19 May, 2025
GK Update
Sun 07 Jul, 2024
राष्ट्रीय समाचार
मणिपुर 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव
- मणिपुर के लमडेंग माखा लेईकाई में ‘एक पेड़-माँ के नाम पे’ थीम के तहत 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया।
- राज्य वन विभाग द्वारा ‘अपने पेड़ को जानो’ अभियान भी शुरू किया गया, ताकि पेड़ों पर रचनात्मक संकेत लगाकर इम्फाल शहर में महत्वपूर्ण पेड़ों के बारे में जानकारी दी जा सके।
मणिपुर :
राज्य का दर्जा: 21 जनवरी 1972 | राजधानी: इम्फाल | राज्यपाल : अनुसुइया उइके |
सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण
- उत्तराखंड सरकार सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
2024 में वैश्विक अनाज उत्पादन
- खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने 2024 में वैश्विक अनाज उत्पादन के लिए अपने पूर्वानुमान को अद्यतन करते हुए 2854 मिलियन टन कर दिया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.5 प्रतिशत अधिक है, जिसमें चावल और मोटे अनाज का योगदान सबसे अधिक होगा।
- कुल अनाज में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एफएओ का पूर्वानुमान 481 मिलियन टन पर अपरिवर्तित बना हुआ है, जो 2023/24 से 3.0 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) :
|
राइट टू रिपेयर पोर्टल इंडिया
- केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता मामले विभाग (DoCA) ने उपभोक्ताओं को उनके उत्पादों की मरम्मत के लिए सूचना तक आसान पहुंच प्रदान करने और उन्हें इसका पुनः उपयोग करने में सक्षम बनाने के लिए ‘राइट टू रिपेयर पोर्टल इंडिया’ (https://righttorepairindia.gov.in/) का शुभारंभ किया।
उपभोक्ता मामले मंत्रालय के अंतर्गत सरकारी योजनाएंं :
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना : अप्रैल, 2020 | अंत्योदय अन्न योजना (AAY) : दिसंबर 2000 | मूल्य स्थिरीकरण कोष : अप्रैल, 2003 |
कला और संस्कृति
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
- विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरूआत 07 जुलाई से हो रही है।
- हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर विशाल रथ यात्रा निकाली जाती है तथा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष 10वीं तिथि पर इसका समापन होता है।
ओडिशा के अन्य प्रमुख त्यौहार :
कलिंग महोत्सव, छाऊ महोत्सव (भुइयां जनजातियों द्वारा), सीतल षष्ठी, कार्निवाल, नवकलेवर, चंदन यात्रा, कोणार्क नृत्य महोत्सव,महाबिशुवा संक्रांति, नुआखाई , चतर जात्रा चार पवित्र धाम : बद्रीनाथ : उत्तराखंड, द्वारका : गुजरात, जगन्नाथ पुरी : उड़ीसा तथा रामेश्वरम : तमिलनाडू |
46वीं विश्व धरोहर समिति की
- संस्कृति मंत्रालय ने 46वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक के लिए परियोजना PARI की शुरूआत की जिसका उद्देश्य संवाद, चिंतन और प्रेरणा को प्रोत्साहित करना है।
- प्रोजेक्ट PARI (भारत की सार्वजनिक कला : Public Art of India), भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की एक पहल है, जिसे ललित कला अकादमी और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है
विश्व धरोहर समिति :
|
|
रक्षा
हल्का युद्धक टैंक ज़ोरावर
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO) ने गुजरात के हजीरा में अपने हल्के युद्धक टैंक ज़ोरावर (Zorawar) का परीक्षण किया।
- ज़ोरावर को DRDO और लार्सन एंड टूब्रो (L&T) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO):
स्थापना: 1958 | नोडल मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय | अध्यक्ष: समीर वी. कामत |
रक्षा अलंकरण समारोह-2024
- रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया।
कार्यक्रम अपनी सेना को जानें
- कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत लेह, लद्दाख में एक प्रेरक कार्यक्रम ‘अपनी सेना को जानें’ आयोजित किया गया।
- इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ या रजत जयंती है।
विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय की याद में मनाया जाता है। |
लघु बहु-पेलोड उपग्रहों की आपूर्ति के लिए समझौता ज्ञापन
- भारतीय वायु सेना ने लघु बहु-पेलोड उपग्रहों की आपूर्ति के लिए iDEX के तहत बेंगलुरु मुख्यालय वाली पिक्सल स्पेस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारतीय वायु सेना :
स्थापना : 1932 | मुख्यालय: नई दिल्ली | वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर |
खेल
एशियाई बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2024
- एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन सऊदी अरब के रियाद में किया गया जिसमें ध्रुव सितवाला ने पंकज आडवाणी को हराकर खिताब जीत।
चर्चित व्यक्ति
रतन कुमार केश
- बंधन बैंक ने कार्यकारी निदेशक रतन कुमार केश को अपना अंतरिम MD & CEO नियुक्त किया।
बंधन बैंक :
मुख्यालय : कोलकाता | संस्थापक : चन्द्रशेखर घोष |
बाबू जगजीवन राम
- देश 6 जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाबू जगजीवन राम
|
|
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस
- प्रतिवर्ष 6 जलाई को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष 102वां दिवस मनाया गया।
विषय / थीम : “सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाली सहकारिताएँ” |