08 December, 2025
GK Update
Sun 19 Jan, 2025
राष्ट्रीय समाचार
इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना

- भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (NIXI) ने इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना शुरू करने की घोषणा की।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नागरिकों के बीच इंटरनेट गवर्नेंस (IG) के बारे में जागरुकता जगाना और विशेषज्ञता विकसित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
इंटर्नशिप कार्यक्रम की पेशकश :
|
भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (NIXI) :
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
WEF 2025 की वार्षिक बैठक

- केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2025 की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे।
विश्व आर्थिक मंच (WEF) :
|
|
ब्रिक्स समूह का छठा “साझेदार देश”

- नाइजीरिया को ब्रिक्स समूह के एक “साझेदार देश” के रूप में स्वीकार किया गया।
- नाइजीरिया ब्रिक्स का नौवां (अन्य साझीदार देश : बेलारूस, बोलिविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलयेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान) भागीदार देश एवं विश्व की छठी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
ब्रिक्स (BRICS)
|
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
जमा खातों और सुरक्षा लॉकरों में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश

- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को नए और सभी मौजूदा ग्राहकों के जमा खातों और सुरक्षा लॉकरों में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
- नामांकन सुविधा का उद्देश्य जमाकर्ता/जमाकर्ताओं की मृत्यु पर परिवार के सदस्यों की कठिनाई को कम करना और दावों का शीघ्र निपटान करना है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :
|
|
खुली बाजार बिक्री योजना नीति में संशोधन की घोषणा

- केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वर्ष 2024-25 के लिए खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू/Domestic) [OMSS(D)] नीति में एक महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की।
- इस नीति का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा बढ़ाना एवं विभिन्न हितधारकों के बीच चावल का कुशल वितरण सुनिश्चित करना है।
संशोधित नीति के तहत प्रमुख निर्णय:
|
नेपाल में 900 मेगावाट अपर करनाली जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए समझौता

- भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने नेपाल में 900 मेगावाट अपर करनाली जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए बिल्ड-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOOT) मॉडल के तहत एसजेवीएन लिमिटेड, जीएमआर एनर्जी लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते (JVA) पर हस्ताक्षर किया।
- इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और अक्षय ऊर्जा विकास में तेजी लाना है।
भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) :
|
|
पर्यावरण और जैव विविधता
जीव-जंतु सर्वेक्षण ने अपनी सूची में 24 नई प्रजातियों को शामिल किया

- मुन्नार वन्यजीव प्रभाग में जीव-जंतु सर्वेक्षण ने पक्षियों, तितलियों और ओडोनेट्स की 24 नई प्रजातियों को अपनी सूची में शामिल किया है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच समझौता

- भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सहयोग को मजबूत करने और आपराधिक जांच के लिए साइबर खतरे की खुफिया जानकारी और डिजिटल फोरेंसिक पर सूचना का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
साइबर अपराधों से निपटने के प्रमुख सरकारी पहल :
|
I4C के स्थापना दिवस (10 सितंबर) के अवसर पर साइबर अपराध से सम्बन्धित विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया गया जो कि निम्न है-
|
विकास तरल इंजन

- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में एक परीक्षण सुविधा में अपने विकास तरल इंजन को पुनः चालू करने का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
- विकास इंजन का उपयोग राकेटों के तरल चरणों (लिक्विड स्टेज) में किया जाता है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation : ISRO) :
| स्थापना: 15 अगस्त 1969 | मुख्यालय: बेंगलुरु | अध्यक्ष : डॉ. वी. नारायणन |
राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25

- राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक, राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन 18 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली में किया गया।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) :
| स्थापना : 4 अप्रैल 1978 | मुख्यालय : कोलकाता | यह पूरे भारत में 26 विज्ञान केंद्रों/संग्रहालयों का संचालन करता है |
रक्षा समाचार
अभ्यास “ला पेरोस” का चौथा संस्करण

- स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक INS मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस के चौथे संस्करण में भाग ले रहा है।
- इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री निगरानी, समुद्री अवरोधन संचालन और हवाई संचालन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाकर तथा प्रगतिशील प्रशिक्षण और सूचना साझाकरण के संचालन के माध्यम से साझा समुद्री परिस्थिति जागरूकता विकसित करना है।
INS मुंबई :
|
अभ्यास ला पेरोस :
|
खेल समाचार
ICC अंडर 19 महिला क्रिकेट टी20 विश्व कप का दूसरा संस्करण

- ICC अंडर 19 महिला क्रिकेट टी20 विश्व कप के दूसरे संस्करण का आयोजन 18 जनवरी 2025 18 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक मलेशिया में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा किया जा रहा है।
- टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, मेजबान मलेशिया, नेपाल, नाइजीरिया और समोआ पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
टीम को चार समूहों में विभाजित किया गया है :
|
भारत ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में पहला खिताब जीता था। |
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25

- विजय हजारे ट्रॉफी खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने विदर्भ 36 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का खिताब जीता।
- कर्नाटक ने पांचवीं बार खिताब पांचवीं बार खिताब जीता है, इससे पहले टीम ने 2013-14, 2014-15, 2017-18, 2019-20 संस्करण में ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विजय हजारे ट्रॉफी:
|
|
ITF W50 टूर्नामेंट

- भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने ब्रिटेन की नाइक्ता बैंस के साथ मिलकर ITF W50 टूर्नामेंट की युगल ट्रॉफी जीती।
- अंकिता-बैंस की जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका की जेसी एनी और जेसिका फैलाके को एक घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 10-8 से पराजित किया।
ITF W50 टूर्नामेंट :
| अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (International Tennis Federation - ITF) के तहत आयोजित महिला टेनिस टूर्नामेंट का हिस्सा है। |
पुरस्कार और सम्मान
आरके श्रीकांतन ट्रस्ट पुरस्कार"

- मृदंग वादक "टीवी गोपालकृष्णन" को संक्रांति संगीत महोत्सव के दौरान "आरके श्रीकांतन ट्रस्ट पुरस्कार" से सम्मानित किया जाएगा।
नियुक्ति
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह

- असम के DGP (पुलिस महानिदेशक) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
- वे असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2027 तक या अगले आदेश तक रहेगा।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF):
| स्थापना: 1939 | मुख्यालय: नई दिल्ली |
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का स्थापना दिवस

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 19 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के 20वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।
- उन्होंने हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) में नए ‘एकीकृत इनडोर शूटिंग रेंज’ की नींव भी रखी।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) :
|
|









