GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 23 Nov, 2024

राष्ट्रीय समाचार

जॉब्स एट योर डोरस्टेप: ए जॉब्स डायग्नोस्टिक्स फॉर यंग पीपल इन सिक्स स्टेट्स शीर्षक से रिपोर्ट

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में जॉब्स एट योर डोरस्टेप: ए जॉब्स डायग्नोस्टिक्स फॉर यंग पीपल इन सिक्स स्टेट्स शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
  • जॉब्स एट योर डोरस्टेप एक कौशल अंतर विश्लेषण है जो स्कूलों में प्रस्तुत किए जाने वाले शिल्पों को उन जिलों की उद्योग-विशिष्ट आवश्यकताओं के साथ संरेखित करने का प्रयास करता है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना :

  • शुभारंभ : 2015
  • उद्देश्य: गति और मानक (गुणवत्ता) के साथ बड़े पैमाने पर कौशल की चुनौती को पूरा करना
  • नोडल मंत्रालय: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

कौशल विकास के लिए अन्य योजनाएँ और नीतियाँ:

  • प्रधान मंत्री कौशल केंद्र (PMKK), 2017
  • राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS), 2016
  • कौशल ऋण योजना, 2015
  • दीन दयाल उपाध्याय - ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY), 2014
  • भारतीय कौशल विकास सेवा (ISDS) का गठन
  • नोट : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत वर्ष 2025 तक 50 प्रतिशत छात्रों की कौशल शिक्षा तक पहुंच संभव बनाने और वर्ष 2030 तक सभी माध्यमिक विद्यालयों को कौशल शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

86वां संशोधन, 2002 :

  • राज्य 6 से 14 साल के बच्चों को मुफ़्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा।
  • संशोधन के तहत, संविधान में अनुच्छेद 21A जोड़ा गया
  • अनुच्छेद 21A : बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (RTE)

भारत के प्रथम संविधान संग्रहालय का उद्घाटन

  • भारत के प्रथम संविधान संग्रहालय और भारत के संविधान पर राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा के सोनीपत में ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (JGU) में किया।

सम्बन्धित तथ्य :

भारत का संविधान :
  • अपनाया गया : 26 नवंबर 1949
  • लागू हुआ : 26 जनवरी 1950
  • राष्ट्रीय ध्वज अपनाया गया : 22 जुलाई 1947
  • प्रारंभिक संविधान में अनुसूचियाँ : 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8
संविधान सभा :
  • संवैधानिक सलाहकार : बी.एन. राव
  • मसौदा समिति के अध्यक्ष: बी.आर. अंबेडकर
  • संविधान सभा की प्रथम बैठक : 9 दिसंबर 1946

IPF महिला परिषद का उद्घाटन किया।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय महिलाओं की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से दुबई के इंडिया क्लब में इंडियन पीपुल्स फोरम (Indian People's Forum : IPF) महिला परिषद का उद्घाटन किया।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सात अमीरातों का संघ है
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • स्थित : अरब प्रायद्वीप में
  • सात अमीरातो के नाम : अबू धाबी, अजमान, दुबई, फ़ुजैराह, रास अल खैमा, शारजाह, और उम्म अल क्वैन
  • प्रमुख पर्यटन स्थल : बुर्ज खलीफ़ा, दुबई मॉल, पाम जुमेराह, और शेख जायद ग्रैंड मस्जिद इत्यादि

राज्य विशेष

करीमगंज जिले का आधिकारिक नाम बदलकर श्रीभूमि जिला

  • असम मंत्रिमंडल ने करीमगंज जिले का आधिकारिक नाम बदलकर श्रीभूमि किया।
  • इसका उद्देश्य जिले के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के साथ इसके जुड़ाव को भी सम्मान देना है, जिन्होंने एक सदी से भी पहले अपने लेखन में इस क्षेत्र को "श्रीभूमि" कहा था।

सम्बन्धित तथ्य :

  • "श्रीभूमि" नाम, जिसका अर्थ : देवी लक्ष्मी की भूमि

नया नाम:

  • करीमगंज जिला : श्रीभूमि जिला
  • करीमगंज नगर : श्रीभूमि नगर
  • किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संविधान के अनुच्छेद 3 और 4 के तहत संसदीय अनुमोदन की आवश्यकता होती है, और राष्ट्रपति को इसे संबंधित राज्य विधानमंडल के पास उसके विचारों के लिए भेजना होता है।
असम:
  • सबसे लंबी नदी: ब्रह्मपुत्र
  • राज्य पशु: एक सींग वाला गैंडा
  • स्थापना: 2 दिसंबर 1963
  • बायोस्फीयर रिजर्व: डिब्रू-सैखोवा (डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले) और मानस
  • मिट्टी के प्रकार: जलोढ़, पाइडमोंट, पहाड़ी, लैटेराइट
  • राज्य पक्षी: सफेद पंखों वाला बत्तख
  • त्यौहार: बोहाग बिहू, हाथी महोत्सव, देहिंग पटकाई, चाय महोत्सव, अंबुबाची मेला

अंतरराष्ट्रीय समाचार

खाद्य जनित बीमारियां 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित

  • दक्षिण अफ्रीका (SA) ने खाद्य जनित बीमारियों को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित किया, क्योंकि इसके मामलों में वृद्धि के कारण दर्जनों बच्चों की मृत्यु हो गई और सैकड़ों बच्चे अस्पताल में भर्ती हो गए।
  • खाद्य जनित बीमारियाँ दूषित भोजन या पेय पदार्थ खाने से होती हैं, जो आमतौर पर जठरांत्र संबंधी मार्ग को प्रभावित करती हैं। ये बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी, विषाक्त पदार्थों, धातुओं और प्रियन के कारण हो सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका :

  • अफ़्रीकी महाद्वीप का सबसे दक्षिणी देश है
  • यह लेसोथो को पूरी तरह से घेरे हुए है

तीन राजधानियां :

  • प्रिटोरिया, प्रशासनिक और कार्यकारी
  • केप टाउन, संसद की सीट के रूप में विधायी
  • ब्लोमफ़ोंटेन, पारंपरिक रूप से न्यायिक
  • 1994 में रंगभेद का कानूनी अंत हुआ
  • नेल्सन मंडेला: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता
  • मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड
  • राष्ट्रपति: सिरिल रामफोसा

पर्यावरण और जैव विविधता

CBG संयंत्र वाली भारत की प्रथम आत्मनिर्भर गौशाला

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अत्याधुनिक संपीड़ित बायोगैस (CBG) संयंत्र वाली भारत की प्रथम आधुनिक, आत्मनिर्भर गौशाला का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के अनुसार गांवों में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। राज्य में 104 बायोगैस संयंत्र हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बैतूल जिले में 24, बालाघाट में 13 और सिंगरौली में 12 हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

  • बायोगैस का उत्पादन अपशिष्ट/बायोमास स्रोतों (जैसे, कृषि अवशेष, मवेशियों का गोबर, गन्ने की मिट्टी, नगरपालिका का ठोस अपशिष्ट और सीवेज उपचार संयंत्र का अपशिष्ट) से अवायवीय अपघटन की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।
  • पंजाब के संगरूर में 18 अक्टूबर 2022 को एशिया के सबसे बड़े CBG संयंत्र का उद्घाटन किया था।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 अक्टूबर, 2018 को संपीड़ित बायोगैस (CBG) पर सतत विकल्प (सस्ती परिवहन के लिए सतत विकल्प) योजना शुरू की थी।
  • बायोगैस में मुख्य रूप से मिथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, और हाइड्रोजन सल्फ़ाइड गैस होती है।

बायोगैस से सम्बन्धित प्रमुख पहल :

  • राष्ट्रीय बायोगैस और खाद प्रबंधन कार्यक्रम (NBMMP) : 1981-82
  • राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम : वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए जारी किया गया है
  • गैल्वनाइज़िंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज़ धन (GOBARdhan) : 2018( स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण II कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय प्राथमिकता परियोजना के रूप में लॉन्च)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

मंकीपॉक्स का पता लगाने की एक नई विधि की खोज

  • जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (JNCASR) के वैज्ञानिकों ने वायरस जीनोम में DNA अनुक्रमों की पहचान और विश्लेषण करके मंकीपॉक्स का पता लगाने की एक नई विधि की खोज की है।
  • मंकीपॉक्स वायरस (MPV) का प्रकोप, जिसे एमपॉक्स वायरस भी कहा जाता है, को हाल ही में पिछले तीन वर्षों की अवधि में दो बार अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (public health emergency of international concern : PHEIC) घोषित किया गया है।

एमपॉक्स/ मंकीपॉक्स वायरस :

  • वायरल जूनोटिक बीमारी है।
  • लक्षण: चेचक के समान (बुखार और सिरदर्द)
  • प्रथम मामला: डेनमार्क 1958 में
  • प्रथम मानव मामला : 1970, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
  • इसमें लिम्फ ग्रंथि (Lymph Gland) बढ़ जाती है।
  • फैलाव : जंगली जानवरों जैसे- कृन्तकों और प्राइमेट्स से (संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क सेभी)
  • वायरस के कारण होती है
  • यह ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस का सदस्य है
  • मंकी पॉक्स वायरस एक डबल-स्ट्रैंडेड DNA(dsDNA) वायरस है।

DNA -डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड

ISRO और ASA के बीच समझौता

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation : ISRO) ने ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (Australian Space Agency : ASA) के साथ एक कार्यान्वयन समझौते (Implementation Agreement : IA) पर हस्ताक्षर किया, जो भारत के गगनयान मिशन के लिए चालक दल और मॉड्यूल रिकवरी पर केंद्रित है।

गगनयान मिशन :

  • भारत का प्रथम चालक दल वाला अंतरिक्ष यान
  • सम्मिलित: दो मानव रहित और एक मानवयुक्त मिशन
  • उद्देश्य: 3 सदस्यीय चालक दल को 400 किमी की कक्षा (LEO) में भेजकर वापस लाना
  • अंतरिक्ष यात्री: IAF पायलट प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन, शुभांशु शुक्ला
  • प्रशिक्षण: विमान और सिस्टम परीक्षण प्रतिष्ठान (ASTE), बेंगलुरु
  • भारतीय फ्लाइट सर्जनों का प्रशिक्षण: फ्रांस द्वारा
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO): स्थापना: 15 अगस्त 1969, मुख्यालय: बेंगलुरु, अध्यक्ष: एस. सोमनाथ

स्ट्रॉन्ग/STRONG नामक एक नई भाषा का विकास

  • भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science : IISc) के शोधकर्ताओं ने स्ट्रॉन्ग/STRONG (स्ट्रिंग रिप्रेजेंटेशन ऑफ नैनोपोर ज्योमेट्री) नामक एक नई भाषा विकसित की है, जो नैनोपोरों के आकार और संरचना को वर्णों के अनुक्रम के रूप में कोडित करती है।

सम्बन्धित तथ्य :

STRONG के प्रमुख कार्य : नैनोपोर की संरचनाओं को सांकेतिक रूप में बदलना (जैसे F=फुली बॉन्डेड, C=कॉर्नर परमाणु) उद्देश्य : समान संरचनाओं को घुमाव/प्रतिबिंब के बावजूद पहचानना, डेटा की मात्रा को कम करना

कला और संस्कृति

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

  • 9वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य होगा।
  • महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक किया जायेगा जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ होगी।

सम्बन्धित तथ्य :

  • समारोह के हिस्से के रूप में 11 दिवसीय ‘गीता प्रश्नोत्तरी’ शुरू किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिदिन गीता और महाभारत से संबंधित पाँच प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • उद्देश्य : लोगों, विशेषकर युवाओं को गीता और महाभारत के बारे में शिक्षित करना

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव :

  • हरियाणा सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 1989 से कुरुक्षेत्र, हरियाणा में गीता महोत्सव मनाया जाता रहा है।
  • वर्ष 2016 से इस उत्सव को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में घोषित किया
  • गीता जयंती : प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की एकादशी को

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन :

  • प्रथम बार मॉरीशस और लंदन में : 2019, कनाडा : 2022, आस्ट्रेलिया : 2023, अमेरिका : 2024(प्रस्तावित)
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीता पार्क की स्थापना : ब्रैम्पटन, कनाडा
  • भगवद गीता : महाकाव्य महाभारत का हिस्सा, मूल भाषा: संस्कृत, लेखक: ऋषि व्यास

ओडिशा पर्व

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली के JLN स्टेडियम में तीन दिवसीय ओडिशा पर्व का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा पर्व ने ओडिशा की कला, साहित्य, नृत्य, संगीत और व्यंजनों की समृद्ध विरासत से लोगों को अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ओडिशा :

  • मुख्यमंत्री: मोहन चरण माझी
  • राष्ट्रीय उद्यान: सिमिलिपाल, भितरकनिका
  • राज्यपाल: रघुबर दास
  • मैंग्रोव: भितरकनिका, देवी मुहाना, महानदी डेल्टा
  • ओडिशा में अन्य त्योहार: धनु यात्रा, कलिंग महोत्सव, कोणार्क नृत्य महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव, एकाम्र उत्सव, रथ यात्रा, बूढ़ी ठकुरानी यात्रा, छऊ महोत्सवश् नुआखाई, चतर जात्रा, हिंगुला यात्रा, बाली यात्रा, धनु यात्रा, तारा तारिणी मेला, खुदुरुकुनि ओशा

नियुक्तियां

अब्दुल्लाये मैगा

  • माली के सत्तारूढ़ सैन्य सरकार (जुंटा) ने प्रधानमंत्री चोगुएल मैगा को बर्खास्त कर उनकी जगह अब्दुल्लाये मैगा को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • माली की सैन्य सरकार ने 2020 और 2021 में क्रमशः दो तख्तापलट के माध्यम से सत्ता अपने हाथों में ले लिया था।

माली :

  • राजधानी: बमाको
  • मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी CFA फ्रैंक (XOF)
  • सीमावर्ती देश: अल्जीरिया, नाइजर, बुर्किना फासो, कोटे डी आइवर, गिनी, सेनेगल और मॉरिटानिया

महत्वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय काजू दिवस

  • प्रतिवर्ष 23 नवंबर को राष्ट्रीय काजू दिवस मनाया जाता है, यह दिवस काजू के स्वास्थ्य लाभों और इसकी बहुमुखी प्रतिभा का जश्न मनाया जाता है।
  • काजू, एनाकार्डिएसी नाम की फैमिली का हिस्सा है जिसमें आम और पिस्ता भी आते हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

भारत में सबसे बड़े काजू राज्य: महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा कोटे डी आइवर के बाद, भारत 15 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ काजू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।

Latest Courses