New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Fri 22 Nov, 2024

राष्ट्रीय समाचार

‘ज्ञान कुंभ’ की शुरूआत पुडुचेरी में

  • पांडिचेरी विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education : AICTE) के सहयोग से शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन, ‘ज्ञान कुंभ’ पुडुचेरी में शुरू हुआ।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) :

स्थापना: नवंबर 1945 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: टी. जी. सीताराम

विज़न पोर्टल का शुभारंभ

  • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. जितेंद्र सिंह ने वंचित बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "छात्र नवाचार और आउटरीच नेटवर्क के लिए विकसित भारत पहल" (विज़न/VISION) पोर्टल का शुभारंभ किया।

युवाओं से जुड़ी प्रमुख पहल :

  • युवा लेखकों को सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री योजना (YUVA 2.0) : 2022
  • युवा लेखकों को सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री योजना (YUVA): 2021
  • राष्ट्रीय युवा नीति : 2014
  • राष्ट्रीय कौशल विकास निगम : 2008
  • राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम योजना : 2016
  • अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस : 12 अगस्त
  • राष्ट्रीय युवा दिवस : 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में)

'यूके-इंडिया टेक्नोलॉजी फ्यूचर्स कॉन्फ्रेंस'

  • यूके-भारत प्रौद्योगिकी भविष्य ('यूके-इंडिया टेक्नोलॉजी फ्यूचर्स कॉन्फ्रेंस' : UKIBC) पर दूसरे वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 21 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में किया गया।
  • सम्मेलन में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि भारत का लक्ष्य 2030 तक पूरे देश में 1000 गीगावाट का ग्रिड स्थापित करना है।

यूनाइटेड किंगडम (UK) :

  • एक संप्रभु देश है
  • आधिकारिक नाम: यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड
  • सरकार का स्वरूप: संवैधानिक राजतंत्र के अन्दर संसदीय लोकतंत्र
  • राजधानी: लंदन
  • मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग
  • प्रमुख नदियाँ: टेम्स, सेवर्न, ट्रेंट, मर्सी
  • चार घटक देश : इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड
  • इंग्लैंड: ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिणी भाग में
  • स्कॉटलैंड: इंग्लैंड के उत्तर में
  • वेल्स: इंग्लैंड के पश्चिम में
  • उत्तरी आयरलैंड: ग्रेट ब्रिटेन के पश्चिम में आयरलैंड द्वीप पर

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया

  • अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court : ICC) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, उनके पूर्व रक्षा प्रमुख और हमास नेता इब्राहिम अल-मसरी के खिलाफ कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) :

  • 1 जुलाई 2002 को ‘रोम संविधि’ के तहत अस्तित्व में आया
  • स्थित : ‘हेग’, नीदरलैंड
  • 6 क्षेत्रीय कार्यालय हैं:किंशासा और बुनिया/बनिआ (Bunia) (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य), कंपाला (युगांडा), बुंगी/बंगुई (Bangui) (मध्य अफ्रीकी गणराज्य), नैरोबी (केन्या), , आबिदजान (आइवरी कोस्ट )
  • प्रथम स्थाई और संधि आधारित अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय है, जो नरसंहार, युद्ध अपराधों और मानवता के विरुद्ध अपराधों के अभियोजन हेतु सुनवाई का अंतिम विकल्प है।
  • अध्यक्ष: तोमोको अकाने

ISA का 104वां पूर्ण सदस्य

  • आर्मेनिया अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance : ISA) का 104वां पूर्ण सदस्य बना है।
  • ISA 120 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देशों वाला एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो में ऊर्जा पहुंच और ऊर्जा सुरक्षा में सुधार करने और कार्बन डाई ऑक्साइड के स्थान पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकारों के साथ काम करता है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन :

  • स्थापना: 30 नवंबर 2015
  • मुख्यालय: गुरुग्राम
  • सदस्य: 120 देश
  • 100वां पूर्ण सदस्य: पैराग्वे
  • 101वां पूर्ण सदस्य: नेपाल
  • मिशन: 2030 तक सौर ऊर्जा में 1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश
  • वर्तमान महानिदेशक: अजय माथुर (सेवानिवृत्त 14 मार्च 2025)
  • ISA के 7वें सत्र का आयोजन : 3 से 6 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में
  • आयोजन में भारत और फ्रांस क्रमशः पुनः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए, जिनका कार्यकाल 2024 से 2026 तक होगा।
  • नव निर्वाचित महानिदेशक: आशीष खन्ना

बांग्लादेश में नया मुख्य चुनाव आयुक्त

  • बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त AMM नासिर उद्दीन की अध्यक्षता में पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए एक नया चुनाव आयोग नियुक्त किया।

बांग्लादेश :

  • आजादी से पहले इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।
  • राजधानी: ढाका
  • मुद्रा: बांग्लादेशी टका (BDT)
  • राष्ट्रीय पशु: रॉयल बंगाल टाइगर
  • भारत के सीमावर्ती राज्य: पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
  • भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई: 4,096 किलोमीटर

दूसरे भारत-CARICOM शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल, जो वर्तमान कैरेबियन समुदाय (CARICOM) के अध्यक्ष हैं, ने जॉर्जटाउन, गुयाना में दूसरे भारत-CARICOM शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • प्रथम भारत-CARICOM शिखर सम्मेलन का अयोजन वर्ष 2019 में न्यूयॉर्क में किया गया था।

सम्बन्धित तथ्य :

  • कैरेबियन समुदाय (CARICOM or CC) :
  • स्थापना: 1 अगस्त 1973
  • सचिवालय: जॉर्जटाउन, गुयाना
  • महासचिव: डॉ. कार्ला नताली बार्नेट
  • ग्रेनेडा :
  • पूर्वी कैरिबियन में स्थित एक छोटा सा द्वीप देश है
  • तीन द्वीपों से मिलकर बना है - ग्रेनेडा, कैरियाकोऊ, और पेटिट मार्टिनिक, ग्रेनेडा इन तीनों में सबसे बड़ा है
  • राजधानी : सेंट जॉर्ज
  • मुद्रा : पूर्वी कैरेबियाई डॉलर (XCD)

अर्थव्यवस्था

भारतीय रिजर्व बैंक एवं मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के बीच समझौता

  • भारतीय रिजर्व बैंक और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) ने सीमा पार लेनदेन में स्थानीय मुद्राओं भारतीय रुपया और मालदीव रूफिया के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक रूपरेखा स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

मालदीव :

  • राजधानी: माले
  • मुद्रा: मालदीवियन रूफिया
  • आधिकारिक भाषा: धिवेही
  • 8 डिग्री चैनल: मिनिकॉय और मालदीव के द्वीपों को अलग करता है।
  • सार्क सदस्य है।

वैश्विक दक्षिण केंद्रीय बैंकों का उच्च स्तरीय नीति सम्मेलन

  • वैश्विक दक्षिण केंद्रीय बैंकों के उच्च स्तरीय नीति सम्मेलन में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आर्थिक विकास के साथ मुद्रास्फीति नियंत्रण को संतुलित करने वाली मौद्रिक नीति दृष्टि पर जोर दिया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

  • गवर्नर : शक्तिकांत दास
  • स्थापना : 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
  • मुख्यालय : मुंबई
  • राष्ट्रीयकरण : 1 जनवरी 1949
  • प्रथम गवर्नर: ओसबोर्न स्मिथ (1935-37)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर: सी.डी. देशमुख (1943-49)

कला और संस्कृति

9वां अमूर फाल्कन महोत्सव

  • मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लोअर ग्राउंड में 9वां अमूर फाल्कन महोत्सव मनाया गया।
  • प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में प्रतिवर्ष अमूर फाल्कन महोत्सव मनाया जाता है।

अमूर फाल्कन्स :

  • छोटे और फुर्तीले पक्षी (शिकारी पक्षी) हैं जिन्हें स्थानीय रूप से मणिपुर में 'कहुआइपुइना' और नागालैंड में 'मोलुलेम' ( अमूर फाल्कन की विश्व राजधानी) के नाम से जाना जाता है ।
  • ज्ञानिक रूप से इन्हे फाल्को एम्यूरेंसिस कहा जाता है
  • प्रवास: उत्तरी चीन, पूर्वी मंगोलिया और सुदूर पूर्वी रूस से दक्षिण अफ्रीका तक
  • भारत में : प्रवास के दौरान, ये अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर तथा नागालैंड की दोयांग झील में ठहरते है।
  • नागालैंड को फाल्कन कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड भी कहा जाता है।

संरक्षण स्थिति :

  • IUCN की रेड लिस्ट में लीस्ट कन्सर्न के रूप में सूचीबद्ध
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची IV के तहत संरक्षित
  • CMS के तहत भी संरक्षण
  • CITES के परिशिष्ट II में भी सूचीबद्ध

25वें हॉर्नबिल महोत्सव के लिए पेरू तीसरा साझेदार देश

  • पेरू 1 दिसंबर से नागालैंड के किसामा में आयोजित होने वाले हॉर्नबिल महोत्सव के 25वें संस्करण के लिए तीसरा साझेदार देश बना है, इससे पहले ल्स और जापान ने साझेदारी की थी।
  • हॉर्नबिल महोत्सव नागालैंड का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो 1 से 10 दिसंबर तक कोहिमा के पास किसामा हेरिटेज गांव में मनाया जाता है। इसे नागालैंड सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है और यह राज्य की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है।

हॉर्नबिल महोत्सव :

हॉर्नबिल महोत्सव :
  • महोत्सव का नाम ‘हॉर्नबिल’ पक्षी के नाम पर रखा गया है
  • पक्षी का उल्लेख : यहाँ की जनजातियों के लोकगीतों में
  • भारत में हॉर्नबिल की 9 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से ग्रेट हॉर्नबिल सबसे प्रसिद्ध है।

ग्रेट हॉर्नबिल :

  • वितरण : पश्चिमी घाट, उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी और उत्तर-पूर्व भारत के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया में
  • भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में सुभेद्य (Vulnerable) के रूप में वर्गीकृत
  • चार अन्य प्रजातियाँ- ‘रुफस-नेक्ड हॉर्नबिल’, ‘रीथ्ड-हॉर्नबिल’ , ‘व्हाइट-थ्रोटेड हॉर्नबिल’ एवं ‘ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल’
  • अरुणाचल प्रदेश और केरल का राज्य पक्षी है

खेल समाचार

खेलो इंडिया युवा खेल एवं पैरा खेलों की मेजबानी

 

  • बिहार अप्रैल 2025 में खेलो इंडिया युवा खेल एवं पैरा खेलों की मेजबानी करेगा।
  • पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तर्ज पर बिहार में खेलो इंडिया पैरा गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। पैरा गेम्स युवा खेलों के बाद होंगे और दोनों खेलों के बीच 10 से 15 दिन का अंतर होगा। पैरा गेम्स का आयोजन पहली बार पिछले वर्ष दिल्ली में किया गया था।

खेलो इंडिया कार्यक्रम :

  • प्रथम संस्करण: 2018 (दिल्ली)
  • आयोजक: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
  • उद्देश्य: जमीनी स्तर पर भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना

पुरस्कार और सम्मान

“उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार” 2022-23

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में 82 युवा कलाकारों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए “उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार” से सम्मानित किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • उद्देश्य: संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और जनजातीय कला तथा कठपुतली कला जैसे प्रदर्शनकारी कला क्षेत्रों में 40 वर्ष तक के युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना।
  • पुरस्कार का आरंभ : 2006, संगीत नाटक अकादमी द्वारा-भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के नाम पर

उपेंद्र द्विवेदी को नेपाली सेना का मानद महारथी बैज और खड्ग प्रदान किया

  • नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भारत-नेपाल के बीच 1950 से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाली सेना का मानद महारथी बैज और खड्ग प्रदान किया।
  • भारत के सेना प्रमुख द्विवेदी नेपाल के सेना के प्रधान सेनापति अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर चार दिवसीय नेपाल यात्रा पर हैं।

नेपाल :

  • वर्ष 2008 में एक गणराज्य बना
  • दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में भारत, उत्तर में चीन का तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, पूर्व में सिलीगुड़ी कॉरिडोर और पश्चिम में भूटान है
  • नेपाल से सीमा साझा करने वाले भारतीय राज्य: बिहार (7 जिले), उत्तर प्रदेश (7 जिले), पश्चिम बंगाल (9 जिले), सिक्किम (6 जिले), और उत्तराखंड (3 जिले)
  • प्रमुख नदियाँ : कोसी, गण्डक तथा घाघरा

2024 के लिए शब्द, 'मैनिफेस्ट'

  • कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 2024 के लिए 'मैनिफेस्ट' को वर्ष का शब्द घोषित किया ।
  • ब्रिटिश शब्दकोश प्रकाशक ने अपनी घोषणा में बताया कि गायिका दुआ लिपा जैसी मशहूर हस्तियों द्वारा व्यापक रूप से अपनाए गए "मैनिफेस्ट" का अर्थ है "किसी इच्छित चीज को प्राप्त करने की कल्पना करने के लिए विज़ुअलाइज़ेशन और पुष्टि जैसे तरीकों का उपयोग करना, यह विश्वास करना कि ऐसा करने से ऐसा होने की संभावना बढ़ जाएगी"।

सम्बन्धित तथ्य :

इसे मई 2023 में डिक्शनरी में जोड़ा गया था। इस शब्द को उनकी वेबसाइट पर लगभग 1,30,000 बार देखा गया।

विविध

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025

  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index : CCPI) 2025 में भारत को 10वां स्थान दिया गया है, जो शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जी-20 देशों में यूके (6वां) के साथ शामिल है।
  • वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाला CCPI एक स्वतंत्र निगरानी उपकरण है जो 63 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु शमन प्रदर्शन को ट्रैक करता है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय जलवायु राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाना और अलग-अलग देशों द्वारा किए गए जलवायु शमन प्रयासों और प्रगति की तुलना करना है।

सम्बन्धित तथ्य

Latest Courses