28 April, 2025
GK Update
Wed 11 Dec, 2024
राष्ट्रीय समाचार
भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 (IMHC)
- भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 (IMHC) का आयोजन 11 और 12 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है।
- सम्मेलन का उद्देश्य विश्व के प्रमुख वक्ताओं, समुद्री विशेषज्ञों और विचारकों को एक साथ लाकर भारत की समुद्री परंपराओं पर चर्चा करना और उनका जश्न मनाना है।
सम्बन्धित तथ्य:
|
केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का 16वें वार्षिक सम्मेलन
- केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का 16वां वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया।
सम्बन्धित तथ्य:
|
GSI और CNR-IRPI के बीच समझौता ज्ञापन
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूस्खलन पूर्वानुमान और पूर्व चेतावनी में सहयोग के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद (CNR-IRPI), इटली के भू-जल विज्ञान संरक्षण अनुसंधान संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) :
महानिदेशक: जनार्दन प्रसाद | स्थापना : 1851 | मुख्यालय: कोलकाता |
राज्य विशेष
मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान
- मध्य प्रदेश सरकार 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलायेगी। अभियान के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश :
|
|
गुजरात और थाईलैंड के बीच समझौता ज्ञापन
- गुजरात में बौद्ध मूर्त और अमूर्त विरासत के संरक्षण, संवर्धन और विकास में सहयोग के लिए गुजरात पर्यटन और थाईलैंड के बोधगया विजयालय-980 संस्थान के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
गुजरात :
|
|
ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल के चौथे संस्करण के लोगो(Logo) का अनावरण
- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल के चौथे संस्करण के नए लोगो का अनावरण किया, जो 17 से 19 जनवरी 2025 तक पश्चिम कामेंग जिले के खेलोंग और थोंगरे गांव में आयोजित किया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख त्यौहार :
मोपिन महोत्सव, लोसर महोत्सव, अपातानी का द्री महोत्सव, नोक्टे का चलो-लोकू, आदिस का सोलुंग, संगीत का जीरो महोत्सव, पंगसाउ पास शीतकालीन महोत्सव और सियांग नदी महोत्सव। |
सरकारी योजनाएँ
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण
- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (PM POSHAN) के तहत सामग्री लागत में 13.70% की वृद्धि की।
- इस वृद्धि के कारण केंद्र सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 425 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त लागत वहन करेगी।
पीएम पोषण :
|
|
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना
- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने लोकसभा में बताया कि, ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं वाले 'पक्के' घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) योजना को पांच वर्ष के लिए बढाया गया है।
- इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028-29 तक इस योजना के तहत दो करोड़ अतिरिक्त घरों का निर्माण करना है, जो वित्त वर्ष 2016-17 से 2023-24 के लिए निर्धारित 2.95 करोड़ घरों के प्रारंभिक लक्ष्य से आगे है।
प्रधानमंत्री आवास योजना
|
प्रधानमंत्री आवास योजना– शहरी (PMAY-U):
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
एजएक्सटेंड को एक उपकरण के रूप में विकसित किया
- IIIT-दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एजएक्सटेंड को एक उपकरण के रूप में विकसित किया है, जो पारंपरिक शोध के माध्यम से जीरोप्रोटेक्टर्स या उम्र को रोकने वाले गुणों वाले व्यवहार्य अणुओं की पहचान करने में लगने वाले समय को कुशलतापूर्वक कम कर सकता है।
एजएक्सटेंड :
एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIIT-दिल्ली) के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन अणुओं की पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्वस्थ उम्र बढ़ने को बढ़ावा दे सकते हैं। |
‘वेल डेक’ रिकवरी ऑपरेशन
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारतीय नौसेना के सहयोग से गगनयान मिशन के लिए ‘वेल डेक’ रिकवरी ऑपरेशन ट्रायल किया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):
प्रमुख केंद्र:
|
अन्य तथ्य :
|
AWaDH का ब्लूटूथ लो एनर्जी गेटवे और नोड सिस्टम
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ के iHub– AWADH (कृषि और जल प्रौद्योगिकी विकास केंद्र), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा अंतःविषय साइबर-भौतिक प्रणालियों (NM-ICPS) पर राष्ट्रीय मिशन के तहत, ₹110 करोड़ के वित्त पोषण के साथ, अपने अत्याधुनिक AWADH के ब्लूटूथ लो एनर्जी गेटवे और नोड सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की है।
"विलो" क्वांटम कंप्यूटिंग चिप
- गूगल ने "विलो" नामक एक क्वांटम कंप्यूटिंग चिप लॉन्च की है, जो पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में कई गुना अधिक तेजी से गणना करने में सक्षम है।
- यह पारंपरिक कंप्यूटरों में इस्तेमाल होने वाले बिट्स के बजाय क्यूबिट्स का उपयोग करती है। क्यूबिट्स एक ही समय में 0 और 1 दोनों स्थितियों में हो सकते हैं, जिससे वे पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में बहुत अधिक डेटा को संसाधित कर सकते हैं।
गूगल :
|
|
खेल समाचार
फीफा विश्व कप 2034
- सऊदी अरब को फीफा द्वारा 2034 में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी का अधिकार दिया गया है।
- यह कतर के बाद मध्य पूर्व का दूसरा देश होगा जिसने इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी की है।
पुरस्कार और सम्मान
WTA प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार
- आर्यना सबालेंका को दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने और 2024 में रैंकिंग में नंबर 1 पर रहने के बाद पहली बार WTA प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विजेता :
एम्मा नवारो: सबसे बेहतर खिलाड़ी | पाउला बडोसा: वापसी करने वाली खिलाड़ी |
वार्षिक चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार
- संयुक्त राष्ट्र ने पारिस्थितिकीविद् माधव गाडगिल को पश्चिमी घाट में उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, वार्षिक चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फिक्शन श्रेणी में क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड
- ट्विंकल खन्ना ने अपनी पुस्तक "वेलकम टू पैराडाइज़" के लिए लोकप्रिय फिक्शन श्रेणी में क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड जीता।
'राइजिंग स्टार वूमेन लीडर्स ऑफ बैंकिंग' सूची
- आंध्र के विजयनगरम जिले की रहने वाली भारती कोली को वीमेन वी एडमायर द्वारा 2024 के लिए 'राइजिंग स्टार वूमेन लीडर्स ऑफ बैंकिंग' की सूची में शामिल किया गया ।
रिपोर्ट और सूचकांक
भारत कौशल रिपोर्ट 2025
- प्रतिभा मूल्यांकन एजेंसी व्हीबॉक्स द्वारा प्रकाशित भारत कौशल रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केरल को 5वें स्थान पर रखा गया है, क्योंकि केरल का कार्यबल 71% की मजबूत रोजगार दर बनाए रखता है, जो महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है।
सम्बन्धित तथ्य :
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्नातकों में रोजगार योग्यता बढ़कर 54.81% हो गई है। | पूरे भारत में रोजगार के लिए पसंदीदा शीर्ष राज्य: केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश |
प्रमुख नियुक्तियाँ
मोहम्मद अल-बशीर
- सीरिया में मोहम्मद अल-बशीर को संक्रमणकालीन सरकार का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
सीरिया :
राजधानी: दमिश्क | मुद्रा: सीरियाई पाउंड या लीरा |
देवजीत सैकिया
- BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) :
स्थापना: 1928 | मुख्यालय: मुंबई | अध्यक्ष: रोजर बिन्नी |
रवींद्र नाथ महतो
- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो/JMM) के नेता रवींद्र नाथ महतो को दूसरी बार सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
झारखंड :
|
|
अजय सेठ
- आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को राजस्व विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
पुस्तकें एवं लेखक
संचयन का विमोचन
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित विष्णुकांत शास्त्री की रचना संचयन का विमोचन किया।
साहित्य अकादमी :
स्थापनना : 12 मार्च 1954 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: डॉ. माधव कौशिक |
विविध
माउंट कनलाओन
- फिलीपींस में, नीग्रोस द्वीप पर माउंट कनलाओन फटा, जिसके लगभग 87,000 लोगों को वहां से निकाला गया।
माउंट कनलाओन :
फिलीपींस :
|