GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 05 Jul, 2024

राष्ट्रीय समाचार

अंतरराष्ट्रीय नवाचार सम्मेलन 

  • अंतरराष्ट्रीय नवाचार सम्मेलन का आयोजन PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा 4 जुलाई 2024 को नई दिल्‍ली में किया, सम्‍मेलन में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के विकास में ड्रोन की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। 

प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और स्थिरता (GCPRS) पर वैश्विक सम्मेलन

  • रसायन और पेट्रोरसायन सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और स्थिरता (GCPRS) पर चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

प्लास्टिक अपशिष्ट पर अंकुश लगाने के  लिए सरकारी पहल : 

  • स्वच्छ भारत मिशन : 2 अक्टूबर, 2014
  • इंडिया प्लास्टिक पैक्ट : 2021

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड : 

  • गठन : 1974 
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

“सहकार से समृद्धि” सम्मेलन

  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह 6 जुलाई 2024 को गुजरात के गांधीनगर में “सहकार से समृद्धि” सम्मेलन को संबोधित करेंगे और किसानों द्वारा नैनो-उर्वरकों की खरीद पर 50% सहायता की योजना का शुभारंभ करेंगे। 

भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) : 

स्थापना : 1967 मुख्यालय : नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय समाचार

57वीं आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक

  • लाओस 21 - 27 जुलाई 2024 तक 57वें दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। 

आसियान : 

स्थापना: 8 अगस्त 1967 मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया

SCO शिखर सम्मेलन 2024

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद के 24वें शिखर सम्मेलन का आयोजन कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में किया जा रहा है। 
  • SCO शिखर सम्मेलन में बेलारूस को समूह के 10वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया।    

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) : 

स्थापना: 15 जून 2001 मुख्यालय: बीजिंग, चीन

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

मुथूट फाइनेंस

  • मुथूट फाइनेंस, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट 2023-24 के लिए चयनित होने वाली एकमात्र भारतीय NBFC है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

मुथूट फाइनेंस : मुख्यालय: कोच्चि

एमडी: जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ (NBFC) : उन वित्तीय संस्थानों को कहते हैं जिसके पास पूर्ण बैंकिंग लाइसेंस नहीं होता अथवा जिनका राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग नियामक एजेंसी द्वारा पर्यवेक्षण नहीं किया जाता।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

ओबियोनीओबाइट और स्कैंडियो-फ्लोरो-एकरमैनाइट दो नए खनिज

  • चीनी भूवैज्ञानिकों ने उत्तरी चीन में विश्‍व की सबसे बड़ी दुर्लभ-पृथ्वी खदान में ओबियोनीबाइट और स्कैंडियो-फ्लोरो-एकरमैनाइट नामक दो नए खनिजों की खोज की है
भारत में दुर्लभ मृदा तत्वों का विश्व में पांचवां सबसे बड़ा भंडार है।

2025 तक अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में भारत की उपस्थिति

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 2025 तक अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में प्रथम मानव मिशन को भेजेेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

गगनयान मिशन : 

  • चार अंतरिक्ष यात्री : ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप, विंग कमांडर सुभांशु शुक्ला

भारत का चंद्र मिशन कार्यक्रम: 

  • चंद्रयान-1 लॉन्च: 2008 
  • चंद्रयान-2 लॉन्च: 2019
  • चंद्रयान-3 लॉन्च: 2023

डिसलिपिडेमिया

  • कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) ने डिस्लिपिडेमिया प्रबंधन के लिए पहली बार भारतीय दिशानिर्देशों का अनावरण किया, जो हृदय और परिधीय धमनी रोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। 
डिस्लिपिडेमिया आनुवंशिक उत्परिवर्तन के कारण होता है जो लिपिड चयापचय को प्रभावित करता है।

महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

मध्य प्रदेश : 

  • राजधानी : भोपाल
  • उच्च न्यायालय : जबलपुर (खंडपीठ- इंदौर, ग्वालियर)
  • प्रथम मुख्य न्यायाधीश : मोहम्मद हिदायतुल्ला
  • प्रथम महिला न्यायाधीश: श्रीमती सरोजनी सक्सेना

न्यायमूर्ति शील नागू

  • न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

पंजाब एवं हरियाणा : 

  • राजधानी : चंडीगढ़
  • पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय (चंडीगढ़) के प्रथम मुख्य न्यायाधीश : न्यायमूर्ति रामपाल

धीरेन्द्र ओझा

  • वरिष्ठ भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी धीरेन्द्र ओझा को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

पुरस्कार और सम्मान

22वां नाजी नामान साहित्य पुरस्कार 2024

  • लेबनान के नाजी नामान फाउंडेशन फॉर ग्रेटिस कल्चर (FGC) ने वर्ष 2024 के लिए 22वें नाजी नामान साहित्य पुरस्कार के लिए तिरुपति स्थित अंग्रेजी कवि और लेखक के.वी. रघुपति का चयन किया है। 

Latest Courses