New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Mon 25 Nov, 2024

राष्ट्रीय समाचार

"#अब कोई बहाना नहीं" नामक राष्ट्रीय अभियान

  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में "#अब कोई बहाना नहीं" नामक राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेतृत्व में 'नई चेतना 3.0 अभियान' के साथ शुरू किया गया है, UN वूमेन द्वारा समर्थित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रयासों के साथ-साथ राष्ट्रव्यापी लामबंदी के माध्यम से लिंग आधारित हिंसा का मुकाबला करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

नई चेतना 3.0 पहल :

  • शुरूआत : 25 नवंबर, 2024 को 23 दिसंबर 2024 तक चलेगा (एक माह तक चलेगा)
  • आयोजक : ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) द्वारा
  • शामिल भागीदार : 9 मंत्रालय/विभाग (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं न्याय विभाग)
  • अभियान का नारा : ‘एक साथ, एक आवाज़, हिंसा के खिलाफ़’
  • प्रमुख उद्देश्य : लिंग आधारित हिंसा के सभी रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लक्षित कार्रवाई को बढ़ावा देना
  • 'नई चेतना- 1.0' : 2022(पहुंच : 3.5 करोड़ लोगों तक)
  • 'नई चेतना- 2.0' : 2023(31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5.5 करोड़ प्रतिभागियों ने भाग लिया)
  • इसके तहत देश भर में लिंग आधारित हिंसा पर 9 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

महिलाओं से संबंधित प्रमुख पहल :

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना: 2015
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : 2016
  • प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना : 2017
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : 2017
  • यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO), 2012

ICA वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (International Cooperative Alliance : ICA) वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन एवं संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया।
  • सम्मेलन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और फिजी के उप-प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका और 100 से अधिक देशों के लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सम्बन्धित तथ्य :

  • अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) के 130 वर्ष के इतिहास में पहली बार ICA महासभा और वैश्विक सहकारी सम्मेलन का आयोजन भारत द्वारा किया जा रहा है।
  • सम्मेलन का विषय : "सहकारिता सभी के लिए समृद्धि का निर्माण करती है"(भारत सरकार के "सहकार से समृद्धि" (सहकारिता के माध्यम से समृद्धि) के दृष्टिकोण से मेल खाता है।)
  • आयोजन : भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड द्वारा आईसीए और भारत सरकार तथा भारतीय सहकारी कंपनियों अमूल और कृभको के सहयोग से
  • आयोजन तिथि : 25-30 नवंबर 2024

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का विषय:

  • विषय : "सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करती है"
  • यह विषय - सामाजिक समावेशन, आर्थिक सशक्तीकरण और सतत विकास को बढ़ावा देने में सहकारी समितियों की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित करता है।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) :

  • गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संगठन है
  • स्थापना : 1895 (लंदन, इंग्लैंड)
  • प्रधान कार्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • चार क्षेत्रीय कार्यालय : बेल्जियम, भारत, केन्या, और कोस्टा रिका
  • ICA की सिद्धांत समिति ने 2016 में सहकारी सिद्धांतों पर मार्गदर्शन नोट जारी किए
  • अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2024 : 6 जुलाई (प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम शनिवार को मनाया जाता है)

राज्य विशेष

कचरा कर को समाप्त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी

  • आंध्र प्रदेश विधानसभा ने पिछली सरकार द्वारा लागू किये गए कचरा कर को समाप्त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

सम्बन्धित तथ्य :

  • कचरा कर लागू : YSRCP सरकार ने कचरा संग्रहण सेवाओं के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से
  • घरों से भुगतान शुल्क : ₹30 से ₹120 के बीच
  • व्यावसायिक संपत्तियों से भुगतान शुल्क : ₹100 से ₹10,000 के बीच

अन्य तथ्य :

  • तिरूपति नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 रैंकिंग में 1 लाख से अधिक आबादी वाले सबसे स्वच्छ शहरों में 8वां स्थान हासिल किया
  • तिरूपति ने 5-स्टार कचरा मुक्त शहर (Garbage Free City : GFC) और वाटर प्लस रेटिंग भी हासिल की
  • राज्यपालआंध्र प्रदेश : एस. अब्दुल नजीर
  • भाषाई आधार पर गठित होने वाला भारत का पहला राज्य
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 :
  • मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के सूरत को संयुक्त रूप से सबसे स्वच्छ शहर का खिताब (इंदौर को लगातार सातवीं बार)
  • शीर्ष स्थान : महाराष्ट्र
  • सबसे स्वच्छ गंगा शहरों में शीर्ष दो पुरस्कार : वाराणसी और प्रयागराज
  • सर्वश्रेष्ठ सफ़ाईमित्र सुरक्षित शहर का पुरस्कार : चंडीगढ़
  • सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड घोषित : मध्य प्रदेश के महू छावनी बोर्ड को
  • एक लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों में ग्रेटर विशाखापत्तनम, भोपाल, विजयवाड़ा, नई दिल्ली, तिरुपति, ग्रेटर हैदराबाद, और पुणे शामिल

पर्यावरण और जैव विविधता

'आपदा प्रतिरोधी समुदायों और जलवायु जोखिम-सूचित प्रणालियों' को समर्थन

  • इंडसइंड बैंक और यूनिसेफ ने बैंक के प्रमुख CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) कार्यक्रम के तहत 'आपदा प्रतिरोधी समुदायों और जलवायु जोखिम-सूचित प्रणालियों' को समर्थन देने के लिए भागीदारी की।
  • इस पहल का लक्ष्य पांच जिलों में बेहतर नीतियों और जलवायु-सूचित प्रशासन को बढ़ावा देना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • शामिल राज्य एवं उनके जिले : धाराशिव (महाराष्ट्र), बेगूसराय (बिहार), विरुधुनगर (तमिलनाडु), बारां (राजस्थान) और बहराइच (उत्तर प्रदेश)
  • यह पहल समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (क्लाइमेट एक्शन भाग) का एक हिस्सा है
यूनिसेफ :
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, (US)
  • सदस्यों की संख्या: 198
  • स्थापना: 11 दिसंबर 1946
इंडसइंड बैंक :
  • स्थापना: 1994
  • मुख्यालय: मुंबई
  • अध्यक्ष: सुनील मेहता

रक्षा समाचार

नाविका सागर परिक्रमा-II

  • INSV (भारतीय नौसेना नौकायन पोत) तारिणी ने नाविका सागर परिक्रमा-II अभियान के दूसरे चरण के लिए फ्रेमेंटल, ऑस्ट्रेलिया से लाइटलटन, न्यूजीलैंड के लिए प्रस्थान किया।
  • नविका सागर परिक्रमा-II, को 2 अक्टूबर 2024 को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था, भारतीय नौसेना का एक अभियान है जिसमें नौसेना की दो महिला अधिकारी 56 फीट लंबी आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर पृथ्वी की दोहरी परिक्रमा अभियान कर रही हैं।

नाविका सागर परिक्रमा II :

  • एक महत्वाकांक्षी जलयात्रा है, जिसमें विश्व भर के चार प्रमुख बंदरगाहों पर रुकना शामिल है।
  • दो महिला चालक दल : लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950, नौसेना दिवस: 4 दिसंबर, आदर्श वाक्य: “शं नो वरुणः”
भारतीय नौसेना के पूर्ववर्ती अभियान:
  • गोवा से केप टाउन होते हुए रियो डी जेनेरो तक और वापस एक अंतर-महासागरीय यात्रा
  • गोवा से विजयपुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) तक और वापस नौकायन अभियान
  • गोवा से पोर्ट लुईस, मॉरीशस तक का अभियान

खेल समाचार

40वें गवर्नर गोल्ड कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट

  • 40वें गवर्नर गोल्ड कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 नवंबर 2024 को गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित हुआ।
  • टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने गंगटोक हिमालयन स्पोर्टिंग क्लब को हराकर खिताब जीता।

सम्बन्धित तथ्य :

महत्वपूर्ण फुटबॉल टूर्नामेंट:
  • UEFA यूरोपा लीग
  • कोपा अमेरिका
  • फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप

भारत में फुटबॉल टूर्नामेंट :

  • डूरंड कप
  • फेडरेशन कप
  • सुपर कप
  • संतोष ट्रॉफी
  • इंडियन सुपर कप
  • IFA शील्ड
फुटबाल के प्रमुख मैंच :
  • यूरो चैम्पियनशिप 2024 के विजेता : स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीता
  • SAFF अंडर-20 चैम्पियनशिप फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 : बांग्लादेश ने फाइनल में मेजबान नेपाल को 4-1 से हराकर पहली बार चैम्पियनशिप का खिताब जीता
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो 900 करियर गोल करने वाले प्रथम फुटबॉल खिलाड़ी बने हैं
  • SAFF अंडर-17 चैम्पियनशिप 2024 : भारत ने भूटान के थिम्पू के चांगलिमथांग स्टेडियम में फाइनल में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता

IPL नीलामी 2025

  • IPL 2025 मेगा नीलामी में, ऋषभ पंत सऊदी अरब के जेद्दा के अबादी अल-जौहर एरिना में 27 करोड़ रुपये जीतकर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) :

  • शुरूआत : 2008
  • आयोजक : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
  • प्रथम खिताब विजेता: राजस्थान रॉयल्स
  • टीमों की संख्या: 10
  • प्रारूप: टी20
  • विजेता 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन 2024

  • डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन और दक्षिण कोरिया की से यंग ने चीन के शेनझेन में चाइना मास्टर्स बैडमिंटन 2024 में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीता।

सम्बन्धित तथ्य :

चाइना मास्टर्स :
  • चीन में आयोजित होने वाला एक वार्षिक बैडमिंटन टूर्नामेंट है।
  • पूर्व नाम : फ़ूज़ौ चाइना ओपन

बैडमिंटन की प्रमुख शब्दावली :

  • एली, बैककोर्ट, बर्ड/बर्डी, कैरी, क्रॉस-कोर्ट, ड्रॉप शॉट, स्मैश, फोरकोर्ट, हेयरपिन नेट शॉट
विश्व बैडमिंटन संघ :
  • गठन : 1934
  • मुख्यालय : कुआलालंपुर , मलेशिया
  • अध्यक्ष : पॉल-एरिक होयर लार्सन

2025 में BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबान शहर : गुवाहाटी, असम

पुरस्कार और सम्मान

IFFI में क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो के परिणाम घोषित

  • 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो (CMOT) के परिणाम घोषित किया।

सम्बन्धित तथ्य :

विजेता :
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: टीम ग्रीन की फिल्म गुल्लू को
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार: फिल्म गुल्लू के लिए पुष्पेंद्र कुमार को
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार: फिल्म लव फ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के लिए विशाखा नाइक को
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) :
  • भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (Film Development Corporation of India Limited : NFDC) द्वारा गोवा राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से
  • NFDC भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है
  • प्रथम आयोजन : 1952
  • प्रतिवर्ष आयोजन : 1975 से
  • गोवा को स्थायी स्थल बनाया गया : 2014 से

महत्वपूर्ण दिवस

'महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस'

  • महिलाओं एवं लड़कियों के विरुद्ध हिंसा के व्यापक मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 25 नवंबर को 'महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है!
  • वैश्विक स्तर पर हर साल 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक यानी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस से मानवाधिकार दिवस तक लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 16 दिनों का सक्रियता अभियान मनाया जाता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक अभियान #नो एक्सक्यूज पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा में खतरनाक वृद्धि की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • 1993 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए संकल्प को अपनाया
  • 1999 में महासभा ने 25 नवंबर को महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया।
महिलाओं से संबंधित भारत सरकार की प्रमुख पहल :
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना: 2015
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : 2016
  • प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना : 2017
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : 2017
  • यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO), 2012

राष्ट्रीय कैडेट कोर का 76वां स्थापना दिवस

  • विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन, राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps : NCC) ने 24 नवंबर को अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) :

स्थापना: 1948 मुख्यालय: नई दिल्ली महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह

Latest Courses