12 May, 2025
GK Update
Wed 04 Dec, 2024
राष्ट्रीय समाचार
बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित
- लोकसभा ने 3 दिसंबर, 2024 को बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख प्रावधान :
|
लोक सभा : कार्यरत 18वीं लोक सभा, अधिकतम सदस्य: 550, वर्तमान सदस्य संख्या: 543, अध्यक्ष:ओम बिरला |
तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक 2024 को मंज़ूरी
- राज्य सभा ने 3 दिसंबर 2024 को तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक 2024 को मंज़ूरी दी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य सभा : अधिकतम सदस्य: 250, वर्तमान सदस्य संख्या: 245, प्रत्येक दूसरे वर्ष एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं, सदस्यों का कार्यकाल: 6 वर्ष, पदेन अध्यक्ष: भारत के उपराष्ट्रपति |
विश्व समुद्री प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2024
- विश्व समुद्री प्रौद्योगिकी सम्मेलन (WMTC) 2024 का आयोजन 4 से 6 दिसंबर, 2024 तक चेन्नई में किया जा रहा है।
- WMTC में 17 देशों के 21 सदस्य संगठन शामिल हैं जो समुद्री प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों के पेशेवरों को जोड़ते हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) :
|
राज्य विशेष
वक्फ विधेयक 2024 को संसद से वापस लेने का आग्रह
- पश्चिम बंगाल विधानसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को संसद से वापस लेने का आग्रह करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया है।
- वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य महत्वपूर्ण सुधार लाना है, जिसमें अभिलेखों का डिजिटलीकरण, सख्त ऑडिट, पारदर्शिता में वृद्धि और अवैध रूप से कब्जे वाली वक्फ संपत्तियों को पुनः प्राप्त करने के लिए कानूनी तंत्र शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल:
|
सरकारी योजनाएं
सुगम्य भारत अभियान
- दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम सुगम्य भारत अभियान ने 3 दिसंबर 2024 को 9 वर्ष पूरे किये।
- इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अन्य पहल :
|
अर्थव्यवस्था
ATF एवं रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2 दिसंबर 2024 को विमानन टरबाइन ईंधन (ATF), कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल पर अप्रत्याशित कर (विंडफॉल टैक्स) को एवं पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगाए गए रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया।
अप्रत्याशित कर या विंडफ़ॉल टैक्स :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
“रासायनिक और पेट्रोरसायन औद्योगिक सुरक्षा” पर प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम
- रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग ने केंद्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET): पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (IPT) अहमदाबाद, गुजरात में ‘सुरक्षा प्रथम, स्थिरता हमेशा: लोगों और ग्रह की रक्षा!’ के आदर्श वाक्य के साथ “रासायनिक और पेट्रोरसायन औद्योगिक सुरक्षा” पर प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।
पेट्रोरसायन :
|
टाइफ़ाइड Vi कंजुगेट वैक्सीन, ज़ायवैक टीसीवी के लिए मंज़ूरी
- ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज़ लिमिटेड को टाइफ़ाइड Vi कंजुगेट वैक्सीन, ज़ायवैक टीसीवी के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से सैद्धांतिक मंज़ूरी मिली।
- इस मंज़ूरी के बाद, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां ज़ायवैक टीसीवी को खरीद सकती हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
टाइफाइड : कारण: साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया, बैक्टीरिया दूषित भोजन या पानी के माध्यम से फैल सकता है |
IN-SPACe को पुरस्कार देने वाली संस्था के रूप में मान्यता
- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) को पुरस्कार देने वाली संस्था के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी।
IN-SPACe :
स्थापना: 24 जून, 2020 | मुख्यालय: भोपाल, अहमदाबाद | अध्यक्ष: डॉ. पवन गोयनका |
पर्यावरण और जैव विविधता
मध्य प्रदेश का 8वां टाइगर रिजर्व
- रातापानी को मध्य प्रदेश का 8वां और भारत का 57वां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया।
- रातपानी वन्यजीव अभ्यारण्य रायसेन और सीहोर जिलों में स्थित है।
सम्बन्धित तथ्य :
मध्य प्रदेश के अन्य बाघ अभयारण्य: बांधवगढ़, कान्हा, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा, संजय डुबरी, वीरांगना दुर्गावती
बाघ अभयारण्य:
प्रोजेक्ट टाइगर :
|
विश्व बाघ दिवस: 29 जुलाई |
'नैनो बबल टेक्नोलॉजी' का शुभारंभ
- केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने जलीय जीवों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पानी की सफाई एवं शुद्धिकरण के लिए 'नैनो बबल टेक्नोलॉजी' का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
नैनो बबल प्रौद्योगिकी :
|
खेल समाचार
दृष्टिहीन महिला टी-20 विश्व कप 2025
- विश्व दृष्टिहीन क्रिकेट परिषद (WBCC) ने अपनी 26वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting : AGM) के दौरान घोषणा की कि "भारत नवंबर 2025 में पहली बार दृष्टिहीन महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) :
स्थापना: 1928 | मुख्यालय: मुंबई | अध्यक्ष: रोजर बिन्नी |
नियुक्तियां
नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह
- नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने नामीबिया के 8वें राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है और वह यहां की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं हैं।
नामीबिया :
|
|
न्यायमूर्ति मनमोहन
- केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। |
महत्वपूर्ण दिवस
नौसेना दिवस
- भारतीय नौसेना की उपलब्धियों का सम्मान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
- यह 1971 के ऑपरेशन ट्राइडेंट का प्रतीक है, जिसमें नौसेना ने PNS खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था।
भारतीय नौसेना :
|
नौसेना कमान : 3 कमानों में विभाजित किया गया है:
नोट : भारतीय नौसेना ने 2024 को 'नौसेना नागरिकों का वर्ष' घोषित किया है। |
पुरस्कार और सम्मान
गोथम अवॉर्ड्स 2024
- गोथम अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन 2 दिसंबर 2024 को न्यूयॉर्क सिटी में किया गया, यह अवॉर्ड शो स्वतंत्र सिनेमा की उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।
- भारतीय फिल्मकार पायल कपड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने 2024 के गोथम अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर का पुरस्कार जीता।
एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2024
- फिलीपींस की नर्स मारिया विक्टोरिया जुआन को एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2024 का विजेता घोषित किया गया, एवं भारत के बेंगलुरु में आयोजित पुरस्कार समारोह में उन्हें 2 करोड़ रुपये से सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट एवं सूचकांक
अंतर्राष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट 2024
- विश्व बैंक की नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील देश सामूहिक रूप से 2023 में अपने विदेशी ऋण की सेवा पर अभूतपूर्व 1.4 ट्रिलियन डॉलर खर्च करेंगे।
विश्व बैंक :
स्थापना: जुलाई 1944 (ब्रेटन वुड्स, न्यू हैम्पशायर, संयुक्त राज्य अमेरिका) | मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका | अध्यक्ष: अजय बंगा |