19 May, 2025
GK Update
Mon 14 Oct, 2024
राष्ट्रीय समाचार
अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण के लिए आयोग की नियुक्ति-तेलंगाना
- शिक्षा और रोजगार के उद्देश्यों के लिए तेलंगाना में अनुसूचित जातियों (SC) के उप-वर्गीकरण का अध्ययन करने और सिफारिश करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शमीम अख्तर को एक सदस्यीय आयोग के रूप में नियुक्त किया गया।1
- अगस्त 2024 को, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 6:1 के बहुमत से अनुसूचित जाति श्रेणियों के अन्दर उप-वर्गीकरण की वैधता बरकरार रखा, एवं ईवी चिनैया बनाम आंध्र प्रदेश राज्य (2004) में पांच न्यायाधीशों की पीठ के फैसले को खारिज किया था।
सम्बन्धित तथ्य :
अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के सीटों का आरक्षण :
|
राज्यों में आरक्षण का उप-वर्गीकरण:
|
“संविधान गौरव अभियान”
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर गांव में एक राष्ट्रव्यापी “संविधान गौरव अभियान” चलाया जाएगा।
भारतीय संविधान :
|
|
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटा
- केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश जारी किया।
- महबूबा मुफ्ती की सरकार गिरने के बाद राज्य संविधान की धारा 92 के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में जून 2018 में राज्यपाल छह महीने के लिए लगाया गया था, क्योंकि तब वहां आर्टिकल 370 नहीं हटा था। राज्यपाल शासन की 6 महीने की अवधि खत्म होने के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगाया था, जिसे बाद में और आगे बढ़ाया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
राष्ट्रपति शासन :
संवैधानिक प्रावधान :
|
जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024 :
|
‘भारत नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2024’ की मेजबानी
- अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (US-India Strategic Partnership Forum : USISPF) ने द्विपक्षीय व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्टर निवेश, AI और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली में वार्षिक ‘भारत नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2024’ की मेजबानी की।
USISPF, भारत नेतृत्व शिखर सम्मेलन :
|
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) :
|
राज्य विशेष
मराठी भाषा भवन का उद्घाटन
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में मराठी भाषा भवन का उद्घाटन किया।यह भाषा भवन मराठी भाषा के संरक्षण, शोध और प्रसार में मदद करेगा।
महाराष्ट्र :
|
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल:
संरक्षित क्षेत्र:
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
प्रथम प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली से पुणे के जेजुरी में बायोपॉलिमर के लिए भारत की प्रथम प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन किया।
- यह पॉलीलैक्टिक एसिड (production of Polylactic : PLA) बायोप्लास्टिक के उत्पादन के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करने की एक अभूतपूर्व पहल है।”
सम्बन्धित तथ्य :
जैव प्रौद्योगिकी : वह तकनीक है जो विभिन्न उत्पादों को विकसित करने या बनाने के लिए जैविक प्रणालियों, जीवित जीवों या उनके भागों का उपयोग करती है। भारत की जैव अर्थव्यवस्था :
|
जैविक खेती से संबंधित योजनाएं/पहल :
|
स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट
- स्पेसएक्स ने टेक्सास में एक परीक्षण उड़ान के दौरान अपने स्टारशिप रॉकेट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके तथा वापस लौटते बूस्टर को नवीन यांत्रिक भुजाओं से पकड़ कर रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
स्पेसएक्स (SpaceX) :
संस्थापक: एलोन मस्क | स्थापना: 14 मार्च 2002 | मुख्यालय: हॉथोर्न, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका |
वैश्विक मिशन "शक्तिसैट" लॉन्च
- एयरोस्पेस स्टार्टअप स्पेस किड्ज इंडिया ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर 108 देशों की लगभग 12,000 लड़कियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक वैश्विक मिशन "शक्तिसैट" लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य इसरो के चंद्रयान-4 मिशन के तहत एक उपग्रह का प्रक्षेपण करना है, जिससे अंतरिक्ष अन्वेषण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation : ISRO) :
प्रमुख प्रक्षेपण केंद्र :
|
|
रक्षा समाचार
INS तीर और ICGS वीरा मनामा, बहरीन की यात्रा पर
- फारस की खाड़ी में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में, नौसेना सहयोग और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के लिए INS तीर और ICGS वीरा 12 अक्टूबर, 2024 को मनामा, बहरीन पहुंचे।
सम्बन्धित तथ्य :
INS तीर :
|
ICGS वीरा :
भारतीय नौसेना :
|
खेल समाचार
वुहान ओपन 2024
- टेनिस में, आर्यना सबालेंका फाइनल में झेंग किनवेन को हराकर तीन बार वुहान ओपन जीतने वाली प्रथम खिलाड़ी बनीं।
- उन्होंने फाइनल में स्थानीय चीनी खिलाड़ी झेंग किन्वेन को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-3 से हराया।
सम्बन्धित तथ्य :
वुहान ओपन 2024 :
|
वुहान ओपन :
|
शंघाई मास्टर्स2024
- विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर ने फाइनल में 24वें ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी शंघाई मास्टर्स 1000 का एकल खिताब जीता।
- वेस्ले कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेक्टिक की जोड़ी ने अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेस और एंड्रेस मोल्टेनी की जोड़ी को हरा कर युगल खिताब जीता ।
सम्बन्धित तथ्य :
शासी निकाय : ATP/एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स :
|
|
एशियाई घुड़सवारी महासंघ कप 2024
- भारत ने एशियाई घुड़सवारी महासंघ कप-युवा (AEF कप CSIY-B) के राउंड 1 में रजत पदक हासिल किया, जिसमें चेन्नई के 18 वर्षीय सूर्या आदित्य ने शानदार प्रदर्शन किया।
- इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत सहित कुल 11 देश भाग लेंगे, जो 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बेंगलुरु के सर्ज स्टेबल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
एशियाई घुड़सवारी महासंघ :
स्थापना: 1978 | मुख्यालय: दोहा, कतर | अध्यक्ष: हमद अब्दुलरहमान अल-अत्तियाह |
50वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप
- तमिलनाडु की पी. वी. नंदीधा ने आंध्र प्रदेश की प्रियंका नुटाक्की को हराकर 50वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE):
|
अध्यक्ष : अर्कडी ड्वोरकोविच |
बेंडिगो इंटरनेशनल चैलेंज 2024
- बैडमिंटन में, भारत की तान्या हेमंत ने ताइपे की तुंग सिउ-तोंग को हराकर ऑस्ट्रेलिया में बेंडिगो इंटरनेशनल चैलेंज में महिला एकल का खिताब जीता।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया :
स्थापना: 1934 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: हिमंत बिस्वा सरमा |
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024
- भारत की टेबल टेनिस जोड़ी, अयहिका मुखर्जी और सुतिर्था मुखर्जी ने कजाकिस्तान के अस्ताना में 2024 एशियाई चैंपियनशिप में महिला युगल में देश के लिए पहला कांस्य पदक हासिल किया।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया :
स्थापना: 1926 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: मेघना अहलावत |
हॉकी इंडिया लीग नीलामी
- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे खिलाड़ी बने, क्योंकि सूरमा हॉकी क्लब ने उन्हें 78 लाख रुपये में खरीदा।
हॉकी इंडिया :
स्थापना: 2009 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: दिलीप कुमार तिर्की |
पुरस्कार और सम्मान
राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार
- लोकप्रिय फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को मध्य प्रदेश के खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार प्रदान किया गया।
किशोर कुमार:
|
|