13 October, 2025
GK Update
Thu 01 Aug, 2024
राष्ट्रीय समाचार
अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला

- चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात जजों की संवैधानिक पीठ ने अनुसूचित जाति-जनजाति श्रेणियों के लिए उप-वर्गीकरण को 6:1 के बहुमत से मान्यता दी तथा ईवी चिन्नैया बनाम आंध्र प्रदेश राज्य के मामले में 2004 के फैसले को खारिज कर दिया।
 
सम्बन्धित तथ्य :
| 
 ईवी चिन्नैया बनाम आंध्र प्रदेश और अन्य मामला : 
 राज्यों में आरक्षण का उप-वर्गीकरण: 
 अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के सीटों का आरक्षण : अनुच्छेद 330 : संसद में, अनुच्छेद 332 : राज्य विधानसभाओं में, अनुच्छेद 243D : पंचायत में  | 
राज्य विशेष
राज्य राजधानी क्षेत्र का गठन
 
- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक 2024 पारित किया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region : SCR) का गठन किया जायेगा।
 - SCR के तहत उत्तर प्रदेश के छह जिलों लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी के 27,826 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया जाायेगा।
 
सम्बन्धित तथ्य :
 स्थित प्रमुख संस्थान : 
  | 
 सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर : लखनऊ नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट : कानपुर भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान : कानपुर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी : कानपुर  | 
प्रथम सोलर सिटी

- 40 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के साथ अयोध्या उत्तर प्रदेश की पहली सोलर सिटी बना है।
 - अयोध्या को उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 के अंतर्गत मॉडल सोलर सिटी के रूप में मान्यता प्राप्त हुआ है।
 
उत्तर प्रदेश :
  | 
  | 
राजधानी क्षेत्र में तेलंगाना का चौथा शहर: मुचेरला

- तेलंगाना ने हैदराबाद, सिकंदराबाद और साइबराबाद के बाद मुचेरला में सभी सुविधाओं के साथ चौथा शहर विकसित करने की योजना का अनावरण किया।
 
तेलंगाना :
  | 
  | 
अंतरराष्ट्रीय समाचार
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का दूसरा संस्करण

- कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन 30-31 जुलाई, 2024 तक राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के सहयोग से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा गांधीनगर में "विधान, साइबर नीतियों और घटना शमन पर सूचना का आदान-प्रदान" विषय पर किया गया।
 
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) :
 5 स्तंभ: 
  | 
  | 
IPEF के भागीदारों ने आपूर्ति श्रृंखला निकायों की स्थापना की

- भारत और 13 अन्य हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा (Indo-Pacific Economic Framework : IPEF) भागीदारों ने आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन से संबंधित इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) समझौते के तहत तीन आपूर्ति श्रृंखला निकायों की स्थापना की है।
 - ये निकाय आपूर्ति श्रृंखला परिषद (SCC), संकट प्रतिक्रिया नेटवर्क (CRN) और श्रम अधिकार सलाहकार बोर्ड (LRAB) है।
 
सम्बन्धित तथ्य :
 हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा (IPEF) : 
  | 
WMCC की 30वीं बैठक

- भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (Working Mechanism for Consultation and Coordination on India-China Border Affairs : WMCC) की 30वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
 
चीन :
  | 
 वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC): 
  | 
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
IIT मद्रास & IDBI बैंक साइबर सुरक्षा प्रयोगशाला की शुरूआत करेंगे

- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) और IDBI बैंक स्वास्थ्य सेवा, फिनटेक और एयरोस्पेस सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा समाधान विकसित करने और लागू करने केउद्देश्य से एक साइबर सुरक्षा प्रयोगशाला की शुरूआत करेंगे।
 - IIT मद्रास परिसर में 'IDBI - IITM सिक्योर सिस्टम लैब' (I2SSL) का उद्घाटन भी किया गया। इस लैब के माध्यम से, शोधकर्ताओं का लक्ष्य ऐसे समाधानों को डिजाइन और लागू करना है जो समग्र अंत-से-अंत परिप्रेक्ष्य से सुरक्षा चिंताओं को संबोधित करते हैं।
 
सम्बन्धित तथ्य :
  | 
 IDBI बैंक : 
  | 
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भुगतान के लिए अतिरिक्त कारक प्रमाणीकरण (AFA) के वैकल्पिक तरीकों का प्रस्ताव

- भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल भुगतान के लिए अतिरिक्त कारक प्रमाणीकरण (AFA) के वैकल्पिक तरीकों का प्रस्ताव दिया, जिसमें पासवर्ड , पिन, सॉफ्टवेयर टोकन और फिंगरप्रिंट जैसे बायोमेट्रिक्स शामिल हैं।
 - वर्तमान में, 5000 रुपये तक के छोटे मूल्य के कार्ड प्रेजेंट ट्रांजैक्शन, क्रेडिट कार्ड बिल, म्यूचुअल फंड और बीमा प्रीमियम के भुगतान जैसे आवर्ती ट्रांजैक्शन के लिए ई-मैंडेट, डिजिटल टोल भुगतान और 7500 रुपये तक के ऑफलाइन भुगतान ट्रांजैक्शन अनिवार्य AFA से मुक्त हैं।
 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI):
| स्थापना: 1935 | मुख्यालय: मुंबई | गवर्नर: शक्तिकांत दास | 
चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर

- इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ( Ind-Ra) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 7.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है।
 
वित्त वर्ष 2025 के लिए अन्य एजेंसियों का पूर्वानुमान :
| अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष : 7% | एशियाई विकास बैंक (ADB) : 7% | आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार : 7% | 
रक्षा
प्रथम बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति-2024

- भारत अपने प्रथम बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति-2024 की मेजबानी करेगा, वायु अभ्यास को दो चरणों में आयोजित किया जायेगा।
 - प्रथम चरण का आयोजन 6 से 14 अगस्त 2024 तक तमिलनाडु के सुलार में एवं दूसरे चरण का आयोजन 29 अगस्त से 14 सितंबर 2024 तक राजस्थान के जोधपुर में करेेगा।
 
भारतीय वायुसेना :
  | 
  | 
पुस्तकें एवं लेखक
‘इंडिया@100: एनविज़निंग टुमॉरोज़ इकोनॉमिक पावरहाउस’

- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में प्रोफेसर के वी सुब्रमण्यन द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंडिया@100: एनविज़निंग टुमॉरोज़ इकोनॉमिक पावरहाउस’ का विमोचन किया।
 
कॉल ऑफ द गिर

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी द्वारा लिखित पुस्तक कॉल ऑफ द गिर की सराहना की है।
 - यह पुस्तक गिर के परिदृश्यों पर आधारित है, जो एशियाई शेरों के लिए जाना जाता है।
 
चर्चित चेहरा
प्रथम महिला चिकित्सा सेवा महानिदेशक (सेना)

- लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर चिकित्सा सेवा महानिदेशक (सेना) का पद संभालने वाली प्रथम महिला बनी हैं।
 
भारतीय सेना :
  | 
  | 
अंशुमान गायकवाड़

- पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच एवं चयनकर्ता अंशुमान गायकवाड़ का 71 वर्ष की आयु में वडोदरा में निधन हो गया।
 
इस्माइल हनीयाह

- फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयाह की ईरान में एक इजरायली हमले में मौत हो गई।
 
विश्व रेंजर दिवस

- प्रतिवर्ष डयूटी के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों के सम्मान में 31 जुलाई को विश्व रेंजर दिवस मनाया जाता हैै।
 
सम्बन्धित तथ्य :
| 
 2024 की थीम : '30 बाय 30' 
  | 
 अंतरराष्ट्रीय रेंजर फेडरेशन : 
  | 









