GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 07 Dec, 2024

राष्ट्रीय समाचार

नए केन्द्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी

  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने देश में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (KV) एवं 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी।
  • केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना तथा निकटवर्ती 01 मौजूदा केन्द्रीय विद्यालय केवी के विस्तार के लिए 2025-26 से आठ वर्षों की अवधि के लिए निधियों की कुल अनुमानित आवश्यकता 5872.08 करोड़ रुपये (लगभग) है। इसमें 2862.71 करोड़ रुपये (लगभग) का पूंजीगत व्यय घटक तथा 3009.37 करोड़ रुपये (लगभग) का परिचालन व्यय शामिल है।

सम्बन्धित तथ्य :

भारत की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) :
  • सरकार के आर्थिक मामलों पर निर्णय लेती है।
  • अध्यक्षता : भारत के प्रधानमंत्री

कैबिनेट :

  • संविधान में उल्लेख : अनुच्छेद 352(3) में (44वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 1978 में इस शब्द को जोड़ा गया)
जवाहर नवोदय विद्यालय
  • स्थापना: 1986
  • संबद्ध: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली

“वरिष्ठ नेताओं के लिए डिजिटल परिवर्तन” शीर्षक से प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), मोहाली के सहयोग से “वरिष्ठ नेताओं के लिए डिजिटल परिवर्तन” शीर्षक से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) :

स्थापना: 2009 नोडल मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

राज्य विशेष

‘ऊर्जावीर’ योजना का शुभारंभ

  • केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विजयवाड़ा में ‘ऊर्जावीर’ योजना का शुभारंभ किया।
  • ऊर्जावीर पहल के तहत, आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थानीय इलेक्ट्रीशियनों को प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें 'ऊर्जावीर' के रूप में विकसित किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश :

  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1956
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी), अमरावती (विधायी राजधानी) और कुरनूल (न्यायिक राजधानी)
  • आंध्र प्रदेश की राजकीय भाषा: तेलुगू
  • राजकीय पशु: काला हिरन
  • राजकीय पक्षी : भारतीय रिंगनेक तोता
  • ‘भारत का चावल का कटोरा’ के रूप में जाना जाने वाला, आंध्र प्रदेश देश में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • प्रमुख नदियां: गोदावरी, कृष्णा, तुंगभद्रा
  • प्रमुख फसलें उत्पादन: चावल, कपास, तंबाकू, गन्ना, अरंडी, ज्वार

पुडुचेरी सरकार, कर्मयोगी भारत और क्षमता निर्माण आयोग के बीच समझौता

  • पुडुचेरी सरकार ने अपने कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर शामिल करने के लिए कर्मयोगी भारत और क्षमता निर्माण आयोग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिससे वह ऐसा करने वाला 14वां भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • एक ऑनलाइन शिक्षण मंच है
  • उद्देश्य : सरकारी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाना
  • इसे मिशन कर्मयोगी के तहत बनाया गया हैइस प्लेटफ़ॉर्म पर, सिविल सेवकों को मांग के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जाता है
  • सम्बन्धित मंत्रालय : मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय
पुडुचेरी :
  • आधिकारिक तौर पर भारत का अभिन्न अंग बना : 1963
  • स्थित : बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर
  • लेफ्टिनेंट गवर्नर : श्री के. कैलाशनाथन
  • मुख्यमंत्री: श्री एन. रंगासामी

सरकारी योजनाएँ

टीबी के मामलों और मृत्यु दर से निपटने के लिए 00 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देश भर में तपेदिक (टीबी) के मामलों और मृत्यु दर से निपटने के लिए हरियाणा के पंचकूला में 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया।

क्षय रोग (टी.बी.) :

  • कारण: माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस
  • फैलाव : व्यक्ति के खांसने, छींकने या थूकने पर हवा के माध्यम से
  • मुख्यत: प्रभावित : फेफड़ों को
  • 2030 तक टी.बी. महामारी को समाप्त करना संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के स्वास्थ्य लक्ष्यों में से एक है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

नारकोटिक ड्रग्स आयोग की अध्यक्षता

  • भारत को नारकोटिक ड्रग्स आयोग (CND) के 68वें सत्र की अध्यक्षता के लिए चुना गया है।
  • भारत के शंभू कुमारन ने आधिकारिक तौर पर CND की अध्यक्षता संभाली।

नारकोटिक ड्रग्स आयोग (CND) :

स्थापना: 1946 मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया

दोहा फोरम का 22वां संस्करण

  • दोहा फोरम के 22वें संस्करण का आयोजन कतर के दोहा में किया गया, जिसका विषय “नवाचार अनिवार्यता” था। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस सम्मेलन में शामिल हुए।

डॉ. एस. जयशंकर के अन्य कार्यक्रम दोहा में :

  • बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लातीफ बिन राशिद अल जायनी के साथ चौथे भारत-बहरीन उच्च संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  • 8 दिसम्बर को बहरीन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज मनामा डॉयलॉग के बीसवें संस्करण में भाग लेंगे(विषय : क्षेत्रीय समृद्धि और सुरक्षा में पश्चिम एशिया का नेतृत्व)

कतर : राजधानी: दोहा, मुद्रा: कतरी रियाल, सीमावर्ती देश: सऊदी अरब

अर्थव्यवस्था

चक्रवात फेंगल के लिए तमिलनाडु को 944.80 करोड़ रुपये

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने चक्रवात फेंगल से प्रभावित लोगों को राहत सहायता के रूप में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से तमिलनाडु को 944.80 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी।

चक्रवात फेंगल :

उत्पत्ति: बंगाल की खाड़ी 'फेंगल' नाम सऊदी अरब द्वारा दिया गया था।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

ईरान का फख्र-1 उपग्रह और समन-1 अंतरिक्ष यान

  • ईरान ने घरेलू स्तर पर विकसित उपग्रह वाहक का उपयोग करते हुए, फख्र-1 दूरसंचार उपग्रह और समन-1 अंतरिक्ष टग सहित अपने सबसे भारी अंतरिक्ष पेलोड को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
  • समन-1 एक "कक्षीय संचरण प्रणाली" है जिसे उपग्रहों को निचली कक्षाओं से उच्च कक्षाओं तक ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ईरान :

राजधानी: तेहरान मुद्रा: ईरानी रियाल फ़ारस नाम से जाना जाता था : 1935 तक 

रक्षा समाचार

INS तुशिल

  • भारतीय नौसेना 9 दिसंबर 2024 को रूस के कालिनिनग्राद में अपने नवीनतम मल्टी रोल स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेड, INS तुशिल को चालू शामिल करेगी।
  • INS तुशिल प्रोजेक्ट 1135.6 का एक उन्नत क्रिवाक III श्रेणी का युद्धपोत है, इनमें से छह पहले से ही सेवा में हैं, जिसमें तीन तलवार श्रेणी के जहाज, बाल्टिस्की शिपयार्ड, सेंट पीटर्सबर्ग में निर्मित और तीन तीन फॉलो-ऑन तेग श्रेणी के जहाज, यंतर शिपयार्ड, कलिनिनग्राद में निर्मित हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

इसके लिए अक्तूबर 2016 में JSC रोसोबोरोनेक्सपोर्ट, भारतीय नौसेना और भारत सरकार के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया था।  INS तुशील :
  • नाम का अर्थ : रक्षक कवच
  • आदर्श वाक्य : 'निर्भय, अभेद्य और बलशील' (निडर, अदम्य, दृढ़)
  • अधिकतम दर्ज गति : 30 नॉट
  • इसे भारतीय नौसेना के 'स्वॉर्ड आर्म', पश्चिमी बेड़े में शामिल किया जायेगा

पुरस्कार और सम्मान

इंदिरा गांधी पुरस्कार 2024

  • चिली की पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रमुख मानवाधिकार आवाज मिशेल बेचेलेट को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जायेगा।
  • शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार पहली बार 1986 में प्रदान किया गया था।

सम्बन्धित तथ्य :

  • ‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
  • पुरस्कार : 25 लाख रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र

"अभिनव उत्पाद विकास" श्रेणी के अंतर्गत तीसरा PSU परिवर्तन पुरस्कार

  • सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) लिमिटेड ने 'मांग के आधार पर डिस्कॉम को ठोस एवं प्रेषण योग्य आरई (FDRE) आपूर्ति' के लिए "अभिनव उत्पाद विकास" श्रेणी के अंतर्गत तीसरा PSU परिवर्तन पुरस्कार जीता।
  • यह पुरस्कार 05 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) :

  • स्थापना: 2011
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नोडल मंत्रालय: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • CMD : आर.पी गुप्ता

MLS का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी

  • अर्जेंटीना और इंटर मियामी के फॉरवर्ड लियोनेल मेस्सी को 2024 लैंडन डोनोवन मेजर लीग सॉकर (MLS) का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी नामित किया गया।

लैंडन डोनोवन :

  • MLS के लिए एक वार्षिक पुरस्कार का नाम है
  • पुरस्कार का पूर्व नाम : होंडा MLS मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और वोक्सवैगन MLS मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर
  • प्रदान किया जाता है : लीग में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी को
  • नाम परिवर्तित : 15 जनवरी, 2015, लैंडन डोनोवन के सम्मान में
  • डोनोवन ने 2014 में क्लब और अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल दोनों से संन्यास ले लिया था

लियोनेल मेस्सी: आठ बार बैलोन डी'ओर विजेता

महत्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस

  • वैश्विक तीव्र परिवहन नेटवर्क को साकार करने में मदद करने में ICAO की अद्वितीय भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस (ICAO) मनाया जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर की 80वीं वर्षगांठ
  • स्थापित: 7 दिसंबर 1994 (ICAO की 50वीं वर्षगांठ)
  • 2024 के लिए विषय: सुरक्षित आकाश टिकाऊ भविष्य: अगले 80 वर्षों तक साथ-साथ

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO)

  • स्थापना: 1944
  • मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
  • संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
  • महासचिव: जुआन कार्लोस सालाजार
  • भारत का नागरिक विमानन महानिदेशालय
  • भारतीय नागरिक विमानन नियामक निकाय
  • महानिदेशक: डी.सी. शर्मा
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • विमानन क्षेत्र से जुड़ी भारत में प्रमुख पहल :
  • 2016 :उड़ान योजना
  • 2022: डिजी यात्रा
  • 2016 : राष्ट्रीय नागरिक विमानन नीति
  • 24 मार्च 1992 : ओपन स्काई संधि पर हस्ताक्षर

Latest Courses