GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 16 Aug, 2024

राष्‍ट्रीय समाचार  

 78वां स्वतंत्रता दिवस

  • 78वें  स्वतंत्रता दिवस का जश्‍न 15 अगस्‍त 2024 को ‘विकसित भारत’ थीम के साथ मनाया गया। 
  • यह महत्वपूर्ण अवसर 15 अगस्त, 1947 को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ एक लंबे और कठिन संघर्ष के बाद भारत की ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्ति की सालगिरह का प्रतीक है। 

पांच अन्‍य देश जो 15 अगस्‍त को आजाद हुए : 

  • उत्तर कोरिया :15 अगस्‍त 1945
  • दक्षिण कोरिया : 15 अगस्‍त 1945
  • बहरीन : 15 अगस्‍त 1971
  • कांगो : 15 अगस्‍त 1960
  • लिकटेंस्टाइन : 15 अगस्‍त 1940

वीरता पुरस्कार

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। 
  • पुरस्कारों में चार कीर्ति चक्र (तीन मरणोपरांत), 18 शौर्य चक्र (4 मरणोपरांत), एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 63 सेना पदक (वीरता, जिसमें दो मरणोपरांत शामिल हैं), 11 नौसेना पदक (वीरता), और छह वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। 

वीरता पुरस्कार :

  • स्‍थापना : 26 जनवरी, 1950 को (तीन वीरता पुरस्कार- परमवीर चक्र , महावीर चक्र और वीर चक्र)
  • तीन अन्‍य की स्‍थापना : अशोक चक्र वर्ग-I, अशोक चक्र वर्ग-II एवं अशोक चक्र वर्ग-III (1952)
  • नाम परिवर्तित : जनवरी 1967 (अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र)
  • प्रभावी माना गया : 15 अगस्त, 1947 से
  • वरीयता क्रम :  परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र तथा शौर्य चक्र
  • घोषणा: वर्ष में दो बार (गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर)

आसियान-भारत फेलोशिप’ का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के पूसा में कृषि और संबद्ध विज्ञान में उच्च शिक्षा के लिए ‘आसियान-भारत फेलोशिप’ का शुभारंभ किया। 

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) : 

  • मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया
  • स्थापना: 1967 (बैंकॉक घोषणा)
  • आदर्श वाक्य:  “एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय”
  • आसियान दिवस: 8 अगस्त 
  • कुल देश: 10 
  • तीन स्तंभ : राजनीतिक-सुरक्षा समुदाय, आर्थिक समुदाय, सामाजिक-सांस्कृतिक समुदाय

राज्‍य विशेष 

मिजोरम द्वारा ब्याज मुक्त ऋण योजना की घोषणा 

  • मिजोरम सरकार आर्थिक विकास हासिल करने और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्‍य से पात्र लोगों को 50 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के लिए एक योजना शुरू करेगी।

मिजोरम : 

  • राज्य के रूप गठन : 20 फ़रवरी 1987
  • राजधानी : अइज़ोल
  • राज्य की सीमा : असम, त्रिपुरा, मणिपुर
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा: म्यांमार और बांग्लादेश
  • राज्य पशु: साज़ा (सेरो)
  • राज्य पक्षी: वावु (ह्यूम बारटेल्ड तीतर)
  • संरक्षित क्षेत्र : डम्पा टाइगर रिजर्व, मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान, फावंगपुई राष्ट्रीय उद्यान, न्गेंगपुई वन्यजीव अभयारण्य, तवी वन्यजीव अभयारण्य
  • प्रमुख त्यौहार: चपचार कुट महोत्सव, मीम कुट महोत्सव, पावल कुट महोत्सव आदि

छठी अनुसूची में शामिल राज्‍य : असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम (आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित प्रावधान)

अंतरराष्ट्रीय समाचार

 थाईलैंड के प्रधानमंत्री बर्खास्त 

  • थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने प्रधानमंत्री श्रेष्ठा थाविसिन को अपने मंत्रिमंडल में एक पूर्व वकील को नियुक्त करने के कारण बर्खास्त कर दिया, जो जेल में सजा काट चुका है। 

थाईलैंड  

  • राजधानी: बैंकॉक  
  • मुद्रा: बहत/बात (THB)
  • प्रधानमंत्री: श्रेथा थाविसिन
  • पूर्व नाम: सियाम 
  • आधिकारिक भाषा : थाई
  • सफेद हाथियों का देश 
  • रबर का एक प्रमुख निर्यातक

समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला प्रथम दक्षिण पूर्व एशिया देश (2024)

समुद्री सीमाएँ: वियतनाम, इंडोनेशिया, भारत 

“कानून और प्रौद्योगिकी: सतत, परिवहन, पर्यटन और तकनीकी नवाचार”

  • राष्ट्रमंडल विधिक शिक्षा संघ द्वारा आयोजित “कानून और प्रौद्योगिकी: सतत, परिवहन, पर्यटन और तकनीकी नवाचार” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी. वाई. चंद्रचूड़ और सेशेल्स के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रोनी गोविंदन ने संयुक्त रूप से केरल के कोट्टायम जिले के कुमारकोम में किया।

सर्वोच्च न्यायालय : 

  • प्रावधान: भाग V में अनुच्छेद 124 से 147 तक
  • उद्घाटन: 28 जनवरी 1950 (ब्रिटेन के प्रिवी काउंसिल का स्थान ग्रहण किया)
  • कुल न्यायाधीश: 34 (1 मुख्य न्यायाधीश तथा 33 अन्य) 
  • उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम, 2019 के अंतर्गत न्यायाधीश की कुल संख्या को 31 से बढ़ाकर 34 किया गया। 
  • मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा (अन्य न्यायाधीशों एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सलाह के बाद)

सेशेल्स (Seychelles) : 

  • राजधानी : विक्टोरिया 
  • मुद्रा : सेशेलोइस रुपया 
  • यह पूर्वी अफ्रीका से दूर हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक समूह है।

भारत-सेशेल्स : 

  • सेशेल्स भारत की ‘सागर’ (SAGAR) पहल के केंद्र में है।
  • वर्ष 1976 में भारत के साथ अपने  राजनयिक संबंध स्थापित किये है।

वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन

  • तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मलेन' (VOGSS) का आयोजन वर्चुअल माध्यम से से भारत की मेजबानी में "एक सतत भविष्य के लिए सशक्त वैश्विक दक्षिण" विषय साथ किया जायेगा। 
  • वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का उद्देश्य विकासशील देशों को प्रभावित करने वाली चिंताओं, हितों और प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना और विचारों और समाधानों का आदान-प्रदान करना है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

 एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) वायरस

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) वायरस को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद स्वीडन में मंकीपॉक्स वायरस का प्रथम मामला सामने आया है।
  • स्वीडन अफ्रीका के बाहर मंकीपॉक्स वायरस की रिपोर्ट करने वाला प्रथम देश बना है। 

एमपॉक्स/ मंकीपॉक्स वायरस :

  • वायरल जूनोटिक बीमारी है।
  • लक्षण: चेचक के समान (बुखार और सिरदर्द) 
  • प्रथम मामला: डेनमार्क 1958 में 
  • इसमें लिम्फ ग्रंथि (Lymph Gland) बढ़ जाती है।
  • फैलाव : जंगली जानवरों जैसे- कृन्तकों और प्राइमेट्स से (मानव-से-मानव संचरण भी)

मंकीपॉक्स संक्रमण के लिए कोई प्रभावी टीका उपलब्ध नहीं है।

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह प्रक्षेपित

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation : ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV)-D3 पर EOS-08 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह प्रक्षेपित किया। 
  • EOS-8 में पर्यावरण अवलोकन, आपदा निगरानी और अन्य अनुप्रयोगों के लिए EOIR, GNSS-आर और SIC UV डोसिमीटर पेलोड शामिल हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO): 

  • स्थापना: 15 अगस्त 1969
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
  • अध्यक्ष: श्री एस. सोमनाथ

प्रमुख केंद्र: 

  • विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र: तिरुवनंतपुरम
  • इसरो उपग्रह केंद्र:  बेंगलुरु
  • अंतरिक्ष उपयोग केंद्र: अहमदाबाद
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र: श्री हरिकोटा

चन्‍द्रयान-3 :

  • लान्‍च : 14 जुलाई, 2023
  • सॉफ्ट लैंडिंग : 23 अगस्त 2023, दक्षिणी ध्रुव
  • लैंडिंग साइट का नाम : शिव शक्ति
  • एक चन्द्र दिवस =14 पृथ्वी दिवस

भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित रॉकेट लॉन्चपैड: 'धनुष' (आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में, अग्निकुल द्वारा)

निजी तौर पर निर्मित भारत का प्रथम रॉकेट: "विक्रम-S" (प्रथम उडान: स्काईरूट द्वारा, 2022)

स्वदेशी टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन, डेंगीऑल का परीक्षण 

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research : ICMR) और पैनेसिया बायोटेक ने पैनेसिया बायोटेक द्वारा विकसित भारत के स्वदेशी टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन, डेंगीऑल के पहले चरण 3 नैदानिक ​​परीक्षण की शुरुआत की घोषणा की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य

डेंगू:

  • फैलाव: एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से
  • डेंगू वायरस (DENV) चार प्रकार के होते हैं: DENV-1, DENV-2, DENV-3, DENV-4
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2021-2030 तक डेंगू से होने वाली मृत्यु दर को 0% तक कम करने का लक्ष्य रखा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :

  • स्थापना : 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • भारत सदस्‍य बना : 1948
  • दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्रीय कार्यालय : नई दिल्ली
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस : 7 अप्रैल

पर्यावरण 

उष्णकटिबंधीय तूफ़ान एम्पिल

  • तूफान एम्पिल तेज़ हवाओं के साथ पूर्वी जापान के पास पहुंचा और ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र में भारी बारिश हुई।  

विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवातों के नाम : 

टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर

तूफान: अटलांटिक और पूर्वी, मध्य प्रशांत महासागर

बवंडर: दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका

विली-विली: ऑस्ट्रेलिया

उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर

चक्रवात :  

  • एक निम्न दबाव प्रणाली है जो गर्म पानी के ऊपर बनती है।

दो प्रकार के होते हैं: 

  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात
  • अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात

 नेट जीरो कार्बन एमिशन एयरपोर्ट

  • दिल्ली एयरपोर्ट 14 अगस्त को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट कार्बन एक्रीडिटेशन (ACA) कार्यक्रम के तहत नेट जीरो कार्बन एमिशन एयरपोर्ट का दर्जा हासिल करने वाला प्रथम भारतीय एयरपोर्ट बना है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

भारत का पंचामृत : 

  • 2030 तक कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक बिलियन टन की कमी।
  • 2030 तक अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता में 2005 के स्तर से 45 प्रतिशत की कमी।
  • 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करना।
  • 2030 तक 500GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता तक पहुँचना।
  • 2030 तक अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करना।

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) : 

  • मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, क्यूबेक , कनाडा
  • उद्देश्य: विश्व के हवाई अड्डे के हितों और प्रबंधन एवं संचालन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना

राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली National Pest Surveillance System : NPSS) का उद्घाटन किया। 
  • NPSS के माध्यम से किसान विभिन्न प्रकार के कीटनाशकों के बारे में जानकारी प्राप्‍त करके अपनी फसलों को उनके हानिकारक प्रभाव से बचा सकेंगे।

जैविक खेती से संबंधित योजनाएं/पहल : 

  • परंपरागत कृषि विकास योजना: 2015
  • तिलहन और पाम ऑयल पर राष्ट्रीय मिशन: 2014-15
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना: 2015
  • राष्ट्रीय बागवानी मिशन: 2005-06
  • कृषि-निर्यात नीति: 2018

तीन नये रामसर स्‍थल 

  • पर्यावरण मंत्रालय ने तीन और रामसर स्थलों को जोडा है, जिससे भारत में कुल रामसर स्‍थलों की संख्‍या 85 हो गई है। 
  • नये जोडे स्‍थलों में तमिलनाडु के नांजारायन पक्षी अभयारण्य और काझुवेली पक्षी अभयारण्य तथा मध्य प्रदेश का तवा जलाशय शामिल हैं।  

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

  • आर्द्रभूमि दिवस : 2 फरवरी
  • 2024 की थीम : 'आर्द्रभूमि और मानव कल्याण '

आर्द्रभूमियों का वर्गीकरण:

  • अंतर्देशीय आर्द्रभूमियाँ: दलदल, झीलें, नदियाँ, बाढ़ के मैदान, पीटलैंड और दलदल।
  • तटीय आर्द्रभूमियाँ: खारे पानी के दलदल, ज्वारनदमुख (Estuaries), मैंग्रोव, लैगून और मूंगा चट्टानें।
  • सबसे बड़ा रामसर स्थल: सुंदरवन (पश्चिम बंगाल)
  • सबसे छोटा रामसर स्थल: रेणुका आर्द्रभूमि (हिमाचल प्रदेश) 
  • भारत रामसर कन्वेंशन में 1 फरवरी 1982 को शामिल हुआ।
  • मानव निर्मित आर्द्रभूमियाँ: मछली के तालाब, चावल के खेत और नमक के खेत, जलाशय आदि।

खेल समाचार  

 50 टूर-स्तरीय जीत हासिल करने वाले प्रथम खिलाड़ी

  • जर्मन स्टार अलेक्जेंडर ज़ेवेरेव टेनिस के इस इस सीज़न में 50 टूर-स्तरीय जीत हासिल करने वाले प्रथम खिलाड़ी बने हैं। 

 टेनिस के ग्रैंड स्लैम

टेनिस के ग्रैंड स्लैम

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं (जनवरी के मध्य में) 
  • फ्रेंच ओपन : मिट्टी पर खेले जाते हैं (मई के अंत से जून की शुरुआत तक) 
  • यूएस ओपन : हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं : (अगस्त-सितंबर में) 
  • विंबलडन (यूके) : घास पर (जून-जुलाई में) 

सबसे पुराना : विंबलडन

हॉकी इंडिया

  • हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पीआर श्रीजेश के सम्मान में राष्ट्रीय सीनियर पुरुष टीम से जर्सी नंबर 16 को रिटायर कर दिया।
  • हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त करने का भी फैसला किया है।

हॉकी इंडिया : 

स्थापना: 2009 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: दिलीप कुमार तिर्की

नियुक्ति 

 डोडा गणेश

  • भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश को नैरोबी में केन्याई क्रिकेट टीम का मुख्‍य कोच नियुक्ति किया गया है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य: -

क्रिकेट का जन्मदाता देश : इंग्लैंड ICC का मुख्यालय : दुबई BCCI का मुख्यालय : मुंबई

मोर्ने मोर्केल 

  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI)  : 

स्थापना: 1928 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: रोजर बिन्नी

 गोविंद मोहन

  • वरिष्ठ IAS अधिकारी गोविंद मोहन को नया केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया।

 नलिन प्रभात

  • आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष महानिदेशक पद पर नियुक्ति किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर

  • राजधानी: श्रीनगर (मई–अक्टूबर), जम्मू (नवम्बर-अप्रैल) 
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर सिंह
  • उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा
  • अनुच्छेद 370 की समाप्ति: 5 अगस्त, 2019
  • प्रमुख दर्रा:  ज़ोजी ला, पीर पंजाल, ज़ास्कर
  • प्रमुख नदियाँ: सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी और सिंध

राहुल नवीन 

  • वरिष्ठ IRS अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate : ED) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED): 

  • स्थापना: 1956
  • प्रशासनिक नियंत्रण: राजस्व विभाग (वित्त मंत्रालय के अधीन) 
  • विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (FEMA), धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA), और भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 (FEOA) के प्रवर्तन के लिए उत्‍तरदायी है।

रक्षा समाचार  

 INS तबर 

  • भारतीय नौसेना के अग्रणी स्टील्थ फ्रिगेट, INS तबर ने कैप्टन एमआर हरीश की कमान में स्वीडन के गोथेनबर्ग का दौरा किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

INS तबर : 

  • तलवार श्रेणी का  मल्टी रोल स्टील्थ फ्रिगेट है
  • निर्माण : रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के बाल्टिक शिपयार्ड में
  • भारतीय नौसेना में शामिल : 2004 
  • नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है
  •  पश्चिमी बेड़े का मुख्‍यालय : मुंबई 

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “सम नो वरुणः”
  • प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

भारतीय सेना का टैंक टी-55 स्थापित

  • युवा पीढ़ी को भारतीय सेना की वीरता से अवगत कराने के उद्देश्‍य से गुरदासपुर शहर में एक स्मारक पर भारतीय सेना का टैंक टी-55 स्थापित किया गया। 
  • गुरदासपुर शहर के बाबरी बाईपास पर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के प्रतीक के रूप में टैंक टी-55 स्थापित किया गया है।

भारतीय सेना 

  • स्थापना: 1 अप्रैल, 1895
  • आदर्श वाक्य: "सर्विस बिफोर सेल्फ़" (स्वपूर्व सेवा )
  • वर्षगांठ : 15 जनवरी (सेना दिवस)
  • मुख्यालय : नई दिल्ली

कला और संस्कृति

 ‘नवरोज’ 

  • पारसी नववर्ष, जिसे ‘नवरोज’ के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष 16 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। यह दिन पारसी कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष की शुरुआत है। 

पारसी समुदाय : 

  • जोरोस्ट्रियन धर्म का पालन करता है
  • विश्‍व के सबसे पुराने एकेश्वरवादी धर्मों में से एक है।
  • स्थापना : पैगम्बर ज़ोरोस्टर (ज़रथुस्त्र) द्वारा  
  • एक ईश्‍वर में विश्‍वास रखते हैं जिन्‍हें अहुरा मज़्दा कहते हैं
  • पवित्र धर्मग्रंथ : अवेस्ता 

केन्‍द्र सरकार द्वारा अधिसूचित छह धार्मिक समुदाय : पारसी, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन

चर्चित चेहरा  

खुशबू सुंदर

  • अभिनेत्री-राजनेता खुशबू सुंदर ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें फरवरी 2023 में इस पद के लिए नामित किया गया था।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) : 

  • वैधानिक निकाय
  • उद्देश्य: भारत में महिलाओं के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करना
  • संरचना: अध्यक्ष, 5 सदस्य और सदस्य-सचिव
  • स्थापना: जनवरी 1992
  • अधिनियम के तहत: राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990

अटल बिहारी वाजपेयी

  • प्रतिवर्ष 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। 

अटल बिहारी वाजपेयी : 

  • भारत रत्न से सम्मानित : 2015 
  • जन्‍मदिवस : 25 दिसंबर (सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है) 
  • तीन बार प्रधानमंत्री बने : 1996, 1998-1999 और 1999-2004।
  • समाधि स्‍थल : नई दिल्ली में सदैव अटल
  • उनके कार्यकाल के दौरान की गई कुछ प्रमुख पहल:
  • सर्व शिक्षा अभियान (2000-01)
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (2000)

Latest Courses