मेलन

  • महिला शांति सैनिकों के लिए प्रथम सम्मेलन का आयोजन 24 और 25 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन विदेश मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (CUNPK) के सहयोग से किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सम्मेलन का विषय : 'शांति स्थापना में महिलाएं: ग्लोबल साउथ के परिप्रेक्ष्य में'
  • उद्घाटन सत्र: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • प्रतिभागी देश: ग्लोबल साउथ के 35 सैन्य योगदान देने वाले देशों की महिला शांति सैनिक
  • विशेष अतिथि: जीन-पियरे लैक्रोइक्स

राज्‍य विशेष

'बाथौइज़्म' को धर्म के एक विकल्प के रूप में मान्यता

  • असम में बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (BTC) ने अपने आधिकारिक दस्तावेजों में 'बाथौइज़्म' को धर्म के एक विकल्प के रूप में मान्यता दी।

बाथौइज़्म :

  • बाथौइज़्म बोडो समुदाय की पारंपरिक धर्म है, जो पांच मौलिक तत्वों—वायु (बार), सूर्य (सान), पृथ्वी (हा), अग्नि (ओर), और आकाश (ओखरंग)—की पूजा पर आधारित है।
  • इस धर्म में 'ब्रवराई बाथौ' को सर्वोच्च देवता माना जाता है, जहां 'ब्रवराई' का अर्थ 'सबसे बुजुर्ग' होता है
  • बाथौइज़्म में सिजोऊ पौधे (यूफोरबिया स्प्लेंडेंस) का विशेष महत्व है, जिसे जीवन या आत्मा का प्रतीक माना जाता है

'हरियाणा गवाह सुरक्षा योजना 2025'

  • हरियाणा सरकार ने न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से 'हरियाणा गवाह सुरक्षा योजना 2025' शुरू की है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य गवाहों को न्यायिक कार्यवाही के दौरान उत्पन्न होने वाली धमकियों, उत्पीड़न या धमकी से बचाना है।

गवाहों को संभावित खतरे के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

  • 'A' श्रेणी: गंभीर खतरा, जिसमें गवाह या उनके परिवार को जान का खतरा हो सकता है।
  • 'B' श्रेणी: मध्यम खतरा, जिसमें गवाह या उनके परिवार की सुरक्षा, प्रतिष्ठा, या संपत्ति को नुकसान का अंदेशा हो।
  • 'C' श्रेणी: सामान्य खतरा, जिसमें गवाह या उनके परिवार को उत्पीड़न या संपत्ति के नुकसान का खतरा हो सकता है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

तूफान से प्रभावित होंडुरास के लिए मानवीय सहायता

  • भारत ने हाल ही में उष्णकटिबंधीय तूफान 'सारा' से प्रभावित होंडुरास को 26 टन मानवीय सहायता भेजी है।
  • नवंबर 2024 में आए उष्णकटिबंधीय तूफान 'सारा' ने होंडुरास में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन का कारण बना, जिससे घरों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

2024 में आये प्रमुख चक्रवात :

चक्रवात रेमल (Cyclone Remal): बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न

प्रभावित क्षेत्र: बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, और ओडिशा

चक्रवात असना (Cyclone Asna): अरब सागर में विकसित

प्रभावित क्षेत्र: गुजरात के तटीय क्षेत्र

चक्रवात यागी (Cyclone Yagi): दक्षिण चीन सागर में उत्पन्न यह चक्रवात एक शक्तिशाली तूफान था

प्रभावित क्षेत्र: चीन, म्यांमार, लाओस, वियतनाम, और फिलीपींस

चक्रवात दाना (Cyclone Dana):बंगाल की खाड़ी में विकसित यह चक्रवात अक्टूबर 2024 में सक्रिय हुआ

• प्रभावित क्षेत्र: पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्र

चक्रवात फेंगल (Cyclone Fengal):दिसंबर 2024 में बंगाल की खाड़ी में विकसित

• प्रभावित क्षेत्र: तमिलनाडु और आसपास के तटीय क्षेत्र

 

बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए सुरक्षित रूट नदियां

  • भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ एक गंभीर समस्या है, और हाल के समय में नदियाँ इन घुसपैठियों के लिए सुरक्षित मार्ग बन गई हैं।
  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का बैराज के पास गंगा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है, जहाँ से पद्मा नदी के माध्यम से घुसपैठ की घटनाएँ सामने आई हैं। मुंबई पुलिस की पूछताछ में कुछ घुसपैठियों ने इस मार्ग का उपयोग करने की बात स्वीकार की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 54 नदियाँ बहती हैं, जिनमें पद्मा, सोनई, रायमंगल, इच्छामती, और दउकी प्रमुख हैं।

बांग्‍लादेश :

  • दक्षिण एशिया में बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा एक देश है, राजधानी: ढाका, आधिकारिक भाषा: बांग्ला (बंगाली), बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान था।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

फिल्म इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स 2025

  • फिल्म इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स 2025 का आयोजन 22 फरवरी को कैलिफोर्निया में किया गया।
  • इस अवॉर्ड शो में ऋचा चड्ढा और अली फजल की डेब्यू फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने 'जॉन कैसावेट्स अवॉर्ड' जीता।

मुख्य विजेता:

  • सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म: 'अनोरा'
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: शॉन बेकर, 'अनोरा'
  • सर्वश्रेष्ठ मुख्य प्रदर्शन: मिकी मैडिसन, 'अनोरा'
  • सर्वश्रेष्ठ पहली फ़ीचर फ़िल्म: 'दीदी'
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा: 'अ रियल पेन'
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक प्रदर्शन: कीरन कल्किन, 'अ रियल पेन'
  • सर्वश्रेष्ठ नई स्क्रिप्टेड सीरीज़: 'शोगुन'
  • सर्वश्रेष्ठ नई नॉन-स्क्रिप्टेड या डॉक्यूमेंट्री सीरीज़: 'बेबी रेनडियर'

चर्चित चेहरा

अनन्या प्रसाद

  • बेंगलुरु में जन्मी 34 वर्षीय अनन्या प्रसाद अटलांटिक महासागर को अकेले पार करने वाली प्रथम अश्वेत महिला बनी हैं। अनन्या, प्रसिद्ध कन्नड़ कवि जी. एस. शिवरुद्रप्पा की पोती हैं।
  • उन्होंने 52 दिनों में 3,000 मील की यह चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। यह यात्रा 11 दिसंबर 2024 को स्पेन के कैनरी द्वीप समूह से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 को कैरेबियाई द्वीप एंटीगुआ में समाप्त हुई।

अटलांटिक महासागर:

  • यह महासागर उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
  • पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है
  • रोप और अफ्रीका को अमेरिका से अलग करता है
  • इसका नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं के देवता "Atlas" के नाम पर रखा गया है
  • सबसे गहरी जगह: प्यूर्टो रिको ट्रेंच
  • महत्वपूर्ण जलधाराएँ: गल्फ स्ट्रीम, लैब्राडोर करंट, केनरी करंट
  • बरमूडा त्रिकोण स्थित है, टाइटैनिक जहाज उत्तरी अटलांटिक में हिमखंड से टकराकर डूब गया था

विराट कोहली

  • विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 14,000 रन पूरे करके सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • उन्होंने यह रिकॉर्ड 299 मैचों की 287 पारियों में हासिल किया, जबकि तेंदुलकर ने 350 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर (18,426) के नाम है, लेकिन कोहली संगकारा के कुल स्कोर के करीब पहुंच गए हैं, जो 14,234 है
  • उन्होंने सितंबर 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में एशिया कप के दौरान 13000 वनडे रन पूरे किये थे
  • कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 50 शतकों का रिकॉर्ड भी है

खेल समाचार

ऑक्टेन सिडनी क्लासिक 2025

  • भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ऑक्टेन सिडनी क्लासिक 2025 में PSA चैलेंजर खिताब जीता है।

ऑक्टेन सिडनी क्लासिक :

  • ऑक्टेन सिडनी क्लासिक एक प्रतिष्ठित स्क्वैश टूर्नामेंट है, जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आयोजित होता है। यह टूर्नामेंट पेशेवर स्क्वैश संघ (PSA) चैलेंजर टूर का हिस्सा है

पुणे ATP चैलेंजर 100 टूर्नामेंट

  • भारतीय टेनिस खिलाड़ियों जीवन नेदुंचेझियन और विजय सुंदर प्रशांत ने पुणे ATP चैलेंजर 100 टूर्नामेंट में युगल खिताब जीता।
  • फाइनल मुकाबले में, इस जोड़ी ने फ्रांस के बेनजामिन पियरे और स्वीडन के एंड्रियास सिलजेस्ट्रॉम की जोड़ी को 6-4, 6-4 के सीधे सेटों में पराजित किया।

पुणे ATP चैलेंजर 100 :

  • पुरुष टेनिस टूर्नामेंट है
  • इसे महा ओपन के नाम से भी जाना जाता है
  • पुणे शहर में आयोजित होता
  • खेल सतह: हार्ड कोर्ट
  • 2025 में इसका नौवां संस्करण 17 से 23 फरवरी तक महालुंगे बालेवाड़ी टेनिस स्टेडियम में संपन्न हुआ

सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप, 2025

  • 71वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में सर्विसेज़ टीम ने रेलवे को हराकर खिताब जीता।
  • यह मुकाबला 23 फरवरी, 2025 को कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

कबड्डी:

  • शुरुआत प्राचीन भारत में हुई, इसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है
  • 1950 में अखिल भारतीय कबड्डी महासंघ की स्थापना हुई और 1952 में प्रथम राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
  • 1990 में एशियाई खेलों में इसे पहली बार शामिल किया गया।
  • कबड्डी में दो टीमें होती हैं, प्रत्येक में 7 खिलाड़ी मैदान में होते हैं
  • खेल में दो हाफ (अर्ध) होते हैं, प्रत्येक 20 मिनट का होता है, बीच में 5 मिनट का ब्रेक
  • प्रमुख प्रतियोगिताएँ : एशियाई खेल, कबड्डी वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग (PKL), नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप

Latest Courses