Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




बाल पोषण रिपोर्ट 2024

Mon 10 Jun, 2024

  • हाल ही में जारी यूनिसेफ की ‘बाल पोषण रिपोर्ट 2024’(Child Nutrition Report 2024) के अनुसार, विश्व भर में 5 वर्ष से कम आयु के चार में से एक बच्चा गंभीर खाद्य गरीबी का सामना कर रहा है और बाल खाद्य गरीबी (CFP) गंभीर स्तर पर है।

बाल खाद्य गरीबी (CFP)

  • यूनिसेफ बाल खाद्य गरीबी को बच्चों की प्रारंभिक बचपन (अर्थात जीवन के प्रथम पांच वर्ष) में पौष्टिक और विविध आहार तक पहुंच और उपभोग में असमर्थता के रूप में परिभाषित करता है।

रिपोर्ट की मुख्य बातें

  • व्यापकता: विश्व स्तर पर बच्चों में 27% एवं भारत में (दक्षिण एशिया में दूसरा सबसे अधिक) 40%
  • प्रणालीगत विफलता: CFP का परिणाम शासन व्यवस्था की विफलता से होता है, न कि परिवारों की विफलता से।
  • खराब आहार: पौष्टिक भोजन के जगह पर अस्वास्थ्यकर भोजन का ज्यादा सेवन करना। 
  • आय और CFP: गरीब और गैर-गरीब दोनों तरह के परिवारों को प्रभावित करता है, यह दर्शाता है कि बाल खाद्य गरीबी आय एकमात्र कारक नहीं है।
  • धीमी प्रगति: CFP को समाप्त करने में वैश्विक प्रयास धीमे हैं । 
  • आहार की गुणवत्ता: गंभीर CFP से पीड़ित बच्चों में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की कमी होती है।
  • संकट का प्रभाव: वैश्विक खाद्य/पोषण संबंधी संकट, संघर्ष और जलवायु संकट CFP को खराब करते हैं। 
  • कुपोषण का संबंध: उच्च CFP का संबंध उच्च बौनेपन दर से संबंधित है।
  • कारक: खराब खाद्य वातावरण, खराब आहार पद्धतियां, जलवायु संकट और घरेलू आय गरीबी।

भारतीय परिदृश्य 

  • कुपोषण की व्यापकता : राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कुपोषण का प्रचलन 35.5% बौने, 19.3% कमजोर, 32.1% कम वजन वाले, 3% अधिक वजन वाले है।
  • एनीमिया की व्यापकता: 15-49 वर्ष की गर्भवती महिलाओ में : 52.2% एवं 6-59 महीने के  बच्चों में  : 67.1% 
  • विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति रिपोर्ट (2023): आहार वहनीयता: 74% जनसंख्या पौष्टिक भोजन का खर्च नहीं उठा सकती एवं  39% के पास पोषक तत्वों से भरपूर आहार का अभाव है।
  • वैश्विक भूख सूचकांक (2023): GHI स्कोर: 28.7 (गंभीर) एवं बाल दुर्बलता दर: 18.7% (विश्व में सबसे अधिक)।

भारत सरकार द्वारा की गई संबंधित पहल

पहल शुरू
मिशन पोषण 2.0 2021
एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना 2 अक्टूबर, 1975
प्रधान मंत्री मटरू वंदना योजना (PMMVY) 2017
मध्याह्न भोजन योजना (PM पोषण ) 1995
किशोरियों के लिए योजना (SAG) 2011
माँ का पूर्ण स्नेह (MAA) 2016
पोषण वाटिकाएँ 2018

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF)

  • स्थापना: 11 दिसंबर 1946
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • कार्यकारी निदेशक: कैथरीन एम. रसेल
  • UNICEF बाल अधिकार कन्वेंशन, 1989 द्वारा निर्देशित है। 

Latest Courses