GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 28 Nov, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार

सीमेंट, कंक्रीट और निर्माण सामग्री पर 18वां सम्मेलन

  • सीमेंट, कंक्रीट और निर्माण सामग्री पर 18वां NCB अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन 27-29 नवंबर 2024 के बीच यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) द्वारका, नई दिल्ली में की जा रही है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • आयोजन : राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद (एनसीबी) द्वारा
  • सम्मेलन का विषय : "नेट ज़ीरो फ्यूचर को मजबूत करना"
  • सत्र के दौरान, "सीमेंट उद्योग - भारत 2024" विषय पर संग्रह, वैकल्पिक ईंधन और कच्चे माल पर केंद्रित एक प्रकाशन और सीमेंट उद्योग के 200 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाली एक लघु फिल्म शामिल है
  • उद्घाटन : उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया द्वारा

सीमेंट के प्रमुख घटक :

  • चूना (CaO): 62–67%, सिलिका (SiO2): 17–25%, एल्युमिना (Al2O3): 3–8%, कैल्शियम सल्फेट (जिप्सम) (CaSO4): 0.1–0.5%, आयरन ऑक्साइड (Fe2O3): 0.5–6%, मैग्नेशिया (MgO): 1–3% आदि

 

 

ई-दाखिल पोर्टल का शुभारम्भ

  • उपभोक्ता कार्य विभाग ने 22 नवंबर 2024 को लद्दाख में ई-दाखिल पोर्टल का शुभारम्भ किया।
  • ई-दाखिल एक अभिनव मंच है जिसे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए परेशानी मुक्त, कागज़ रहित तंत्र प्रदान करने के उद्देश्‍य से डिज़ाइन किया गया है।

ई-दाखिल पोर्टल :

 

 

  • लान्‍च : 7 सितंबर, 2020, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत
  • 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लॉन्च : 2023, लद्दाख को छोड़कर
  • मंत्रालय/ विभाग : राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
  • पोर्टल पर कुल पंजीकृत : 2,81,024 से अधिक, नवंबर 2024 तक
  • मामले दर्ज : 1,98,725
  • निपटारा किया जा चुका : 38,453

नोट : ई-दाखिल की सफलता के आधार पर सरकार ई-जागृति प्लेटफॉर्म शुरू करने पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता शिकायत प्रणाली को और बेहतर बनाना है।

  • लद्दाख में उद्घाटन : उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा द्वारा

 

 

राज्‍य विशेष

राष्ट्रीय डाक प्रदर्शनी "BIPEX-2024" का उद्घाटन

  • राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना, बिहार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय डाक प्रदर्शनी "BIPEX-2024" का उद्घाटन किया। यह बिहार की डाक संस्कृति के समृद्ध इतिहास पर आधारित है।

भारतीय डाक :

 

 

  • डाक सेवा की शुरुआत : 1766,लॉर्ड क्लाइव द्वारा
  • डाकघरों को संगठित : वारेन हेस्टिंग्स, 1774
  • नियमित डाक प्रणाली की स्थापना : 1766
  • कलकत्ता GPO की स्थापना : 1774
  • मद्रास GPO की स्थापना : 1786
  • बॉम्बे GPO की स्थापना : 1794
  • भारत 'यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन' (UPU) में शामिल हुआ : 1876
  • डाकघरों को आधुनिक बनाने के लिए प्रोजेक्ट एरो की शुरूआत : 2008

 

 

नई कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग नीति की घोषणा

  • गुजरात सरकार ने नई कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग नीति की घोषणा की, जिसमें राज्य में इकाइयां स्थापित करने के लिए कारीगरों और उद्यमियों को अधिक ऋण एवं सब्सिडी की पेशकश की गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • योजना के तहत सब्सिडी 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.75 लाख रुपये की गई
  • अगले पांच वर्षों में इस घटक के माध्यम से लगभग 3.3 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे
  • 'दत्तोपंत ठेंगड़ी कारीगर ब्याज अनुदान योजना' के तहत हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगरों के लिए अधिकतम ऋण राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर की गई
  • अगले पांच वर्षों में लगभग 60,000 सूक्ष्म उद्यमियों को उनके कौशल बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

गुजरात :

  • स्थापना दिवस: 1 मई 1960
  • सबसे ऊंची चोटी: गिरनार
  • सबसे बड़ी जनजाति: भील
  • राज्य पक्षी: ग्रेटर फ्लेमिंगो
  • राज्य पशु: एशियाई शेर
  • क्षेत्रफल के हिसाब से 5वां सबसे बड़ा भारतीय राज्य
  • मुख्यमंत्री: भूपेन्द्रभाई पटेल
  • राज्यपाल: आचार्य देवव्रत

 

 

रक्षा समाचार

राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास एवं कार्यशाला का उद्घाटन का आयोजन

  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास एवं कार्यशाला (SAREX-24) का 11वां संस्करण 28 से 29 नवंबर, 2024 तक केरल के कोच्चि आयोजित किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • उद्घाटन : रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा
  • विषय : "क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से खोज और बचाव क्षमताओं को बढ़ाना"
  • यह अभ्यास राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।
  • 10वें संस्‍करण का आयोजन : 27 से 28 अगस्त 2022, चेन्नई
  • स्थापना : 1977, मुख्यालय: नई दिल्ली, आदर्श वाक्य: "वयं रक्षामः", महानिदेशक : एस. परमेश

 

 

त्रि-सेवा डेटा विश्लेषण प्रतियोगिता, डिफेंस डेटाथॉन के दूसरे संस्करण का आयोजन

  • सशस्त्र बलों के अन्‍दर डेटा-संचालित निर्णय लेने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से रक्षा प्रबंधन कॉलेज, सिकंदराबाद में 27 नवंबर 2024 को अग्रणी त्रि-सेवा डेटा विश्लेषण प्रतियोगिता, डिफेंस डेटाथॉन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य : सशस्त्र बलों के भीतर डेटा-संचालित निर्णय लेने की संस्कृति को बढ़ावा देना
  • डेटाथॉन 2024 के लिए चार विषय : '21वीं सदी का युद्ध: इजरायल-हमास संघर्ष', 'ब डिक्रिप्टइंग द बज़: चाइना-ताइवान डाइनैमिक्स', 'सशस्त्र बलों के लिए आहार संबंधी प्राथमिकताएँ तैयार करना और भारत के व्यापार प्रक्षेपवक्र को समझना'

सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख :

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान
  • सेना प्रमुख : जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
  • वायु सेना प्रमुख : अमर प्रीत सिंह
  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

 

 

पुरस्कार और सम्मान

43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

  • 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (International Trade Fair : IITF) का आयोजन 14 से 27 नवंबर, 2024 के बीच नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • मेले की थीम आधारित : "विकसित भारत @2047"पर
  • आयोजित : भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा
  • भागीदार राज्य:- बिहार और उत्तर प्रदेश
  • फोकस राज्य:- झारखंड
  • शुरुआत : 1980

पुरस्कार :

  • भागीदार राज्यों की श्रेणी: बिहार और उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक मिला
  • भारत को सशक्त बनाने की श्रेणी: पंचायती राज मंत्रालय (कांस्य पदक)
  • मंत्रालय और विभाग श्रेणी: खान मंत्रालय (स्वर्ण), आयुष मंत्रालय (रजत)
  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी: पुडुचेरी (स्वर्ण), मेघालय (रजत) और कर्नाटक (कांस्य)
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य मंडप, जिसका विषय 'एक स्वास्थ्य' था, को विशेष प्रशंसा पदक प्राप्त हुआ।

 

 

2024 OPCW द हेग पुरस्कार

  • भारतीय रासायनिक परिषद (Indian Chemical Council : ICC) को 25 नवंबर, 2024 को रासायनिक हथियार निषेध संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons : OPCW) के राज्यों के सम्मेलन (Conference of States : CSP) के 29 वें सत्र के दौरान आयोजित समारोह में 2024 OPCW द हेग पुरस्कार प्रदान किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

2024 OPCW द हेग पुरस्कार :

  • स्थापना: 2014
  • प्रस्तुतकर्त्ता: OPCW के महानिदेशक और हेग के मेयर द्वारा

भारतीय रासायनिक परिषद (ICC):

  • स्थापना: 1938
  • मुख्यालय : कोलकाता
  • महानिदेशक: डी. सोथी सेल्वम
  • भारत में रसायन उद्योग के विकास और संवर्धन के लिए समर्पित

रासायनिक हथियार सम्मेलन :

  • लागू : 1997
  • मुख्यालय : द हेग, नीदरलैंड
  • वर्तमान पक्षकार : 193
  • भारत इस सम्मेलन का मूल हस्ताक्षरकर्ता है
  • NACWC भारत में सम्मेलन को लागू करने के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय प्राधिकरण है।

 

 

चार बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज

  • थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री की चार बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया।
  • राष्ट्रपति ध्वज मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की 26वीं और 27वीं बटालियनों और ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स की 20वीं और 22वीं बटालियनों को प्रदान किया गया।

मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री :

 

 

  • आर्मर्ड वॉरफ़ेयर में शामिल पैदल सेना के सैनिकों को कहते हैं
  • इनका गठन पैदल सेना की टुकड़ियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया गया था
  • स्थापना : 1979
  • 2021 में इसका नाम बदलकर मैकेनाइज़्ड इन्फ़ैंट्री सेंटर एंड स्कूल (MIC&S) किया गया

 

 

रिपोर्ट और सूचकांक

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स रिपोर्ट 2024

  • पोर्टुलान्स इंस्टीट्यूट द्वारा जारी नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 (NRI 2024) रिपोर्ट के अनुसार भारत 49वें स्थान पर है, जबकि NRI 2023 रिपोर्ट में 60 वें स्थान पर था।

रिपोर्ट के अनुसार :

 

 

  • भारत में सुधार : 11 स्थानों की
  • 2024 के अपने नवीनतम संस्करण में, रिपोर्ट ने चार अलग-अलग स्तंभों: प्रौद्योगिकी, लोग, शासन और प्रभाव में उनके प्रदर्शन के आधार पर 133 अर्थव्यवस्थाओं के नेटवर्क-आधारित तत्परता परिदृश्य को दर्शाया है, जिसमें कुल 54 मापदंड शामिल हैं

भारत की स्थिति :

  • अपनी रैंक एवं स्कोर में सुधार किया
  • 2023 में अपने स्कोर को 49.93 से 2024 में 53.63 तक
  • भारत ने 'एआई वैज्ञानिक प्रकाशन', 'एआई प्रतिभा एकाग्रता' और 'आईसीटी सेवा निर्यात' में पहला स्थान हासिल किया
  • 'एफटीटीएच/बिल्डिंग इंटरनेट सदस्यता', 'देश के भीतर मोबाइल ब्रॉडबैंड इंटरनेट ट्रैफ़िक' और 'अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट बैंडविड्थ' में दूसरा स्थान हासिल किया
  • 'घरेलू बाजार पैमाने' में तीसरा स्थान और 'दूरसंचार सेवाओं में वार्षिक निवेश' में चौथा स्थान हासिल किया
  • निम्न-मध्यम आय वाले देशों के समूह में भारत वियतनाम के बाद दूसरे स्थान पर

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स :

  • प्रकाशन: पोर्टलन्स इंस्टीट्यूट और सैद बिजनेस स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा, संयुक्त रूप से
  • उद्देश्य: सूचना और संचार प्रौद्योगिकी द्वारा पेश किए गए अवसरों का फायदा उठाने के लिए देशों की तत्परता की डिग्री को मापना

 

 

महत्‍वपूर्ण दिवस

लाल ग्रह दिवस

  • अंतरिक्ष यान मेरिनर 4 के प्रक्षेपण की याद में प्रतिवर्ष 8 नवंबर को लाल ग्रह दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 28 नवंबर, 1964 को मेरिनर-4 को लॉन्च किया था। मेरिनर-4 ने पहली बार मंगल पर महत्त्वपूर्ण जानकारी और तस्वीरें खींची थीं।

मंगल ग्रह :

 

 

  • सूर्य से चौथा ग्रह है
  • स्थलीय ग्रह है
  • 1 वर्ष पृथ्वी के 687 दिनों के बराबर
  • चंद्रमा: फोबोस और डेमोस
  • आयरन ऑक्साइड की मौजूदगी के कारण लाल ग्रह के रूप में जाना जाता है
  • भारत के आगामी मंगल मिशन : मंगलयान-2 (मंगल पर रोवर और हेलीकॉप्टर उतारना)

 

 

विविध

चक्रवात फेंगल

  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव चक्रवात फेंगल में बदल गया है, जो कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों पर पहुंचने की उम्मीद है।

विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवातों के नाम :

 

 

  • टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर
  • हरिकेन : अटलांटिक और पूर्वी, मध्य प्रशांत महासागर
  • टारनेडो : दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका
  • विली-विली: ऑस्ट्रेलिया
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर

 

Latest Courses