02 July, 2025
GK Update
Tue 15 Oct, 2024
राष्ट्रीय समाचार
ITU-WTSA एवं 8वें भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union : ITU) - विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (World Telecommunication Standardization Assembly : WTSA) एवं “8वें भारत मोबाइल कांग्रेस” का उद्घाटन किया।
- ITU-WTSA की मेजबानी भारत और एशिया-प्रशांत में पहली बार किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) :
|
इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस (IMC) :
|
ANRF ने PMECRG एवं MAHA-EV मिशन का शुभारंभ किया
- नव संचालित अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) ने अपनी शुरुआती दो पहलों - प्रधानमंत्री प्रारंभिक कैरियर अनुसंधान अनुदान (PMECRG) और व्यापक प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन्नति से संबंधित मिशन – विद्युत चालित वाहन (MAHA-EV) मिशन के शुभारंभ की घोषणा की।
- ANRF के संचालन की शुरुआत 10 सितंबर, 2024 को गवर्निंग बोर्ड (GB) की पहली बैठक के साथ की गई थी, जिसकी अध्यक्षता गवर्निंग बोर्ड (GB) के अध्यक्ष के रूप में माननीय प्रधानमंत्री ने की थी।
राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF) :
|
|
ई-माइग्रेट वी2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप का उद्घाटन
- विदेशमंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने दिल्ली में ई-माइग्रेट वी2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया।
- ई-माइग्रेट पोर्टल पर दो लाख 81 हजार पंजीकृत विदेशी नियोक्ता हैं। यह प्रवासी भारतीयों के लिए सुरक्षित और वै़ध नियुक्ति के मार्ग को बढ़ावा देता है।
ALIMCO के नए 'प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र का उद्घाटन
- राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD), देहरादून में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के एक नए 'प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र (PMDK)' का उद्घाटन किया गया।
दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए पहल :
सुगम्य भारत अभियान (AIC):2015 | कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना:2015 | पूर्व शिक्षा की मान्यता (RPL):2021 |
सरस आजीविका मेले का आयोजन
- सरस आजीविका मेले का आयोजन 13 से 29 अक्टूबर, 2024 तक ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR) द्वारा गुरुग्राम में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
ISA की सातवीं सभा का आयोजन
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की सातवीं सभा का आयोजन 3 से 6 नवंबर, 2024 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जायेगा।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन :
|
हाल ही में शामिल हुआ : पराग्वे, जून 2024(100वां सदस्य) प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव का आयोजन 5 और 6 सितंबर, 2024 को को नई दिल्ली में किया गया। |
UNIFIL में योगदान देने वाले देशों के संयुक्त बयान का समर्थन-भारत
- भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में योगदान देने वाले देशों के संयुक्त बयान का समर्थन किया, जिसमें लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना पर हाल ही में हुए हमलों की "कड़ी निंदा" की गई है।
- सुरक्षा परिषद ने अपने संकल्प 1701 के पूर्ण कार्यान्वयन का भी आह्वान किया, जिसे 2006 में लेबनान और इजरायल के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अपनाया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) :
|
ईग्रामस्वराज पोर्टल
- ईग्रामस्वराज पोर्टल अब भाषानी सहित 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
- ई-ग्रामस्वराज पोर्टल, पंचायती राज संस्थाओं (PRI) में डिजिटलीकरण को मज़बूत करने के लिए पंचायती राज मंत्रालय ने लॉन्च किया है, यह पोर्टल, पंचायतों के लिए एक सरलीकृत कार्य-आधारित लेखा एप्लीकेशन है।
सम्बन्धित तथ्य :
पंचायती राज व्यवस्था :
सम्बन्धित विभिन्न समितियाँ :
|
संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद :
ईग्राम स्वराज पोर्टल : एक वेब-आधारित प्लेटफ़ॉर्म, लॉन्च: 2020, लॉन्च: पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) |
भारत ने 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित
- भारत ने कनाडा स्थित ओटावा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने के बाद 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया ।
कनाडा :
|
|
मैतेई, कुकी और नागा समुदायों के विधायकों की बैठक
- मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में मैतेई, कुकी और नागा समुदायों के विधायकों की बैठक बुलाई है।
- बैठक में मैतेई समुदाय के नेता थोंगम बिस्वजीत, स्पीकर थोकचोम सत्यब्रत, थोउनाओजम बसंतकुमार, खोंगबंतबाम इबोमचा, डॉ. सपाम रंजन, थोकचोम राधे-श्याम और टोंगब्रम रॉबिन्ड्रो शामिल होंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
अरामबाई तेंगगोल (AT) :
|
|
2024 शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन
- 2024 शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद, पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।
- शिखर सम्मेलन का उद्देश्य आतंकवाद का मुकाबला, आर्थिक सहयोग और जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :
|
|
राज्य विशेष
दमनगंगा-एकदारे-गोदावरी नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी
- महाराष्ट्र सरकार ने दमनगंगा-एकदारे-गोदावरी नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी दी।
- इसके तहत पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों से 5.68 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (TMC) पानी गोदावरी बेसिन में भेजा जाएगा। पानी की मात्रा गंगापुर बांध (5.6 TMC) की क्षमता के बराबर है, जो नासिक शहर के निवासियों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है ।
सम्बन्धित तथ्य :
गोदावरी नदी :
|
|
अर्थव्यवस्था एवं बैंकिंग
भारत और कोलंबिया के बीच ऑडियोविजुअल सह-निर्माण समझौता
- भारत और कोलंबिया के बीच ऑडियोविजुअल सह-निर्माण समझौते पर 15 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में हस्ताक्षर किया गया।
- भारत और कोलंबिया के बीच हुए इस समझौते से दोनों देशों के उत्पादकों को सह-निर्माण के लिए अपने रचनात्मक, कलात्मक, तकनीकी, वित्तीय और विपणन संसाधनों को एक साथ लाने में सहायता मिलेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कोलंबिया :
|
200 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को पार किया
- केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, भारत 10 अक्टूबर 2024 तक 200 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को पार किया, जिसकी वर्तमान क्षमता 201.45 गीगावाट है, जो कुल स्थापित क्षमता का 46.3% है।
भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की वर्तमान स्थिति :
भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की वर्तमान स्थिति :
भारत का पंचामृत :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
नासा ने अंतरिक्ष यान यूरोपा क्लिपर प्रक्षेपित किया
- नासा ने ग्रहीय मिशन के लिए अपना सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान यूरोपा क्लिपर प्रक्षेपित किया है।
- यूरोपा क्लिपर एक रोबोटिक सौर ऊर्जा से चलने वाला अंतरिक्ष यान है जिसे बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा यूरोपा की पहली विस्तृत जांच करने के लिए बनाया गया है।
बृहस्पति :
|
यूरोपा :
नासा
|
AI उत्कृष्टता केंद्रों की घोषणा
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा, कृषि और टिकाऊ शहरों पर केंद्रित तीन AI उत्कृष्टता केंद्रों (CoE) की घोषणा की।
- शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए इन तीन सीओई का नेतृत्व उद्योग भागीदारों और स्टार्टअप के साथ मिलकर शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों द्वारा किया जाएगा।
19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने औषधि विनियामक प्राधिकरणों (ICDRA) के 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन 14-18 अक्टूबर, 2024 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा इसकी मेजबानी की जा रही है।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) :
स्थापना: 1940 | मुख्यालय: नई दिल्ली | भारत के औषधि महानियंत्रक: डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी |
पर्यावरण और जैव विविधता
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-I लागू
- वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के 234 पर पहुंचने के बाद पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-I को लागू किया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) :
|
|
CII बायोएनर्जी शिखर सम्मेलन 2024
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में 12वें CII बायोएनर्जी शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित किया, जिसका विषय था “भविष्य को ईंधन देना - भारत के हरित विकास लक्ष्यों को सुरक्षित करना।”
- गडकरी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 2014 में 1.53% से बढ़कर 2024 में 15% हो गया है, जिसे 2025 तक 20% करने का लक्ष्य है।
इथेनॉल :
प्रधानमंत्री जी-वन योजना :
|
|
खुले जंगल में घूम सकेंगे चीते
- विश्व में पहली बार एक महाद्वीप से ला कर दूसरे महाद्वीप में चीतों को बसाने की परियोजना के तहत अफ्रीका से भारत लाए गए चीतों को अक्टूबर के आखिर में चरणबद्ध तरीके से मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में छोड़ने की शुरुआत की जाएगी, जिससे चीते खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
रक्षा समाचार
बहुउद्देशीय पोत परियोजना के प्रथम जहाज का शुभारंभ
- भारतीय नौसेना के लिए L&T, शिपयार्ड द्वारा निर्मित दो बहुउद्देशीय पोत परियोजना के प्रथम जहाज का 14 अक्टूबर 2024 को L&T, कट्टुपल्ली में शुभारंभ किया गया।
- जहाज का नाम समर्थक रखा गया है और यह परिकल्पित बहुआयामी भूमिका का पर्याय है।
भारतीय नौसेना :
|
|
भारत और अमेरिका के बीच समझौता
- भारत और अमेरिका भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 31 MQ-9B ड्रोन खरीदने के लिए 34,500 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर करगें, जिसमें रखरखाव और अधिग्रहण के अनुबंध भी शामिल हैं।
ड्रोन :
ड्रोन को उनके वजन (मौजूदा नियम) के आधार पर पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है -
|
|
आंध्र प्रदेश के नागायलंका में मिसाइल परीक्षण रेंज की स्थापना को मंजूरी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति (CCS) ने आंध्र प्रदेश के नागायलंका में एक नए मिसाइल परीक्षण रेंज की स्थापना को मंजूरी दी है।
THAAD
- संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल में एक उन्नत एंटी-मिसाइल सिस्टम टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) बैटरी तैनात करेगा।
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
- सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से जापान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।
भारतीय सेना :
मुख्यालय : नई दिल्ली सेना दिवस : 15 जनवरी |
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान |
कला और संस्कृति
महाकुंभ प्रयाग
- पर्यटकों को महाकुंभ के बारे में शिक्षित करने और प्रयागराज आयोजन में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, कनाडा, मॉरीशस, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और जर्मनी सहित 194 देशों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा।
महाकुंभ :
|
|
भारतीय नृत्य पर अपना प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव
- संगीत नाटक अकादमी 16 से 21 अक्टूबर तक भारतीय नृत्य पर अपना प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित करेगी।
संगीत नाटक अकादमी :
स्थापना: 1953 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: संध्या पुरेचा |
पुरस्कार और सम्मान
अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार, 2024
- डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन को अर्थशास्त्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया, जिसे औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।
|
भारतीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता :
|
5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 की घोषणा
- जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई।
विजेता :
|
सर्वश्रेष्ठ जिला:
|
चर्चित चेहरा
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती 15 अक्टूबर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम :
|