राष्ट्रीय समाचार
IIT मद्रास द्वारा आयोजित शास्त्र का 26वां संस्करण

- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास द्वारा आयोजित शास्त्र का 26वां संस्करण 3 से 7 जनवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
- 2024 का विषय : "फ्रैक्टल फ्रंटियर्स"
- IIT मद्रास का वार्षिक तकनीकी महोत्सव है
- शास्त्र, पूरी तरह से छात्रों द्वारा प्रबंधित किया जाता है
- यह विश्व का प्रथम ऐसा आयोजन है जिसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली लागू करने के लिए ISO 9001:2015 प्रमाणित किया गया है
|
- IIT मद्रास की स्थापना : 1959
- 2024 में, IIT मद्रास को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्व में 227वां और एशिया में 74वां स्थान दिया गया
- IIT मद्रास भ्रूण के मस्तिष्क की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली 3D तस्वीरें जारी करने वाला प्रथम शोध संगठन है
|
राज्य विशेष
महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेलगाम स्थित वीर सौधा स्मारक में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
- महात्मा गांधी ने 1924 के बेलगाम अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया। यह एकमात्र अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता उन्होंने की। गांधीजी ने दिसंबर 1924 से अप्रैल 1925 तक कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला।
महात्मा गांधी :
- जन्म: 2 अक्टूबर 1869 पोरबंदर
- पूरा नाम: मोहनदास करमचंद गांधी
- दर्शन: अहिंसा
- साबरमती आश्रम की स्थापना : 1916, अहमदाबाद
- राजनीतिक गतिविधि समयरेखा
- 1906: प्रथम सत्याग्रह अभियान (दक्षिण अफ्रीका में)
- 1915: दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे
- 1917: चंपारण सत्याग्रह (भारत में प्रथम सविनय अवज्ञा)
- 1918: खेड़ा सत्याग्रह
|
- 1918: अहमदाबाद मिल हड़ताल (भारत में प्रथम भूख हड़ताल)
- 1920-22: असहयोग आंदोलन (गांधीजी द्वारा प्रथम राष्ट्रव्यापी आंदोलन)
- 1930: दांडी यात्रा
- 1931: द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया
- 1930-34: सविनय अवज्ञा आंदोलन
- 1932: डॉ. अंबेडकर के साथ पूना समझौते पर हस्ताक्षर (पूना पैक्ट)
- 1942: भारत छोड़ो आंदोलन (करो या मरो का नारा दिया)
- प्रमुख कृतियां : यंग इंडिया, सत्य के साथ मेरे प्रयोग, खादी का अर्थशास्त्र, हिंद स्वराज, ग्राम स्वराज, हरिजन
- राजनीतिक गुरू: गोविंद कृष्ण गोखले
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी

- गंजा ईगल (Bald Eagle) को आधिकारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
गंजा ईगल :
- वैज्ञानिक नाम :हालियाटस ल्यूकोसेफालस (Haliaeetus leucocephalus)
- ऐसीपीट्रिडे परिवार से संबंधित
- जंगल में औसत जीवन काल :20 से 30 वर्ष
- उत्तरी अमेरिका का एकमात्र स्थानिक समुद्री ईगल है
- संरक्षण स्थिति : IUCN स्थिति- कम चिंताजनक
- 1782 से संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय प्रतीक रहा है
|
संयुक्त राज्य अमेरिका:
- राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
- सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क
- लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड का घर
- वाशिंगटन डी.सी.: यू.एस. सरकार का मुख्यालय
- लास वेगास: एक प्रसिद्ध जुआ शहर
- मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
- राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
- रॉकी पर्वत: उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख पर्वत श्रृंखला
- ग्रांड कैन्यन: एरिजोना में स्थित एक विशाल घाटी
|
विश्व के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दी

- चीन ने यारलुंग जांग्बो नदी (ब्रह्मपुत्र का तिब्बती नाम) के निचले इलाकों में 137 अरब डॉलर की लागत से विश्व के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दी।
- यह परियोजना विश्व की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक होगी।
सम्बन्धित तथ्य :
- यह बांध हिमालय की चोटियों पर एक विशाल घाटी में बनाया जाएगा, जहां ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश और फिर बांग्लादेश में बहने के लिए एक बड़ा यू-टर्न लेती है।
- चीन ने 2015 में तिब्बत में सबसे बड़े 1.5 अरब डॉलर के ज़ाम हाइड्रोपावर स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया है।
- ब्रह्मपुत्र बांध 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) और राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास और वर्ष 2035 तक के दीर्घकालिक उद्देश्यों का हिस्सा था, जिसे 2020 में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के एक प्रमुख नीति निकाय प्लेनम द्वारा अपनाया गया था।
- चीन : राजधानी: बीजिंग, प्रमुख नदियाँ: यांगत्ज़ी, ह्वांग हो (पीली नदी), आधिकारिक भाषा: मंदारिन (चीन में इसे 'पुटोंगुआ' कहा जाता है), साम्यवादी गणराज्य है, जहां चीन कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) का शासन है
|
सरकारी योजनाएँ
स्वामित्व योजना

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए।
स्वामित्व योजना :
- प्रारंभ : अप्रैल 2020
- नोडल मंत्रालय : पंचायती राज मंत्रालय
- क्रियान्वयन क्षेत्र : सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के ग्रामीण क्षेत्र
- कार्यान्वित : पंचायती राज मंत्रालय, राज्य राजस्व विभाग, राज्य पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोगात्मक प्रयासों से
|
- योजना के तहत देश के सभी गांवों में ड्रोन-प्रौद्योगिकी की मदद से प्रत्येक संपत्ति की मैपिंग की जाएगी
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट भारतीय बैंकों की लाभप्रदता और NPA

- भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में भारतीय बैंकों की लाभप्रदता लगातार छठे वर्ष बढ़ी, और उनकी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर 13 वर्ष के निचले स्तर 2.7% पर आ गईं।
गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (Non-Performing Assets, NPA) :
- उन ऋणों या अग्रिमों को संदर्भित करती हैं जिन पर ब्याज या मूलधन का भुगतान 90 दिनों से अधिक समय से नहीं किया गया है। या ऐसी संपत्तियां हैं जिनसे बैंक को कोई आय नहीं हो रही है और जिनके भुगतान की संभावना कम होती है।
|
FREE-AI के 8 सदस्यीय समिति का गठन

- भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (FREE-AI) के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :
- अनुशंसा: हिल्टन यंग आयोग (1926)
- वैधानिक आधार: RBI अधिनियम, 1934
- स्थापना: 1 अप्रैल, 1935
- मुख्यालय: मुंबई
|
- राष्ट्रीयकृत: 1949
- प्रथम गवर्नर: ओसबोर्न स्मिथ (1935-37)
- प्रथम भारतीय गवर्नर: सी.डी. देशमुख (1943-49)
- वर्तमान गवर्नर: संजय मल्होत्रा
|
NeGD और IPA के बीच समझौता

- राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) और भारतीय बंदरगाह संघ (IPA) ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौते का उद्देश्य भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को सशक्त बनाना और संचालन को अधिक कुशल एवं पारदर्शी बनाना है।
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) :
| स्थापना: 2009 |
नोडल मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
पर्यावरण और जैव विविधता
मध्य प्रदेश कुल 14 बाघों का स्थानांतरण करेगा

- पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश कुल 14 बाघों का स्थानांतरण करेगा, जिसमें राजस्थान को 4, ओडिशा को 2, और छत्तीसगढ़ को 8 बाघ भेजे जाएंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
- मध्य प्रदेश के बाघ अभयारण्य: रातापानी, बांधवगढ़, कान्हा, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा, संजय डुबरी, वीरांगना दुर्गावती
- बाघ अभयारण्य:
- अधिसूचित: राज्य सरकार द्वारा
- अंतर्गत: वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38V
- प्रोजेक्ट टाइगर :
- बाघ संरक्षण कार्यक्रम
- आरंभ: 1973
|
- प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना
- मंत्रालय: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
- प्रशासित: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (2005) द्वारा
- बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस)
- IUCN रेड लिस्ट: लुप्तप्राय
- WPA 1972: अनुसूची I
- CITES: परिशिष्ट I
- विश्व बाघ दिवस: 29 जुलाई
|
खेल समाचार
67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप

- निशानेबाजी में, विजयवीर सिद्धू ने 67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का खिताब तुगलकाबाद में जीता।
अन्य विजेता :
| गुरप्रीत सिंह: रजत |
शिवम शुक्ला: कांस्य |
38वां राष्ट्रीय खेल

- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हल्द्वानी से मशाल जुलूस का उद्घाटन किया।
38वां राष्ट्रीय खेल :
| मेजबान शहर: देहरादून, भारत |
उद्घाटन: 28 जनवरी |
समापन: 14 फरवरी |
पुरस्कार और सम्मान
राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024

- विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई RINL ने लौह और इस्पात श्रेणी में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण पहल के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 में "गोल्ड अवार्ड" जीता है।
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) :
| स्थापना: 18 फरवरी, 1982 |
मुख्यालय: विशाखापत्तनम |
नवरत्न कंपनी/इस्पात मंत्रालय के अधीन |
संगीत सागर पुरस्कार से सम्मानित
- मृदंगम विदवान थेप्पेरुमानल्लूर वरदराजन को 20वें मार्गाज़ी इसाई विझा के उद्घाटन के दौरान संगीत सागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मृदंग :
- दक्षिण भारत का ताल वाद्य
- मुख्यतः उपयोग : कर्नाटक संगीत में
|
- आविष्कार : 2,000 वर्ष पहले
- मद्दल या मद्दलम के नाम से भी जाना जाता है
|
चर्चित चेहरा
डॉ. मनमोहन सिंह

- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख उपलब्धियाँ :
- भारतीय रिजर्व बैंक के 15वें गवर्नर - 1982 से 1985
- योजना आयोग के उपाध्यक्ष - 1985 से 1987
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष - 1991
- भारत के वित्त मंत्री - 1991 से 1996
- विपक्ष के नेता (राज्यसभा) - 1998 से 2004
- भारत के 14वें प्रधानमंत्री: 2004 से 2014
|
पुरस्कार और सम्मान :
- पद्म विभूषण (1987)
- जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995)
- एशिया मनी पुरस्कार (1993 और 1994)
- यूरो मनी पुरस्कार (1993)
- एडम स्मिथ पुरस्कार (1956)
- आत्मकथा: चेंजिंग इंडिया
|
शहीद उधम सिंह

- शहीद उधम सिंह को 26 दिसंबर को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
- उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रतिशोध के रूप में 1927 में सैरे-लॉर्ड माइकल ओ डायर को गोली मारी थी, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रमुख जिम्मेदार थे।
सम्बन्धित तथ्य :
- उधम सिंह का जन्म 1899 में अविभाजित भारत के पंजाब राज्य के सुनाम गांव में हुआ था। वे जलियाँवाला बाग हत्याकांड के प्रतिशोध के रूप में प्रसिद्ध हुए।
|
महत्वपूर्ण दिवस
"अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस"

- संक्रामक रोगों के प्रकोप को रोकने, उनका पता लगाने और उनका मुकाबला करने के लिए प्रणालियों में निवेश करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालने के लिए प्रतिवर्ष 27 दिसंबर को "अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस" मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस पहली बार 27 दिसंबर 2020 को मनाया गया था।