राष्ट्रीय समाचार
तेलंगाना सरकार का WTCA से समझौता

- 'ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट-2024 का आयोजन 5 और 6 सितंबर 2024 को हैदराबाद में किया गया।
- सम्मेलन में तेलंगाना सरकार ने AI सिटी में 'विश्व व्यापार केंद्र' (World Trade Center : WTC) स्थापित करने के उद्देश्य से 'विश्व व्यापार केंद्र एसोसिएशन' (World Trade Centres Association : WTCA) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व व्यापार केंद्र एसोसिएशन' (WTCA) :
- स्थापना : 1970
- उद्देश्य : विश्व में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मज़बूत बनाना
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) :
|
- AI द्वारा संचालित एंटी-ड्रोन प्रणाली 'इंद्रजाल' विकसित किया : हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स कंपनी ग्रेने रोबोटिक्स
- व्योममित्र को विकसित किया: इसरो ने
- हिंदी बोलने वाला विश्व का पहला रोबोट: रश्मि, DRDO
- भारत का पहला आतंकवाद रोधी रोबोट: "दक्ष" (DRDO द्वारा विकसित)
- फादर ऑफ रोबोटिक्स: जोसेफ एंजेलवर्गर
|
CII-भारत भूमध्यसागरीय व्यापार सम्मेलन

- CII-इंडिया मेडिटेरेनियन बिजनेस कॉन्क्लेव (CII-भारत भूमध्यसागरीय व्यापार सम्मेलन) का आयोजन 5-6 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली में किया गया।
- सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (ndia-Middle East-Europe Economic Corridor : IMEC) एक महत्वपूर्ण पहल है जो भारत की समुद्री सुरक्षा और यूरोप तथा एशिया के बीच सामान की त्वरित आवागमन में योगदान दे सकती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मेलन का आयोजन : भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) परियोजना:
- घोषणा: नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान
- पूर्वी गलियारा : भारत को अरब की खाड़ी से जोड़ता है
- उत्तरी गलियारा : खाड़ी को यूरोप से जोड़ता है
- स्ताक्षरकर्त्ता देश : भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय संघ, इटली, फ्राँस और जर्मनी
जोड़े जाने वाले बंदरगाह:
- भारत: मुंद्रा, कांडला, तथा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट
- मध्य पूर्व: संयुक्त अरब अमीरात में फुज़ैरा, ज़ेबेल अली और अबू धाबी के साथ-साथ सऊदी अरब में दम्मम तथा रास अल खैर बंदरगाह
|
- इज़राइल: हाइफा बंदरगाह
- यूरोप: ग्रीस में पीरियस बंदरगाह, दक्षिण इटली में मेसिना और फ्राँस में मार्सिले
मध्य सागर अन्य समुद्रों से जुड़ा हुआ है-
अटलांटिक महासागर :
- भूमध्य सागर, जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से अटलांटिक महासागर से जुड़ा हुआ है, यह जलडमरूमध्य सिर्फ़ 14 किलोमीटर चौड़ा है
काला सागर :
- भूमध्य सागर, डार्डानेल्स जलडमरूमध्य से काला सागर से जुड़ा हुआ है
लाल सागर :
- भूमध्य सागर, स्वेज नहर से लाल सागर से जुड़ा हुआ है
|
पंचायती राज मंत्रालय और यूनिसेफ के बीच LoI

- पंचायती राज मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children's Fund : UNICEF) भारत ने सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रणालियों को मजबूत बनाने और समुदायों को शामिल करने पर सहयोग करने के लिए एक आशय पत्र (Letter of Intent : LoI) पर हस्ताक्षर किया।
|
पंचायती राज व्यवस्था :
- शुरुआत: 02 अक्टूबर, 1959
- गठन का प्रावधान: अनुच्छेद 40
- भारत में स्थानीय सरकार के जनक: लॉर्ड रिपन
सम्बन्धित विभिन्न समितियाँ :
- बलवंत राय मेहता समिति : 1957
- अशोक मेहता समिति : 1977
- जी. वी. के राव समिति : 1985
- एल.एम. सिंघवी समिति : 1986
- पंचायती राज दिवस : 24 अप्रैल
|
संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद :
- अनुच्छेद : 243C पंचायतों की संरचना
- अनुच्छेद : 243D सीटों का आरक्षण
- अनुच्छेद : 243i पंचायत के लिए वित्त आयोग
- अनुच्छेद : 243K निर्वाचन आयोग
- अनुच्छेद : 243ZD जिला योजना समिति
- अनुच्छेद : 243ZE महानगरीय योजना समिति
यूनिसेफ : मुख्यालय: न्यूयॉर्क, (US), प्रमुख: कैथरीन एम. रसेल, स्थापना: 11 दिसंबर 1946
|
राज्य विशेष
गोरखपुर में 'सैनिक स्कूल' का उद्घाटन

- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 7 सितम्बर 2024 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 'सैनिक स्कूल' का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख पार्क व शहर
- नॉलेज पार्क : ग्रेटर नोएडा (शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान संगठनों का केंद्र है)
- चमड़ा प्रौद्योगिकी पार्क : बंथरा (उन्नाव)
- साइंस सिटी : लखनऊ
- इलेक्ट्रॉनिक सिटी : नोएडा
- हेरिटेज सिटी : आगरा
उत्तर प्रदेश दिवस: 24 जनवरी
|
- इको नॉलेज पार्क : लखनऊ (यह एक शोध केंद्र है)
- लायन सफारी पार्क: इटावा (वन्यजीव अभ्यारण्य)
- ग्रीन पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: कानपुर
- राष्ट्रीय खेल अकादमी : लखनऊ
- कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र (कृषि पार्क) : लखनऊ
|
रीक्लेम द नाइट अभियान

- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में 'रीक्लेम द नाइट' अभियान के तीसरे संस्करण का आयोजन 8 सितंबर को किया जायेगा।
- इससे पहले 'रीक्लेम द नाइट' अभियान में 14 अगस्त व 4 सितंबर को लाखों लोग भाग लिए थे।
सम्बन्धित तथ्य :
- इसके अलावा, 9 सितंबर को सिलीगुड़ी में 'वुमन टेक ओवर द डॉन' नामक एक अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल :
- पश्चिम बंगाल क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य
- विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन सुंदरवन पश्चिम बंगाल में स्थित है
- पश्चिम बंगाल में 5 राष्ट्रीय उद्यान और 15 वन्यजीव अभयारण्य हैं
- राष्ट्रीय उद्यान: सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान, नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान, गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान, बुक्सा टाइगर रिजर्व और सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस के लिए मंजूरी

- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (National TB Elimination Programme : NTEP) के तहत मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस (MDR-TB) के लिए छह महीने का नया उपचार, BPALM रेजिमेन शुरू करने को मंजूरी दी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
तपेदिक/क्षय रोग/TB :
- कारण : माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु
- क्षय रोग के प्रकार: फेफड़े का क्षय रोग, एक्स्ट्रापल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस
- TB को खत्म करने का भारत का लक्ष्य : 2025
- वैश्विक लक्ष्य : 2030
- विश्व टीबी दिवस: 24 मार्च
|
मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस (MDR-TB) :
- एक तरह का ट्यूबरकुलोसिस (TB) संक्रमण है, जिसमें बैक्टीरिया कम से कम दो सबसे प्रभावी टीबी दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होते हैं
- ये दवाएं हैं - आइसोनियाज़िड और रिफ़ैम्पिसिन
|
OPD टोकन बनाने में प्रथम स्थान

- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, उत्तर प्रदेश कुल 4,77,19,482 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाकर OPD टोकन बनाने में प्रथम स्थान पर है।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन :
- शुरूआत : सितंबर 2021
- कार्यान्वयन एजेंसी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
|
- उद्देश्य: सभी भारतीय नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य आईडी प्रदान करना ताकि अस्पतालों, बीमा फर्मों और नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुँचने में मदद मिल सके।
|
पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी
2024 सबसे गर्म वर्ष

- यूरोपीय जलवायु एजेंसी कोपरनिकस के अनुसार, 2024 का वर्ष अब तक का सबसे गर्म वर्षों में से एक होगा।
सम्बन्धित तथ्य :
- जून, जुलाई, और अगस्त 2024 में औसत तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2023 के रिकॉर्ड से 0.03 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था
- अगस्त 2024 में औसत सतह हवा का तापमान 16.82 डिग्री सेल्सियस था, जो 1991 से 2020 के औसत से 0.71 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था
- वैज्ञानिकों का मानना है कि बीते 1,20,000 सालों में यह सबसे ज़्यादा तापमान है
गर्म वर्ष होने का कारण : अलनीनो घटना, महासागरों का बढ़ता तापमान, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, मानवजनित विभिन्न कारण आदि
|
रक्षा समाचार
भारतीय नौसेना HEPF गोले को शामिल करेगी

- भारतीय नौसेना ड्रोन झुंडों का मुकाबला करने के उद्देश्य से उच्च विस्फोटक पूर्व-निर्मित विखंडन (High Explosive Prefabricated Fragmentation : HEPF) गोले शामिल करेगी।
- इन गोले को AK-630 नौसैनिक तोपों से लैस जहाजों से दागा जा सकता है
सम्बन्धित तथ्य :
- ये उन्नत गोले पाँच किलोमीटर की सीमा के भीतर ड्रोन को नष्ट कर सकते हैं
- भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत, INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य, तलवार श्रेणी को छोड़कर सभी विध्वंसक, नीलगिरि श्रेणी के फ्रिगेट, सभी कोरवेट, दीपक श्रेणी के बेड़े के टैंकर और संध्याक श्रेणी के सर्वेक्षण जहाज AK-630 गन सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं।
भारतीय नौसेना : स्थापना: 26 जनवरी 1950, नौसेना दिवस: 4 दिसंबर, आदर्श वाक्य: “शंनो वरुणः”, प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी
- नौसेना समान : 3 कमानों में विभाजित किया गया है:
- पश्चिम नौसेना कमान, मुख्यालय : मुंबई
- पूर्वी नौसेना कमान, मुख्यालय : विशाखापट्नम
- दक्षिण नौसेना कमान, मुख्यालय कोच्चि
|
बैलिस्टिक मिसाइल, 'अग्नि-4' का सफल प्रक्षेपण

- ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, 'अग्नि-4' का सफल प्रक्षेपण 06 सितंबर, 2024 को किया गया।
बैलिस्टिक मिसाइल (BM)
- किसी लक्ष्य पर हथियार पहुंचाने के लिए प्रोजेक्टाइल मोशन का उपयोग करती है।
- यह मध्यम दूरी की मिसाइल है।
- ये हथियार अपेक्षाकृत छोटे अवधि (brief periods) के दौरान ही संचालित होते हैं।
- खास साइटों या मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें वाहन (जैसे, ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर), विमान, जहाज और पनडुब्बियां शामिल हैं
|
बैलिस्टिक मिसाइल तीन भाग होते हैं:-
- संचालित उड़ान भाग(powered flight portion)
- मुक्त-उड़ान भाग (free-flight portion)
- पुनः प्रवेश चरण (re-entry phase)
- प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइलें: अग्नि सीरीज (1,2,3,4,5), पृथ्वी सीरीज (1,2,3,4)
|
भारत-मालदीव के बीच 5वीं रक्षा सहयोग वार्ता

- भारत-मालदीव के बीच 5वीं रक्षा सहयोग वार्ता 06 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव गिरिधर अरामने ने किया, जबकि मालदीव के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के रक्षा बल प्रमुख जनरल इब्राहिम हिल्मी ने किया।
मालदीव :
- हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह राष्ट्र है
- एशिया का सबसे छोटा देश है
- 8 डिग्री चैनल: मिनिकॉय और मालदीव के द्वीपों को अलग करता है।
- भारत और मालदीव के बीच व्यापक व्यापार समझौता : 1981 में
|
- राजधानी: माले
- मुद्रा: मालदीवियन रूफिया
- आधिकारिक भाषा: धिवेही
- कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का सदस्य है
- वर्ष भर गर्म और आर्द्र जलवायु रहती
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
डिजी यात्रा' सुविधा का उद्घाटन

- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने 06 सितंबर 2024 को 'विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे' पर नौ हवाईअड्डों के लिए 'डिजी यात्रा' सुविधा का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- आठ अन्य हवाई अड्डे : कोयंबटूर, डाबोलिम, इंदौर, बागडोगरा, रांची, पटना, रायपुर और भुवनेश्वर हवाईअड्डा
- पहली डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत : 1 दिसंबर, 2022, तीन हवाईअड्डों- नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु पर
- डिजी यात्रा- सक्षम हवाईअड्डों की कुल वर्तमान संख्या : 24
|
डिजी यात्रा :
- भारत सरकार की एक पहल है
- हवाई यात्रा को आसान बनाने के लिए चेहरे की पहचान और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करती है
- स्थापना : डिजी यात्रा फाउंडेशन द्वारा (इस फाउंडेशन की स्थापना हवाई अड्डे पर चेहरे की पहचान करने के लिए, 2019 में की गई थी।
|
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ साझेदारी

- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों को सामान्य बीमा समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से 'यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी' के साथ साझेदारी की है।
|
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक :
- मुख्यालय: जयपुर
- संस्थापक: संजय अग्रवाल
- स्थापना: 1996
- टैगलाइन: “चलो आगे बढ़ें”
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी :
- एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी है
- स्थापना : 1938
|
- मुख्यालय : चेन्नई , तमिलनाडु
- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक : भूपेश सुशील राहुल
लघु वित्त बैंक (SFB):
- स्थापना की सिफारिश: नचिकेत मोर समिति, 2013
- प्रथम लघु वित्त बैंक: कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, 2016
- मुख्य उद्देश्य: वित्तीय समावेशन को बढ़ाना
|
तीन संस्थाओं पर जुर्माना लगाया

- भारतीय रिजर्व बैंक ने विशिष्ट विनियामक प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड सहित तीन संस्थाओं पर जुर्माना लगाया है।
सम्बन्धित तथ्य :
- जुर्माना : हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड : 3.5 लाख रुपये
- गोदरेज हाउसिंग तथा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड : 5-5 लाख रुपये
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :
- सिफारिश : हिल्टन यंग कमीशन :1926
|
- स्थापना: 1 अप्रैल, 1935
- वर्तमान मुख्यालय : मुंबई
- राष्ट्रीयकृत: 1949
- प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख, 1943-49
- वर्तमान गवर्नर : शक्तिकांत दास
|
खेल समाचार
पेरिस पैरालिंपिक 2024

- भारतीय पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद T64 के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।
- होकाटो होटोजे सेमा ने पुरुषों की शॉट पुट F57 में कांस्य पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
- समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक : तीरंदाज हरविंदर सिंह और धावक प्रीति पाल
- आयोजन : 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024
|
- शुभंकर : फ्रीजियन कैप
- ओपनिंग सेरेमनी भारत के ध्वजवाहक : सुमित अंतिल (भाला फेंक), भाग्यश्री जाधव (शॉटपुट)
- भारत के खिलाड़ी : 84(12खेल)
|
अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024

- कुश्ती में, ज्योति बेरवाल ने स्पेन के पोंटेवेद्रा में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजन : स्पेन के पोंटेवेद्रा म्यूनिसिपल स्पोर्ट्स हॉल में
- भाग लेने वाले पहलवान : कुल 30
|
- तिथि : 2 से 8 सितंबर 2024
- शामिल कुश्ती इवेंट : पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला फ्रीस्टाइल समेत तीन कुश्ती इवेंट
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) : स्थापना: 1967, मुख्यालय: नई दिल्ली
|
"खेल उत्सव 2024 का आयोजन

- मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में "खेल उत्सव 2024" का आयोजन किया था।
राष्ट्रीय खेल दिवस
|
29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
पहली बार 2012 में मनाया गया।
|
पुरस्कार और सम्मान
जेंडर डायवर्सिटी' राष्ट्रीय पुरस्कार

- डॉ. दसारी राधिका को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय इस्पात संघ (Indian Steel Association : ISA) स्टील कॉन्क्लेव 2024 में प्रतिष्ठित 'जेंडर डायवर्सिटी' राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
इस्पात उद्योग से जुड़ी सरकारी पहलें:
- राष्ट्रीय इस्पात नीति (NSP), 2017
- इस्पात स्क्रैप पुनर्चक्रण नीति, 2019
शीर्ष इस्पात उत्पादक देश : चीन दूसरा - भारत
|
भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL):
- स्थापना : 1973
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- अध्यक्ष: अमरेंदु प्रकाश
|
विविध
टाइम 100 मोस्ट इन्फ्लुंशियल पीपल

- अमेरिकी मैग्जीन टाइम पत्रिका ने 5 सितम्बर 2024 को अपनी दूसरी वार्षिक टाइम 100 AI लिस्ट जारी की है।
- 'टाइम 100 मोस्ट इन्फ्लुंशियल पीपल' लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास में योगदान देने वाले विश्व के दिग्गजों को शामिल किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- लिस्ट में तीन भारतीय का नाम : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एवं इंफोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक और EkStep के चेयरमैन नंदन नीलेकणी
- अन्य नाम : हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जॉनसन, मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला
|
चर्चित चेहरा
राहुल द्रविड़

- राहुल द्रविड़ को IPL टीम राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया ।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
- भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित T20 प्रतियोगिता
- टीमों की संख्या: 10
|
- शुरूआत: 2008
- मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
|
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

- क्रिस्टियानो रोनाल्डो 900 करियर गोल करने वाले प्रथम फुटबॉल खिलाड़ी बने हैं।
फुटबॉल से सम्बन्धित तथ्य :
- ट्राफियां : डूरंड कप , फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप, FA कप, यूरो कप, यूईएफए चैम्पियंस लीग, संतोष ट्रॉफी, EFLकप
- भारत का पहला फुटबॉल क्लब: 'डलहौजी क्लब’
- विश्व का पहला फुटबॉल क्लब: 'शेफील्ड फुटबॉल क्लब'
|