13 October, 2025
GK Update
Fri 02 Aug, 2024
राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत बिजली कनेक्शन

- विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि, "प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत देश में कुल दो करोड़ 86 लाख घरों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।"
प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) (SAUBHAGYA/सौभाग्य):
|
|
'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय कॉन्क्लेव'

- केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के GLAM (गैलरी, पुस्तकालय, अभिलेखागार और संग्रहालय) प्रभाग ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय (1-3 अगस्त 2024) 'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय कॉन्क्लेव' का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 1 अगस्त को 'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
युग युगीन भारत संग्रहालय :
|
HP फ्यूचर इम्पैक्ट लीडर: ESGप्रोफेशनल प्रोग्राम

- भारतीय कॉरपोरेट मामले संस्थान (Indian Institute of Corporate Affairs : IICA) ने HP इंडिया के सहयोग से हरियाणा के मानेसर में “HP फ्यूचर इम्पैक्ट लीडर: IICA प्रमाणित पर्यावरण सामाजिक शासन (Environmental Social Governance : ESG) प्रोफेशनल प्रोग्राम” के उद्घाटन बैच का शुभारंभ किया।
भारतीय कॉरपोरेट मामले संस्थान (IICA) :
|
|
राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024

- राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024 के चौथे संस्करण का आयोजन 30 से 31 जुलाई 2024 तक वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-उन्नत सामग्री और प्रक्रिया अनुसंधान संस्थान (CSIR-AMPRI), भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश, भोपाल में किया गया।
- सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं को हिंदी में अपने काम को प्रस्तुत करने और चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।
सम्बन्धित तथ्य :
आठवीं अनुसूची के अंतर्गत भाषा : कुल 22 भाषाएँ:- असमिया, बंगाली गुजराती, हिंदी, कन्नड, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथली, डोगरी |
राज्य विशेष
जम्मू-कश्मीर फिल्म कॉन्क्लेव का उद्घाटन

- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर फिल्म कॉन्क्लेव का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति 2024 का अनावरण एंव फिल्म शूटिंग अनुमति और सब्सिडी के लिए सिंगल विंडो पोर्टल, जेएंडके फिल्म स्क्रीनिंग सीरीज़ और फ्रेम्स ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन फोटोग्राफी प्रतियोगिता सहित कई पहलों का शुभारंभ किया।
जम्मू और कश्मीर :
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
वियतनाम के प्रधानमंत्री का भारत दौरा

- वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
- 1 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तथा दोनों नेताओं ने वियतनाम के न्हा ट्रांग में स्थित दूरसंचार विश्वविद्यालय में आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क का उद्घाटन किया। (भारत का अनुदान : 5 मिलियन डॉलर)
दोनों देशों के बीच नौ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये जिनमें प्रमुख :
वियतनाम : राजधानी: हनोई, मुद्रा: डोंग, राष्ट्रपति: टू लैम |
आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के बीच समझौता

- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 31 जुलाई, 2024 को जिनेवा में WHO मुख्यालय में आयोजित एक हस्ताक्षर समारोह में एक दाता समझौते (Donor Agreement) पर हस्ताक्षर किए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :
|
विभिन्न से सम्बन्धित विभिन्न पहल:
|
पर्यावरण और जैव विविधता
मुड़े हुए पंजे वाली छिपकलियों की छह नई प्रजातियों की खोज

- भारत-यूनाइटेड किंगडम के वैज्ञानिकों ने पूर्वोत्तर भारत में मुड़े हुए पंजे वाली छिपकलियों की छह नई प्रजातियों की खोज की है, जिनमें से दो अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से हैं। शेष दो प्रजातियां मणिपुर और मिजोरम से हैं।
छिपकली :
|
प्रमुख छिपकलियों का वैज्ञानिक नाम :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
मूल्य निगरानी प्रणाली 4.0

- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने संस्करण 4.0 मूल्य निगरानी प्रणाली (Price Monitoring System : PMS) मोबाइल ऐप लॉन्च किया एवं 1 अगस्त, 2024 से मूल्य निगरानी के तहत 16 अतिरिक्त वस्तुओं को शामिल करने के साथ ही अब कुल 38 वस्तुओं के मूल्य पर नजर रखी जा रही है।
- 38 वस्तुओं का कुल CPI भार में लगभग 31 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि 22 वस्तुओं का CPI भार 26.5 प्रतिशत है।
सम्बन्धित तथ्य :
खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए उठाये गये कदम :
|
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस आधारित लेनदेन में बढ़ोतरी

- नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अनुसार, जुलाई महीने में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित लेनदेन में बढ़ोतरी हुई है, जो 20.64 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
- UPI लेनदेन में पिछले साल की तुलना में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) :
|
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) :
|
रक्षा
ICG अधीनस्थ अधिकारियों का सम्मेलन

- 7वें भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard : ICG) अधीनस्थ अधिकारियों के सम्मेलन (सबऑर्डिनेट ऑफिसर्स कॉन्क्लेव) का उद्घाटन 01 अगस्त, 2024 को महानिदेशक राकेश पाल ने नई दिल्ली में ICG मुख्यालय में किया।
- 1-2 अगस्त को होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन का विषय 'समावेशी दृष्टिकोण की ओर' है।
भारतीय तटरक्षक बल
पाँच क्षेत्रों में बाँटा गया है :
|
|
असम राइफल्स के 22वें महानिदेशक

- लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने असम राइफल्स के 22वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया, इन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर का स्थान लिया है।
असम राइफल्स :
| स्थापना: 1835 | मुख्यालय: शिलांग, मेघालय | गृह मंत्रालय के अधीन |
खेल समाचार
पेरिस ओलंपिक 2024

- पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारतीय ओलंपिक संघ:
|
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति :
|
विश्व स्तनपान सप्ताह

- स्तनपान के प्रति जन जागरूकता और समर्थन उत्पन्न करने के उद्देश्य से 1992 से प्रतिवर्ष 1-7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन "अंतर को पाटना: सभी के लिए स्तनपान समर्थन।" विषय के किया जा रहा है। WABA वैश्विक विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) अभियान का समन्वय करता है।









