GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 10 Dec, 2024

राष्ट्रीय समाचार

"अमृत ज्ञान कोष" पोर्टल का शुभारंभ

  • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शासन प्रशिक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से "अमृत ज्ञान कोष" पोर्टल का शुभारंभ किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने स्टैनफोर्ड लीडरशिप एकेडमी फॉर डेवलपमेंट और एशियाई विकास बैंक के साथ साझेदारी में क्षमता निर्माण आयोग के तत्वावधान में आयोजित "उन्नत केस लेखन और शिक्षण कार्यशाला" का भी उद्घाटन किया।
  • यह कार्यशाला भारत में लोक प्रशासकों के लिए शासन प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की एक ऐतिहासिक पहल है।

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) 2024

  • इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) 2024 का आयोजन 9-10 दिसंबर, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • समर्थित : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया द्वारा
  • इस वर्ष के लिए थीम : "इंटरनेट गवर्नेंस में नवाचार”
  • इससे पहले के संस्करण : 2021, 2022 और 2023
  • संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (UN IGF) का भारतीय अध्याय है, जो एक वैश्विक बहु-हितधारक मंच है
  • स्थापना :2021

नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (NIXI):

  • स्थापना : 19 जून, 2003
  • उद्देश्य : देश में बेहतर इंटरनेट सेवाएं देना
  • मंत्रालय : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

राज्य विशेष

'बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता'

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 'बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता' का शुभारंभ किया।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्तरों के विजेता खिलाड़ियों को पदक और ई-प्रमाणपत्र देने के अलावा खिलाड़ियों के बीच कुल 10 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।

बिहार :

  • राज्य की प्रथम ट्रांसवुमन सब-इंस्पेक्टर : मानवी मधु कश्यप
  • मुख्यमंत्री नितीश पर लिखी पुस्तक "बिहार के गांधी नीतीश कुमार" के लेखक : अशोक चौधरी , डॉ शाम्भवी चौधरी
  • हाल ही में कैमूर अभयारण्य को दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित किया था, प्रथम : वाल्मीकी टाइगर रिजर्व (VTR)
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में भारत रत्न दिया गया है
  • राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
  • प्रमुख लोकनृत्य : छऊ नृत्य, धोबिया नृत्य, पवड़िया नृत्य, जोगिया नृत्य, झिझिया नृत्य, खीलडीन नृत्य
  • बिहार दिवस : 22 मार्च
  • राज्य पशु: गौर (भारतीय बाइसन)
  • राज्य पक्षी: हाउस स्पैरो (पासर डोमेस्टिकस)
  • नीति आयोग की ओर से जारी export index (निर्यात सूचकांक) में बिहार 22वें स्थान पर
  • अप्रैल 2025 में #KheloIndiaYouthGames एवं #ParaGames की मेजबानी करेगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL)

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) ने अप्रैल 2025 में हवाई अड्डे के वाणिज्यिक उद्घाटन से पहले, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पहला उड़ान सत्यापन परीक्षण आयोजित किया।
  • इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या A320 नियो ने नोएडा एयरपोर्ट पर पहली सफल लैंडिंग की।।

सम्बन्धित तथ्य :

  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनाया गया है
  • उद्देश्य : दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में यात्री और माल परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करना
  • इसे स्विट्ज़रलैंड के ज़्यूरिख हवाई अड्डे के मॉडल के आधार पर विकसित किया गया है
  • इसे ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है
  • स्थित : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर ज़िले के जेवर क्षेत्र में
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 इसकी आधारशिला रखी थी।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नए शहर प्रोत्साहन योजना

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरों में बढ़ती आवासीय जरूरतों को पूरा करने एवं और नए विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिन विकास प्राधिकरणों के पास भूमि नहीं है, उनके लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तार और नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय सहायता देगी।
  • इस योजना के तहत 12 विकास प्राधिकरण हैं: अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बस्ती, बुलंदशहर-खुर्जा, रायबरेली, मेरठ, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और कपिलवस्तु विकास प्राधिकरण।

उत्तर प्रदेश :

  • सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य: चार संचालित एक निर्माणाधीन
  • भारत का प्रथम अंतर्देशीय जलमार्ग : .राष्ट्रीय जलमार्ग (NW-1), प्रयागराज, वाराणसी को हल्दिया से जोड़ने वाला, 1100 किमी.
  • उत्तर प्रदेश राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान (UPSIFS) की स्थापना : 2023, लखनऊ
  • उत्तर भारत का प्रथम हाइपर स्केल डाटा सेंटर : ग्रेटर नोएडा
  • UP डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड्स : अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट व झांसी
  • उत्तर प्रदेश में बायोप्लास्टिक पार्क की स्थापना : खीमपुर खीरी में
  • सर्वाधिक एक्सप्रेसवे (6) वाला राज्य
  • दूध, गन्ना, आलू, आँवला और एथेनॉल उत्पादन में प्रथम स्थान
  • PM मित्र योजना के तहत लखनऊ व हरदोई में टेक्सटाइल पार्क
  • देश की पहली रैपिड रेल : मेरठ से दिल्ली

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

शीट मेटल फॉर्मिंग (SMF) सम्मेलन 2024

  • IIT रोपड़ ने शीट मेटल फॉर्मिंग (SMF) सम्मेलन 2024 का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • शीट मेटल फॉर्मिंग रिसर्च एसोसिएशन (SMFRA) का प्रमुख सम्मेलन SMF 2024, भारत और विदेश के शोधकर्ताओं और डेवलपर्स को धातु बनाने की तकनीकों पर विचारों को प्रस्तुत करने और आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

शीट मेटल फ़ॉर्मिंग :

एक विनिर्माण प्रक्रिया है जिसमें धातु की प्लेट को तनाव और संपीड़न जैसे बल लगाकर वांछित आकार दिया जाता है। 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी पुस्तिका, 2023-24 का 9वां संस्करण

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने सांख्यिकीय प्रकाशन, भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी पुस्तिका, 2023-24 का 9वां संस्करण जारी किया।
  • इस संस्करण में, RBI ने मौजूदा डेटा श्रृंखला को अपडेट किया है और प्रमुख संकेतकों पर आठ नई तालिकाएँ पेश की हैं, जिनमें स्कूली शिक्षा के स्तर के अनुसार सकल नामांकन अनुपात का लिंग समानता सूचकांक, सकल राज्य मूल्य वर्धित (वर्तमान और स्थिर मूल्य दोनों), विभिन्न योजनाओं के तहत वनीकरण और औसत शीत लहर और गर्मी की लहर के दिनों का राज्यवार डेटा शामिल है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

स्थापना: 1935 मुख्यालय: मुंबई  गवर्नर: शक्तिकांत दास(10 दिसम्बर 2024 तक)

DPIIT एवं फ्लिपकार्ट के बीच समझौता

  • उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारत भर में तकनीकी स्टार्ट-अप को समर्थन और सशक्त बनाने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT):
  • भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का एक केंद्रीय विभाग है
  • यह विभाग, औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने का काम करता है
ई-कॉमर्स बाजार फ्लिपकार्ट :
  • भारत का एक प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है
  • स्थापना : 2007, सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा
  • मुख्यालय : बंगलौर

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

  • कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह अक्टूबर 2024 में 11 अंक और 10 अंक की वृद्धि दर्ज कर क्रमशः सूचकांक 1315 और 1326 के स्तर पर पहुंच गया।
  • कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह अक्टूबर, 2024 में क्रमशः 5.96% और 6.00% दर्ज की गई, यह दर अक्टूबर, 2023 में 7.08% और 6.92% थी। सितम्बर 2024 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 6.36% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 6.39% था।

खेल समाचार

एशिया-प्रशांत बधिर खेल 2024

  • भारतीय दल ने मलेशिया के कुआलालंपुर में 10वें एशिया-प्रशांत बधिर खेलों में 8 स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक सहित कुल 55 पदक जीते।

हीरो वर्ल्ड चैलेंज खिताब 2024 -गोल्फ़

  • स्कॉटी शेफ़लर ने बहामास के अल्बानी गोल्फ़ क्लब में छह शॉट की बढ़त के साथ लगातार दूसरी बार हीरो वर्ल्ड चैलेंज का खिताब जीता।
  • इससे वह टूर्नामेंट के मेज़बान टाइगर वुड्स (2006, 2007) और विक्टर होवलैंड (2021, 2022) के बाद लगातार दो वर्ष यह खिताब जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनें।

प्रमुख गोल्फ़ टूर्नामेंट

  • मास्टर्स टूर्नामेंट, जॉर्जिया
  • पीजीए चैम्पियनशिप
  • यूएस ओपन
  • ओपन चैम्पियनशिप

11वां ACC अंडर-19 पुरुष एशिया कप

  • बांग्लादेश ने 8 दिसंबर 2024 को दुबई,संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगे गए 11वें ACC अंडर-19 पुरुष एशिया कप के फाइनल मैच में भारत को हराकर अपने खिताब जीता।

11वां एसीसी अंडर-19 पुरुष एशिया कप :

  • आयोजन : शारजाह और दुबई में, 29 नवंबर से 8 दिसंबर 2024 तक
  • मेजबानी : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा
  • एशिया की आठ टीमों ने भाग लिया और उन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया था।
  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, जापान और मेजबान यूएई।
  • ग्रुप B: श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल और अफगानिस्तान
  • पुरस्कार :
  • फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: इकबाल हुसैन इमोन (बांग्लादेश)
  • प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: इकबाल हुसैन इमोन (बांग्लादेश)
  • सबसे सफल टीम : भारत, कुल आठ बार विजेता- 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019
  • एशिया क्रिकेट परिषद :
  • स्थापना :198, एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में नई दिल्ली में
  • नाम परिवर्तित : 1993
  • मुख्यालय: दुबई, यूएई
  • अध्यक्ष: शम्मी सिल्वा

पुरस्कार और सम्मान

जे.सी. डैनियल पुरस्कार

  • प्रख्यात फिल्म निर्माता शाजी एन. करुण को मलयालम सिनेमा में उनके आजीवन योगदान को मान्यता देते हुए 2023 के जे.सी. डैनियल पुरस्कार के लिए चुना गया।

जे.सी. डैनियल पुरस्कार :

  • स्थापित : 1992, केरल द्वारा
  • मलयालम सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान करने वाले कलाकारों को दिया जाता है
  • पुरस्कार: ₹5 लाख का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक प्रतिमा शामिल

82वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

  • फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया 82वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अपनी फिल्म "ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (मोशन पिक्चर) श्रेणी के लिए नामांकित होने वाली प्रथम भारतीय निर्देशक बनीं।
  • इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - (गैर-अंग्रेजी भाषा) के लिए भी नामांकित किया गया है, जो इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दो नामांकनों को चिह्नित करता है।

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार :

  • मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट काम करने वाले कलाकारों और पेशेवरों को दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है
  • प्रथम गोल्डन ग्लोब पुरस्कार आयोजित : 1944, लॉस एंजिल्स
  • आयोजित : हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) द्वारा
  • पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय : एआर रहमान फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर श्रेणी में
  • पुरस्कार पाने वाला प्रथम एशियाई गीत: नाटू नाटू, 2023

गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2024 :

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : मोशन पिक्चर-
  • विजेता :क्रिस्टोफ़र नोलन
  • फिल्म : ओपेनहाइमर

नियुक्तियां

संजय मल्होत्रा

  • संजय मल्होत्रा को 11 दिसंबर 2024 से तीन वर्ष की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) :

  • प्रकार: वैधानिक निकाय (भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934)
  • यंग हिलटन कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर स्थापित
  • शुरुआत में केंद्रीय कार्यालय : कोलकाता, 1937 तक
  • केंद्रीय कार्यालय मुंबई स्थानांतरित : 1937 में
  • राष्ट्रीयकरण : 1 जनवरी 1949
  • क्षेत्रीय कार्यालय : चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली

राहुल नार्वेकर

  • भाजपा नेता राहुल नार्वेकर को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

महाराष्ट्र :

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • विधानसभा सीटें: 288
  • मुख्यमंत्री: देवेंद्र फडणवीस
  • राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन

चर्चित चेहरा

एम.डी.आर. रामचंद्रन

  • पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एम.डी.आर. रामचंद्रन का 8 दिसंबर को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

एम.डी.आर. रामचंद्रन :

  • 1980 से 1983 तक और 1990 से 1991 तक दो बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।
  • 2001 से 2006 तक पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

पुडुचेरी :

  • आधिकारिक तौर पर भारत का अभिन्न अंग बना : 1963
  • स्थित : बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर
  • लेफ्टिनेंट गवर्नर : के. कैलाशनाथन
  • मुख्यमंत्री: एन. रंगासामी

महत्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

  • विश्व में बुनियादी स्वतंत्रता और अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • विषय : “हमारे अधिकार, हमारा भविष्य, अभी”
  • स्मरणोत्सव: UNGA द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) की स्वीकृति
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC)
  • गठन: 2006
  • उद्देश्य : विश्व में मानवाधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना
  • कुल सदस्य : 47
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विटजरलैंड
  • पूर्ववर्ती : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग
  • वर्तमान अध्यक्ष: उमर ज़्नीबर

Latest Courses