GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 30 Nov, 2024

राष्ट्रीय समाचार

30वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • 30वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Kolkata International Film Festival : KIFF) का आयोजन 04 - 11 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में किया जायेगा, जिसमें फ्रांस को फोकस देश घोषित किया गया है।
  • महोत्सव में 29 देशों के 175 फिल्में दिखाई जाएंगी जिसमें फ्रांस की फिल्मों पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • शामिल फिल्में : 175 फिल्में, 41 देशों से, जिसमें 127 फीचर फिल्में, 28 शॉर्ट्स और डॉक्यूमेंट्री
  • प्रमुख फिल्में : क्लासिक फ्रांसीसी फिल्में, भारतीय भाषाओं की फिल्में एवं बांगाली पैनोरमा फिल्में
  • प्रमुख वक्ता : विद्या बालन (संगीता दत्ता के साथ संवाद) एवं आर बाल्की (सत्यजीत रे स्मृति व्याख्यान)
कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव :
  • स्थापना: 1995
  • प्रकार: वार्षिक महोत्सव
  • आयोजक: पश्चिम बंगाल फिल्म केंद्र
  • भारत का तीसरा सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

टेलीमेडिकॉन 2024

  • टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (TSI) एवं PGIMER के टेलीमेडिसिन विभाग, चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से "वर्चुअल हेल्थकेयर और AI की भूमिका" थीम के साथ टेलीमेडिकॉन 2024 लॉन्च किया।
  • कार्यक्रम में “वर्चुअल हेल्थकेयर और AI की भूमिका” पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें डॉ. बिमान सैकिया ने हेल्थकेयर में AI पर उद्घाटन सत्र का नेतृत्व किया।

सम्बन्धित तथ्य :

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) 
  • आविष्कारक: जॉन मैक्कार्थी (John McCarthy)

कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित भारत की पहल:

  • ‘INDIA AI मिशन’, 2020
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक भागीदारी (GPAI), 2020
  • यूएस इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (USIAI), 2000
  • YUVAi (कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए), 2020

टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया :

  • स्थापना: 2001
  • मुख्यालय: लखनऊ

बेलगाम कांग्रेस अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ

  • कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने घोषणा की कि कांग्रेस कार्यसमिति 1924 के बेलगाम अधिवेशन में महात्मा गांधी के अध्यक्षत्व की 100वीं वर्षगांठ मनाएगी, यह एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता उन्होंने की थी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस :

  • स्थापना : 1885
  • संस्थापक: एओ ह्यूम
  • सूरत विभाजन: 1907
  • प्रथम सत्र: गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय, बम्बई
  • प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति: बदरुद्दीन तैयबजी

यू-विन पोर्टल

  • यू-विन पोर्टल के माध्यम से शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को सर्वाधिक टीके की खुराक देने में बिहार अग्रणी है उसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा का स्थान है।
  • यू-विन एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (Universal Immunization Programme : UIP) के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सभी टीकाकरण सेवाओं को डिजिटल करता है, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों (जन्म से 16 वर्ष) को 12 टीकों के माध्यम से रोकथाम योग्य रोगों के खिलाफ समय पर जीवन-रक्षक टीका प्रदान किया जा सकें।

सम्बन्धित तथ्य :

  • UIP का वार्षिक लक्ष्य : लगभग 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाएं और 2.6 करोड़ शिशु (0-1 वर्ष) 
  • 25 नवंबर 2024 तक, 7.43 करोड़ लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया, 1.26 करोड़ टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए और यू-विन पर 27.77 करोड़ वितरित टीका खुराक दर्ज की गई

9 वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने को मंजूरी

  • लोकसभा में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि, सरकार ने विदेश में संकटग्रस्त भारतीय महिलाओं की सहायता के लिए 9 वन स्टॉप सेंटर (OSC) स्थापित करने को मंजूरी दी है।
  • इनमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब (जेद्दा और रियाद) में आश्रय गृहों वाले 7 OSC, टोरंटो और सिंगापुर में आश्रय गृहों के बिना 2 OSC शामिल हैं।

वन स्टॉप सेंटर (OSC) :

  • केंद्र प्रायोजित योजना है
  • लागू : 2015से
  • उद्देश्य : हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता देना
  • मंत्रालय : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • 'मिशन शक्ति' योजना की उप-योजना 'संबल' का हिस्सा है
  • महिलाओं को मिलने वाली सहायता : चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक सहायता, परामर्श सहायता, अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क आदि
  • योजना को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निर्भया फ़ंड के ज़रिए लागू किया जाता

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

भारत की GDP वृद्धि दर

  • सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 5.4% की GDP वृद्धि के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO)

  • स्थापना : 2 मई 1951
  • मुख्यालय : नई दिल्ली, भारत
  • नोडल मंत्रालय : सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
  • अध्यक्ष: राजीव लक्ष्मण करंदीकर

GDP (सकल घरेलू उत्पाद) :

  • किसी देश की सीमाओं के अंदर एक निश्चित समय अवधि में उत्पादित सभी तैयार वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक या बाज़ार मूल्य
  • सकल घरेलू उत्पाद = उपभोग + सकल निवेश + सरकारी खर्च + (निर्यात - आयात)
  • GDP = C + I + G + (X − M)
  • मुख्यतः 2 प्रकार:
  • नॉमिनल GDP: यह चालू कीमतों में व्यक्त सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है।
  • वास्तविक (Real) GDP: यह किसी आधार वर्ष की कीमतों पर व्यक्त की गई सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है।

एसोचैम-एग्रो की रिपोर्ट

  • एसोचैम-एग्रो की रिपोर्ट के अनुसार, 2047 तक भारत का आर्थिक परिवर्तन विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों द्वारा संचालित होगा, जो 67% कार्यबल को रोजगार देगा और सकल घरेलू उत्पाद में 75% का योगदान देगा।
  • भारत की नाममात्र GDP 2023 में 3.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 22.8 ट्रिलियन डॉलर हो जाने की उम्मीद है, जो सालाना 7.5% की दर से बढ़ रही है।

ASSOCHAM :

  •  स्थापना: 1920
  • अध्यक्ष: संजय नायर
  • पूर्ण रूप : एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया

"भारत के स्वच्छ पौध कार्यक्रम का निर्माण"

  • भारत सरकार एवं एशियाई विकास बैंक (ADB) ने बागवानी किसानों की प्रमाणित रोग-मुक्त रोपण सामग्री तक पहुंच में सुधार के लिए 98 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • समझौते पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी एवं ADB के भारत निवासी मिशन के प्रभारी अधिकारी काई वेई येओ ने "भारत के स्वच्छ पौध कार्यक्रम का निर्माण" के हिस्से के रूप में ऋण हस्ताक्षर किया।

एशियाई विकास बैंक (ADB) :

  • स्थापना: 19 दिसंबर 1966
  • मुख्यालय: मांडलुयोंग, फिलीपींस
  • अध्यक्ष: मासात्सुगु असकावा
  • ADB में सबसे बड़े शेयरधारक
  • 1. जापान 2.संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 3.चीन 4.भारत

कला और संस्कृति

हॉर्नबिल महोत्सव 2024

  • सिक्किम को हॉर्नबिल महोत्सव 2024 के लिए साझेदार राज्य घोषित किया गया है, जो नागा जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और उसे संरक्षित करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

हॉर्नबिल महोत्सव :
  • 2024 में संस्करण : 25वें
  • महोत्सव का नाम ‘हॉर्नबिल’ पक्षी के नाम पर रखा गया है
  • पक्षी का उल्लेख : यहाँ की जनजातियों के लोकगीतों में
  • भारत में हॉर्नबिल की 9 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से ग्रेट हॉर्नबिल सबसे प्रसिद्ध है।

ग्रेट हॉर्नबिल :

  • वितरण : पश्चिमी घाट, उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी और उत्तर-पूर्व भारत के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया में
  • भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में सुभेद्य (Vulnerable) के रूप में वर्गीकृत
  • चार अन्य प्रजातियाँ- ‘रुफस-नेक्ड हॉर्नबिल’, ‘रीथ्ड-हॉर्नबिल’ , ‘व्हाइट-थ्रोटेड हॉर्नबिल’ एवं ‘ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल’
  • अरुणाचल प्रदेश और केरल का राज्य पक्षी है

मी'गोंग महोत्सव 2024

  • मी'गोंग महोत्सव 2024 का आयोजन 29 और 30 नवंबर, 2024 को मेघालय में किया गया।
  • इसका नाम मेगोंग फूल के नाम पर रखा गया है जो गारो पहाड़ियों में बहुतायत में खिलता है।

सम्बन्धित तथ्य :

उद्देश्य : गारो समुदाय की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करन

मेघालय :

  • इसे "बादलों का घर" भी कहा जाता है।
  • विश्व में सर्वाधिक वर्षा : मासिनराम, मेघालय
  • पूर्ण राज्य बना : 21 जनवरी 1972
  • मेघालय की तीन प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं: गारो पहाड़ियां, खासी पहाड़ियां, जयंतिया पहाड़ियां
  • प्रमुख जनजातियाँ: खासी, जैंतिया और गारो

तिब्बती कलाकार महोत्सव

  • तिब्बती कलाकार महोत्सव का आयोजन धर्मशाला में किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसे देशों से 30 से अधिक तिब्बती कलाकार, संगीतकार और लेखक शामिल हो रहे हैं।
  • यह महोत्सव तिब्बती कलाकारों के लिए अपनी स्वतंत्रता संग्राम की कहानियाँ साझा करने और चीनी प्रचार का मुकाबला करने का एक मंच है।

तिब्बत :

  • राजधानी: ल्हासा
  • भारत को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण दर्रे: मुलिंग ला, मंगसघा धुरा, लिपुलेख
  • प्रशासनिक नियंत्रण: चीन
  • नववर्ष उत्सव: लोसर
  • यंगहसबैंड मिशन को लॉर्ड कर्जन ने तिब्बत भेजा था

महाबोधि महोत्सव

  • महाबोधि महोत्सव का का आयोजन 30 नवम्बर से 1 दिसम्बर, 2024 तक मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित बौद्ध पर्यटन एवं यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची में किया जा रहा है।
  • महोत्सव में श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड और जापान सहित कई देशों के बौद्ध धर्म के अनुयायी शामिल होंगे।

सम्बन्धित तथ्य :

  • महोत्सव का उद्घाटन : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा
  • रिजिजू चेतियागिरी विहार सॉची के 72वें वार्षिकोत्सव एवं भगवान बुद्ध के शिष्य महामोदग्लायन एवं सारिपुत्र की पवित्र अस्थियों के पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे
  • पहली बार सांची मेले का आयोजन नवंबर माह के आखिरी रविवार को नहीं किया जा रहा है।
महाबोधि मंदिर:
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है (2002)
  • स्थित : बिहार के बोधगया
  • गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी (गौतम बुध्द के चार में एक स्थल)
  • अन्य तीन हैं: नेपाल में लुंबिनी (जन्म), उत्तर प्रदेश में सारनाथ (धर्म-चक्र-प्रवर्तन - पहला उपदेश) और कुशीनगर (महापरिनिर्वाण- मृत्यु)

‘शून्यता’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 29 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘शून्यता’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय संग्रहालय :

  • स्थापना का खाका 1946 में भारत सरकार की मौरिस ग्वायर समिति द्वारा
  • उद्घाटन : 1949, तत्कालीन गवर्नर जनरल आर.सी. राजगोपालाचारी द्वारा
  • वर्तमान भवन की नींव भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 12 मई, 1955 को रखी थी।
  • राष्ट्रीय संग्रहालय भवन के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 18 दिसंबर, 1960 को किया था। भवन का दूसरा चरण 1989 में पूरा हुआ था।
  • राष्ट्रीय संग्रहालय की देखभाल शुरू में पुरातत्व महानिदेशक द्वारा की जाती थी, लेकिन 1957 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने इसे एक अलग संस्थान घोषित कर दिया और इसे अपने सीधे नियंत्रण में ले लिया।

पर्यावरण

सिलिका खनन के लिए दिशानिर्देश

  • राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal : NGT) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को तीन महीने के भीतर सिलिका रेत खनन और सिलिका धुलाई संयंत्रों के लिए व्यापक अखिल भारतीय दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण :

  • स्थापना: 2010
  • प्रकार: सांविधिक निकाय (NGT अधिनियम, 2010 के तहत)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • बैठक के अन्य स्थान: भोपाल, पुणे, कोलकाता और चेन्नई

वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1994

  • सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वृक्ष गणना कराने के महत्व पर बल दिया और दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1994 के तहत वृक्ष अधिकारी द्वारा किए गए कार्य की निगरानी के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1994 :

  • दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम (DPTA), 1994, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेड़ों को कानूनी संरक्षण देता है
  • इस अधिनियम के तहत, किसी भी ज़मीन पर पेड़ या वन उपज को हटाने के लिए, 'वृक्ष अधिकारी' की अनुमति लेनी होती है

खेल समाचार

पूर्वोत्तर पैरा खेल

  • त्रिपुरा पैरालंपिक टीम ने गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोत्तर पैरा खेलों में 9 स्वर्ण सहित 23 पदक जीते।

पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्य :

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा। इस क्षेत्र को "सात बहनें" और "भाई" राज्य भी कहा जाता है, जिसमें सिक्किम "भाई" राज्य है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पर्यवेक्षक के रूप में EAG में शामिल होने वाला इस क्षेत्र प्रथम देश

  • संयुक्त अरब अमीरात धन शोधन और आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में यूरेशियन समूह (EAG) में शामिल होने वाला इस क्षेत्र प्रथम देश बना है।

संयुक्त अरब अमीरात :

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • अरब प्रायद्वीप में स्थित

आसियान-भारत संगीत महोत्सव का उद्घाटन

  • केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने दिल्ली में तीसरे आसियान-भारत संगीत महोत्सव का उद्घाटन किया।

आसियान-भारत संगीत महोत्सव :

आयोजक: विदेश मंत्रालय और सेहर जश्न: एक्ट ईस्ट नीति के 10 वर्ष

Latest Courses