Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




2024 शांगरी-ला डायलॉग

Tue 04 Jun, 2024

संदर्भ :

  • सिंगापुर में एशिया प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख रक्षा बैठक, शांगरी-ला वार्ता (Shangri-La Dialogue, SLD) या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का 21वां संस्करण संपन्न हुआ। इस वार्ता में विश्व भर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों, रक्षा नीतियों और रणनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की गयी।

महत्वपूर्ण बिंदु

पृष्ठभूमि

  • शांगरी-ला डायलॉग एशिया का प्रमुख रक्षा शिखर सम्मेलन है जिसमें मंत्री क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करते हैं, महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होते हैं और नए दृष्टिकोण के साथ समाधान निकालते हैं।

शांगरी ला डायलॉग, 2024

  • शांगरी-ला डायलॉग (SLD) सिंगापुर में आयोजित एक वार्षिक "ट्रैक वन" अंतर-सरकारी सुरक्षा सम्मेलन है।
  • इसका आयोजन एक स्वतंत्र थिंक टैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) द्वारा किया जाता है। इस फोरम का नाम सिंगापुर के शांगरी-ला होटल के नाम पर रखा गया है, जहां यह 2002 से आयोजित किया जा रहा है।
  • वार्ता में रक्षा मंत्री, मंत्रालयों के स्थायी प्रमुख और एशिया-प्रशांत राज्यों के सैन्य प्रमुख शामिल होते हैं। यह क्षेत्र में रक्षा और सुरक्षा समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण नीति निर्माताओं के बीच समुदाय की भावना उत्पन्न करने का कार्य करता है।
  • सरकारी प्रतिनिधिमंडल के अलावा, शिखर सम्मेलन में विधायक, शैक्षणिक विशेषज्ञ, प्रतिष्ठित पत्रकार और व्यापारिक प्रतिनिधि भी भाग लेते हैं।
  • 2024 शांगरी-ला डायलॉग 31 मई से 2 जून तक सिंगापुर में हुआ, जिसमें मुख्य भाषण फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर द्वारा दिया गया।

2024 शांगरी-ला डायलॉग की मुख्य विशेषताएं:

  • दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर फिलीपींस ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर चीन की मौजूदा कार्रवाईयों के कारण किसी फिलीपीन नागरिक की मौत हो जाती है, तो यह चीन और फिलीपींस के लिए ‘क्रॉसिंग द रूबिकॉन’ होगा।
  • कनाडा ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अपनी नौसेना की मौजूदगी को मजबूत करने के प्रयास के तहत एक हैरी डेवोल्फ-श्रेणी के आर्कटिक गश्ती पोत को तैनात करने की घोषणा की है।
  • शांगरी-ला संवाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नीति निर्णय निर्माताओं द्वारा विचारों के आदान-प्रदान के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्वतंत्र मंचों में से है। यह एशिया की विकासशील सुरक्षा चुनौतियों पर सरकारी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारिक नेताओं और सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच वार्ता के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

सामरिक अध्ययन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थान (IISS)

  • गठन: 1958
  • मुख्यालय: लंदन, इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम
  • महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी: बास्टियन गीगेरिच

Latest Courses