GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 23 Sep, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

10वां CPA भारत क्षेत्र सम्मेलन

 

  • 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association : CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन 23 और 24 सितंबर 2024 को  संसद भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है। 
  • लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, जो CPA भारत क्षेत्र के अध्यक्ष भी हैं, इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

सम्मेलन का विषय : "सतत और समावेशी विकास की प्राप्ति में विधायी निकायों की भूमिका"

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA)  : 

  • राष्ट्रमंडल में सबसे पुराने स्थापित संगठनों में से एक है
  • गठन : 1911 
  • मुख्‍य उद्देश्‍य : राष्ट्रमंडल के देशों के संदर्भ में, संसदीय लोकतंत्र के संवैधानिक, विधायी, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं के ज्ञान को बढ़ावा देना
  • मुख्यालय : लंदन 

CPA इंडिया क्षेत्र : 

  • शामिल कुल विधानमंडल : 31 
  • सबसे अधिक संख्‍या : अफ्रीका>भारत 

CPA इंडिया क्षेत्र को 4 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है-

  • जोन -1: बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश उत्तरांचल, पश्चिम बंगाल (8 शाखाएँ)
  • जोन-2: आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी (यूटी), तमिलनाडु, तेलंगाना (8 शाखाएँ)
  • जोन- 3: असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा (8 शाखाएं)
  • जोन- 4: गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान (7 शाखाएँ)
  • CPA भारत क्षेत्रीय सचिवालय : लोक सभा भवन, दिल्‍ली
  • CPA भारत क्षेत्र का गठन : 2004
  • इसमें भारत की संसद और 30 राज्य/संघ शासित प्रदेशों के विधानमंडलों सहित कुल 31 सदस्य शाखाएँ हैं

9वां भारत क्षेत्र सम्मेलन : 

  • आयोजन : राजस्‍थान, उदयपुर 

नोट : नई दिल्ली में दूसरी बार आयोजन 

राष्ट्रमंडल:

  • 56 देशों का एक संगठन है
  • मुख्य रूप से पूर्व में ब्रिटिश उपनिवेश रह चुके राष्ट्र हैं
  • स्थापना : 1949, लंदन घोषणापत्र
  • मुख्यालय : लंदन

राजस्थान के जयपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन

 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 सितंबर, 2024 को राजस्थान के जयपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। 
  • यह गैर-सरकारी संगठनों, राज्य सरकारों और निजी स्कूलों के साथ साझेदारी में देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के सरकार के विजन का हिस्सा है।

सैनिक स्कूलों की स्थापना : 

  • सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत संस्था है
  • उद्देश्य : नेशनल डिफेंस एकेडमी में एडमिशन के लिए छात्रों को शैक्षणिक, फिजिकली और मानसिक रूप से तैयार करना 
  • शुरूआत : 1961 
  • प्रथम सैनिक स्‍कूल : उत्तर प्रदेश - सैनिक स्कूल, लखनऊ 
  • प्रथम बालिका सैनिक स्कूल: वृंदावन, उत्तर प्रदेश
  • भारत में कुल सैनिक स्‍कूल : 33
  • वर्ष 2024 में रक्षा मंत्रालय ने साझेदारी मोड के तहत 45 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दी है।

पांच पंखुड़ियों की अवधारणा पेश की

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितम्‍बर 2024 को न्यूयॉर्क के नासाऊ कोलिजियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए पुष्प की पांच पंखुड़ियों की अवधारणा पेश की। 

विकसित भारत 2047/विज़न इंडिया 2047 :  

  • भारत के आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विकसित राष्ट्र बनाने लक्ष्‍य है 

विजन में शामिल : 

  • आर्थिक विकास: अर्थव्यवस्था को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना 
  • पर्यावरणीय स्थिरता: धुंध और वायु प्रदूषण से मुक्त करना
  • सुशासन: सुशासन सुनिश्चित करना
  • नवाचार और प्रौद्योगिकी: नवाचार और प्रौद्योगिकी में वैश्विक अग्रणी बनाना
  • कुशल कार्यबल: 2047 तक कुशल कार्यबल तैयार करना
  • बुनियादी ढांचा: बेहतर बुनियादी ढांचा बनाना
  • भूमि, श्रम, और कराधान में सुधार करना

'पुष्प' (PUSHP) का अर्थ :

  • P: प्रगतिशील भारत(Progressive India) 
  • U: अजेय भारत(Unstoppable Bharat)
  • S: आध्यात्मिक भारत(Spiritual Bharata)
  • H: मानवता सर्वप्रथम(Humanity First)
  • P: समृद्ध भारत(Prosperous India)

अर्थव्यवस्था

केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल का ऑस्ट्रेलिया यात्रा 

 

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, 23 से 25 ​​सितंबर, 2024 तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं।
  • वे 25 सितंबर, 2024 को एडिलेड में होने वाली 19वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक में ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया : 

  • ओशिनिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है
  • दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है
  • भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच स्थित एकमात्र महाद्वीप है जो एक देश भी है
  • ग्रेट बैरियर रीफ़, ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के तट पर कोरल सागर में स्थित है, विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति है 
  • राजधानी: कैनबरा
  • मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
  • प्रधानमंत्री: एंथनी अल्बानीज़

नोट : पीयूष गोयल 24 सितंबर, 2024 को हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा की बैठक में भी वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे

FSSAI & MAPA के बीच समझौता ज्ञापन 

 

  • FSSAI ने संयुक्त परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग के माध्यम से खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए ब्राजील के कृषि और पशुधन मंत्रालय (MAPA) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India :( FSSAI) : 

  • स्थापना: 2008
  • अध्यक्ष: अपूर्व चंद्रा
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नोडल मंत्रालय: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

ब्राजील : 

  • दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है
  • राजधानी : ब्रासीलिया प्रमुख भाषा : पुर्तगाली
  • राष्ट्रपति : लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा
  • मुद्रा : ब्राजीलियन रियल
  • कॉफ़ी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश
  • भारत-ब्राजील राजनीतिक संबंध स्थापित : 1948 

डेलावेयर में भारत-अमेरिका समझौता 

 

  • भारत ने डेलावेयर, अमेरिका में 21 सितंबर, 2024 को स्वच्छ अर्थव्यवस्था, निष्पक्ष अर्थव्यवस्था और इंडो-पैसिफिक आर्थिक ढांचे (Indo-Pacific Economic Framework : IPEF) पर महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किया।  

इंडो-पैसिफिक आर्थिक ढांचे (IPEF) : 

  • लॉन्च : मई 2022, टोक्यो, जापान
  • कुल देश: 14 (ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, फिजी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम)
  • भारत ने नवंबर 2023 में आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन समझौते पर हस्ताक्षर किए।

4 स्तंभ:

(1) कनेक्टेड इकोनॉमी (चुने हुए व्यापार मुद्दे);

(2) लचीली अर्थव्यवस्था (आपूर्ति श्रृंखला)

(3) स्वच्छ अर्थव्यवस्था (स्वच्छ ऊर्जा, डीकार्बोनाइजेशन, बुनियादी ढांचा)

(4) निष्पक्ष अर्थव्यवस्था (कर, भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे)

रक्षा समाचार  

भविष्य का युद्ध” पाठ्यक्रम

 

  • तीनों सेनाओं का “भविष्य का युद्ध” पाठ्यक्रम 23-27 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली में मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। 
  • इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति के लिए अधिकारियों को तैयार करना है।

रक्षा बलों के प्रमुख  : 

सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नौसेना प्रमुख: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी वायुसेना : एयर मार्शल विवेक राम चौधरी (30 सितंबर 2024 तक) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) : अनिल चौहान 

गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम का पांचवा संस्‍करण : 

 

  • भारतीय नौसेना 23 से 24 सितंबर 2024 तक गोवा के नेवल वॉर कॉलेज में गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम (GMS-24) के पांचवें संस्करण की मेजबानी किया। 
  • 2016 में भारतीय नौसेना द्वारा संकल्पित और स्थापित, GMS भारत और हिंद महासागर क्षेत्र ( IOR) के प्रमुख समुद्री देशों के बीच सहयोगी सोच, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए एक मंच है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • विषय : "हिंद महासागर क्षेत्र में आम समुद्री सुरक्षा चुनौतियाँ - अवैध, अप्रतिबंधित और अनियमित मछली पकड़ने और अन्य अवैध समुद्री गतिविधियों जैसे गतिशील खतरों को कम करने के प्रयासों की प्रगतिशील रेखाएँ"
  • इस संगोष्ठी में हिंद महासागर के 12 तटीय देशों - बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड के नौसेना प्रतिनिधि भाग लेंगे। केन्या और तंजानिया के पर्यवेक्षक भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

भारतीय नौसेना :  स्थापना: 26 जनवरी 1950, नौसेना दिवस: 4 दिसंबर, आदर्श वाक्य: “शं नो वरुण:'

प्रादेशिक सेना की 75वीं वर्षगांठ

 

  • प्रादेशिक सेना ने अपनी 75वीं वर्षगांठ सियाचिन ग्लेशियर से इंदिरा प्वाइंट तक एक अनूठे अभियान के साथ मनाई, जिसमें भारतीय सेना और पर्यावरण संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिलिंग, नौकायन और स्कूबा डाइविंग के माध्यम से लगभग 5,500 किलोमीटर की दूरी तय की गई।

प्रादेशिक सेना (Territorial Army : TA) : 

भारतीय सेना की एक इकाई है  स्थापना : 9 अक्टूबर, 1949, प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल श्री सी राजगोपालाचारी द्वारा महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजू बैजल

कला और संस्कृति

297 कलाकृतियों की वापसी 

 

  • अमेरिका ने औपचारिक रूप से भारत सरकार को 297 कलाकृतियाँ लौटाई हैं, जो 2000 ईसा पूर्व से 1900 ईसवी के बीच की हैं और मुख्य रूप से पूर्वी भारत से आई हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • जुलाई 2024 में दिल्ली में 46वीं विश्व धरोहर समिति के अवसर पर भारत और अमेरिका ने भारत से अमेरिका में कलाकृतियों की तस्करी को रोकने और उस पर अंकुश लगाने के लिए पहले 'सांस्कृतिक संपत्ति समझौते' पर हस्ताक्षर किए।
  • वर्ष 2016 के बाद अमेरिका से भारत को लौटाई गई सांस्कृतिक कलाकृतियों की कुल संख्या 578 हो चुकी है।

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार का आयोजन 

 

  • 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (International Indian Film Academy Awards : IIFA) का आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च, 2025 तक जयपुर में किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) :

  • भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के लिए आयोजित किया जाता है
  • प्रथम पुरस्‍कार : 2000, लंदन 
  • प्रथम  IIFA उत्सव : 24 और 25 जनवरी, 2016 को हैदराबाद 

IIFA अवार्ड्स 2023 : 

  • बेस्ट फिल्म : दृश्यम 2
  • बेस्ट डायरेक्टर : आर माधवन (Rocketry: The Nambi Effect)
  • बेस्ट एक्टर (फीमेल) : आलिया भट्ट (Gangubai Kathiawadi)
  • बेस्ट एक्टर (मेल) : ऋतिक रोशन (Vikram Vedha)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल : अरिजीत सिंह (Kesariya from Brahmastra: Part One - Shiva)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर : प्रीतम (Brahmastra: Part One - Shiva)

खेल समाचार  

45वां शतरंज ओलंपियाड

 

  • 45वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन 10 से 23 सितंबर 2024 तक हंगरी के बुडापेस्ट में किया गया। 
  • भारतीय शतरंज टीम ने 22 सितम्‍बर 2024 को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अंतिम दौर में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर पहला स्वर्ण जीता। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • 46वां फिडे शतरंज ओलंपियाड का आयोजन : 2026, ताशकंद, उज्बेकिस्तान
  • शतरंज ओलंपियाड के पिछले 43वें संस्करण में, जो 2022 में चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित किया गया था, भारतीय टीम ने गैप्रिंडाश्विली कप जीता था।
  • अर्जुन एरिगासी, रमेशबाबू प्रगननंधा, डोम्माराजू गुकेश, विदित गुजराती और पेंटाला हरिकृष्णा की भारतीय टीम ने ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • तालिका में शीर्ष पर पर : भारत>अमेरिका>उज्बेकिस्तान
  • वंतिका अग्रवाल, दिव्या देशमुख, हरिका ड्रानावली, वैशाली रमेशबाबू और तानिया सचदेव की भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक और वेरा मेनचिक कप जीता।

सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए बोर्ड पुरस्कार : 

ओपेन - बोर्ड 1: 

  • स्वर्ण: गुकेश डी, भारत

ओपेन - बोर्ड 3:

  • स्वर्ण: अर्जुन एरीगैसी, भारत

महिला - बोर्ड 3:

  • स्वर्ण: दिव्या देशमुख, भारत

महिला - बोर्ड 4:

  • स्वर्ण : वंतिका अग्रवाल, भारत

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) : 

  • अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोरकोविच, , मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड, स्‍थापना : 1924 

पुरस्कार और सम्मान

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024

 

  • मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितंबर, 2024 को राजस्थान के जयपुर में किया गया जिसमें, रिया सिंघा को ताज पहनाया गया।

मिस यूनिवर्स इंडिया : 

  • उर्वशी रौतेला ने प्रतियोगिता में जज के तौर पर हिस्सा लिया।
  • वार्षिक कार्यक्रम

भारत से मिस यूनिवर्स विजेताओं की सूची : 

  • सुष्मिता सेन: 194
  • लारा दत्ता: 2000
  • हरनाज़ कौर संधू: 2021

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित 

 

  • अभिनेता चिरंजीवी कोनिडेला को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय फिल्म उद्योग में सर्वाधिक सफल स्टार होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स : 

  • पहला संस्करण 1955 में प्रकाशित हुआ था
  • ब्रिटिश संदर्भ पुस्तक
  • प्रतिवर्ष प्रकाशित, मानव उपलब्धियों और प्राकृतिक दुनिया की चरम सीमाओं दोनों के विश्व रिकॉर्ड सूचीबद्ध करती है।

चर्चित व्‍यक्ति 

संग्राम सिंह

 

  • भारतीय पहलवान संग्राम सिंह जॉर्जिया के त्बिलिसी में गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में MMA (मिश्रित मार्शल आर्ट) मुकाबला जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष पहलवान बने।

अनुरा कुमारा दिसानायके

 

  • श्रीलंका के नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने राष्ट्रपति की शपथ ली।

श्रीलंका : 

  • राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया
  • आधिकारिक धर्म: बौद्ध धर्म
  • पाक जलडमरूमध्य: भारत और श्रीलंका के बीच
  • भारत और श्रीलंका संयुक्त सैन्य (मित्र शक्ति) तथा नौसेना अभ्यास (SLINEX) आयोजित करते हैं

महत्‍वपूर्ण दिवस  

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 23 सितंबर को बधिर समुदाय और अन्य सांकेतिक भाषा उपयोगकर्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढाने के उद्देश्‍य से अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है।  

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस  :

  • स्‍थापना : 2017
  • संस्‍था : संयुक्त राष्ट्र महासभा
  • प्रथम आयोजन : वर्ष 2018, बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के हिस्से के रूप में
  • विश्व बधिर संघ (WFD) की स्थापना : 23 सितम्‍बर 1951
  • 2024 का विषय : “सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिए पंजीकरण करें”
  • सांकेतिक भाषा : संचार का एक तरीका है जिसमें हाथों, चेहरे, और शरीर की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस

 

  • अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। 2024 में यह 22 सितंबर को मनाया गया।

बेटियों से सम्‍बन्धित योजनाएं : 

2024 के लिए विषय: भविष्य के लिए लड़कियों का दृष्टिकोण

  • ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान (BBBP): 2015 
  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) : 2014
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस : 4 जनवरी

Latest Courses