New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Wed 27 Nov, 2024

राष्ट्रीय समाचार

“बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान

  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा 27 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में “बाल विवाह मुक्त भारत” नामक राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • अभियान का उद्देश्य : बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना
  • अभियान प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' की भविष्य दृष्टि से प्रेरित है
  • अभियान को प्रेरणा : 22 जनवरी, 2015 को शुरू की गई प्रमुख योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की सफलता से
  • इस कार्यक्रम में मंत्री ने बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल का भी अनावरण किया।
  • यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बाल विवाह की रोकथाम के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह की घटनाओं की प्रभावी रिपोर्टिंग के अभियान के मिशन का समर्थन करेगा।
  • बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार बालिग की परिभाषा पुरुषों के लिए 21 वर्ष से कम तथा महिलाओं के लिए 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति से की गई है। यह अधिनियम बाल विवाह को भी प्रतिबंधित करता है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के 12वें संस्करण का उद्घाटन

  • अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के 12वें संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया जिसका, आयोजन 26 से 29 नवंबर, 2024 तक असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में किया जायेगा।

सम्बन्धित तथ्य :

  • आयोजन : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा
  • उद्देश्य : घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को उजागर करना
  • यह एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • यह पूर्वोत्तर भारत की जीवंत संस्कृतियों, आश्चर्यजनक परिदृश्यों और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख मंच है
  • प्रथम पर्यटन मार्ट का आयोजन : 2013, असम के गुवाहाटी में
  • 2023 का संस्करण 21 से 23 नवंबर 2023 तक शिलांग, मेघालय में
  • इसे आठ पूर्वोत्तर राज्यों में बारी-बारी से प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है
पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पहल :
  • स्वदेश दर्शन 2.0 : पूर्वोत्तर भारत में सतत और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से
  • प्रसाद/PRASHAD (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान) : वर्ष 2014-2015 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य तीर्थ स्थलों को प्राथमिकता, योजनाबद्ध और टिकाऊ तरीके से एकीकृत करना
  • उड़ान-आरसीएस योजना (उड़े देश का आम नागरिक – क्षेत्रीय संपर्क योजना) 4.0: पूर्वोत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों तक हवाई संपर्क बढ़ाना, 27 अप्रैल, 2017 को शुरू
  • ट्रैवल फॉर लाइफ पहल : देश में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर , 2023 को शुरू

“भारत के संविधान पर ऑनलाइन हिंदी पाठ्यक्रम”

  • विधि एवं न्याय मंत्रालय “भारत के संविधान पर ऑनलाइन हिंदी पाठ्यक्रम” शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य हमारे संविधान के ज्ञान को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना है, चाहे उनकी शैक्षिक और सामाजिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

भारतीय संविधान :

  • भारतीय संविधान :
  • विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान
  • अपनाया गया - 26 नवंबर, 1949
  • लागू - 26 जनवरी, 1950
  • मूलतः - 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ
  • निर्माण अवधि: 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
  • संविधान सभा :
  • गठन: दिसंबर 1946 (कैबिनेट मिशन योजना द्वारा)
  • अस्थायी अध्यक्ष: सच्चिदानंद सिन्हा
  • अध्यक्ष: डॉ राजेंद्र प्रसाद
  • सदस्य: 389
  • प्रथम बैठक: 09 दिसंबर, 1946
  • भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत
  • प्रारूप समिति के अध्यक्ष: डॉ बीआर अंबेडकर(भारतीय संविधान के जनक)
  • भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत :
  • ब्रिटिश संविधान : संसदीय स्वरूप, विधि का शासन, एकल नागरिकता
  • अमेरिकी संविधान : मौलिक अधिकार, राष्ट्रपति का महाभियोग, उपराष्ट्रपति का पद, न्यायपालिका की स्वतंत्रता
  • आयरिश संविधान : राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत
  • कनाडाई संविधान : अवशिष्ट शक्तियां, राज्यपाल की नियुक्ति
  • ऑस्ट्रेलियाई संविधान : समवर्ती सूची, संसद की संयुक्त बैठक

सरकारी योजनाएँ

नई चेतना 3.0 का शुभारंभ

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लैंगिक हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना - पहल बदलाव की” के तीसरे संस्करण (नई चेतना 3.0 ) का शुभारंभ किया।
  • उन्होंने 13 राज्यों में 227 नए लैंगिक संसाधन केंद्र (GRC) का भी उद्घाटन किया।

नई चेतना 3.0 पहल :

  • शुरूआत : 25 नवंबर, 2024 को 23 दिसंबर 2024 तक चलेगा (एक माह तक चलेगा)
  • आयोजक : ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) द्वारा
  • शामिल भागीदार : 9 मंत्रालय/विभाग (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं न्याय विभाग)
  • अभियान का नारा : ‘एक साथ, एक आवाज़, हिंसा के खिलाफ़’
  • प्रमुख उद्देश्य : लिंग आधारित हिंसा के सभी रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लक्षित कार्रवाई को बढ़ावा देना
  • 'नई चेतना- 1.0' : 2022(पहुंच : 3.5 करोड़ लोगों तक)
  • 'नई चेतना- 2.0' : 2023(31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5.5 करोड़ प्रतिभागियों ने भाग लिया)

अटल इनोवेशन मिशन (AIM)

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नीति आयोग के प्रमुख पहल, अटल इनोवेशन मिशन (AIM) को, कार्य के बढ़े हुए दायरे और 31 मार्च, 2028 तक की अवधि के लिए 2,750 करोड़ रुपये के आवंटित बजट के साथ जारी रखने की मंजूरी दी।
  • AIM 2.0, विकसित भारत की दिशा में एक कदम है, जिसका उद्देश्य भारत के पहले से ही जीवंत नवाचार और उद्यमिता के वातावरण को विस्तार, मजबूतीतथा और गहराई प्रदान करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • शुरूआत : 2016
  • कार्यान्वयन एजेंसी : नीति आयोग
  • उद्देश्य: देश में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना
  • AIM की पहल : अटल टिंकरिंग लैब, अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, मेंटर इंडिया, अटल न्यू इंडिया चैलेंज, अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र, आत्मनिर्भर भारत ARISE – अटल न्यू इंडिया चैलेंज (ANIC) कार्यक्रम
नीति आयोग:
  • गठन: 1 जनवरी, 2015 (पूर्व 'योजना आयोग' की जगह)
  • दो हब : "टीम इंडिया हब" और "ज्ञान और नवोन्मेष हब"
  • वर्तमान CEO: बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

अर्थव्यवस्था

DPIIT एवं सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म विनजो के बीच समझौता

  • उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने 2,000 से अधिक स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और छात्रों को मार्गदर्शन, उद्योग संबंधी जानकारी और वैश्विक अवसरों के साथ सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से भारत के सबसे बड़े सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म विनजो के साथ साझेदारी की।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT):

  • भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का एक केंद्रीय विभाग है
  • यह विभाग, औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने का काम करता है
  • प्रमुख कार्य :
  • देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ावा देना
  • औद्योगिक नीति में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखना
  • औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए प्रचार-प्रसार करना
  • औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उपायों को बनाना और लागू करना

देश क प्रथम मैग्नीशियम धातु पायलट प्लांट

  • CSIR के महानिदेशक डॉ एन कलईसेलवी ने जमशेदपुर में देश के प्रथम मैग्नीशियम धातु पायलट प्लांट की आधारशिला रखी।
  • नये प्लांट में पिजन प्रोसेस टेक्नोलाजी तथा अन्य आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका निर्माण वर्ष 2026 तक कर लेना है। इसकी कुल लागत 10 करोड़ रूपये हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

मैग्नीशियम :
  • एक रासायनिक तत्त्व है
  • प्रतीक चिन्ह : Mg, परमाणु संख्या : 12
  • परमाणु द्रव्यमान : 24.305
  • पृथ्वी पर आठवाँ बहुल उपलब्ध तत्त्व
  • खोज : जोसेफ ब्लैक द्वारा
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) :
  • स्थापना: 1942
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: प्रधानमंत्री

अंतरराष्ट्रीय समाचार

लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम

  • इज़रायली सरकार ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के साथ युद्धविराम समझौते को मंजूरी दी।

इज़राइल :

  • राजधानी: यरुशलम
  • मुद्रा: इज़राइली शेकेल
  • सीमावर्ती समुद्र: भूमध्य सागर
  • सीमावर्ती देश: सीरिया, लेबनान, गोलान हाइट्स, वेस्ट बैंक, जॉर्डन, गाजा पट्टी और मिस्र

वॉयेज श्रीलंका 2024, सम्मेलन का आयोजन

  • हिंद महासागर क्षेत्र में नीली अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर एक सम्मेलन, वॉयेज श्रीलंका 2024, का आयोजन कोलंबो, श्रीलंका में किया गया जिसमें, नीली अर्थव्यवस्था की भूमिका पर जोर दिया गया।
  • नीली अर्थव्यवस्था भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 4% का योगदान देती है और मात्रा के हिसाब से सभी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 95% कवर करती है।

नीली अर्थव्यवस्था :

विश्व बैंक के अनुसार, नीली अर्थव्यवस्था "आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका और नौकरियों के लिए महासागर संसाधनों का सतत उपयोग है, जबकि महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य को संरक्षित करना है।"

तीसरे वैश्विक मीडिया कांग्रेस का आयोजन

  • तीसरे वैश्विक मीडिया कांग्रेस का आयोजन अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में शुरू किया गया।
  • इसका उद्देश्य नवीन मीडिया सामग्री के लिए एक रोडमैप तैयार करना है जो यूएई के विविध और टिकाऊ मीडिया अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के अनुरूप हो।

सम्बन्धित तथ्य :

इस कार्यक्रम का विषय  “भविष्य के मीडिया को आकार देना”

खेल समाचार

अंडर-आठ विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशि

  • हैदराबाद के आठ वर्ष के दिविथ रेड्डी ने अंडर-आठ विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशि का खिताब अपने नाम किया।
  • तेलंगाना के इस खिलाड़ी ने हमवतन सातशेतविक स्वैन को टाईब्रेक स्कोर के आधार पर शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE):

  • स्थापना : 20 जुलाई 1924, पेरिस, फ्रांस
  • मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
  • अध्यक्ष : अर्कडी ड्वोरकोविच

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024

  • सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन 2024 टूर्नामेंट का आयोजन 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 लखनऊ में किया जा रहा है। यह BWF सुपर 300 इवेंट है।

BWF सुपर 300 इवेंट :

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन (BWF) के वर्ल्ड टूर का एक टूर्नामेंट है
  • HSBC वर्ल्ड टूर का हिस्सा है
  • BWF वर्ल्ड टूर में कुल 31 टूर्नामेंट होते हैं
  • इनमें से सुपर 300 टूर्नामेंट ग्यारह होते हैं
  • BWF वर्ल्ड टूर के टूर्नामेंटों को चार स्तरों में बांटा गया है:- सुपर 1000, सुपर 750, सुपर 500, सुपर 300

बजरंग पुनिया पर चार वर्ष का निलंबन

  • भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने डोपिंग परीक्षण के दौरान नमूना देने से इनकार करने पर टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया पर चार वर्ष का निलंबन लगाया।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) :

  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्थापना: 24 नवंबर 2005
  • अध्यक्ष: खेल मंत्री (भारत)
  • महानिदेशक: आशीष भार्गव

नियुक्तियां

डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी

  • मिसाइल वैज्ञानिक डॉक्टर डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। डॉ. जोशी अतुल दिनकर राणे की जगह लेंगे जिन्हें 2021 में इस पद पर नियुक्त किया था।
  • ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत और रूस का संयुक्त रक्षा उद्यम है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस :

संस्थापक: ए शिवथनु पिल्लई  स्थापना : 12 फरवरी 1998 ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने विभिन्न श्रेणियों में अग्रिनवीरों के लिए 15% नौकरी आरक्षण की घोषणा की है।

Latest Courses