GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 25 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

ASOSAI की 16वीं सभा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में (Asian Organization Of Supreme Audit Institutions : ASOSAI) की 16वीं सभा का उद्घाटन किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

एशियाई सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थानों का संगठन (ASOSAI): 

  • द्वारा आयोजन : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India : CAG) द्वारा
  • 56वें ​​गवर्निंग बोर्ड ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller & Auditor General of India : C&AG) गिरीश चंद्र मुर्मू को 2024 में ASOSAI की 16वीं सभा के मेज़बान और 2024-2027 तक ASOSAI के अध्यक्ष के रूप में चुना।
  • ASOSAI की 15वीं सभा ने 7 सितंबर 2021 को चुनाव को मंज़ूरी दी। 
  • अध्यक्ष के रूप में C&AG, ASOSAI के मुख्य कार्यकारी होंगे
  • स्थापना : 1978 
  • भारत, ASOSAI का चार्टर सदस्य है
  • ASOSAI के सदस्यों में चार्टर सदस्य, सदस्य, और एसोसिएट सदस्य शामिल हैं
  • ASOSAI के पर्यावरण लेखा परीक्षा पर क्षेत्रीय कार्य समूह (RWGEA) की स्थापना अक्टूबर 2000 

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) : 

  • अनुच्छेद 148: भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक
  • रिपोर्ट: भारत के राष्ट्रपति को सौंपता है।
  • नियुक्ति : राष्‍ट्रपति द्वारा 
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम CAG: वी. नरहरि राव
  • CAG रिपोर्ट राष्ट्रपति द्वारा संसद में और संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा राज्य विधानमंडल में रखी जाती है।

"इंटरैक्टिव टीबी वैक्सीन डायलॉग" कार्यक्रम में मुख्य भाषण

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly : UNGA) के 79वें सत्र के दौरान स्टॉप टीबी पार्टनरशिप द्वारा आयोजित "इंटरैक्टिव टीबी वैक्सीन डायलॉग" कार्यक्रम में मुख्य भाषण दिया।
  • स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला और 2030 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में टीबी को खत्म करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।

भारत में क्षय रोग (TB) :  

  • एक संक्रामक बीमारी है
  • जीवाणु : माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस, खोज : 1882 में डॉ. रॉबर्ट कोच द्वारा 
  • मुख्‍यत: प्रभावित : फेफड़ों को 
  • लक्षण : लंबे समय तक खांसी, सीने में दर्द, कमज़ोरी, थकान, वज़न कम होना, बुखार, और रात में पसीना आदि 
  •  विश्व तपेदिक/क्षयरोग दिवस : 24 मार्च
  • 2024 थीम: 'हां, हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं!'
  • भारत में उन्मूलन हेतू लक्ष्‍य : 2025 
  • वैश्विक लक्ष्‍य : 2035(2014 में अपनाया गया)  
  • टीबी उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय रणनीति योजना 2017-2025: 
  • चार स्‍तभं : पता लगाना (Detect), उपचार करना (Treat), रोकथाम (Prevent) और निर्माण (Build)
  • रोकथाम: एंटीबायोटिक दवाओं द्वारा  
  • सबसे अधिक प्रयुक्त एंटीबायोटिक्स : आइसोनियाज़िड, रिफाम्पिन, पाइराज़िनामाइड, एथैम्बुटोल और स्ट्रेप्टोमाइसिन
  • शीर्ष आठ देश : भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 के दूसरे संस्करण का शुभारंभ

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली में आयोजित एक हाइब्रिड कार्यक्रम में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले साल 31 मई, 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में पहला तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • अभियान चार मुख्य रणनीतियों पर केंद्रित था: तंबाकू के खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना, तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (Tobacco-Free Educational Institutions : TOFEI) की स्थापना को बढ़ावा देना, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (Cigarettes and Other Tobacco Products Ac : COTPA) 2023 के प्रवर्तन को मजबूत करना और तंबाकू मुक्त गांव बनाना।
  • इस अभियान में 1,42,184 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 12,000 से अधिक गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया(प्रथम संस्‍करण के दौरान)
  • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 सात मंत्रालयों - शिक्षा मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, युवा और खेल मामलों के मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के साथ-साथ कानून प्रवर्तन इकाइयों के बीच बढ़ी हुई साझेदारी और समन्वय के माध्यम से 'संपूर्ण सरकार' दृष्टिकोण पर जोर देता है।
  • भारत में तम्बाकू उपभोक्ताओं की संख्या विश्व में दूसरे स्थान पर है (प्रथम, चीन)
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 31 मई
  • 2024 की थीम: “ बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना”

 WAVES एनीम और मंगा प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया और मनोरंजन संघ (MEAI) के सहयोग से WAVES एनीम (Anime) और मंगा प्रतियोगिता (WAM!) का शुभारंभ किया। 
  • इस प्रतियोगिता का उद्देश्‍य भारत में एनीम और मंगा संस्कृति को बढ़ावा देना है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • यह अभिनव प्रतियोगिता " क्रिएट इन इंडिया चैलेंज " का हिस्सा है
  • अश्विनी वैष्णव ने 22 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज- सीजन वन का अनावरण किया था 
  • WAM : श्रेणियां : तीन 

भागीदारी वर्टिकल : 

  • मंगा (जापानी शैली की कॉमिक्स) : छात्र और पेशेवर श्रेणी के लिए व्यक्तिगत भागीदारी
  • वेबटून (डिजिटल माध्यमों के लिए वर्टिकल कॉमिक्स) : छात्र और पेशेवर श्रेणी के लिए व्यक्तिगत भागीदारी
  • एनिमे (जापानी शैली का एनीमेशन) : टीम (अधिकतम 4 लोगों की) छात्र और पेशेवर वर्ग के लिए भागीदारी
  • प्रतियोगिता का आयोजन : ग्यारह शहरों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं और एक राष्ट्रीय स्तर का 
  • समापन : 5 से 9 फरवरी, 2025 तक दिल्ली के भारत मंडपम में WAVES शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में

10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन की अध्यक्षता

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में आयोजित 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association : CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन की अध्यक्षता की। 
  • CPA भारत क्षेत्र को 2004 में तत्कालीन CPA एशिया क्षेत्र से CPA के नौ क्षेत्रों में से एक के रूप में बनाया गया था।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) :  

  • सम्मेलन का विषय : "सतत और समावेशी विकास की प्राप्ति में विधायी निकायों की भूमिका"
  • राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA)  : 
  • राष्ट्रमंडल में सबसे पुराने स्थापित संगठनों में से एक है
  • गठन : 1911 
  • मुख्‍य उद्देश्‍य : राष्ट्रमंडल के देशों के संदर्भ में, संसदीय लोकतंत्र के संवैधानिक, विधायी, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं के ज्ञान को बढ़ावा देना
  • मुख्यालय : लंदन

कृषि में सुधार के उद्देश्‍य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

  • मेघालय और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने राज्य में स्वास्थ्य, पोषण और कृषि में सुधार के उद्देश्‍य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

भारतीय कृषि क्षेत्र  : 

  • लगभग 42.3 प्रतिशत आबादी को आजीविका प्रदान करता है
  • सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सेदारी : 18.2%
  • विकास दर 2022-23 में 4.7% से घटकर 1.4% रह गई
  • भारत दूध, दालों और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है और चावल, गेंहूँ, कपास, फलों, सब्जियों तथा  चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक 
  • 31 जनवरी, 2024 तक ₹9.4 लाख करोड़ की क्रेडिट सीमा के साथ 7.5 करोड़ KCC जारी किया गया

मेघालय : 

  • इसे "बादलों का घर" भी कहा जाता है।
  • विश्व में सर्वाधिक वर्षा : मासिनराम, मेघालय  
  • पूर्ण राज्य बना : 21 जनवरी 1972 
  • मेघालय की तीन प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं: गारो पहाड़ियां, खासी पहाड़ियां, जयंतिया पहाड़ियां
  • प्रमुख जनजातियाँ: खासी, जैंतिया और गारो 

अंतराष्‍ट्रीय समाचार  

पीयूष गोयल का ऑस्ट्रेलिया दौरा 

  • केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 23-26 सितंबर, 2024 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इस बीच उन्‍होंने विभिन्‍न कार्यक्रमों में भाग लिया जो निम्‍नलिखित हैं- 

  • सिडनी में कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Confederation of Real Estate Developers' Association of India : CREDAI) के 22वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि थे।
  • एशिया लिंक बिजनेस (ALB), ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट और केपीएमजी द्वारा आयोजित द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के विभिन्न प्रमुख हितधारकों की एक सभा को संबोधित किया।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई (सिडनी) चैप्टर की समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की 
  • ऑस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री के साथ 25 सितंबर 2024 को आयोजित 19वीं संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया : राजधानी: कैनबरा, मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर,  प्रधानमंत्री: एंथनी अल्बानीज़

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

अफ्रीका को इवोल्यूशन सीरीज के लोकोमोटिव (इंजन) का निर्यात

  • भारतीय रेल और वेबटेक का संयुक्त उद्यम, मढ़ौरा संयंत्र 2025 से अफ्रीका को इवोल्यूशन सीरीज के लोकोमोटिव (इंजन) का निर्यात शुरू करेगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

उत्पादन इकाइयां उत्पादन
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW, चित्तरंजन) भाप इंजन और विद्युत इंजन
डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (DLW), वाराणसी डीजल लोकोमोटिव
व्हील एक्सल प्लांट (WAP), बंगलुरू व्हील एक्सल प्लांट
डीजल कम्पोनेंट वर्क्स (DCW), पटियाला डीजल घटक और भाग
रेल कोच फैक्ट्री (RCF, कपूरथला, पंजाब) रेल कोच
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई कोचिंग स्टिक
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, बंगलुरू दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के लिए रेल कोच
टाटानगर मीटर गेज भाप इंजन
भिलाई रेल और स्लीपर कारें

भारतीय रेलवे :

  • विश्‍व की चौथी सबसे बड़ी रेलवे सेवा है, एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है
  • शुरुआत : 16 अप्रैल, 1853 , रेल सेवा : मुंबई से ठाणे के बीच
  • प्रथम विद्युत रेल : 3 फरवरी 1925, मुंमई से कुर्ला के बीच , बिजली चलित प्रथम ट्रेन : डेक्‍कन क्‍वीन

भारत नेपाल के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार -रिर्पोट 

  • सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी नवीनतम नेपाल व्यापार सांख्यिकी के अनुसार, भारत नेपाल के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार के रूप में अपनी स्थिति बनाए हुए है। 
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में सितंबर के मध्य तक नेपाल का व्यापार घाटा 237.45 बिलियन नेपाली रुपये तक पहुँच गया।

नेपाल : 

  • एक स्थलरुद्ध देश हैभारत और चीन के बीच स्थित हैआधिकारिक नाम : संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य नेपालभगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी स्थित है 
  • भारत के पांच राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड के साथ सीमा साझा करता है
  • राजधानी: काठमांडू
  • मुद्रा: नेपाली रुपया

रक्षा सामाचार 

इंडो-पैसिफिक चीफ्स ऑफ डिफेंस सम्मेलन 

  • चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CISC) के एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने 18 से 20 सितंबर 2024 तक हवाई, संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘भविष्य का इंडो-पैसिफिक: एक लचीला और परस्पर जुड़ा क्षेत्र का निर्माण’ शीर्षक वाले इंडो-पैसिफिक चीफ्स ऑफ डिफेंस सम्मेलन में भाग लिया।

ICG कमांडरों का 41वां सम्‍मेलन 

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard : ICG) कमांडरों के 41वें सम्मेलन का उद्घाटन किया।

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) : 

  • स्थापना: 1977 
  • मुख्यालय: नई दिल्ली 
  • आदर्श वाक्य: "वयं रक्षामः"

पांच क्षेत्रीय कमांड सेंटर : 

  • उत्तर-पश्चिम कमांड, गांधीनगर
  • पश्चिम कमांड, मुंबई
  • पूर्वी कमांड, चेन्नई
  • उत्तर-पूर्वी कमांड, कोलकाता
  • अंडमान और निकोबार कमांड, पोर्ट ब्लेयर

नोट : भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन 18 अगस्त, 2024 को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था

चर्चित चेहरा  

हरिनी अमरसूर्या

  • हरिनी अमरसूर्या ने 24 सितम्‍बर 2024 को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 
  • इसके साथ ही वह वर्ष 2000 में सिरीमावो भंडारनायके के बाद यह पद ग्रहण करने वाली दूसरी महिला नेता बनी हैं, वह देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। 

श्रीलंका : 

  • दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है
  • भारत के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित है और इसकी दूरी भारत से मात्र 31 किलोमीटर है
  • कार्यकारी और न्यायिक राजधानी : कोलंबो
  • विधायी राजधानी : श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे 
  • पाक जलडमरूमध्य: भारत और श्रीलंका के बीच
  • भारत और श्रीलंका संयुक्त सैन्य (मित्र शक्ति) तथा नौसेना अभ्यास (SLINEX) आयोजित करते हैं
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया
  • आधिकारिक धर्म: बौद्ध धर्म

महत्‍वपूर्ण दिवस 

अंत्योदय दिवस 2024 

  • प्रतिवर्ष 25 सितम्‍बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। 
  • जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का नारा दिया था।

अंत्योदय दिवस 

  • जयंती स्मरणोत्सव: पंडित दीन दयाल उपाध्याय
  • प्रथम संस्‍करण : 2014(98वीं जयंती के अवसर पर ) 
  • अंत्योदय का अर्थ: अंतिम व्यक्ति का उत्थान और विकास
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय : 
  • जन्म : 25 सितंबर, 1916, मथुरा उत्‍तर प्रदेश 
  • प्रस्तुत दर्शन का नाम: ‘एकात्म मानववाद’ 
  • प्रमुख साहित्यिक कृतियाँ: 
  • अखंड भारत क्यों? 
  • राष्ट्र जीवन की दिशा
  • राष्ट्र जीवन की समयायें

खेल समाचार  

ATP 250 हांग्जो ओपन 2024

  • भारतीय टेनिस जोड़ी जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत ने हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स एक्सपो सेंटर में कॉन्स्टेंटाइन फ्रैंटजन और हेंड्रिक जेबेन्स की जर्मन जोड़ी को हराकर ATP 250 हांग्जो ओपन 2024 में युगल खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) :
  • स्थापना : 1972
  • यह पुरुषों के टेनिस टूर का प्रबंधन करता है।
  • ATP टूर में मास्टर्स 1000, ATP 500 और ATP 250 शामिल हैं
  • इसे ग्रैंड स्लैम इवेंट संचालित नहीं करता है

Latest Courses