GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 05 Dec, 2024

राष्ट्रीय समाचार

बॉयलर्स विधेयक 2024 पारित

  • राज्यसभा ने 4 दिसंबर को बॉयलर्स विधेयक 2024 पारित किया, जो बॉयलर्स अधिनियम, 1923 को निरस्त करता है।
  • बॉयलर के अंदर काम करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बॉयलर की मरम्मत योग्य और सक्षम व्यक्तियों द्वारा करवाने के लिए विशिष्ट प्रावधान किए गए हैं। विधेयक में गैर-अपराधीकरण से संबंधित प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।

राज्य सभा :

  • अधिकतम सदस्य: 250
  • वर्तमान सदस्य संख्या: 245
  • स्थायी निकाय है
  • विघटन के अधीन नहीं
  • संसद का ऊपरी सदन
  • प्रत्येक दूसरे वर्ष एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं
  • सदस्यों का कार्यकाल: 6 वर्ष
  • पदेन अध्यक्ष: भारत के उपराष्ट्रपति

रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024

  • लोकसभा में रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 का पेश किया गया, जिसका उद्देश्य रेलवे बोर्ड को सशक्त बनाना और उसके कामकाज को सुव्यवस्थित करना है।
  • यह भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम, 1905 को निरस्त करता है, इसके प्रावधानों को रेलवे अधिनियम, 1989 के साथ मिलाता है, जिससे कानूनी ढांचे को सरल बनाया जाता है।
लोक सभा :
  • कार्यरत 18वीं लोक सभा
  • अधिकतम सदस्य: 550
  • वर्तमान सदस्य संख्या: 543
  • संसद का निचला सदन
  • विघटन के अधीन
  • सदस्यों का कार्यकाल: 5 वर्ष
  • अध्यक्ष: स्पीकर
भारतीय रेल :
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना: 1905
  • अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी: जया वर्मा सिन्हा
  • भारत में रेल का आरम्भ : 16 अप्रैल, 1853 (मुंबई से ठाणे तक, 34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन)
  • भारतीय रेल के जनक: लार्ड डलहौज़ी

भारत का प्रथम गूगल सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र-गूगल

  • गूगल ने साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से हैदराबाद में भारत का प्रथम गूगल सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ समझौता किया है।

गूगल (Google) :

  • स्थापना: 4 सितंबर 1998,
  • मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • CEO: सुंदर पिचाई
  • संस्थापक: लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन

राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (HMIS) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात (SRB) 2014-15 में 918 से बढ़कर 2023-24 में 930 हो गया है।

लिंगानुपात :

प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या

ISAM का 63वां वार्षिक सम्मेलन

  • इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (ISAM) ने बेंगलुरु स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) में 'अनुसंधान के लिए सहयोग' विषय पर अपना 63वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया।
  • यह संस्थान देश के अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के मानवीय पहलुओं सहित सैन्य और नागरिक एयरोस्पेस चिकित्सा से संबंधित है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • म्मेलन का विषय : 'शोध के लिए सहयोग करें'
  • यह विषय विमानन और अंतरिक्ष चिकित्सा के क्षेत्रों में साझेदारी और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण पर प्रकाश डालता है।
  • सम्मेलन का उद्घाटन : 5 दिसंबर, 2024 को वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एसपी धारकर द्वारा

इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) :

  • भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख संस्थान है।
  • स्थापना : 1952
  • मुख्यालय : बेंगलुरु, कर्नाटक
  • यह एकमात्र पंजीकृत सोसाइटी है जो भारत में एयरोस्पेस चिकित्सा के ज्ञान और अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

भूमिकाएं:

  • एयरोस्पेस मेडिसिन में डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करना
  • विमानन चिकित्सा के परिचालन पहलुओं में विमानकर्मियों को प्रशिक्षित करना
  • उड़ान के लिए उपयुक्तता हेतु सैन्य और असैन्य विमानकर्मियों का चिकित्सीय मूल्यांकन
  • एयरोस्पेस मेडिसिन में बुनियादी और परिचालन अनुसंधान करना
  • विमान और एयरक्रू उपकरण संयोजनों के डिजाइन और विकास के एरोमेडिकल पहलुओं में एयरोस्पेस उद्योग को परामर्श
  • भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को एयरोमेडिकल सहायता: गगनयान

राज्य विशेष

गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध-असम

  • असम सरकार ने रेस्तरां, होटल, सार्वजनिक समारोहों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की।

असम :

  • सबसे लंबी नदी: ब्रह्मपुत्र
  • राज्य पशु: एक सींग वाला गैंडा
  • स्थापना: 2 दिसंबर 1963
  • बायोस्फीयर रिजर्व: डिब्रू-सैखोवा (डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले) और मानस
  • राज्यपाल: लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
  • मुख्यमंत्री: हिमंत बिस्वा सरमा
  • राज्य पक्षी: सफेद पंखों वाला बत्तख
  • त्यौहार: बोहाग बिहू, हाथी महोत्सव, देहिंग पटकाई, चाय महोत्सव, अंबुबाची मेला

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

JCC स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल याह्या ने विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक संयुक्त सहयोग आयोग (JCC) स्थापित करने के लिए नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • JCC व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, सुरक्षा और संस्कृति में संयुक्त कार्य समूहों के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों की देखरेख करेगा।

कुवैत :

  • राजधानी: कुवैत सिटी
  • मुद्रा: कुवैती दीनार (KWD)
सीमावर्ती देश: इराक, सऊदी अरब, ईरान के साथ समुद्री सीमा।

SBI रिपोर्ट

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (CPI) 2024 के शेष समय तक 5% से ऊपर रहने की उम्मीद है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) :

स्थापना : 1955 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी

भारत का आर्थिक विकास अनुमान

  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने 2024-25 के लिए भारत के आर्थिक विकास अनुमान को 6.6% से बढ़ाकर 6.8% किया।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) :

स्थापना: 30 सितंबर 1961 मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस महासचिव: मैथियास कॉर्मन

नीति आयोग द्वारा जारी ट्रेड वॉच रिपोर्ट

  • नीति आयोग द्वारा जारी ट्रेड वॉच रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भारत के व्यापार प्रदर्शन में स्थिरता और मध्यम वृद्धि देखी गई।
  • व्यापारिक आयात में लगातार वृद्धि देखी गई, वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में निर्यात 5.95 प्रतिशत बढ़कर 110 बिलियन डॉलर हो गया तथा आयात 8.40 प्रतिशत बढ़कर 173 बिलियन डॉलर हो गया, जिससे व्यापार असंतुलन बढ़ रहा है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • वित्त वर्ष 25 की प्रथम तिमाही में भारत के निर्यात में उत्तरी अमेरिका का योगदान 21 प्रतिशत था, जिसके बाद यूरोपीय संघ का योगदान 18.61 प्रतिशत था।
  • वित्त वर्ष 25 की प्रथम तिमाही के दौरान FTA साझेदारों को निर्यात वृद्धि 12 प्रतिशत के साथ उल्लेखनीय रूप से मजबूत रही, जबकि इन साझेदारों से आयात वृद्धि 10.29 प्रतिशत रही।
  • वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में भारत के निर्यात में उत्तरी अमेरिका का योगदान 21 प्रतिशत था, जिसके बाद यूरोपीय संघ का योगदान 18.61 प्रतिशत था।

नीति आयोग : स्थापना: 01 जनवरी 2015, पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री, सलाहकार थिंक टैंक, सीईओ: बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

पर्यावरण और जैव विविधता

जीवों की 742 प्रजातियों की खोज

  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के एक नए अध्ययन के अनुसार, विश्व के दूसरे सबसे बड़े वर्षावन, मध्य अफ्रीका के कांगो बेसिन में 2013 से 2023 के बीच वनस्पतियों और जीवों की 742 प्रजातियों की खोज की गई।

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) :

स्थापना: 29 अप्रैल 1961 मुख्यालय: ग्लैंड, स्विटजरलैंड संस्थापक: प्रिंस फिलिप

UNCCD और यूरोपीय आयोग संयुक्त अनुसंधान केन्द्र द्वारा जारी रिर्पोट

  • संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन (UNCCD) और यूरोपीय आयोग संयुक्त अनुसंधान केन्द्र द्वारा जारी विश्व सूखा एटलस के अनुसार, 2050 तक लगभग 75% आबादी सूखे से प्रभावित होगी।

संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन (UNCCD) :

  • स्थापना: 1994 में
  • UNCCD को रियो अर्थ समिट 1992 में अपनाया गया था
  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जिसका उद्देश्य भूमि की रक्षा और उसे बहाल करना, तथा मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे से निपटना है

खेल समाचार

पुरुष जूनियर एशिया कप 2024

  • भारतीय हॉकी टीम ने मस्कट, ओमान में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता एवं अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता।

हॉकी :

  • भारत ने ओलंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीता: 1928
  • ओलंपिक में कुल पदक: 8 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य
  • भारत ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते; 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980.
  • हॉकी के जादूगर: मेजर ध्यानचंद

रक्षा समाचार

भारतीय नौसेना का परिचालन प्रदर्शन

  • भारतीय नौसेना ने ओडिशा के पुरी में प्राचीन ब्लू फ्लैग बीच पर 'ऑपरेशनल डेमोन्स्ट्रेशन' के माध्यम से अपनी परिचालन क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया।
  • इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं।

भारतीय नौसेना

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

पुरस्कार और सम्मान

टर्नर पुरस्कार 2024

  • स्कॉटिश कलाकार जसलीन कौर ने अपनी प्रदर्शनी ऑल्टर-ऑल्टर के लिए टर्नर पुरस्कार जीता है, जो ब्रिटेन का प्रमुख समकालीन कला पुरस्कार है।
  • इस प्रदर्शनी में एक विशाल डोली से सुसज्जित फोर्ड एस्कॉर्ट कार की अनूठी स्थापना प्रदर्शित की गई ।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) को उसके मोबाइल एप्लीकेशन (Ask An Appointment - AAA+) के लिए निर्णायक मंडल द्वारा विशेष उल्लेख के साथ एक योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, तथा सऊदी अरब के रियाद में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) द्वारा आयोजित एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम (RSSF एशिया-प्रशांत) में व्यावसायिक दुर्घटना और रोग, सतत निवेश और प्रणाली लचीलेपन के लिए 3 योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)

  • गठन : 24 फरवरी 1952
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नोडल मंत्रालय : श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
  • भारतीय कर्मचारियों के लिये बीमा धनराशि का प्रबन्धन करता है।

पांच सितारा स्वगृह रेटिंग प्राप्त

  • बिहार के कालूघाट स्थित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के इंटरमॉडल टर्मिनल (IMT) को ऊर्जा और अपशिष्ट प्रबंधन पहल के लिए गृह परिषद से पांच सितारा स्वगृह रेटिंग प्राप्त हुई।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) :

स्थापना: 27 अक्टूबर 1986 मुख्यालय: नोएडा

नियुक्तियां

देवेन्द्र फडणवीस

  • वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

महाराष्ट्र :

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • विधानसभा सीटें: 288
  • सबसे ऊंची चोटी: कलसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • लोकसभा सीटें: 48
  • राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन
  • राज्यसभा सीटें: 19
  • महाबलेश्वर से कृष्णा नदी का उद्गम

महत्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस

  • चीतों को विलुप्त होने से बचाने की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस मनाया जाता है।
दिवस की शुरूआत : 2010 से

विश्व का सबसे तेज़ भूमि स्तनपायी, जो अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है।

सबसे बड़ी आबादी : नामीबिया में चीतों की

अफ्रीकी चीता की संरक्षण की स्थित :

IUCN की रेड लिस्ट : ‘सुभेद्य’ (Vulnerable)

CITES की सूची : परिशिष्ट-I

एशियाई चीता की संरक्षण की स्थित :

IUCN की रेड लिस्ट :‘अति संकटग्रस्त’ (Critically Endangered).

CITES की सूची : परिशिष्ट-I

प्रोजेक्ट चीता :

प्रोजेक्ट चीता भारत का चीता पुनर्वास कार्यक्रम है और एक जंगली, बड़े मांसाहारी प्रजाति का पहला अंतरमहाद्वीपीय पुनरुत्पादन है।

17 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गये 8 चीतों को छोड़ा गया था।

कार्यान्वयन निकाय : र्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहतराष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)।

वित्तपोषण: चीता संरक्षण कोष (CCF)

 

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिव

  • प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया जाता है।
  • गैर-लाभकारी संगठनों - चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) और ग्रांट थॉर्टन भारत द्वारा किए गए सर्मेक्षण के अनुसार, सामाजिक कारणों के लिए स्वयंसेवा करने वालों में 61.7% महिलाएं एवं लगभग 10 में से 7 (69 प्रतिशत) स्वयंसेवक टियर 1 और टियर 2 शहरों से पाए गए।

विश्व मृदा दिवस

  • प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस (WSD ) मनाया जाता है , जिसका उद्देश्य स्वस्थ मृदा के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना तथा मृदा संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन की वकालत करना है।
  • WSD को थाईलैंड के दिवंगत राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो खाद्य सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन आदि के लिए टिकाऊ मृदा प्रबंधन और पुनर्वास के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध थे।

सम्बन्धित तथ्य :

  • विषय : मिट्टी की देखभाल: माप, निगरानी, प्रबंधन
  • यह विषय मिट्टी की विशेषताओं को समझने और खाद्य सुरक्षा के लिए स्थायी मृदा प्रबंधन पर सूचित निर्णय लेने में सटीक मृदा डेटा और सूचना के महत्व को रेखांकित करता है।
  • प्रथम दिवस का आयोजन : 2014

अन्य तथ्य :

  • वर्गीकरण : मिट्टी में मौजूद खनिज कणों के आकार के आधार पर
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने भारत में मिट्टी को आठ वर्गों में बांटा है
  • जलोढ़ मिट्टी, काली मिट्टी, लाल मिट्टी, लैटेराइट मिट्टी, शुष्क मिट्टी, लवणीय मिट्टी, पीट मिट्टी, वन मिट्टी
  • भारत की मिट्टी को भूगर्भीय रूप से दो भागों में बांटा गया है - प्रायद्वीपीय भारत की मिट्टी और अतिरिक्त प्रायद्वीपीय भारत की मिट्टी
  • मिट्टी के गठन को प्रभावित करने वाले कारक हैं - मूल सामग्री, जलवायु, उच्चावच, वनस्पति, और समय
  • मिट्टी के अध्ययन को मृदा विज्ञान यानी पेडोलोजी कहा जाता है

विविध

एयरहेल्प- अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों और हवाई अड्डों की रैंकिंग

  • भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को यूरोपीय हवाई यात्री दावा प्रसंस्करण और सुविधा एजेंसी एयरहेल्प द्वारा की गई रैंकिंग में कुल 109 एयरलाइनों में से 103वें स्थान पर विश्व की सबसे खराब एयरलाइनों में स्थान दिया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • जारीकर्ता : एयरहेल्प
  • यह अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों और हवाई अड्डों की वार्षिक रैंकिंग जारी करता है
  • एयरलाइनों की रैंकिंग आधारित : तीन मानदंडों पर - समय पर प्रदर्शन, ग्राहक की राय और मुआवज़े के दावों का प्रसंस्करण
  • इंडिगो का स्कोर : 4.80
  • एयर इंडिया का स्थान : 61वां, स्कोर : 6.15
  • शीर्ष स्थान : ब्रुसेल्स एयरलाइंस को, उसके बाद कतर एयरवेज और यूनाइटेड एयरलाइंस को क्रमशः 8.12, 8.11 और 8.04 के स्कोर के साथ स्थान दिया गया
  • इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है जिसकी घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है

Latest Courses