New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Tue 26 Nov, 2024

राष्ट्रीय समाचार

रेलवायर ब्रॉडबैंड पर फ्रीडम प्लान लॉन्च

  • प्रसार भारती, रेलटेल और प्लेबॉक्स टीवी ने रेलवायर ब्रॉडबैंड पर फ्रीडम प्लान लॉन्च किया, जिसका शुभारंभ गौरव द्विवेदी (CEO-प्रसार भारती) एवं संजय कुमार (CMD-रेलटेल) ने नई दिल्ली में किया।

प्रसार भारती :

स्थापना : 23 नवंबर 1997 CEO : गौरव द्विवेदी मंत्रालय : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

GGIM एशिया-प्रशांत पूर्ण एवं क्षेत्रीय सम्मेलन का आयाेजन

  • 13वें संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन (Global Geospatial Information Management : GGIM) एशिया-प्रशांत पूर्ण एवं क्षेत्रीय सम्मेलन का आयाेजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • सम्मेलन में 30 देशों के 90 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और भारत के 120 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सरकारी योजनाएं

पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी

  • नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs : CCEA) ने 25 नवंबर, 2024 को आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी दी।
  • पैन 2.0 परियोजना करदाताओं के उन्नत डिजिटल अनुभव के लिए पैन/टैन सेवाओं के प्रौद्योगिकी संचालित परिवर्तन के माध्यम से करदाता नामांकन सेवाओं की व्यावसायिक प्रक्रियाओं को फिर से तैयार करने के लिए एक ई-गवर्नेंस परियोजना है।

सम्बन्धित तथ्य :

पैन 2.0 परियोजना :
  • वित्तीय भार : 1435 करोड़ रुपये
  • उद्देश्य पैन को एक सामान्य व्यवसाय पहचानकर्ता के रूप में स्थापित करना
  • यह मौजूदा पैन/टैन 1.0 इको-सिस्टम का अपग्रेड होगा जो कोर और नॉन-कोर पैन/टैन गतिविधियों के साथ-साथ पैन सत्यापन सेवा को एकीकृत करेगा

पैन कार्ड :

  • पूर्ण रूप: स्थायी खाता संख्या( Permanent Account Number)
  • देश में विभिन्न करदाताओं की पहचान करने का एक साधन है।
  • पैन कार्ड एक 10 अंकों की विशिष्ट पहचान अल्फ़ान्यूमेरिक संख्या है
  • इसमें अक्षर और अंक दोनों होते हैं, उदाहरण : AAA XX123 4B
  • स्थायी खाता संख्या के पहले पांच अक्षर हमेशा बड़े अक्षर होते हैं, उसके बाद चार अंक होते हैं, एवं दसवां या अंतिम अक्षर एक अक्षर होता है।
  • पैन प्रणाली एक कंप्यूटर आधारित प्रणाली है
  • 1995 में आयकर अधिनियम की संशोधित धारा 139A के अंतर्गत आयकर विभाग द्वारा पैन की नई श्रृंखला शुरू की गई।
  • द्वारा जारी: आयकर विभाग

प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत परियोजानायों को मंजूरी

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री जन मन योजना (पीएम-जन मन) के तहत मध्य प्रदेश में 30 हजार से अधिक आवासों को एवं आंध्र प्रदेश में 297.18 किलोमीटर लंबाई की 76 सड़कों को मंजूरी दी।
  • आंध्र प्रदेश के इन 76 सड़कों की अनुमानित लागत 275.07 करोड़ रुपये है, जिसमें से केंद्र का हिस्सा 163.39 करोड़ रुपये और राज्य का हिस्सा 111.68 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री-जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) :

  • योजना का उद्देश्य : जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में लाना
  • कार्यान्वित : जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों एवं PVTG समुदायों के सहयोग से
  • शुरूआत : 15 नवंबर, 2023, जनजातीय गौरव दिवस पर
  • प्रथम किस्त जारी : 15 जनवरी 2024
  • शामिल विभिन्न क्षेत्र : सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल तक पहुँच, बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, पोषण, सड़क एवं दूरसंचार कनेक्टिविटी के साथ-साथ स्थायी आजीविका के अवसर आदि

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) शुरू करने को मंजूरी

  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाली एक केन्द्र प्रायोजित योजना के रूप में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) शुरू करने को मंजूरी दी।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) :

कुल परिव्यय : 2481 करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग (2025-26) तक

भारत सरकार का हिस्सा : 1584 करोड़ रुपये

राज्य का हिस्सा : 897 करोड़ रुपये

मंत्रालय : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अन्तर्गत

उद्देश्य :
  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना
  • किसानों को खेती में आने वाली लागत को कम करना और बाहरी से खरीदे गए संसाधनों पर निर्भरता को कम करने में सहायता करना

"वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन" योजना को मंज़ूरी

  • प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन" योजना को मंज़ूरी दी, जिसका उद्देश्य सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों और अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं के लिए शोध तक राष्ट्रव्यापी पहुँच प्रदान करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • आवंटित : 6,000 करोड़ रुपये, 3 कैलेंडर वर्षों (2025, 2026 एवं 2027 के लिए)

प्रमुख विशेषताएं :

  • 30 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जर्नल प्रकाशक शामिल होंगे
  • इन प्रकाशकों की लगभग 13,000 ई-पत्रिकाएं 6,300 से अधिक सरकारी उच्च शिक्षा और केंद्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के लिए उपलब्ध होंगी
  • एक केंद्रीय एजेंसी, इनफ्लिबनेट, राष्ट्रीय सदस्यता का समन्वय करेगी, जिससे देश भर के संस्थानों को लाभ मिलेगा
  • उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक एकीकृत पोर्टल स्थापित किया जाएगा
  • राज्य सरकारों को छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं द्वारा इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करने के लिए स्थानीय अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

रक्षा समाचार

MCTE, महू में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता

  • भारतीय सेना के मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने MCTE, महू में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता ज्ञापन क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, वायरलेस संचार, डिजिटल ट्विन, सेंसरी ऑग्मेंटेशन और मानव रहित हवाई प्रणाली (unmanned aerial systems : UAS) सहित उभरते क्षेत्रों में स्वदेशी समाधान विकसित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

सम्बन्धित तथ्य :

भारतीय सेना :
  • आदर्श वाक्य: "सर्विस बिफोर सेल्फ़" (स्वपूर्व सेवा )
  • वर्षगांठ : 15 जनवरी (सेना दिवस)
  • मुख्यालय : नई दिल्ली

भारतीय सेना की कमानें

  • पश्चिमी कमान: चंडीमंदिर
  • पूर्वी कमान: कोलकाता
  • उत्तरी कमान: उधमपुर
  • दक्षिणी कमान: पुणे
  • मध्य कमान: लखनऊ
  • दक्षिण-पश्चिमी कमान: जयपुर

ऐप्स और वेब पोर्टल

'द टीचर ऐप' का शुभारंभ

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'भारती एंटरप्राइजेज' की परोपकारी शाखा 'भारती एयरटेल फाउंडेशन' द्वारा विकसित 'द टीचर ऐप' का शुभारंभ किया। इस प्लेटफ़ॉर्म में टीचिंग किट्स नामक एक अनूठा सेक्शन है जिसमें 900 घंटों की सामग्री शामिल है।
  • यह सुविधा शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाने के लिए शिक्षण वीडियो, प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण गतिविधियाँ, वर्कशीट, पाठ योजनाएँ और प्रश्न बैंक सहित अन्य उपकरणों के साथ सहायता करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

शिक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सरकारी ऐप :

दीक्षा/DIKSHA (नॉलेज इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग) :
  • उद्देश्य : शिक्षकों, छात्रों, और अभिभावकों को स्कूल के पाठ्यक्रम से जुड़ी शिक्षण सामग्री मुहैया कराना
  • अनुवादिनी : भारतीय सरकार का एक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफ़ॉर्म
  • उद्देश्य : शिक्षा में बहुभाषावाद को बढ़ावा देना
  • ULLAS (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फ़ॉर ऑल इन सोसाइटी) : बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया
  • सीखो : भारत का प्रथम एडुटेनमेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म है, यह प्लेटफॉर्म क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी, धन और व्यवसाय श्रेणियों के बारे में आकर्षक छोटे आकार के वीडियो प्रदान करता है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

इंडिया ग्लोबल फोरम का उद्घाटन

  • इंडिया ग्लोबल फोरम का प्रमुख सम्मेलन मध्य पूर्व और अफ्रीका 2024 (ME&A 2024) का आयोजन दुबई में किया जा रहा है।
  • दो दिवसीय फोरम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, वित्त, स्थिरता और नवाचार सहित प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करना है, जिसमें 200 से अधिक वक्ता और 1,000 प्रतिभागी शामिल होंगे।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • स्थित : अरब प्रायद्वीप में
  • UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसके साथ द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 83.65 बिलियन डॉलर तक पहुंचा है

उरुग्वे राष्ट्रपति चुनाव

  • ब्रॉड फ्रंट गठबंधन के यामांडू ओरसी ने उरुग्वे के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

उरुग्वे :

  • राजधानी: मोंटेवीडियो
  • मुद्रा: उरुग्वे पेसो
  • आधिकारिक भाषा: स्पेनिश
  • दक्षिण अमेरिका का दूसरा सबसे छोटा देश

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन संधि के अंतिम अधिनियम पर हस्ताक्षर

  • भारत ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की रियाद डिजाइन कानून संधि के अंतिम अधिनियम पर हस्ताक्षर करके समावेशी विकास और न्यायसंगत बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO):

  • संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी
  • भारत 1975 में WIPO का सदस्य बना
  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस: 26 अप्रैल
  • मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

तिब्बती समुदाय के लिए पहल

  • अमेरिकी सरकार ने तिब्बत फंड और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) के साथ साझेदारी में भारत और नेपाल में तिब्बती समुदायों को समर्थन देने के उद्देश्य से एक नए कार्यक्रम की घोषणा की।

संयुक्त राज्य अमेरिका :

  • राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • मुद्रा: यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
  • 50 राज्यों का संघीय संघ
  • क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश

तनवीर महोत्सव

  • तनवीर महोत्सव के प्रथम संस्करण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में किया गया।

ब्राज़ील में भारत का अगला राजदूत

  • दिनेश भाटिया को ब्राज़ील में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।
  • भाटिया वर्तमान में अर्जेंटीना में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं , वे 1992 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे।

ब्राज़ील :

  • राजधानी: ब्रासीलिया
  • मुद्रा: ब्राज़ीलियन रियल (BRL)
  • सबसे बड़ी नदी: अमेज़न
  • सीमावर्ती देश: अर्जेंटीना, उरुग्वे, पैराग्वे, पेरू, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला, सूरीनाम, गुयाना और फ्रेंच गुयाना

खेल समाचार

IPL नीलामी 2025

  • 13 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 2025 की नीलामी में ₹1.10 करोड़ में खरीदा।
  • बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत अंडर-19 के लिए 62 गेंदों में 104 रन बनाकर सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय शतकधारी हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL):

  • शुरूआत : 2008
  • आयोजक: BCCI
  • प्रथम खिताब विजेता: राजस्थान रॉयल्स
  • प्रारूप: टी20
  • विजेता 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स
  • टीमों की संख्या: 10

महत्वपूर्ण दिवस

संविधान दिवस

  • संविधान दिवस (राष्ट्रीय विधि दिवस) भारत के संविधान को ग्रहण करने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को भारत में मनाया जाता है।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर, 2015 में 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने के भारत सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया था।

भारतीय संविधान :

  • अपनाया गया : 26 नवम्बर 1949
  • लागू हुआ : 26 जनवरी 1950
  • संविधान निर्माण में लगा समय : 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन
  • मूल संरचना आधारित : भारत सरकार अधिनियम, 1935 पर
  • संविधान का मसौदा तैयार किया गया : सात सदस्यों की समिति द्वारा
  • प्रारंभिक संविधान में : 395 अनुच्छेद, और 8 अनुसूचियां
  • उद्देश्य प्रस्ताव पेश : जवाहरलाल नेहरू द्वारा
  • कुल सत्र : 11
  • संवैधानिक सलाहकार : बी.एन. राव
  • मसौदा समिति के अध्यक्ष : डॉ. बी.आर. अंबेडकर(भारतीय संविधान के जनक)
  • संविधान सभा की प्रथम बैठक : 9 दिसंबर 1946
  • प्रथम बैठक : 9 दिसंबर 1946
  • अध्यक्ष : राजेंद्र प्रसाद
  • अस्थायी अध्यक्ष : सच्चिदानन्द सिन्हा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

  • डॉ. वर्गीज कुरियन के सम्मान में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है।
  • डॉ. वर्गीस कुरियन को “भारत की श्वेत क्रांति के जनक” के रूप में जाना जाता है।

वर्गीज कुरियन :

  • जन्म : 26 नवम्बर, 1921
  • भारत में श्वेत क्रांति के जनक
  • ऑपरेशन फ़्लड के लिए काफ़ी प्रसिद्ध
  • अमूल (आणंद सहकारी) ब्रांड’ की स्थापना की 1946 में
पुरस्कार :
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार : 1963
  • कृषि रत्न : 1986
  • विश्व खाद्य पुरस्कार : 1989
  • पद्मश्री : 1965, पद्मभूषण : 1966, पद्मविभूषण : 1999
  • विश्व दुग्ध दिवस : 1 जून

Latest Courses