13 October, 2025
GK Update
Tue 24 Dec, 2024
राष्ट्रीय समाचार
विदेश मंत्री अमेरिका की यात्रा पर

- भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 24 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
- यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद भारत की ओर से पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है।
संयुक्त राज्य अमेरिका :
|
|
|
नो-डिटेंशन पॉलिसी

- भारत सरकार ने कक्षा 5 और 8 के लिए ‘नो-डिटेंशन पॉलिसी’ को समाप्त किया।
- यह नीति शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act), 2009 के तहत लागू की गई थी, जिसके अनुसार किसी भी छात्र को कक्षा 1 से 8 तक फेल नहीं किया जा सकता था।
भारतीय संविधान में शिक्षा से संबंधित प्रावधान:
|
TRAI के नये वेबसाइट और चैटबॉट

- भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India - TRAI) ने हाल ही में अपनी उन्नत वेबसाइट और एक इंटरैक्टिव चैटबॉट 'तारा' (Telecom Authority Responsive Advisor : TARA) का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
"दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (12वां संशोधन) विनियम, 2024"

- भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने "दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (12वां संशोधन) विनियम, 2024" (2024 का 08) और "दूरसंचार टैरिफ (70वां संशोधन) आदेश, 2024" (2024 का 02) जारी किया।
- इन संशोधनों का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों को सशक्त बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) :
|
|
"सुशासन पदयात्रा" का नेतृत्व

- 24 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के वडनगर में "सुशासन पदयात्रा" का नेतृत्व किया।
राज्य विशेष
‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले से अपनी सप्ताह भर चलने वाली ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत की।
बिहार :
भौगोलिक स्थिति :
|
|
आंध्र प्रदेश सरकार और एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के बीच समझौता

- आंध्र प्रदेश सरकार और एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PW) ने यूनिवर्सिटी ऑफ इनोवेशन (UoI) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया, जिसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश में प्रथम इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (IoE) बनना है।
आंध्र प्रदेश :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
सातवें यूथ को:लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ

- अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने सिटी फाउंडेशन के सहयोग से 2024-2025 के लिए सातवें यूथ को:लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ किया।
- यूथ को:लैब को 2017 में UNDPऔर सिटी फाउंडेशन ने मिलकर बनाया था, जिसका उद्देश्य नेतृत्व, सामाजिक नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाना और उनमें निवेश करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
IIT Madras का AMOLED डिस्प्ले सम्बन्धित अनुसंधान केंद्र

- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने स्मार्टफोन, टैबलेट, घड़ियों और वियरेबल डिवाइस के लिए नेक्स्ट-जनरेशन के AMOLED डिस्प्ले डेवलप करने के उद्देश्य से एक नए अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ किया।
- 'AMOLED अनुसंधान केंद्र' (ARC) नामक इस राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और टाटा संस द्वारा फंडेंड किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
CISF की नई पोस्टिंग नीति

- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने गैर-राजपत्रित अधिकारियों के लिए एक नई पोस्टिंग नीति की घोषणा की है।
- इस नई नीति के तहत, पहली बार प्रत्येक कार्मिक को अपनी दस पसंदीदा पोस्टिंग स्थानों को सूचीबद्ध करने का अवसर मिलेगा।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) :
| स्थापना: 1969 | प्रशासनिक नियंत्रण: गृह मंत्रालय | महानिदेशक: राजविंदर सिंह भट्टी |
खेल समाचार
राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी

- मणिपुर ने नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी के फाइनल में ओडिशा को हराकर सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
फुटबाल के प्रमुख मैंच :
|
एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024

- भारतीय भारोत्तोलक साईराज परदेशी ने कतर के दोहा में आयोजित एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल लिफ्ट श्रेणियों में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीता।
- एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 19-25 दिसंबर, 2024 तक दोहा, कतर में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
| गठन: 1958 | मुख्यालय: दोहा, कतर |
67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप

- 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के राइफल की राष्ट्रीय स्पर्धाएं 15 से 31 दिसंबर तक भोपाल की एमपी राज्य निशानेबाजी अकादमी रेंज में किया जा रहा है, जिसमें शाहू तुषार माने ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपना प्रथम सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया :
| स्थापना: 1951 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: कलिकेश नारायण सिंह देव |
5वीं जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप

- 5वीं जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन अबू धाबी के पोर्ट्स सिटी में किया गया, जिसमें भारत की नुसरत फातिमा ने 58 किलोग्राम जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता।
विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप :
| एक इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट है | अपनी गतिशीलता और प्रभावी तकनीकों के लिए जाना जाता है। |
पुरस्कार और सम्मान
इरेडा को 14वें PSE उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

- भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा/IREDA) को नई दिल्ली में भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) द्वारा आयोजित 14वें PSE उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) :
|
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
NHRC का नया अध्यक्ष

- सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. रामसुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का नया अध्यक्ष एवं प्रियांक कानूनगो और डॉ. न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी (सेवानिवृत्त) को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।
- न्यायाधीश वी. रामसुब्रमण्यम ने रिटायर्ड न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल 1 जून 2024 को पूरा हुआ था, NHRC की सदस्य विजया भारती सयानी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) :
|
|
मार्सेल सिओलाकू

- रोमानिया के राष्ट्रपति ने शीर्ष न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति चुनाव को रद्द करने के बाद नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए निवर्तमान प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू को नामित किया।
रोमानिया :
प्रमुख शहर :
|
|
चर्चित चेहरा
श्याम बेनेगल

- भारतीय सिनेमा के प्रमुख व्यक्तित्व, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
श्याम बेनेगल :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

- प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
- इस दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई और इसे अधिनियमित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
उपभोक्ता दिवस 2024 पर शुरू की गई पहल:
|
|
गणतंत्र दिवस झांकी 2025

- गणतंत्र दिवस झांकी 2025 का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' होगा।
- परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर अपनी झांकी दिखाने के लिए 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है।
गणतंत्र दिवस :
|
|









