New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Sun 24 Nov, 2024

राष्ट्रीय समाचार

हज सुविधा एप 2.0 लॉन्च

  • अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के तहत भारतीय हज समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में रिजिजू द्वारा हज सुविधा ऐप 2.0 का शुभारंभ भी किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

हज यात्रा :
  • मुसलमानों का वार्षिक तीर्थयात्रा है
  • सऊदी अरब के मक्का में होती है
  • इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है
  • पांच स्तंभ : शहादा, सलाह या नमाज़, सौम या रोज़ा, ज़कात, हज
  • हज का समय : इस्लामी चंद्र कैलेंडर पर आधारित
  • इस्लामी वर्ष (ज़ुल हिज्जा) के अंतिम महीने के 8वें से 12वें दिन तक

भारतीय हज समिति :

  • अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है।
  • हज समिति अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत स्थापित
  • अध्यक्ष: श्री ए.पी. अब्दुल्लाकुट्टी

हिन्दी दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने 22 नवम्बर को यूएन मुख्यालय में हिन्दी दिवस मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया।

हिंदी की स्थिति :

  • आठवीं अनुसूची की 22 भाषाओं में से हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है (जनगणना 2011)
  • सबसे अधिक बोली जाने वाली प्रमुख भाषा :
  • हिन्दी : 43.63, बंगाली : 8.03, मराठी : 6.86, तेलुगु : 6.70 एवं तमिल : 5.70
  • संवैधानिक स्थिति :
  • अनुच्छेद 343 (1) : संघ की राजभाषा हिन्दी तथा लिपि देवनागरी होगी( आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी का उपयोग करने की अनुमति है)
  • राजभाषा अधिनियम पारित : 1963, संशोधित : 1967 : हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी को भारत सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया गया
बढ़ावा देने के लिए पहल :
  • राजभाषा आयोग की स्थापना
  • राजभाषा विभाग की स्थापना : 1975
  • चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन : 14 और 15 सितंबर 2024
  • हिंदी बोलने वाला विश्व का पहला रोबोट: रश्मि, DRDO
  • 12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन : 15-17 फ़रवरी, 2023 फ़िजी
  • विश्व हिन्दी दिवस : 10 जनवरी
  • प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन : 10 जनवरी, 1975 नागपुर

अर्थव्यवस्था

छठी AITIGA संयुक्त समिति की बैठक

  • छठी आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (AITIGA) संयुक्त समिति और AITIGA की समीक्षा पर चर्चा के लिए संबंधित बैठकें वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गईं।
  • अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 5.2% बढ़कर 73 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया।

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) :

  • मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया
  • स्थापना: 1967 (बैंकॉक घोषणा)
  • आदर्श वाक्य: “एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय”
  • आसियान दिवस: 8 अगस्त
  • कुल देश: 10
  • तीन स्तंभ : राजनीतिक-सुरक्षा समुदाय, आर्थिक समुदाय, सामाजिक-सांस्कृतिक समुदाय

राज्य विशेष

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

  • सत्तारूढ़ महायुति ने विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से 234 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

महाराष्ट्र

  • स्थापना दिवस: 1 मई, 1960
  • विधानसभा सीटें: 288
  • सबसे ऊंची चोटी: कलसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • लोकसभा सीटें: 48
  • राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन
  • राज्यसभा सीटें: 19
  • महाबलेश्वर से कृष्णा नदी का उद्गम

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटें जीतीं।
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा 34 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

झारखंड :

  • मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन
  • राज्यपाल: संतोष गंगवार
  • स्थापना दिवस: 15 नवंबर
  • विधानसभा सीटें: 81
  • लोकसभा सीटें: 14
  • राज्यसभा: 6
  • राजधानी : राँची
  • जनजातीय पर्व : सरहुल
  • संथाल जाति की प्रमुख लोककला : जादोपटिया
  • राजकीय पुष्प : पलाश
  • राजकीय वृक्ष : साल

हाइड्रोजन बसें चलाने वाला देश का प्रथम

  • केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने लद्दाख में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम की ग्रीन हाइड्रोजन बसों को हरी झंडी दिखाई।
  • यह परियोजना 1.7 मेगावाट सौर संयंत्र और 80 किलोग्राम क्षमता वाले हाइड्रोजन फिलिंग स्टेशन के साथ है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • हरित हाइड्रोजन :
  • नवीकरणीय ऊर्जा या निम्न-कार्बन शक्ति से उत्पन्न हाइड्रोजन
  • राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन :
  • शुरूआत : 4 जनवरी 2023
  • नोडल मंत्रालय: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित पहल:
  • PM-कुसुम, 2019
  • सौर पार्क योजना, 2014
  • रूफ टॉप सोलर प्रोग्राम, 2014
  • राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, 2023
  • राष्ट्रीय पवन-सौर हाइब्रिड नीति, 2018
  • राष्ट्रीय बायोगैस और जैविक खाद कार्यक्रम (NNBOMP), 2022

पर्यावरण और जैव विविधता

जलवायु वित्त पोषण हेतु 1.3 ट्रिलियन डॉलर देने की प्रतिबद्धता- COP29 में

  • विश्व नेताओं ने बाकू वित्त लक्ष्य पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अज़रबैजान के बाकू में आयोजित COP29 में 2035 तक विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त पोषण हेतु 1.3 ट्रिलियन डॉलर देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

सम्बन्धित तथ्य :

29वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP29) :

  • आयोजन : 29 - 11 नवंबर 2024 से, बाकू, अज़रबैजान
  • मेजबानी : संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन मंडप
  • पर्यावरण से जुडा कार्यक्रम है
  • प्रमुख प्राथमिकताएं: जलवायु वित्त पर विकसित देशों की जवाबदेही सुनिश्चित करना, ऊर्जा स्त्रोतों के समतापूर्ण परिवर्तन का लक्ष्य प्राप्त करना
  • तालिबान ने पहली बार भाग लिया
COP
  • COP 1: मार्च 1995 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित
  • COP 8: 2002 में नई दिल्ली में आयोजित
  • COP 28: दुबई, UAE में आयोजित
  • UNFCCC के बारे में
  • 1994 में लागू हुआ
  • मुख्यालय: बॉन, जर्मनी
  • सदस्यों की संख्या: 198

खेल समाचार

विश्व सैन्य चैंपियनशिप

  • कुश्ती में भारत ने अर्मेनिया के येरेवन में विश्व सैन्य चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित सात पदक जीते।

सम्बन्धित तथ्य :

स्वर्ण पदक विजेता :
  • रीतिका हुड्डा (महिला 76 किग्रा वर्ग)
  • ज्योति सिहाग (महिला 55 किग्रा वर्ग)
  • जयदीप (पुरुष 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग)
  • विश्व सैन्य चैंपियनशिप (World Military Championships : WMC) सैन्य खेलों की विश्व चैंपियनशिप है , जो नियमित रूप से कॉन्सिल इंटरनेशनल डु स्पोर्ट मिलिटेयर (सीआईएसएम) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें 25 खेल शामिल होते हैं।

पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024

  • पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन 26 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक मस्कट, ओमान में किया जाएगा।

सम्बन्धित तथ्य :

2023 संस्करण विजेता: भारत भारत ने अब तक 4 खिताब जीते हैं।

ATP चैलेंजर टूर में पुरुष युगल खिताब

  • टेनिस में, एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोल्लीपल्ली ने इटली में ATP चैलेंजर टूर में पुरुष युगल खिताब जीता है।

ATP फाइनल :

  • प्रतिवर्ष आयोजित : 1970
  • भाग लेने वाले खिलाड़ी : शीर्ष आठ रैंक वाले पुरुष एकल और युगल खिलाड़ी
  • समझौते के अनुसार, ट्यूरिन 2030 तक इसकी मेजबानी करेगा।
  • सबसे ज्यादा सात बार ATP फाइनल्स का खिताब : सर्बिया के नोवाक जोकोविच
  • जॉन मैकएनोर और पीटर फ्लेमिंग की अमेरिकी युगल जोड़ी ने सर्वाधिक सात बार एटीपी युगल खिताब जीता

लगातार तीन शतक बनाने वाले प्रथम बल्लेबाज

  • तिलक वर्मा टी-20 में लगातार तीन शतक बनाने वाले प्रथम बल्लेबाज बने हैं, वह टी-20 मैच में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय भी बने।
  • उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 67 गेंदों पर 151 रन बनाकर इतिहास रचा।

क्रिकेट :

  • प्रथम आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच : 15 मार्च, 1877, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल: 1844 में न्यूयॉर्क के सेंट जॉर्ज क्रिकेट क्लब में USA और कनाडा के बीच
  • भारत का प्रथम एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच: 1974, इंग्लैंड के विरुद्ध
  • भारत ने वनडे विश्व कप जीता: 1983, 2011
  • भारत ने टी20 विश्व कप जीता: 2007, 2024

पुरस्कार और सम्मान

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

  • पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) ने वर्ष 2024 के लिए पशुधन और डेयरी क्षेत्र में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (NGRA) के विजेताओं की घोषणा की।

पुरस्कार विजेता :

  • स्वदेशी गाय/भैंस नस्ल का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान : रेनू, झज्जर, हरियाणा
  • सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT): भास्कर प्रधान, सुबरनापुर, ओडिशा और श्री राजेंद्र कुमार, हनुमानगढ़, राजस्थान
  • सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन: गैबट मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, अरावली, गुजरात और मिल्क प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बिसानल, बागलकोट, कर्नाटक

महत्वपूर्ण दिवस

गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस

  • गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस 24 नवंबर 2024 को मनाया जाता है। यह दिवस गुरु तेग बहादुर की शहादत और उनके अद्वितीय बलिदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।
  • तेग बहादुर का जन्म 21 अप्रैल, 1621 को अमृतसर में माता नानकी और छठे सिख गुरु, गुरु हरगोबिंद के यहाँ हुआ था, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ सेना खड़ी की और योद्धा संतों की अवधारणा पेश की।

गुरु तेग बहादुर :

  • तपस्वी स्वभाव के कारण त्याग मल (Tyag Mal) कहा जाता था।
  • सिखों द्वारा 'मानवता के रक्षक' (श्रीष्ट-दी-चादर) के रूप में पूजा जाता था
  • उनकी रचना की 116 काव्य भजनों के रूप में पवित्र ग्रंथ 'गुरु ग्रंथ साहिब' में शामिल किया गया है।
  • पंजाब में चक-ननकी शहर की स्थापना की(पंजाब के आनंदपुर साहिब का हिस्सा बना)
  • 1675 में मुगल सम्राट औरंगज़ेब के आदेश पर गुरु तेग बहादुर की हत्या दिल्ली में कर दी गई

 

Latest Courses